आज की टॉप 10 खबर 28 जून 2025 शनिवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
28 जून 2025  शनिवार

✍️मनोज जायसवाल

—————–
-संपादकीय-
—नये छत्तीसगढ राज्य उदय के बाद सबसे बडे जिले बस्तर पर नजरें टिकी रही। बस्तर का विकास जो सबके मन में था। कांकेर जिला गठन के बाद यहां विकास की अपार संभावनाएं नजर आई,काफी हद तक देखने मिला भी किंतु हवाई उडानों के साथ ही जिला मुख्यालय को जोडने वाले पहूंच मार्ग अभी भी बदहाल ही नजर आ रहे हैं। हालांकि धमतरी,जगदलपुर फोरलेन की बात कही जा रही। नरहरपुर तक चौडी सडकों की बात हो,जो एक दिन पूरा जरूर होगा। पर अभी तकलीफें कायम है। जिले में लखनपुरी को औद्योगिक विकास के लिए चुना गया। यहां कई इकाईयों ने अपना काम भी प्रारंभ कर दिया। इस क्षेत्र को प्रदुषण मुक्त इकाई लगाये जाने के नाम पहले पहल खुब प्रचारित किया गया। लेकिन अब जब यहां प्रदुषण वाली इकाईयां लगाई जा चुकी है,कुछ लगने वाली है। क्षेत्र के लोगों ने सरकार की सुशासन तिहार में इस पर कार्रवाई के लिए आवेदन लगाया। यहां से सटे ग्राम पंचायत पिपरौद के सरपंच के पास प्रशासन का पत्र प्राप्त हुआ है। देखना यह है कि यहां की नियम शर्तों से परे  लगने वाले प्रदुषण वाली इकाईयों पर कार्रवाई होती है,या नही? दुसरी ओर औद्योगिक क्षेत्र में छतयुक्त मकान निर्माण नहीं किये जाने के नियम शतों का उल्लंघन किये जाने वाली इकाईयों पर भी क्या कार्रवाई होती है? जिस विषय को लेकर लोगों ने सरकार से मांग की है।

—————–

01.शहर में मोडिफाई साइलेंसर बुलेट एवं तेज आवाज वाले मोटर सायकल चालकों पर यातायात पुलिस कांकेर द्वारा सिकंजा कसा गया। 23 बुलेट चालकों पर कार्रवाई।

—पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  आई. के. एलिसेला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा के निर्देशानुसार,  दीपक साव यातायात प्रभारी कांकेर / यातायात टीम के द्वारा मोडिफाई साइलेंसर बुलेट एवं तेज आवाज वाले मोटर सायकल चालकों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर यातायात पुलिस कांकेर द्वारा अलग-अलग टीम बनाकर शहर के मुख्य चौक / चौराहो में जाकर कुल 23 बुलेट चालकों एवं तेज आवाज वाले मोटर सायकल चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई एवं मोडिफाई साइलेंसर को मोटर सायकल से निकाल कर जप्ती की कार्यवाही की गई है एवं भविष्य में सभी बुलेट चालको को मोडिफाई साइलेंसर नही लगाने समझाईश दी गई है। मोडिफाई साइलेंसर /तेज आवाज वाले वाहनों पर लगातार अभियान जारी रहेंगा।

वीडियो—शहर में बुलेट चालकों के विरूद्व चालानी कार्रवाई करती यातायात पुलिस।

—————–

02.एयर गन के साथ युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा।

—27 जून  को जरीये मोबाइल मूखबीर सूचना मिला कि मुजीब खान नामक व्यक्ति जो शीतला पारा चैक में एयर गन रखा है कि सूचना पर तस्दीक हेतु हमराह स्टाफ प्रधान आरक्षक गितेश्वर कुलदीप आरक्षक अलख मरकाम आरक्षक अमर लाल नेताम के साथ रवाना होकर शीतलापारा चौक के पास पहुंचकर देखे तो एक व्यक्ति एयर गन को रखा था जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया उसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम मुजीब खान पिता अलीमुद्दीन खान उम्र 19 वर्ष पता मंझौली तहसील सोहागपुर थाना दिसपुर जिला शहडोल मध्य प्रदेश रहने वाला बताया जिसके पास अण्डा दुकान से एयर गन को बरामद किया गया मौके पर देहाती नाल्सी लिया गया आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का पाए जाने से मौके पर गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार कर थाना कांकेर लाकर अभिरक्षा मे लेकर पुछताछ करने पर अपना गुनाह कबुल किया जिस पर मुजीब खान पिता अलीमुद्दीन खान उम्र 19 वर्ष पता मंझौली तहसील सोहागपुर थाना दिसपुर जिला शहडोल मध्य प्रदेश को आज दिनांक 28.06.2025 को गिरफ्तार कर आरोपी का कृत्य अजमानतीय होने पर रिमाण्ड तैयार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर के नेतृत्व में सउनि सोमेन्द्र सिंह,म.प्रआर. हितेश्वरी चेलक,आरक्षक अलख मरकाम, आरक्षक अरूण मंडावी, आर.संतोष मरकाम एवं म.आरक्षक अंजुलता का अहम भूमिका रहा है।

—————–

03. आगामी  चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में  पहले पहल सक्रिय है। पार्टी संगठन को बनाये रखने के लिए हाल में कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही चारामा ब्लाक के हिरवेंद्र साहू को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। जिसका समर्थन  पार्टी कार्यकर्ताओं का है।

—————–

04. मानसुन का आगमन तो हो गया लेकिन छत्तीसगढ में तगडे सिस्टम के बावजूद बारिश नहीं  हो रही है। अगर इसी तरह बारिश की स्थिति रही तो बुवाई पिछडेगी।

—————–

 05.थाना कांकेर क्षेत्र अंतर्गत अश्लील गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

—————–

06. बारिश के आगमन के साथ बाजारों में हरी शाक सब्जियां मंहगी। सडक क्षेत्रों से अधिक दरों पर महानदी तटवर्ती गावों के बाजारों में सब्जियां दुगुने दरों पर बेची जा रही है।

—————–

07.पत्रकार सुरक्षा क़ानून को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के ज्ञापन के बाद राज्यपाल ने छत्तीसगढ शासन को लिखा खत। पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर बिलासपुर विधायक अटल श्रीवास्तव के पत्र पर राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ शासन को लिखा खत।

—————–

08.  सोसायटियों में  खाद नहीं मिलने के चलते किसान  बाहर निजी दुकानों में मंहगी दरें पर खाद लेने विवश हैं। अभी से खाद की कालाबाजारी चल रही है‚ब्लेक में खाद अधिकाधिक दरों पर मिल रहा है। 

—————–

09.जुआडियो, नशेडियो के खिलाफ छेडा गया अभियान के तहत थाना कांकेर में कार्यवाही।

—  उमनि/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर  आई.के. एलेसेला के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिन्हा एवं अनु. अधिकारी पुलिस श्री मोहसीन खान के द्वारा गस्त पेट्रोलिंग बढाकर नषेडी गजेडियो, नषीली पदार्थ का सेवन कर उत्पात करने वाले आसामाजिक तत्वो पर सतत निगरानी रखने एंव आवष्यक कार्यवाही करने के निर्देषन पर थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर के द्वारा पेट्रोलिंग टीम गठित कर दिनाॅक 27.06.2025 के टाउन पेट्रोलिंग के दौरान पण्डरीपानी चैक कांकेर में तीन व्यक्ति 1.उत्तम कुमार पिता सोनाराम भुआर्य उम्र 24 वर्ष 2. संगीत कुमार विश्वकर्मा पिता रमासार उम्र 19 वर्ष 3.निखिल दरपट्टी पिता राजेन्द्र दरपट्टी उम्र 23 वर्ष सभी निवासी ग्राम गोटीटोला चंदेली थाना चारामा के द्वारा नशे के हालत में गाली गलौज कर हो हल्ला कर रहे थे लड़ाई झगड़ा वाद विवाद कर रहे थे जिन्हे धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया जो किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित कर शांति भंग कर सकते हैं जिनके खिलाफ थाना में धारा 126 (2),135(3) बीएनएसएस का इस्तगासा कायम कर माननीय अनुविभागीय दण्डाधिकारी न्यायालय उक्त अनावेदकों को प्रतिबंधित करने पेश की जाती है।

—————–

10.छेड़छाड़ के 01 आरोपी को पता तलाश कर  कांकेर पुलिस द्वारा  तत्काल गिरफ्तार किया गया।

—————–

टीप — खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏
——————-

  • Related Posts

    आज की टॉप 10 खबर 09 अगस्त 2025 शनिवार

    कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से…. 09  अगस्त  2025 शनिवार ✍️मनोज जायसवाल —————— संपादकीय— विश्व आदिवासी दिवस क्यों? संयुक्त राष्ट महासभा द्वारा आदिवासियों के अधिकारों को बढावा देने संरक्षण…

    आज की टॉप 10 खबर 08 अगस्त 2025 शुक्रवार

    कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से…. 08  अगस्त  2025  शुक्रवार ✍️मनोज जायसवाल ———— संपादकीय- आज कुछ लोग चाहते हैं कि कर्म ही न करना पड़े और किसी चमत्कार से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *