आज की टॉप 10 खबर 21 अगस्त 2025 गुरूवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
21  अगस्त  2025 गुरूवार

✍️मनोज जायसवाल

——————-
संपादकीय—
”एनएचएम कर्मचारियों की मांग जायज”

—पहली  बार प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत दफा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन( एनएचएम) संविदा कर्मियों ने संविलयन एवं स्थायीकरण‚ वेतन विसंगति सहित कुल 10 सुत्रीय मांगों को लेकर हृदय में पत्थर रखकर अनिश्चितकालीन हडताल पर जाने का निर्णय भारी मन से लिया है,क्योंकि इन कर्मचारियों का वेतन इतना कम है कि लगभग आधी जिंदगी सेवा करते बीत गई। बाकी की जिंदगी वे अपनों को कुछ दे सकें‚सोच के साथ तमन्ना  है। छत्तीसगढ राज्य बनने के बाद अभी तक इन स्वास्थ्य कर्मियों के हित में कोई नीति नियम नहीं बने हैं,जिसके चलते संभवतया सरकार एकाएक कर्मियों को संविलयन नहीं कर रही है,लेकिन यदि ऐसा है, तो सविलयन हेतु जल्द नीति नियम बनायी जाना चाहिए। सरकार से इन्हें अपेक्षाएं है।
भाजपा शासनकाल में मुखिया द्वारा 100 दिनों में इन्हें नियमित किये जाने का आश्वासन दिया गया था। सत्ता तो आई पर इन्हें अनदेखा कर दिया गया है। ज्यादा लंबा हडताल खींचा जाता है,तो रोजीरोटी की समस्या और भी खराब होगी। जबकि अस्पतालों में महती जवाबदारी का जिम्मा इनके ऊपर है,जिसका निर्वहन इन कर्मचारियों ने बखुबी किया है। अस्पतालों में इनकी अनुपस्थिति से स्वास्थ्य व्यवस्था ठप्प पडती दिख रही है।  निराशा तो इन्हें दोनों राष्ट्रीय पार्टियों से है,क्योंकि भाजपा ही नहीं पूर्ववती कांग्रेस सरकार ने भी इन्हें आश्वासन दिया था,लेकिन ये छले गये। राजनीतिक रूप से निराश हताश‚ कर्मचारियों ने बस्तर के सुकमा में अनोखा विरोध देखने मिला जहां एनएचएम कर्मचारियों ने राज्य सरकार के मंत्रियों का मुखौटा पहनकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों के हित में    जरूरत इस बात का है कि इस मंहगाई के दौर को देखते हुए तत्काल इनकी मांगो पर गंभीरता से विचार करते हुए पूरा की जाये।

✍️ मनोज जायसवाल

——————- 

01.एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में लैटरल एंट्री के माध्यम से दिया जाएगा प्रवेश।

— जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय लामकन्हार अंतागढ़, कांकेर, नरहरपुर, फरसकोट भानुप्रतापपुर एवं दुर्गूकोंदल में 11वीं की रिक्त सीटों पर लैटरल एंट्री के माध्यम से अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि कक्षा 11वीं में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय लामकन्हार अंतागढ़ में बालक वर्ग में गणित, वाणिज्य संकाय में कुल 14 सीट, कांकेर में विज्ञान, गणित में 07 सीट बालक तथा नरहरपुर में कन्या के लिए विज्ञान एवं गणित 18 सीटों पर भर्ती की जाएगी। इसी तरह फरसकोट भानुप्रतापपुर में बालक के लिए विज्ञान, गणित के 11 सीट एवं 04 सीट कला तथा कन्या के लिए विज्ञान, गणित के 13 सीट कन्या और 05 सीट कला पर प्रवेश दिया जाएगा। इसी प्रकार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय दूर्गूकोंदल में बालक के लिए विज्ञान के 11 सीट, वाणिज्य के 08 सीट एवं कला के 13 सीट तथा कन्या हेतु 02 सीट विज्ञान, 11 सीट वाणिज्य और 10 सीट कला संकाय के रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।सहायक आयुक्त ने बताया कि प्रवेश हेतु विद्यार्थी की आयु 01 अप्रैल 2025 की स्थिति में अधिकतम 18 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक कक्षा 10वीं उत्तीर्ण हो तथा छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होने के साथ वह छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा घोषित जनजातीय वर्ग, समुदाय का सदस्य होना चाहिए। कक्षा 11वीं में रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थी आवश्यक दस्तावेज के रूप में कक्षा 10वीं की अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र, निवास, 02 पासपोर्ट साईज फोटो एवं आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ संबंधित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में 29 अगस्त तक उपस्थित हो सकते हैं।

——————-

02.एनआरएलएम के रिक्त संविदा पदों पर भर्ती हेतु अंतिम चयन सूची जारी।

— जिला पंचायत कांकेर अंतर्गत एनआरएलएम के रिक्त पदों पर संविदा भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन एवं कौशल परीक्षा पश्चात अंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  हरेश मंडावी ने बताया कि विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक (संविदा) के 01 पद अनारक्षित, लेखापाल (संविदा) के 02 पद (अना.-01 एवं अजजा के 01), लेखा सह एमआईएस सहायक (संविदा) के 01 पद, अजजा एवं भृत्य (संविदा) 01 पद के विरूद्ध अंतिम पात्र सूची के कुल अभ्यर्थियों में से कुल 61 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन एवं 26 अभ्यर्थियों को कौशल परीक्षा के लिए आमंत्रित किया गया था। बुलाए गए कुल 61 अभ्यर्थियों में से 36 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। उपस्थित अभ्यर्थियां के दस्तावेज सत्यापन, कौशल परीक्षा, साक्षात्कार उपरांत अंतिम प्रावीण्य सूची, चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन किया गया है, जिसका अवलोकन कांकेर जिले के वेबसाइट www.kanker.gov.in में किया जा सकता है।

——————-

03.खुद की छत पर बिजली उत्पादित कर रहे श्री बुधवानी का बिल पिछले पांच महीने से जीरो।   कहा- प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से हो रही बचत ।

— प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से बिजली उपभोक्ताओं को आशातीत राहत मिल रही है। एक ओर जहां खुद के द्वारा उत्पादित बिजली से उपभोक्ताओं में आत्मनिर्भरता आई है, वहीं दूसरी तरफ बिल के भुगतान में क्रांतिकारी बदलाव आया है। कई उपभोक्ताओं का बिजली बिल अब शून्य अर्थात् जीरो आ रहा है, जिससे वे आश्चर्य मिश्रित उत्साहित भी हो रहे हैं। इस योजना से निश्चित तौर पर उपभोक्ताओं की बचत की बौछार हो रही है। कांकेर शहर के एक ऐसे ही उपभोक्ता कारोबारी श्री मनोज बुधवानी के बिजली का बिल पिछले पांच माह से शून्य आ रहा है, जिसके चलते वे अब भारी-भरकम बिल का भुगतान करने की जगह निःशुल्क बिजली प्राप्त कर रहे हैं।श्री बुधवानी ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के बारे में जानकारी मिलने पर तत्काल इसके लिए आवेदन किया। उन्होंने बताया कि विद्युत की खपत अनुरूप तीन अपने ठेलकाबोड़ एकतानगर स्थित अपने निवास की छत पर किलोवॉट रूफटॉप सोलर सिस्टम इंस्टाल कराया। इसके लिए उन्हें केन्द्र सरकार से 78 हजार रूपए की सब्सिडी भी मिली। इस योजना के हितग्राही श्री बुधवानी ने बताया कि उनके घर का विद्युत का औसतन बिल तीन से साढ़े तीन हजार के बीच प्रतिमाह आता था। यह भी बताया कि सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत इंस्टालेशन के पहले अगस्त 2024 में 3120 रूपए के बिजली बिल का भुगतान किया। इसके बाद क्रमशः सितम्बर 24 में 1810 रूपए, अक्टूबर में 2020, नवम्बर में 990 तथा जनवरी 2025 में 230 रूपए का बिल आया। तत्पश्चात् माह फरवरी 2025 से अब तक बिजली बिल लगातार शून्य यानी जीरो आया, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली है। मेडिकल कारोबारी श्री बुधवानी ने बताया कि अब तो प्रदेश सरकार द्वारा भी इस योजना में 30 हजार रूपए की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। इस प्रकार सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना विद्युत उपभोक्ताओं के घर में खुशहाली बिखेर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह योजना विद्युत के मामले में न सिर्फ आत्मनिर्भरता प्रदान करती है, बल्कि बड़े पैमाने पर आर्थिक सुरक्षा भी मिल रही है। श्री बुधवानी ने जिले के अन्य बिजली उपभोक्ताओं को भी इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

——————-

04. भानुप्रतापपुर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के गार्ड से साढे सात लाख की आनलाईन ठगी का मामला।

——————-

05.  जिले में एनएचएम कर्मचारियों का  हडताल प्रदर्शन जारी। इसके चलते अस्पतालों में इसका असर दिखायी देने लगा है। अगर लगातार हडताल जारी रही तो स्वास्थ्य  व्यवस्था पर गंभीर फर्क पड सकती है।

——————-

06.ट्रक चोरी करने वाले आरोपियाें को कोरर पुलिस द्वारा 06 घंटे के अन्दर किया गिरफ्तार ।

—मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि, दिनांक 20.08.2025 को प्रार्थी दुर्गेश तेता पिता देवसिंह तेता उम्र 32 वर्ष निवासी कोदागांव थाना कोरर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि, छाटेडोंगर माईंस नारायणपुर से दिनांक 17.08.2025 को 03.00 बजेे ट्रक में आयरन गिट्टी लोहा पत्थर लोड कर रायपुर छोड़ने गया था ट्रक खाली होने के बाद कल दिनांक 19.08.2025 को सुबह करीबन 08.00 बजे ग्राम कोदागांव पहुंचकर तालाब के किनारे ट्रक खड़ा कर ट्रक की चाबी को ट्रक के बाक्स में रखकर अपने हेल्फर के साथ शाम को 06.00 बजे हेल्फर ओम प्रकाश को साथ लेकर अपने घर खाना खाने गये थे बारिश लगातार होने से रात्रि घर में ही सो गये आज सुबह उठकर ट्रक के पास आया तो ट्रक नही था खोजबीन किया नही मिलने पर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराये है। प्रार्थी की लिखित ओवदन पर धारा 303(2) बीएनएस का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध धारा सदर पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। मामले की संवेदनषीलता को ध्यान में रखकर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय कांकेर श्री इंदिरा कल्याण ऐलेसेला (भा.पु.से.) सर के द्वारा तत्परता पूर्वक एवं तत्काल कार्यवाही करने निर्देश  प्राप्त होने पर तथा अति. पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मोहसिन खान के मार्गदर्शन  मे थाना प्रभारी कोरर निरीक्षक   जितेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में थाना स्टाफ के साथ मुखबीर की सूचना मिलने पर ग्राम कोहकामेटा केशकाल रवाना होकर संदेही को हिरासत में लेकर सक्ती से पूछताछ करने पर बताये कि, वाहन ट्रक को चोरी की नियत से ले जाने पर चोरी गयी ट्रक को आरोपियों के कब्जे से जप्त कर आरोपियों को दिनांक 20.08.2025 को गिरफतार किया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक जितेन्द्र गुप्ता, प्र.आर. 656 कन्हैया पटेल, प्र.आर. 137 तिरथ गंधर्व, आर. 1411 केतन ठाकुर, आर.1000 मनोज साहू, 735 राजकुमार यादव, 1075 भारत दुग्गाा, 924 पुनाराम सोम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 

——————-

07.

08.

09.

10.

——————-

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏
———————-

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 12 मई 2026 मंगलवार

 ———————– संपादकीय- रोते जन्म लेना अभिशाप नहीं रोते जीवन बिता देना दुर्भाग्य -दुनिया के हर जीव उसके वर्तमान जीवन में भोग कर लेता है,चाहे कुत्ता,बिल्ली हो या अन्य सभी जीव…

आज की टॉप 10 खबर 11 मई 2026 सोमवार

 ———————– संपादकीय- यदि आप भी लिखते हैं…. -साहित्यकार यदि आप तकनीक के साथ नहीं चलोगे तो पिछड़ जाओगे। आज तकनीक का युग है। पुस्तक संकलन प्रकाशन पर मतैक्य जो भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *