राठी ट्रेडर्स के संचालक अशोक राठी,श्रीमती संध्या राठी हमारी शान अवार्ड से पटाया,थाईलैंड में सम्मानित

(मनोज जायसवाल)
कांकेर(सशक्त पथ संवाद)। आज 05  सितंबर को थाईलैंड के पटाया शहर के इंटरनेशनल होटल में अल्ट्राटेक सीमेंट द्वारा आयोजित ‘डीलर सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस आयोजन में राठी ट्रेडर्स कांकेर के संचालक अशोक राठी एवं श्रीमती संध्या राठी को  ”हमारी शान” अवार्ड से सम्मानित किया गया।

चित्र— थाईलैंड में अलंकृत होते श्रीराठी दंपत्ति।

यह सम्मान रीजनल हेड अमिताभ पांडे, रीजनल हेड आलमसर, छत्तीसगढ़ हेड आशीष भूरे, सी.के. सर सेल्स आफिसर श्रीकश्यप के द्वारा इस भव्य समारोह में प्रदान किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के कई अन्य डीलर भी सम्मानित किये गये हैं। ज्ञात हो कि अशोक राठी छत्तीसगढ़ चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश उपाध्यक्ष भी है। उन्हें यह सम्मान प्रदान किये जाने पर अल्ट्राटेक सीमेंट के सभी परिवार जनों का उन्होंने आभार व्यक्त किया है।

सहज‚सरल‚मिलनसार व्यसाय के प्रति पूर्ण समर्पित‚कटिबद्व श्रीराठी दंपत्ति ने कांकेर नगर में इस व्यवसाय में एक आयाम स्थापित किया है। सशक्त पथ संवाद से मुखातिब होते सिर्फ एक ही ध्वेय बताया कि ग्राहकों की संतुष्टि ही हमारी संतुष्टि है। उन्हें थाईलैंड की सरजमीं पर सम्मानित होने पर जिले के कई प्रबुद्वजीवियों‚समाजसेवियों‚पत्रकारों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

  • Related Posts

    आज की टॉप 10 खबर 13 मई 2026 बुधवार

     ———————– संपादकीय- ‘संघ के नाम हार्वेस्टर में कटाई की दरों में वृद्वि से मजबूर किसान’ इन दिनों हार्वेस्टर संघ के नाम गठन कर कांकेर जिले से बाहर से आने वाले…

    आज की टॉप 10 खबर 12 मई 2026 मंगलवार

     ———————– संपादकीय- रोते जन्म लेना अभिशाप नहीं रोते जीवन बिता देना दुर्भाग्य -दुनिया के हर जीव उसके वर्तमान जीवन में भोग कर लेता है,चाहे कुत्ता,बिल्ली हो या अन्य सभी जीव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *