आज की टॉप 10 खबर 14 अगस्त 2025 गुरूवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
14  अगस्त  2025 गुरूवार

✍️मनोज जायसवाल

—————-
संपादकीय

पत्रकारिता! सबका अपना स्तर,सबकी अपनी सोच का नाम बन गया है। सबकी अपनी अभिव्यक्ति । आज कोई शिकवा,शिकायत तो बगैर पुष्ट खबरों को संदेशों के जरीये प्रसार पर लगा हुआ है,तो खुद को भी मानसिक अवसाद के अंदर अंतहीन तकलीफ झेल रहा है। किसी तरह जीविकोपार्जन चले की सोच मिथ्या तो बन ही गई है,इसके साथ ही अपने स्तर की पत्रकारिता भी मिथ्या प्रशंसा के चल रही है, यही कारण है कि उनका यह प्रोफेशन गर्व से ताल ठोंक कर बताने लायक खुद महसूस नहीं कर रहे हैं। आत्म स्वाभिमान त्याग कर अर्थोपार्जन पर लग भी जाएं तो समाज के अंदर से उंगली उठ रही होती है। स्थानीय स्तर पर मंच पर चढकर पत्रकार के नाम याद करने वाले कभी पत्रकारों केे मुश्किल दिनों में खडा होना दूर की बात  उनकी सोच भी मन में नहीं आती। सोच तो खुद पत्रकारिता बिरादरी में नहीं आती,जहां किसी के दुख पर खुद के बिरादरी के पत्रकार अपने किसी सदस्य के हादसों पर सहयोग के ना पीछे हट जाते हैं,वरन बुराई से भी बाज नहीं आते। सच है! कोई संदेश को ही पत्रकारिता बता रहा, तो कोई तो जरूर है,जो समाज में ज्वलंत समस्याओं को दूर कर अंधविश्वास मुक्त स्वच्छ समाज के निर्माण को बौद्विक पत्रकारिता की जीत बता रहे हैं। यह वे हैं,जिन्हें किसी संस्थानों द्वारा प्रमाणित किये जाने की जरूरत नहीं है। स्वतंत्र पत्रकारिता जिसका नाम है। किसी पत्रकार की विकट स्थितियों में पता चलता है कि संस्थान आपका कितना हिमायती है?
-मनोज जायसवाल
————–
————–
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर नरहरपुर के समस्त नगरवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं….🙏
गर्मागरम नाश्ता‚सभी प्रकार की मिठाई मिलने का एकमात्र केंद्र….
 रामू होटल‚ प्रो. रामेश्वर साहू‚ धमतरी रोड नरहरपुर(कांकेर)

————–
————–
01. अरसे से भिडावर से मुडधोवा सडक नहीं बनी। ”सशक्त पथ संवाद” ने   जिला पंचायत सदस्य अनिता ध्रुव  के पास रखी बात।

—यह जिले के चारामा विकासखंड का अंतिम डुबान क्षेत्र धमतरी जिला के मोंगरागहन के आश्रित ग्राम भिडावर से चारामा वि.खं. के मुडधोवा से जोडती है,यह नरहरपुर वि.खं. का सीमा भी है। ग्राम भिडावर के ग्रामवासी कई बार यह समस्या शासन प्रशासन से एवं मंत्री विधायकों से करते आ रहे हैं, पर अभी तक सडक नहीं बनायी गई। तत्संबंध में भिडावर वासियों ने सशक्त पथ संवाद कांकेर टाप 10 न्यूज से अपनी समस्या रखी,जिस पर सशक्त पथ द्वारा क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य अनिता ध्रुव से चर्चा की जहां उन्होंने कहा- ग्राम भिडावर के ग्रामवासियों के साथ बैठकर कार्ययोजना तैयार करेंगे निश्चित ही यह खासकर बारिश में बडी समस्या है। आज पर्यंत हो गए यह अल्प दूरी की सडक से लोग महरूम हैं।

चित्र—भिडावर से मुडधोवा तक की बदहाल सडक जो आज पर्यंत हो गए नहीं बनाया जा सका।

————–

2. योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन की गोल्ड मेडलिस्ट ने कलेक्टर से हुए मुखातिब।

—कांकेर ज़िला योग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मोहन सेनापति अपने ज़िले की गौरव कु. अंजलि आंचला जिन्होंने कोरबा में 01 से 05 अगस्त तक आयोजित राज्य स्तरीय योग खेल में फॉरवर्ड बेंड के सीनियर बालिका वर्ग में गोल्ड मेडल और ट्रेडिशनल वर्ग में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। इसी तरह चारामा की श्रीमती चुकेश्वरी नाग नें महिला सीनियर । ग्रुप में फारवर्ड बेंड में स्वर्ण पदक और ट्रेडिशनल श्रेणी में रजत पदक प्राप्त कर इन दोनों युवतियों ने कांकेर ज़िले के साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य का भी सम्मान बढ़ाया है। कांकेर कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर से सौजन्य भेंट कर योग निर्देशक मोहन सेनापति ने बताया कि एक बालिका हाटकर्रा, भानुप्रतापपुर की हैं और दूसरी महिला, जो दो बच्चों की माँ होकर भी गोल्ड और सिल्वर मैडल जीत कर अन्य बालिकाओं, महिलाओं के लिए प्रेरणा श्रोत तथा आदर्श बनी हैं। भेंट करने वालों में नमेश्वरी नरेटी , कोच, टेश्वर जैन ,पूर्व सैनिक एवं एसोसिएशन के सदस्य तथा कुमारी अंजलि आंचला ,योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मोहन सेनापति भी शामिल थे। कलेक्टर सर ने दोनों विजेताओं को 11 से 14 सितंबर को भिलाई में होने वाले राष्ट्रीय योग खेल में अच्छे प्रदर्शन कर कांकेर एवं छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने हेतु अग्रिम शुभकामनाएं प्रदान की हैं।

चित्र— योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने किया कलेक्टर से मुलाकात।

————–

03.नवनिर्वाचित सरपंचों को दिया गया तीन दिवसीय आधारभूत अभिमुखीकरण प्रशिक्षण।

— जिले के विकासखंड चारामा, कांकेर एवं नरहरपुर के नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत सरपंचों को आजीविका महाविद्यालय गोविंदपुर कांकेर में 11 से 13 अगस्त तक तीन दिवसीय आधारभूत अभिमुखीकरण प्रशिक्षण दिया गया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी   हरेश मण्डावी तथा प्राचार्य जिला पंचायत संसाधन केन्द्र कांकेर   कमल सिदार के मार्गदर्शन में यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण में पंचायती राज संरचना के महत्वपूर्ण एवं आधारभूत जानकारी के साथ ही उनके ग्राम पंचायतों में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई तथा योजनाओं का लाभ ग्राम पंचायत के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण में 73वां संविधान संशोधन, ग्राम पंचायत सरपंचों के कर्तव्य एवं अधिकार तथा कामकाज और संचालन प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दिया गया। इसके साथ ही पेसा कानून एवं त्रिस्तरीय पंचायती राज सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की भी जानकारी जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर  पंकज कुमार सिन्हा,  राजेन्द्र राठौर, वरिष्ठ आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी जनपद पंचायत कांकेर के द्वारा दी गई।

चित्र—नवनिर्वाचित सरपंचों को दिया गया तीन दिवसीय आधारभूत अभिमुखीकरण प्रशिक्षण।

————–

04.जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़ में उमड़ा देशभक्ति का जोश। स्वतंत्रता उपहार नहीं, जिम्मेदारी है : विधायक श्री नेताम।

—राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को जिला स्तरीय मुख्य समारोह नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल परिसर में आयोजित किया जाएगा। इसके सफल आयोजन के लिए आज अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया, जहां मुख्य अतिथि बने अपर कलेक्टर   जितेन्द्र कुमार कुर्रे ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर सलामी दी। आज सुबह ठीक 09 बजे से राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास प्रारंभ हुआ, जिसमें समारोह के मुख्य अतिथि बने अपर कलेक्टर श्रीकुर्रे का मुख्य समारोह स्थल पर आगमन हुआ। तत्पश्चात मुख्य मंच पर पहुंचकर मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी, इसके साथ ही राष्ट्रगान की धुन का वादन किया गया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा जिप्सी पर सवार होकर परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान वाहन में एसएसपी   इंदिरा कल्याण एलेसेला, कलेक्टर का प्रतिनिधित्व कर रहे जिला पंचायत के सीईओ   हरेश मंडावी और एएसपी श्री दिनेश सिन्हा भी उनके साथ मौजूद रहे। इसके बाद जिला पुलिस बल पुरूष एवं महिला, नगरसेना के जवान, बस्तर फाइटर्स, वन विभाग के वनपाल सहित एनएसएस, एनसीसी और स्काउट गाइड कैडेट्स की कुल 11 टोलियों के द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट किया गया तथा मुख्य अतिथि बने अपर कलेक्टर ने दल प्रमुखों से परिचय प्राप्त किया। इसके उपरांत अश्वारोहियों के दल ने मैदान पर घुड़सवारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके पश्चात 1200 स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा पीटी का एक लय में प्रदर्शन किया गया। तत्पश्चात केन्द्रीय विद्यालय कांकेर, शासकीय कन्या आवासीय विद्यालय गोविन्दपुर, शहीद रामकुमार कन्या विद्यालय कांकेर, शासकीय कन्या आश्रम सिंगारभाट, नरहरदेव शासकीय उमावि कांकेर तथा पैराडाइज विद्यालय कांकेर के छात्र-छात्राओं के द्वारा आकर्षक ढंग से मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान विभिन्न विभागों अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

कांकेर सांसद  भोजराज नाग करेंगे 15 अगस्त को ध्वजारोहण

उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को जिला स्तरीय समारोह में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद  भोजराज नाग के द्वारा मुख्य अतिथि के तौर पर नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल परिसर में राष्ट्र ध्वज फहराया जाएगा, जिसके सभी प्रायोजित कार्यक्रमों का आज मिनट टू मिनट अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान जिले के शहीद जवानों के परिजनों को शॉल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के उपरांत उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के शासकीय सेवकों और नागरिकों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों व मार्च पास्ट में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दलों को भी स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट किया जाएगा।

————–

05.लखनपुरी में होगा वृहत श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव।

—श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व इस वर्ष जिले के लखनपुरी में विशेष रहने वाला है। यहां यादव परिवार परिक्षेत्र लखनपुरी द्वारा गिरधर गोपाल राधा कृष्ण मंदिर (गोवर्धन कुंज) में 16 अगस्त को संध्या 4बजे से श्रीहरि प्राकट्य पूजा, रात्रि 7 बजे भजन संध्या, रात्रि 12.00 श्रीकृष्ण जन्म उत्सव के साथ मनाया जायेगा। दूसरे दिन 17 अगस्त को पूर्वान्ह 11 बजे से दही लूट,शोभा यात्रा(राधा कृष्ण मंदिर से मॉं वैष्णवी मंदिर तक) एवं दोपहर 2.00 बजे महाप्रसाद(भोजन) कार्यक्रम होगा।

————–

06.राष्ट्रीय राजमार्ग 30 चारामा से रायपुर मार्ग पर आगे श्रीराम जानकी मंदिर के पास नैनी नदी पुल में बडे-बडे गढ्ढे बन गए थे,जो हमेशा हादसों को दावत दे रहे थे। विभाग ने इस पर संज्ञान नहीं लिया। पिछली ही दफा यहां एक यात्री बस रेलिंग से टकरा गई थी। नगर की युवा शक्ति समाजसेवी संस्था द्वारा जन कल्याण कार्य पर संज्ञान लेते इन जानलेवा गढ्ढों को बोरियों में   रेत‚गिट्टी आदि  लाकर भरा गया। इस नेक कार्य में नगर के कई लोगों का सहयोग प्राप्त हुआ। ऐसे नेक कार्य की सबने साधुवाद दिया है।  नगर के पार्षद एवं समाजसेवी उत्तम साहू के  प्रतिनिधित्व में  कार्य किया गया।

वीडियो—चारामा नगर राजमार्ग 30 की नैनी नदी पुल में युवा समाजसेवी संगठन द्वारा गढ्ढों को दुरूस्त किया गया।

————–

07. नगर सेना में नरहरदेव मैदान में प्रतिदिन निःशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग करने वाले अभ्यर्थियों में से 13 महिला अभ्यर्थियों का चयन। पूर्व सैनिकों के द्वारा किया गया सम्मान। जिला कलेक्टर बच्चों की सौजन्य मुलाकात।

—नगर के नरहरदेव मैदान में विगत 3 वर्षों से लगातार मेहनत कर रहे अभ्यर्थियों में से कांकेर जिले के 13 महिला अभ्यर्थियों का नगर सेना में चयन हो गया है । जिनके नाम क्रमशः रुचि रामटेके, कविता कोला, साक्षी शुक्ला, गीता कोरेटी, बमलेश्वरी मरकाम, रीना मरकाम, बिंदेश्वरी मंडावी, निकिता नाग, रेखा नेताम, मेघा कोर्राम, राजंतीन नेताम, दामिनी तारम और ममता कोरेटी हैं । उनके अथक प्रयास और निरंतर अभ्यास से उन्होंने अपने लक्ष्य को प्राप्त किया। इन्होंने प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे से 9:00 तक निरंतर अभ्यास नरहरदेव मैदान में किया ।

चयनित महिला अभ्यर्थियों ने सशक्त पथ संवाद को बताया कि उन्होंने निरंतर इस मैदान पर अभ्यास कर किया । इस सफलता का श्रेय उन्होंने पूर्व फूड इंस्पेक्टर विमल कुमार (वर्तमान में एसआई ट्रेनी) एवं अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला कांकेर के पूर्व सैनिक सोमेश यादव, पूर्व सैनिक टी के जैन, पूर्व सैनिक संयोग साहू को दिया। उन्होंने बताया कि ये सभी ट्रेनर लगातार हमें कठिन से कठिन ट्रेनिंग कराते थे और हमें अपने लक्ष्य को पाने केबलिए प्रेरित करते थे और हम सभी उनका अनुसरण करते थे । जिसके फलस्वरुप हमने फिजिकल टेस्ट में अच्छे से अच्छे अंक प्राप्त किया और लिखित परीक्षा में टेस्ट पास करने के बाद मेरिट लिस्ट में हमारा चयन हुआ । गौरतलब है कि इस ट्रेनिंग ग्रुप से ट्रेनिंग करने वाले लगभग 90 से अधिक अभ्यर्थियों ने छत्तीसगढ़ पुलिस और छत्तीसगढ़ फॉरेस्ट की फिजिकल टेस्ट भी अच्छे नंबरों से पास कर चुके हैं साथ ही बीएसएफ में फिजिकल टेस्ट पास कर चुके हैं । आने वाली लिखित परीक्षा मे और भी अभ्यर्थियों के चयन होने की संभावना है ।आज 14 अगस्त को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला कांकेर के पदाधिकारी और सदस्यों के द्वारा चयनित महिला अभ्यर्थियों को श्रीफल, फूलमाला और पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया गया । इस सम्मान समारोह के कार्यक्रम में संगठन के जिला अध्यक्ष   कौशल सिन्हा, सचिव सोमेश यादव, संगठन सचिव टी के जैन, कोषाध्यक्ष अनूप कुमार जैन, कांकेर जिला प्रभारी संयोग साहू और वर्तमान में प्रशिक्षण ले रहे सभी बच्चे उपस्थित थे ।

चित्र— 13 महिला अभ्यर्थियों का चयन। पूर्व सैनिकों द्वारा सम्मान किया गया।

—————- 

08.“ग्राम सुरेली में ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’ रैली का आयोजन“।

— कांकेर विकासखंड अंतर्गत ग्राम सुरेली में जल जीवन मिशन के तहत “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग“ अभियान के अंतर्गत रैली का आयोजन किया गया। यह अभियान 15 अगस्त तक जिलेभर में संचालित किया जाएगा।कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की भावना को प्रोत्साहित करना है। रैली के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों और ग्रामवासियों ने मिलकर स्वच्छता और देशभक्ति से जुड़े नारे लगाए और लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर ग्राम सरेली के विद्यालय के शिक्षकगण, बड़ी संख्या में विद्यार्थी, ग्रामीणजन और पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम न केवल स्वच्छता के महत्व को रेखांकित किया, बल्कि स्वतंत्रता दिवस की भावना को भी सशक्त रूप में प्रस्तुत किया है। अभियान के अंतर्गत पूरे सप्ताह ग्राम में विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान, और सांस्कृतिक गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी, जिससे ग्रामीणों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

चित्र— ग्राम सुरेली में ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’ रैली का आयोजन

—————- 

09.महिला नगर सैनिक भर्ती की चयन एवं प्रतिक्षा सूची जारी।

—जिले में बालिका आश्रम एवं छात्रावासों में रह रहे बालिकाओं की सुरक्षा के लिए 70 स्वयंसेवी महिला नगर सैनिकों की भर्ती कार्यवाही पूर्ण कर गत दिवस चयन एवं प्रतिक्षा सूची जारी की गई है। जिला सेनानी नगर सेना कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार चयनीत एवं प्रतिक्षारत अभ्यार्थियों की सूची विभागीय वेबसाइट https://www.cghgcd.gov.in एवं https://firenoc.cg.gov.in में अपलोड किया गया है, जिसका आवलोक कर सकते हैं। 

—————- 

10.औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में पुनः प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन 16 अगस्त तक।

— राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रवेश हेतु पुनः रिक्त स्थानों के लिये ऑनलाईन आवेदन पत्र 16 अगस्त 2025 रात्रि 11ः59 बजे तक आमंत्रित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट बहपजपण्ंकउपेपवदेण्दपबण्पद पर जाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के पूर्व अभ्यर्थी उक्त वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका का भली- भांति अध्ययन कर लें। किसी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिये अभ्यर्थी निकटतम शासकीय शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था से अथवा उक्त वेबसाइट पर प्रदर्शित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते है। समय-सीमा के पूर्व आवेदक अपने आवेदन पत्र में किसी भी तरह की त्रुटि एवं संस्था, व्यवसाय प्राथमिकता क्रम में सुधार कर लेवें। पूर्व के आवेदक जो अगली चरण (राउंड) में शामिल होना चाहते है, उन्हें अपने लॉगिन आई.डी. एवं पासवर्ड से लॉगिन कर अपनी प्रोफाइल संस्था, व्यवसाय के प्राथमिकता क्रम का चयन पुनः किया जाना अनिवार्य होगा अन्यथा उन्हें अगले चरण में शामिल नहीं किया जावेगा।

—————— 
विशेष—

कलेक्टर ने मावा मोदोल कोचिंग संस्थान के सफल अभ्यर्थियों को किया सम्मानित
—कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने आज सायं कांकेर शहर के पुरानी कचहरी में जिला प्रशासन द्वारा स्थापित निःशुल्क कोचिंग संस्थान मावा मोदोल में पहुंचकर वहां के अध्ययनरत विद्यार्थियों को प्रोत्साहित एवं प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने नगर सेना भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को मैडल भेंट कर सम्मानित किया। उक्त कोचिंग संस्थान में अध्ययनरत 34 महिला अभ्यर्थियों का चयन नगर सेना भर्ती परीक्षा में हुआ है।

मावा मोदोल कोचिंग सेंटर के हाल में आयोजित सम्मान समारोह में कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने सभी उपस्थित अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि उक्त निःशुल्क कोचिंग संस्थान का उद्देश्य स्थानीय युवक-युवतियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के उच्चस्तरीय अध्ययन के साथ-साथ उन्हें समुचित मार्गदर्शन (करियर गाइडेंस) देना भी है। उन्होंने बताया कि यहां के बच्चे अधिक से अधिक प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेकर सफलता प्राप्त करें, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा यथासंभव अनुकूल और माकूल व्यवस्था की जा रही है। यहां की लाइब्रेरी में उत्कृष्ट पुस्तकों का संग्रह किया गया है। कलेक्टर ने अभ्यर्थियों को प्रोत्साहित एवं प्रेरित करते हुए कहा कि मार्गदर्शन देने के साथ-साथ पूरी शिद्दत से आप लोगों को मेहनत करनी होगी और मेहनत ऐसी करें कि सेवा क्षेत्र में सिर्फ जिला या प्रदेश ही नहीं देश में भी कामयाबी मिले। उन्होंने एनडीए, क्लैट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं का जिक्र करते हुए अपनी सकारात्मक सोच को अंजाम देने की बात कही। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ हरेश मण्डावी ने कहा कि कांकेर जिले के विद्यार्थियों को कोचिंग के लिए दूरदराज के शहरों में जाने के बजाय स्थानीय स्तर पर सुविधाएं विकसित करने और प्रतिभाओं को बाहर लाने के उद्देश्य से मावा मोदोल कोचिंग संस्थान संचालित किया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम आप सभी के समक्ष है।

चयनित 34 अभ्यर्थी हुए सम्मानित
इस अवसर पर हाल ही में आयोजित जिला नगर सेना में महिला नगर सैनिको की भर्ती परीक्षा में चयनित हुईं महिला अभ्यर्थियों का सम्मान कलेक्टर एवं सीईओ द्वारा किया गया, जो मावा मोदोल कोचिंग संस्था के जरिए तैयारी कर रहीं थी। इनमें सुश्री साक्षी शुक्ला, रूचि रामटेके, रेखा नेताम, हेमा निषाद, पल्लवी जुर्री, युगेश्वरी, आरती बघेल, मेघा बघेल, अमिता गायकवाड़, थामेश्वरी, टिकेश्वरी, उपासना मरकाम, बमलेश्वरी, कविता कोला, दामिनी तारम, यास्मीन सलाम, मेघा कोर्राम, उपासना तारम, ममता भूआर्य, गीता कोरेटी, ममता कोरेटी, अरूणा कतलाम, सुभाषिनी सलाम, आरती, रीना, गीतांजली नेताम, पवित्रा नेताम, निकीता, रेवती नेताम, रजंतीन नेताम, बिंदेश्वरी,. खिलेश्वरी जुर्री और रमिला का चयन हुआ है। उल्लेखनीय है कि जिले में नगर सैनिक के कुल 70 रिक्त पदों में से 34 ऐसे अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जो मावा मोदोल संस्थान में तैयारी कर रहे थे। कलेक्टर ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी तथा शेष विद्यार्थियों को सार्थक प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी रमेश निषाद सहित संस्थान से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

—————-

—भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री  यसवंत जैन   व प्रदेश उपाध्यक्ष   सतीश लाटीया  के प्रथम चारामा नगर आगमन पर जोरदार आतिशबाजी कर स्वागत  किया गया।

——————– 

 शुभ रात्रि……..

—————- 

टीप — खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏 

—————- 

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 11 फरवरी 2026 बुधवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   11  फरवरी  2026 बुधवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”मंच पर थोथी वाहवाही से अधिक दुवाएं” —यही समय होता है, मानवता दिखाने का!…

आज की टॉप 10 खबर 10 फरवरी 2026 मंगलवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   10  फरवरी  2026 मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”युरिया खाद के नाम किसानों को हताशा” —जिले का चारामा विकासखंड जो स्वावलंबी और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *