आज की टॉप 10 खबर 07 अगस्त 2025 गुरूवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
07  अगस्त  2025 गुरूवार

✍️मनोज जायसवाल


संपादकीय—
—आज ‘सरोगेसी’ जैसे आधुनिक युग में स्तनपान के प्रति आधुनिक महिलाओं द्वारा स्तनपान से उनकी शारीरिक सुंदरता हवास होने का मिथ्या डर के चलते बच्चे को भी उनके मूल अधिकार से वंचित किया जाता है। जबकि स्तनपान मनुष्य से लेकर हर प्राणी बच्चे को जन्म देने के बाद उनके खड़े होने तक स्तनपान कराते हैं। विडंबना ही कहें कि स्तनपान के लिए भी जागरूकता लाने कार्य करना पड़ रहा है। जन्म के बाद शिशुओं को आने वाले छःह माह तक स्तनपान कराने के लिए ही स्तनपान दिवस मनाया जाता है।माॅ का दूध बच्चे के लिए अमृत है। स्तनपान से न बच्चे की न भूख मिटती अपितु दूध जो इस वक्त रोगप्रतिरोधक क्षमता से पूर्ण होती है, इससे अतिसार,कुपोषण जैसी गंभीर बिमारियां भी दूर होती है। यही नहीं दूध के जरीये लौह तत्व भी शिशु को मिलता है,लौह तत्व न मिले तो आंतों में रोगाणु भी पनपते हैं। डिब्बा दूध का प्रचलन बढ़ा है, बच्चे की इच्छा के विरूद्व इस प्रकार के दूध सही नहीं कहा जा सकता।घर के सियाय यदि बाहर भी हैं तो स्तनपान के लिए आज कई सार्वजनिक जगहों धार्मिक स्थलों पर भी स्तनपान कक्ष होते हैं,जिसके चलते असुविधा वाली बात नहीं रह गई है। आज विश्व स्तनपान दिवस है,यह दिवस स्तनपान के प्रति महिलाओं को जागरूक करने के लिए ही मनाया जाता है। जन्म के बाद जरूर स्तनपान करायें।

— मनोज जायसवाल

—————– 

01. ”राखी विथ खाकी” कांकेर के जे.पी. इंटरनेशनल स्कूल में अद्भुत आयोजन।

—रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा के वचन का प्रतीक है। इस शुभ अवसर पर नगर के नामचीन शिक्षा संस्था जे.पी. इंटरनेशनल स्कूल में राखी विथ खाकी नाम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां विद्यार्थियों ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों( यातायात प्रभारी) को राखी बांध कर उनका आभार प्रकट किया।बताते चलें, इस कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय मे आये अतिथि गण एवं प्राचार्य द्वारा मॉं सरस्वती का पूजा अर्चना कर दीप प्रज्जवलित कर किया गया। संगीत विभाग द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुती दी गई। कक्षा 12वीं की छात्रा कु. मौसमी कुडोपी द्वारा राखी विथ खाकी को उद्घोषित किया गया इसके पश्चात संगीत विभाग के द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति परब और सुआ नृत्य की प्रस्तुती दी। तत्पश्चात कार्यक्रम को आगे आगे बढाते हुए दीपक साव ( यातायात प्रभारी कांकेर ) अपना उद्बोधन में कहा- आप सभी छात्र-छात्राओं का यह स्नेह हमारे लिए बहुत खास है। आप जैसे बच्चों से मिलने और उनका प्रेम पाना हमारे कठिन कार्यों को भी आसान बना देता है। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने अपने हाथों से बनाई हुई सुंदर राखीयां सभी अतिथि गणो जिसमे यातायात प्रभारी दीपक साव ,यातायात बल से प्रधान आरक्षक पवन नेताम ,आरक्षक हेमराज वट्टी, महिला आरक्षक अन्नपूर्णा नाग,नगर सौनिक रवि यादव,सूरज बैस एंव महिला रक्षा टीम से प्रधान आरक्षक सौशिल्या टेकाम, महिला आरक्षक शांति ठाकुर, टिकेश्वरी ध्रुव, आरक्षक देवकरण टांडिया को राखी बांधे और उन्हें मिठाई भेंट की। इसके पश्चात कार्यक्रम को अंतिम रूप देते हुए कक्षा 11 की छात्रा सुश्री अमृता शिंदे ने समापन आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन लिकेश्वर गुप्ता के द्वारा किया गया। में प्रधान अध्यापिका श्रीमती ईस्मिथ जस्साल, एवं अन्य स्टाफ के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

वीडियो—  राखी के पावन मौके पर  राखी विद् खाकी का बेहतरीन आयोजन नगर के जे.पी.इंटरनेशनल स्कूल में किया गया।

———————

02.चारामा में आज शासकीय इंग्लिश मिडिल स्कूल सभी स्कूली बच्चों को महिला संबंधी अपराध, साइबर फ्राड, यातायात के नियमों का पालन करने हेतु बच्चों को समझाइश दिया गया। इस आयोजन में बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी बढचढ कर भाग लिया। नगर के प्रबुद्वजीवी मौके पर मौजूद रहे और कार्यक्रम को संबोधित भी किया। थाना प्रभारी जितेंद्र साहू चारामा द्वारा सभी जानकारी दी गई। लोगों ने कहा कि इस आयोजन से बडों के साथ ही बच्चों को भी बहुत कुछ सीखने का मौका मिला। इस प्रकार का कार्यक्रम समय की मांग है।

चित्र—शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल के आयोजन में चारामा थाना प्रभारी जितेंद्र साहू।

———————

03. ट्रैफिक पुलिस कांकेर का यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी।

— उमनि. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक   आई. के. एलिसेला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक   दिनेश कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार,   दीपक साव,यातायात प्रभारी कांकेर एवं यातायात टीम के द्वारा कांकेर शहर एवं आसपास के क्षेत्र में लगातार कार्रवाई जारी है, जिसमें दिनांक 7.8.2025 को की गई कार्रवाई निम्नानुसार है  
1. 185 mv act. (शराब सेवन कर वाहन चालान करना) जिसमे 07 प्रकरणों को माननीय न्यायलय के समक्ष पेश करने पर माननीय न्यायालय द्वारा 70000/- के अर्थदंड के राशि से दण्डित किया गया
2. तेज गति का 05 प्रकरण राशि 5000/-
3. ब्लैक फिल्म कार्रवाही 01 प्रकरण राशि 2000/-
6. प्रेशर हॉर्न में 08 प्रकरण 2400/- इस प्रकार कुल 21 प्रकरणों मे 79400/- राशि वसूल की गई है एवं शहर के स्कूलो मे जाकर नाबालिक बच्चों को वाहन नहीं चलाने एवं वाहन चलाते हुए हेलमेट का उपयोग करने समझाइस दी गई, शहर के अंदर ज्ञानी चौक से घड़ी चौक तक बेतर्तिब खड़े वाहनों पर लॉक व्हील की कार्यवाही के साथ ही नो पार्किंग में खड़े वाहनों की चालनी कार्रवाई कर अव्यवशित लगे ठेलो को भी किनारे करवाकर समझाइस दिया गया साथ ही साथ चार पहिया वाहनों मे लगे ब्लैक फ़िल्म को निकलवाकर चालनी कार्यवाही की गई व शहर के अंदर एवं आस के क्षेत्रो मे बिना किसी कार्य के अपने वाहन मे पुलिस का बोर्ड व सायरन/हूटर बजाने वाले वाहनों पर कार्यवाही की जावेगी. इसी प्रकार यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगा साथ ही साथ भारत सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशानुसार HSRP नम्बर प्लेट बनवाने हेतु लोगों की भीड़ यातायात शाखा मे लगे शिविर मे देखने को मिला व आज 10 लोगों का सुधार हेतु रजिस्ट्रेशन किया है.कांकेर पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु लगातार प्रयास किया जा रहे हैं।

वीडियो—कांकेर नगर में चालानी कार्रवाई करते यातायात प्रभारी  ।

———————

04.   उडीसा से प्रतिबंधित नशीली दवाई लाकर बेचने वाले  03 आरोपियों को पुलिस ने   किया गिरफ्तार ।
— कांकेर पुलिस जानकारी मुताबिक   विवरण इस प्रकार है कि  उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उ.ब.कांकेर  आई.के. एलिसेला(भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल (भापुसे) भानुप्रतापपुर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर दिनेश सिन्हा के मार्गदर्शन में एवं अनु. अधिकारी पुलिस   मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में शहर में दिन में पैदल, बाईक गस्त एवं रात्रि गस्त पेट्रोलिग बढ़ाकर शराबियों, नशेड़ी, गजेड़ियो,नशीली पदार्थ का सेवन कर उत्पात करने वाले असामाजिक तत्वो पर सतत् निगरानी रखने एवं जुआ-सट्टा पर आवश्यक कार्यवाही करने के विशेष अभियान के तहत शहर में निरन्तर पुलिसिंग गस्त कार्यवाही कर असमाजिक तत्वों एवं अपराध पर कि अंकुश लगाने पुलिस थाना कांकेर क़ो प्राप्त सूचना पर आकाश गजबिये निवासी उदय नगर कांकेर, अंकुश उके निवासी सुभाष वार्ड कांकेर तथा शेख समद निवासी महादेव वार्ड कांकेर के सभी अपने कब्जे में अवैध मादक पदार्थ नशीली प्रतिबंधित टेबलेट रखकर नया कम्युनिटी हाल कांकेर के सामने में बिक्री हेतु ग्राहकों की तलाश कर रहे है। मौके पर मुखबिर के बताये स्थान पहुंचकर तस्दीक करने पर नया कम्युनिटी हाल कांकेर के सामने 03 व्यक्ति खड़े होकर आपस में कुछ बातचीत कर रहे थे जो पुलिस वाहन को देखकर इधर उधर भागने लगे जिन्हें हमराह स्टाफ एवं गवाहान की मदद से घेराबंदी कर पकड़कर घेराबंदी पंचनामा तैयार कर अभिरक्षा में लेकर नाम पता पुछने पर उन्होंने अपना नाम क्रमशः 1.आकाश कुमार गजबिये पिता स्व. विजयकांत गजबिये उम्र 31 वर्ष सा. उदय नगर पी. डब्ल्युडी वार्ड कांकेर थाना कांकेर 2. अंकुश उके पिता राजेश उके उम्र उम्र 24 वर्ष सा. सुभाष वार्ड कांकेर थाना कांकेर जिला उ.ब. काकेर 3.शेख समद पिता रोख मासुक उम्र 32 वर्ष सा. महादेव वार्ड कांकेर थाना कांकेर जिला उ.ब. कांकेर के होना बताये। मौके पर पृथक पृथक तलाशी लिया गया तलाशी के दौरान उक्त आरोपियों से प्रतिबंधित नशीली 53 नग टेबलेट, दो मोबाईल, नगदी रकम 150 रूपये, कुल किमती को बरामद किया गया संदेहियों आकाश गजभिये, अनुजा उके तया शेख समद से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट (टवाई) मादक पदार्थ रखने के सबंध में पुछताछ किया गया जो संदेहीनों आकाश गजभिये, अंकुश गावडे तथा शेख समट ने योजना बनाकर लाथ अर्जित करने के लिए उक्त मादक पदार्थ प्रतिबंधित नशीली दवाई को बिक्री हेतु उड़ीसा से खरीदकर लाना और कांकेर शहर में बिक्री करना बताये उक्त आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 22, 29 एनडीपीएस एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से थाना कांकेर में अनराध क्रमांक 262/2025 धारा 22,29, एनडीपीएस एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया उक्त आरोपियों को दिनाक 06.08.2025 के क्रमश 21.15 बजे, 21.25 बजे व 21.35 बजे गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनो का दिया गया सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर, प्रभारी अजाक निरीक्षक राम कुमार साव के नेतृत्व में उप निरी. सुरेन्द्र मानिकपुरी, आरक्षक श्रवण ठाकुर, आरक्षक राकेश बघेल,एवं थाना कांकेर पेट्रोलिंग टीम आरक्षक अरूण मंडावी, लक्ष्मीनारायण शोरी का अहम भूमिका रहा है। 

वीडियो—आरोपियों पर कांकेर पुलिस त्वरित  गिरप्तारी कार्रवाई की।

———————

05.आबकारी एक्ट के तहत् 07 प्रकरण कार्यवाही में कुल 16.450 लीटर शराब जिसका  कीमत लगभग 10,500 रूपये को जप्त किया गया। विशेष अभियान में कांकेर पुलिस की ताबडतोड कार्रवाई।

—मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि  उमनि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उ.ब.कांकेर   आई.के. एलिसेला(भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल (भापुसे) भानुप्रतापपुर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर दिनेश सिन्हा के मार्गदर्शन में एवं अनु. अधिकारी पुलिस   मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में शहर में दिन में पैदल, बाईक गस्त एवं रात्रि गस्त पेट्रोलिग बढ़ाकर शराबियों, नशेड़ी, गजेड़ियो,नशीली पदार्थ का सेवन कर उत्पात करने वाले असामाजिक तत्वो पर सतत् निगरानी रखने एवं जुआ-सट्टा पर आवश्यक कार्यवाही करने के विशेष अभियान आदेश पर शहर में निरन्तर पुलिसिंग गस्त कार्यवाही कर असमाजिक तत्वों एवं अपराध पर अंकुश लगाने पुलिस थाना कांकेर द्वारा लगातार नागरिकों से संपर्क स्थापित कर शहर में गस्त के दौरान एवं मुखबीर के सूचना पर लगातार  वैधानिक कार्यवाही किया गया ।

चित्र— आबकारी एक्ट तहत  कांकेर पुलिस की ताबडतोड कार्रवाई। गिरप्त में सभी आरोपी।

———————

06.अजगर को मोटरसाइकिल से घसीटने वाला आरोपी गिरफ्तार। वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई।

—सोशल मीडिया पर 31 जुलाई 2025 की शाम एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा अजगर सांप को रस्सी से बांधकर मोटरसाइकिल से घसीटते हुए दिखाया गया था। यह अमानवीय घटना कांकेर शहर की बताई गई। वन मंडलाधिकारी कांकेर ने बताया कि उक्त वीडियो के सामने आने के बाद इसे वन विभाग के अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग के सहयोग से वन विभाग ने आरोपी की पहचान सुरेश जैन पिता हलाल राम जैन, निवासी आतुरगांव के रूप में की। वन मंडलाधिकारी ने बताया कि मामले में वन्य प्राणी (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की धारा 9 और 51 के तहत 5 अगस्त को प्राथमिक वन अपराध दर्ज किया गया। इसके बाद 6 अगस्त को वन परिक्षेत्र अधिकारी कांकेर द्वारा आरोपी सुरेश जैन को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। आगे की जांच कांकेर वन परिक्षेत्र के अधिकारियों द्वारा की जा रही है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की घटनाओं को गंभीरता से लिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

———————

07.न्यू कम्युनिटी हॉल में लगाया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर।

—नगर के न्यू कम्युनिटी हॉल कांकेर में आज निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन में किया गया, जिसमें स्वास्थ्य विभाग एवं निजी क्षेत्र के अनुभवी चिकित्सकों की टीम द्वारा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यकतानुसार दवाइयां वितरित की गईं। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा मरीजों को चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि कांकेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक  आशाराम नेताम के जन्म दिवस के अवसर पर सामाजिक सरोकार के तहत उक्त निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें नगरपालिका कांकेर के अध्यक्ष   अरूण कौशिक, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं आमजन उपस्थित रहे।

08.आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत।

—कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए नदी में डूबने से मृत्यु होने के एक प्रकरण में चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। पखांजूर तहसील के पुराना बाजार पखांजूर निवासी 16 वर्षीय सूरज साहा की कोटरी नदी में बने एनीकट में डूबने से मृत्यु हो जाने पर उनके निकटतम आश्रित संजय साहा और श्रीमती कृष्णा साहा को संयुक्त रूप से चार लाख रुपये की सहायता राशि कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है।

——————- 

09.जिले में अब तक 7123 मिलीमीटर वर्षा दर्ज। विश्व हिंदु परिषद द्वारा आज नगर के पुराना बस स्टैण्ड में  कार्यक्रम हुआ। नगर से माकडी तक बाईक रेली नि काली गई। आज कांग्रेस द्वारा सेन चौक में  छत्तीसगढ में बिजली दरों पर प्रदर्शन किया।

——————- 

10.जिले में लगातार वन्य प्राणियों के हमले की खबर आती रही है। तारतम्य वन्य प्राणी तेंदुआ द्वारा ग्राम सिरसिदा से लगे वन क्षेत्र में पालतू मवेशी का शिकार किया गया है,ऐसी खबर है। अनुमानतः यह दो तीन दिन पूर्व की होगी ऐसा लग रहा है।

चित्र—सिरसिदा में इस प्रकार से वन्य प्राणी द्वारा मवेशी को शिकार बनाया।

——————- 

टीप — खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏 

——————— 

Related Posts

”राखी विथ खाकी” कांकेर के जे.पी. इंटरनेशनल स्कूल में अद्भुत आयोजन।

(मनोज जायसवाल) —जेपी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने सदैव की तरह स्वागतम् की सांगीतिक प्रस्तुती से सबका मन मोहा। कांकेर (सशक्त पथ संवाद)।रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा…

आज की टॉप 10 खबर 06 अगस्त 2025 बुधवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से…. 06  अगस्त  2025  बुधवार ✍️मनोज जायसवाल ———————  संपादकीय- समय चक्र आप पर भी आयेगा…. प्राकृतिक आपदाएं कभी बता कर नहीं आती, गाज कहीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *