चारामा के नीलेश दुर्गासी बने कांकेर आयडल

(मनोज जायसवाल)

—कला साहित्य की धरती‚कांकेर में  जिले के कला प्रतिभाओं ने दिखाया अपना सांगीतिक दमखम।

कांकेर(सशक्त पथ संवाद)।नगर के ”सरस्वती कला मंच” कांकेर द्वारा गत 31 जुलाई को स्व. मोहम्मद रफ़ी साहब की 44 वीं पुण्यतिथि पर कांकेर ऑइडल केराओके गीत प्रतियोगिता का आयोजन क़ृषि उपज मंडी कांकेर में किया गया।

सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की छाया चित्र पर पूजा- अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि नगरपालिकाध्यक्ष अरुण कौशिक, दिल्ली से आए नवचेतन आर्ट्स के संस्थापक देव राधिका सेनापति, विशिष्ट अतिथि ज्योतिष विदुषी वरिष्ठ साहित्यकार,संपादक डॉ गीता शर्मा, पद्मश्री अजय मंडावी, राजकुमार फव्यानी, नरोत्तम चौहान,राजकुमार दुबे, पूर्व पार्षद विजय लक्ष्मी कौशिक आदि ने किया।

सरस्वती वंदना कु. प्रज्ञा श्रीवास्तव ने और मंच संचालन मोहन सेनापति तथा मुरारी देवांगन नें किया। आयोजन में 32 चयनित गायकों में चारामा के नीलेश दुर्गासी (ओ दूर के मुसाफिर…..) गीत गाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसे राजकुमार फव्यानी की ओर से 7001 रु का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।

द्वितीय पुरस्कार दो लोगों को 125,125 अंक पाने पर संयुक्त रूप से कैलाश यदु कांकेर और दीपक सोना दल्लीराजहरा, तृतीय भी 116,116 अंक प्राप्त करने पर कु. खुशबू मीनपाल धमतरी एवं कमल जैन कांकेर को संयुक्त रूप से 3001 रु टी. के. जैन पूर्व सैनिक ,द्वितीय पुरस्कार 5001 अजय पप्पू मोटवानी ने 10 अन्य श्रेष्ठ गायकों को सांत्वना के रूप में 501,501 रु आर कोठारी ब्रदर्स की ओर से दिया गया, जिसमें अम्बिका साहू धमतरी, नीलकमल नाग नगरी, पवन यादव बनारस ,उत्तर प्रदेश,मीना श्रीवास्तव कांकेर, इक़बाल शेखानी काँकेर, पुनेन्द्र कुलदीप भानुप्रतापपुर, कुलदीप टंडन  कांकेर , संदीप ठाकुर भानुप्रतापपुर,राजगोपाल कोठारी  कांकेर, प्रियंका नायक कांकेर, पवन यादव चारामा को मिला।

अरुण कौशिक नें अपने आशीर्वाचन में सरस्वती कला मंच के अध्यक्ष मोहन सेनापति को ऐसे शानदार आयोजन के लिए और नए नए कलाकारों को मंच देने के लिए बधाई दी। कौशिक, राजेश शर्मा, रूपेंद्र बैस, केतन व्यास, सपन श्रीवास्तव, मनोज चोपडा ,अशोक राठी के मार्गदर्शन एवं सहयोग से कार्यक्रम पूर्णतः सफल रहा।

निर्णायक द्वय में गोपी मिश्रा धमतरी, मोहम्मद इस्माइल पटेल कोटपाड़ उड़ीसा, सतीश पाठक, कांकेर, राजेश शुक्ला कांकेर, संदेश पाठक कांकेर नें अपनी प्रतिभा का पूरा उपयोग कर निर्णय दिया। कांकेर के प्रतिभावान समाजसेवियों को शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया, जिनमें अजय मंडावी पद्मश्री, डॉ गीता शर्मा ज्योतिष मनीषी, अजय पप्पू मोटवानी समाजसेवी, डॉ दुर्गेश अवस्थी ब्लेक बेल्ट कुंगफू, टेश्वर कुमार जैन पूर्व सैनिक, एवं राजकुमार फव्यानी थे ।

डॉ गीता शर्मा द्वारा अरुण शांडिल्य, सक्षम भारद्वाज शर्मा, अम्बिका साहू, और प्रियंका नायक को प्रोत्साहन के तौर पर प्रत्येक को 500 रु नकद पुरस्कार दिया गया। कमलेश सोनी, संदीप देवांगन, लक्ष्मी साहू, अनुभव कौशिक, दिलीप नाग, अनिल सोनी, खेमन लाल देवांगन, निर्मला नायक, डॉ शिरीष दीवान, सैय्यद सफ़दर अली, बालमुकुंद साहू, पवन यादव, रिमेन्द्र साहू, कृष्ण कुमार सोनी के गीतों को सभी ने सराहा। श्रीमती जया सेनापति, पंकज श्रीवास्तव, सीमा पाठक, हर्षा कोठारी, अनंतगोपाल कोठारी, राजभारती, पुष्पा भारती, गुलाब साहू बटेश्वर जैन सौरभ सेनापति रवि श्रीवास्तव का विशेष सहयोग मिला। सर्वश्रेष्ठ दर्शक का पुरस्कार सुरभि शुक्ला को मिला ,जिसका चयन राजेश शर्मा ,केतन व्यास, और सपन श्रीवास्तव नें किया। आभार प्रदर्शन राजेश शुक्ला ने किया।

इस अवसर पर प्रतियोगिता में न रहने पर भी अपनी ओर से रूपेंद्र बैस ने फिल्म दिल एक मंदिर का रफ़ी साहब द्वारा गया गया गीत (यादें न जाएं, बीते दिनों की…) प्रस्तुत किया, जिसकी सभी ने प्रशंसा की।

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 27 सितंबर 2026 रविवार

———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 27  सितंबर  2026 रविवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- ✍️ 01. मन की बात के बहाने बदली तस्वीर, लामकन्हाऱ के गांव में आत्मसमर्पित…

आज की टॉप 10 खबर 26 सितंबर 2026 शनिवार

———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 26  सितंबर  2026 शनिवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- ✍️ 01. कांकेर जिला राइस मिल एसोसिएशन द्वारा सम्मान एवं व्यापारियों की समस्याओं पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *