आज की टॉप 10 खबर 04 सितंबर 2026 शुक्रवार

———————-

संपादकीय

श्रीकृष्ण को बांसुरी किसने भेंट की थी?

आज जन्माष्टमी है, यानि भगवान श्रीकृष्ण का अवतार दिवस। श्रीकृष्ण प्रेम में मतवाली मीरा बाई के अतिरिक्त कई नाम जो कि श्रीकृष्ण से प्रेम में रत थे। इन सबके बीच साहित्य जगत के कवि मुसलमान भक्त रसखानजी भी थे,जिन्होंने श्रीकृष्ण दर्शन के लिए काव्यों माध्यम साधना कर तपस्या में लीन रहे। इनके प्रेम को देखते हुए भगवान श्रीकृष्ण ने इन्हें दर्शन भी दिया था। प्राथमिक कक्षाओं में पाठ्यक्रमों में भी कवि के बारे में पढाया जाता रहा।पर श्रीकृष्ण को अतिप्रिय था, वो है,बांसुरी। श्रीकृष्ण का दर्शन बांसुरी में समाया है। घर में यदि श्रीकृष्ण की फोटो ना भी हो तो दीवार पर बांसुरी टांग दी जाये वहां उनका वास होता है। बांसुरी की धुन में मीरा के साथ कई विभुतियां उनके होकर रह गई। उनके एक आवाज से गायें उनके पास आ जाती थी। सीधे कहें तो बांसुरी में श्रीकृष्ण का दर्शन आज भी होता है, बस भाव चाहिए।

अब सवाल कि श्रीकृष्ण को बांसुरी किसने भेंट की थी? इसका जवाब पौराणिक कथाओं मुताबिक स्वयं भगवान शिव ने दी थी। श्रीकृष्ण का जन्म हुआ तो उनसे मिलने सभी देवीदेवताओं का आगमन हुआ। मौके पर भगवान शिव कुछ विशेष भेंट देना चाहते थे, शिवजी ने महर्षि दधीचि की हड्यिों को घिस कर एक दिव्य बांसुरी का निर्माण किया और उसे श्रीकृष्ण को सौंपा। इसे महादेव वंशी, सम्मोहिनी या महानंदा भी कहा गया है। तब से बांसुरी श्रीकृष्ण का प्रिय श्रृगार न गई।आज भी मान्यता कि- श्रीकृष्ण पूजन में यदि बांसुरी ना हो तो श्रृंगार अधुरा माना जाता है। बताया जाता है बांसुरी घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है,जिसके चलते गृह क्लेश दूर होता है, अन्य सभी क्षेत्रों में सफलताएं मिलती है।हिंदी कला जगत में श्रीकृष्ण की सीरियल के साथ कई फिल्मों में प्रेम को दर्शाया गया है।
✍️मनोज जायसवाल

———————-

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….

04  सितंबर  2026 शुक्रवार

✍️मनोज जायसवाल

———————-

✍️ 01. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नरहरपुर के राधा कृष्ण मंदिर तथा ग्राम मारवाडी,श्रीराम चौक में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए कांकेर विधायक आशा राम नेताम।

—आज ग्राम मारवाड़ी (श्रीराम चौक) में आयोजित पावन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में कांकेर विधायक आशा राम नेताम शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की एवं समस्त क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा-भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। जन्माष्टमी का यह पावन पर्व हमारे समाज में प्रेम, सद्भाव और संस्कारों को और मजबूत करे।

आज ही नरहरपुर मुख्यालय मुख्य मार्ग स्थित जानेमाने राधाकृष्ण मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होकर आमजनों से भी मुखातिब हुए। मौके पर  आयोजित कलश यात्रा एवं नन्हे-मुन्ने बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे वातावरण को कृष्णमय बना दिया। यहां उन्होंने कहा— इस श्रद्धा, उल्लास और सनातन संस्कृति से सजे इस आयोजन में  शामिल होकर मन गदगद हो उठा है‚ जिसे हम कभी नही भूल सकते। इस समय पूरे कांकेर जिले में  धार्मिक वातावरण  बना हुआ है‚ कई गावों में रात्रिकालीन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

———————–

✍️ 02. नक्सल मुक्त क्षेत्र में रात 10 बजे ग्रामीणों के बीच पहुंचे कलेक्टर।सुनीं समस्याएं, जहां कभी नक्सलियों की दहशत थी, वहां अब शिक्षा और विकास पर हुई चर्चा।

—कभी घोर नक्सल प्रभावित रहे जिले के अंदरूनी क्षेत्रों में बदलाव की नई तस्वीर उभर रही है। नक्सल प्रभाव समाप्त होने के बाद पहली बार कांकेर कलेक्टर  कुंदन कुमार एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  हरेश मंडावी देर रात करीब 10 बजे ग्रामीणों के बीच पहुंचे और जमीन पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। दिन के दौरान कलेक्टर   कुंदन कुमार ने ग्राम सोड़े स्थित ‘बिदिया केतुल’ पुस्तकालय का निरीक्षण किया। बस्तर के सुदूर वनांचल क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने वाले इस पुस्तकालय को देखकर कलेक्टर ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र को कभी पिछड़ा और दुर्गम माना जाता था, वहां शिक्षा के प्रति इस प्रकार की जागरूकता पूरे जिले के लिए प्रेरणादायी है। कलेक्टर ने पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा पुस्तकालय में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। सरपंच द्वारा पुस्तकालय परिसर में आहाता निर्माण एवं सोलर लाइट की मांग रखे जाने पर कलेक्टर ने आवश्यक पहल करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से धान पंजीयन, एग्रीस्टैक तथा लैम्प्स के माध्यम से खाद-बीज वितरण की जानकारी भी ली। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें लैम्प्स के माध्यम से खाद-बीज सहित आवश्यक सुविधाएं सुचारू रूप से प्राप्त हो रही हैं।

रात 10 बजे कोयामुरी पहुंचे कलेक्टर
कोयलीबेड़ा क्षेत्र के दौरे से लौटते समय कलेक्टर   कुंदन कुमार एवं जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी देर रात करीब 10 बजे कोयामुरी स्थित सामाजिक स्कूल एवं बूम होर्रकुल बिदिया केतुल परिसर पहुंचे। यह वही क्षेत्र है, जहां कुछ वर्ष पूर्व तक नक्सली गतिविधियों के कारण सामान्य परिस्थितियों में भी शासकीय अमले का पहुंचना चुनौतीपूर्ण माना जाता था।देर रात ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, क्षेत्र के गायता, पटेल, मांझी एवं सामाजिक पदाधिकारियों के साथ कलेक्टर ने बैठकर गांव के विकास और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। कलेक्टर के पहुंचने पर सामाजिक पदाधिकारियों ने आदिवासी परंपरा के अनुसार तेल-चावल से तिलक कर तथा पगड़ी एवं पारंपरिक सम्मान के माध्यम से उनका स्वागत किया।कलेक्टर ने एक-एक ग्रामीण से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। सामाजिक पदाधिकारियों ने बताया कि सामाजिक स्कूल का संचालन आपसी सहयोग और सामाजिक समरसता के माध्यम से किया जा रहा है तथा शासन का सहयोग मिलने पर इसे और बेहतर बनाया जा सकता है। इस दौरान बच्चों ने निडर होकर कलेक्टर के समक्ष जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग की मांग रखी। इस पर जिला पंचायत सीईओ  हरेश मंडावी ने बताया कि अंतागढ़ के कढ़ाई-खोदरा क्षेत्र में शीघ्र ही निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था शुरू की जा रही है।
स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
कलेक्टर  कुंदन कुमार ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने संस्थागत प्रसव, सिकल सेल जांच, मलेरिया से बचाव, टीकाकरण एवं सुपोषण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि स्वस्थ समाज ही शिक्षित और सशक्त समाज की नींव बनता है।उन्होंने मितानिनों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से नियमित रूप से गांवों में स्वास्थ्य जांच करने तथा महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।बैठक के दौरान ग्रामीण महिलाओं, गायता, पटेल एवं सामाजिक पदाधिकारियों ने अपने-अपने गांवों की समस्याओं और आवश्यकताओं से संबंधित आवेदन भी कलेक्टर को सौंपे।अपने संबोधन में कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने कहा कि शासन अब गांवों तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं को समझ रहा है और क्षेत्र के विकास के लिए शिक्षा को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों ने वर्षों तक हिंसा और पिछड़ेपन का दौर देखा है, वहां अब शिक्षा और विकास के माध्यम से नई पीढ़ी के लिए बेहतर भविष्य तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत मांगों में स्कूल, सड़क, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य, रोजगार तथा पुल-पुलिया से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई के लिए लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने सामाजिक पदाधिकारियों, गायता एवं पटेलों से विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखने का आग्रह किया, ताकि निर्माण कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके। देर रात तक चली इस चौपाल ने नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र में बदलते माहौल की नई तस्वीर प्रस्तुत की, जहां कभी भय और असुरक्षा का वातावरण था, वहां अब ग्रामीण प्रशासन के साथ बैठकर शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के भविष्य पर चर्चा कर रहे हैं।

———————–

✍️ 03. सोनपाल के पास पुल से हो रहा आवागमन, सुदूर क्षेत्रों में 183 पुल-पुलियों के निर्माण को मिली स्वीकृति।

—जिले के दुर्गूकोंदल विकासखंड के ग्राम सोनपाल के पास से बहने वाले नाले में पुल नहीं होने के कारण बरसात के मौसम में ग्रामीणों को होने वाली परेशानी संबंधी समाचार प्रकाशित होने के बाद लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग कांकेर ने इस संबंध में तथ्यात्मक जानकारी दी है।लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग कांकेर के अनुसार, एस.एच.-26 पखांजूर-भानुप्रतापपुर मार्ग में ग्राम सोनपाल के पास बहने वाले नाले के डाउन-स्ट्रीम में पुल का निर्माण किया जा चुका है। उक्त पुल की ग्राम सोनपाल से दूरी लगभग ढाई किलोमीटर है और वर्तमान में इस पुल के माध्यम से आवागमन भी हो रहा है।जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीणों से अपील की गई है कि बरसात के दौरान नाले में पानी का स्तर बढ़ने अथवा नाला उफान पर होने की स्थिति में जोखिमपूर्ण तरीके से नाला पार करने के बजाय निर्मित पुल का उपयोग करते हुए सुरक्षित आवागमन करें। जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में ग्रामीणों को बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन कांकेर द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्मित सड़कों के ऐसे क्षेत्रों, जहां विभिन्न कारणों से पुल-पुलियों का निर्माण नहीं हो पाया है, वहां आवश्यकतानुसार खनिज न्यास निधि के माध्यम से पुल-पुलियों के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की जा रही है। वर्ष 2024-25 से लेकर वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 तक जिले में कुल 78 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से 183 पुल-पुलियों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है। इनमें वित्तीय वर्ष 2024-25 में 10 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से 25 पुल-पुलियों, वित्तीय वर्ष 2025-26 में 53 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से 115 पुल-पुलियों तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 में 13 करोड़ 85 लाख रुपये की लागत से 43 पुल-पुलियों के निर्माण की स्वीकृति शामिल है। जिला प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायतों एवं स्थानीय ग्रामीणों की आवश्यकताओं और मांग के आधार पर सुदूरवर्ती क्षेत्रों में आवागमन सुविधाओं के विस्तार के लिए आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के साथ स्वीकृति प्रदान कर निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं।

————————

✍️ 04. संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 11 सितम्बर को ।

— जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने हेतु जिला रोजगार कार्यालय एवं प्रशासन के तत्वावधान में एक दिवसीय संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 11 सितम्बर को सुबह 11 से अपरान्ह 03 बजे तक लाइवलीवुड कॉलेज कांकेर में किया जाएगा, जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा 1023 रिक्तियों के आधार पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी श्री बी.आर. ठाकुर ने बताया कि उक्त प्लेसमेंट कैम्प में फील्ड ऑफिसर के 36 पद, सिक्युरिटी गार्ड के 353 पद, फायरमेन के 20, फुड पैकिंग के 25, वाहन चालक हैवी के 10, होम केयर के 50, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के 25 और नर्सिंग स्टाफ के 10 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक आवेदक उक्त प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर अथवा ई-रोजगार के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन https://erojgar.cg.gov.in/ पर अपना सम्पूर्ण बायोडाटा के साथ आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर नियोक्ता द्वारा प्राथमिक चयन कर साक्षात्कार लिया जाएगा, जिसकी सूचना पृथक से फोन के माध्यम से आवेदक को दी जाएगी।

————————

✍️ 05. आईटीआई में प्रवेश के लिए अष्टम चरण हेतु ऑनलाइन आवेदन 05 सितम्बर तक।

— राज्य की सभी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में सत्र 2026-27 एवं 2026-28 में उपलब्ध रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए अष्टम चरण की काउंसिलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कांकेर के प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी ने बताया कि जिले की सभी 08 शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं-महिला कांकेर, बालक कांकेर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, चारामा, दुर्गूकोंदल, नरहरपुर और पखांजूर में संचालित विभिन्न रोजगारोन्मुखी ट्रेडों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि 03 से 05 सितम्बर तक वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूर्व के आवेदकों को अष्टम चरण के काउंसिलिंग में भाग लेने हेतु पुनः विकल्प का चयन करना अनिवार्य होगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए निकटतम शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था से सम्पर्क किया जा सकता है।

————————

✍️06. बडे गौरी(चारामा) में श्रीयादव समाज द्वाराा आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल हुई भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी।

—आज ग्राम बड़ेगौरी(चारामा) में परिक्षेत्र यादव समाज लिलेझर द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी शामिल हुई।

उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना किए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से गणेश्वरी सेवता सरपंच बड़ेगौरी, राजू नरेटी सरपंच दरगाहन,जनपद सदस्य श्रीमती बिस्मत नरेटी ,हिंच्छा राम यादव सहित यादव समाज के लोग व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

————————

✍️07. श्रीयादव समाज के सामाजिक भवन आंवरी(चारामा) में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी।  

—ग्राम आंवरी (चारामा) में यादव समाज के तत्वावधान में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं यादव समाज के सामाजिक भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी शामिल हुई। उन्होंने भगवान श्रीकृष्णजी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर , भूषण सिन्हा अध्यक्ष कांग्रेस मंडल आंवरी,अमन मंडावी पूर्व जिलाध्यक्ष युवक कांग्रेस कांकेर, महेन्द्र नायक कार्यकारी जिलाध्यक्ष युवक कांग्रेस कांकेर, समीर बंछोर अध्यक्ष एन‌एसयुआई ब्लाक चारामा,धन्नूराम साहू,पूरन जैन, राजेश जैन, अशोक यादव सहित समाज के लोग व ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

————————

✍️08. 

————————

✍️09.

— 

  ———————–

✍️ 10.

————————

 शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

————————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏

————————

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 03 सितंबर 2026 गुरूवार

———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 03 सितंबर  2026 गुरूवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- ✍️ 01. कांकेर में स्वच्छता के साथ ट्रेफिक व्यवस्था सृदृढ रहे। इस दिशा में…

आज की टॉप 10 खबर 02 सितंबर 2026 बुधवार

———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 02सितंबर  2026 बुधवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- ✍️ 01. कलेक्टर   कुंदन कुमार ने कलेक्टोरेट परिसर के विभिन्न कार्यालयों का किया आकस्मिक निरीक्षण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *