कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
24 अगस्त 2025 रविवार
✍️मनोज जायसवाल
——————-
संपादकीय—
स्व. नंदलाल साहू के आरोपियों की मांग दोहराई..


मनोज जायसवाल
———————
01.फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल का आयोजन।
—फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा दिसंबर 2024 में शुरू किया गया एक राष्ट्रव्यापी फिटनेस आंदोलन है।यह पहल साइकिल चलाना एक टिकाऊ, समावेशी और पर्यावरण के अनुकूल व्यायाम के रूप में बढ़ावा देती है जिसमें कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं।साइकिलिंग को व्यायाम के रूप में अपनाने से न केवल हृदय संबंधी स्वास्थ्य में सुधार होता है और मानसिक कल्याण में वृद्धि होती है, बल्कि युवाओं में बढ़ती मोटापे की समस्याओं से निपटने में भी मदद मिलती है। यह सक्रिय रहने, तनाव को दूर करने और प्रकृति के साथ फिर से जुड़ने का एक सरल लेकिन शक्तिशाली तरीका है। इस पहल का उद्देश्य “फिटनेस की डोज़,आधा घंटा रोज़” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना और साइकिलिंग को एक स्वस्थ, पर्यावरण-अनुकूल और टिकाऊ परिवहन साधन के रूप में प्रोत्साहित करना है।
Fit India Sunday On Cycle – कैंपेन के तारतम्य मे कांकेर पुलिस द्वारा आज प्रातः 07:30 बजे सायकल रैली जंगल वारफेयर कालेज कांकेर मेन गेट से प्रारम्भ होकर कांकेर शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए नरहरदेव स्कूल कांकेर तक साइकिलिंग मार्च संपन्न किया गया.
हर पैडल के साथ बढ़े सेहत,
हर कदम के साथ बढ़े सुरक्षा।
रविवार को आइए, साइकिल चलाकर दें,
फिटनेस और सुरक्षित कांकेर का संदेश।
यह आयोजन सायकल रैली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर दिनेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कांकेर मोहसिन खान, थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर, रक्षित निरीक्षक श्री गोविंद वर्मा एवं थाना कांकेर व रक्षित केंद्र कांकेर के स्टाफ की उपस्थिति में संपन्न हुई।
#फ़िटनेस_की_डोज़_आधा_घंटा_रोज़
वीडियो—फिट इंडिया ऑन सायकल के आयोजन में कांकेर पुलिस।
——————-
02. साप्ताहिक स्वच्छता अभियान का किया आयोजन।
—अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला कांकेर के सदस्यों और उसके अंतर्गत निःशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग ट्रेनिंग कर रहे अभ्यर्थियों के द्वारा प्रत्येक सप्ताह किए जाने वाले स्वच्छता अभियान के अंतर्गत इस सप्ताह 24 अगस्त 2025 दिन रविवार को कांकेर जिले के ऐतिहासिक नरहरदेव मैदान में स्वच्छता अभियान चलाया गया । जिसमें संगठन के सदस्यों और ट्रेनिंग करने वाले बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ इस स्वच्छता अभियान में भाग लिया और नरहरदेव मैदान को साफ एवं स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दिया ।यह स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला कांकेर के तत्वाधान में प्रत्येक सप्ताह के अंत में रविवार के दिन किया जाता है । जिसमें अलग-अलग स्थान गाड़िया पहाड़, पार्क,कांकेर पुल, एवं नरहरदेव मैदान आदि कांकेर के उन सभी जगहों पर सफाई अभियान चलाया जाता है, जहां पर उसकी आवश्यकता है । इस स्वच्छता अभियान में संगठन के सचिव सोमेश यादव, संगठन सचिव टी के जैन, कोषाध्यक्ष अनूप कुमार जैन और ट्रेनिंग करने वाले 25 बच्चे मौजूद रहे ।
वीडियो—सुमधुर संगीत के साथ स्वच्छता अभियान चलाते पूर्व सैनिक सेवा परिषद कांकेर के सदस्य।
——————-
03. देश के लोकप्रिय एवं अमर गायक रहे मुकेश चंद्र माथुर के पुण्य तिथि पर संगीत क्षेत्र में उनके योगदान को याद करने कांकेर नगर में संगीत प्रेमियों द्वारा स्टार गोल्डन कराओके ग्रुप द्वारा 28 अगस्त को शाम 7 बजे की शाम पुराना कम्युनिटी हॉल में श्रद्वांजलि देने अनमोल गीतो को मंच पर प्रस्तुति कार्यक्रम रखा गया है। आयोजन में हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपुत एवं नगरपालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष अरूण कौशिक की गरिमामयी उपस्थिती में आयोजन होगा। सभी संगीत प्रेमी आयोजन की खबर को पढ कर भी अपनी उपस्थिति दर्ज करायें।

——————-
04.कल 23 अगस्त शनिवार को रायपुर में आलोक ठाकुर ने भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का पदभार लिया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्षों का सम्मान किया गया,जहां सबसे अपने उद्बोधन में अपने विचार साझा किये। आज 24 अगस्त को आलोक ठाकुर का भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर अपने गृह नगर चारामा आगमन हुआ। इस अवसर पर मत्स्य आयोग के अध्यक्ष भरत मटियारा भी साथ थे। चारामा पहूंचते ही यहां कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत किया। कांकेर एवं चारामा में उन्हें लड्डू से तौला गया। बस्तर नृत्य के साथ नगर के कोरर चौक पर भी पटाखे की गुंज के साथ स्वागत किया। इसी तरह कांकेर पूर्व लखनपुरी में भी यहां के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

चित्र—कांकेर गृह जिला एवं नगर आगमन पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर का भव्य स्वागत किया गया।
——————-
05. प्रशासन लाख दावे करे पर क्षेत्र में अभी भी किसानों को पर्याप्त मात्रा में युरिया खाद नहीं मिल रहा है‚जिसके चलते वे परेशान है। कई किसान अभी तक खाद नहीं डाल पाये हैं।
——————-
06. पदभार के बाद शिक्षा मंत्री कल पांचो ज्वाईंट डायरेक्टरों की मीटिंग लेने की खबर। परिचयात्मक ना होकर सीधे कार्य पर जोर।
——————-
07.चारामा राजमार्ग 30 पर मनोज ढाबा के सामने जगदलपुर की ओर से आ रही एक ट्रक सामने खडी दूसरी ट्रक के पीछे घुस गई जिससे टकराने वाले ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। संभवतया उसी कंपनी की चार पांच ट्रके आज इस ट्रक के सामने लाईन में खडी रही जिससे लोगों को यातायात में तकलीफों का सामना करना पडा।

चित्र— चारामा नगर पूर्व खडी ट्रक में घुस गई चलती ट्रक।
——————-
08. चारामा विकासखंड के कई गावों में देर शाम होते ही भालुओं की आमद।
——————-
09. कानापोंड‚लखनपुरी राजमार्ग 30 में स्ट्रीट लाईन नहीं जलने से आवाजाही में लोगों को हो रही परेशानी। जंगली जानवरों के आने का रहता है‚अंदेशा। सडक निर्माणी कंपनी ध्यान नहीं दे रही है‚यही हाल कई जगह टूटी नालियों की समस्या है।
——————-
10. तीज पर्व होने के चलते यात्री बस‚टैक्सियां खचाखच भरी नजर आई।
——————-
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏
———————-






