राठी ट्रेडर्स के संचालक अशोक राठी,श्रीमती संध्या राठी हमारी शान अवार्ड से पटाया,थाईलैंड में सम्मानित

(मनोज जायसवाल)
कांकेर(सशक्त पथ संवाद)। आज 05  सितंबर को थाईलैंड के पटाया शहर के इंटरनेशनल होटल में अल्ट्राटेक सीमेंट द्वारा आयोजित ‘डीलर सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस आयोजन में राठी ट्रेडर्स कांकेर के संचालक अशोक राठी एवं श्रीमती संध्या राठी को  ”हमारी शान” अवार्ड से सम्मानित किया गया।

चित्र— थाईलैंड में अलंकृत होते श्रीराठी दंपत्ति।

यह सम्मान रीजनल हेड अमिताभ पांडे, रीजनल हेड आलमसर, छत्तीसगढ़ हेड आशीष भूरे, सी.के. सर सेल्स आफिसर श्रीकश्यप के द्वारा इस भव्य समारोह में प्रदान किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के कई अन्य डीलर भी सम्मानित किये गये हैं। ज्ञात हो कि अशोक राठी छत्तीसगढ़ चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश उपाध्यक्ष भी है। उन्हें यह सम्मान प्रदान किये जाने पर अल्ट्राटेक सीमेंट के सभी परिवार जनों का उन्होंने आभार व्यक्त किया है।

सहज‚सरल‚मिलनसार व्यसाय के प्रति पूर्ण समर्पित‚कटिबद्व श्रीराठी दंपत्ति ने कांकेर नगर में इस व्यवसाय में एक आयाम स्थापित किया है। सशक्त पथ संवाद से मुखातिब होते सिर्फ एक ही ध्वेय बताया कि ग्राहकों की संतुष्टि ही हमारी संतुष्टि है। उन्हें थाईलैंड की सरजमीं पर सम्मानित होने पर जिले के कई प्रबुद्वजीवियों‚समाजसेवियों‚पत्रकारों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

  • Related Posts

    आज की टॉप 10 खबर 28 जून 2026 रविवार

    ———————– कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 28 जून  2026 रविवार ✍️मनोज जायसवाल.  ———————– 01. कांकेर विधायक आशा राम नेताम ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात। —…

    आज की टॉप 10 खबर 26 जून 2026 शुक्रवार

    ———————– कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 26 जून  2026 शुक्रवार ✍️मनोज जायसवाल.  ———————– 01. एनएफपीआरसी द्वारा गुलमोहर हैबिटेट सेंटर नई दिल्ली  में एक दिनी कार्यशाला में शामिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *