”जन सहयोग” का मुहीम अब गावों की ओर

(मनोज जायसवाल)

—स्वच्छता एवं जल संरक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न होते देख कर ढेकुना के ग्रामीणों में खुशी।

कांकेर(सशक्त पथ संवाद)।  समाजसेवी संगठन ”जन सहयोग” अपने कार्यक्षेत्र को विस्तारित करते हुए अब शहर से सटे गांवों में भी सामाजिक सरोकार प्रारंभ कर रही है। इसी सिलसिले में आज सुबह 6.30  से 9.30 तक यहां से 12 किलोमीटर दूर महानदी तट पर बसे   ग्राम ढेकुना में संस्था के सदस्यों ने अपने अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के नेतृत्व में ग्राम के तालाब तथा आसपास जमकर सफ़ाई अभियान चलाया।

वीडियो—स्वच्छता अभियान पूर्व गांव में स्वच्छता रैली निकालते जनसहयोग एवं ग्रामवासी।

बताते चलें गांव में जहां स्वच्छता मुहीम चलाना था वो नीचे इस चित्र से देखी जा सकती है-

इसमें ग्रामवासियों ने भी बढ़ चढ़कर सहयोग दिया। इसके अलावा जल संरक्षण महा अभियान जो कि एक सरकारी कार्यक्रम है, इसमें भी जन सहयोग ने अपना योगदान किया। लोगों को स्वच्छता और पानी बचाने की शपथ भी दिलाई गई।

अब ढेकुना गांव में जहां स्वच्छता अभियान चलाया  गया इसके बाद नीचे वीडियो से इस इस प्रकार से दिखायी देने लगा है। इस कार्य से ग्रामीण अत्यंत प्रफुल्लित नजर आ रहे हैं।

वीडियो—स्वच्छता अभियान में कार्य करते जनसहयोग के सदस्य  एवं ग्रामवासी।

 

इनकी रही उपस्थिति

जल- संरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद सदस्य सुश्री शिल्पा साहू, ग्राम सरपंच श्रीमती कंचन लता सलाम, ग्राम सचिव पूर्व सैनिक टी के जैन ,उप सरपंच गिरधारी साहू और पंचगण चंद्रकांत नरेटी, प्रभु कुंजम ,मधुसूदन मंडावी, श्रीमती सीमा, मथुरा, विनीता, अमृता, चोमेश्वरी ,ग्रामीण अध्यक्ष नरोत्तम सिन्हा, रोहित सिंह ,ईश्वर साहू रोहन सिन्हा, नीलू ,महेश साहू, मन्नूराम जुर्री ,रामस्वरूप साहू, राजेश्वर यादव, दिनेश सलाम, खमन कावडे ,राधे कश्यप, टीनू नरेटी और सभी ग्रामीण सदस्य उपस्थित रहे।जन सहयोग सहयोग समाजसेवी संगठन की ओर से अजय पप्पू मोटवानी अध्यक्ष, राजकुमार फब्याणी,डॉक्टर श्याम देव आदि ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

चित्र—स्वच्छता अभियान में   सफाई करते सदस्य  एवं ग्रामवासी।

आज के इस स्वच्छता एवं जल संरक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न होते देख कर ग्रामीण लोगों में अत्यंत प्रसन्नता देखी गई। लोगों ने जन सहयोग संगठन के ग्रामीण क्षेत्र में कार्य विस्तार का स्वागत किया। इस अवसर पर अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने कहा कि हमारा काम ही समाज सेवा का है । जहां भी हमें प्रेम- पूर्वक आमंत्रित किया जाएगा, हम लोग सहर्ष आकर अपना कर्तव्य पूर्ण करेंगे।

  • Related Posts

    आज की टॉप 10 खबर 28 जून 2026 रविवार

    ———————– कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 28 जून  2026 रविवार ✍️मनोज जायसवाल.  ———————– 01. कांकेर विधायक आशा राम नेताम ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात। —…

    आज की टॉप 10 खबर 26 जून 2026 शुक्रवार

    ———————– कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 26 जून  2026 शुक्रवार ✍️मनोज जायसवाल.  ———————– 01. एनएफपीआरसी द्वारा गुलमोहर हैबिटेट सेंटर नई दिल्ली  में एक दिनी कार्यशाला में शामिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *