आज की टॉप 10 खबर 24 अप्रेल 2025 गुरूवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
24 अप्रेल 2025 गुरूवार

✍️मनोज जायसवाल

———————–
-नागरिक सुविधाओं की पहुंच के लिए अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र ग्राम पंचायतों में स्थापित किए जा रहे हैं। जिला पंचायत के सीईओ श्री मंडावी ने बताया कि उक्त केन्द्र में जन्म-मृत्यु पंजीयन एवं प्रमाण पत्र, आय, जाति, निवास, विवाह पंजीयन, राजस्व सेवाएं सीएससी आईडी की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके अलावा वित्तीय समावेशन सेवाएं के तहत नगद आहरण, फंड ट्रांसफर, आनलाईन- जीवन बीमा, सामान्य और कृषि, पेंशन एवं पैन कार्ड भी यहां पर बनाए जा सकेंगे। इसी तरह सीएससी की सेवाओं के तहत विभिन्न सरकारी योजनाओं का पंजीयन, पासपोर्ट आवेदन, बिजली बिल भुगतान, यात्रा टिकट बुकिंग और ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाओं के माध्यम से प्रमाण पत्र के साथ शासन की अन्य योजनाओं का लाभ लेने हेतु पंजीयन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
——————————

 

01. प्रदेश की महिलाएवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज जिले में स्थित आंगनबाड़ी तथा नशामुक्ति केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने वृद्धाश्रम तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यालय का अवलोकन एवं निरीक्षण भी किया। दरगाहन के आंगनबाडी में अनियमितता एवं लापरवाही बरते जाने पर अधिकारियों को फटकार लगाई।

चित्र- केबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाडे ने आज जिले में औचक निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से मुखातिब होती हुयी।

02. इस दौरान उन्होंनेपोषण ट्रैकर एप में एंट्री, रेडी-टू-ईट फूड तथा केन्द्र में रखरखाव का जायजा लिया। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने केन्द्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को विशेष तौर पर स्वच्छता बरतने और नियमित रूप से ऑनलाइन एंट्री दर्ज करने हेतु निर्देशित किया, साथ ही कुपोषित बच्चों को सामान्य स्थिति में लाने के लिए नियमित रूप से पालक भेंट करने और स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक के मार्गदर्शन में पोषण संबंधी सलाह लेने के निर्देश दिए। इसके उपरांत वे कांकेर स्थित नशामुक्ति केन्द्र, वृद्धाश्रम और दत्तक ग्रहण एजेंसी का सघन दौरा कर वस्तुस्थिति से अवगत हुई। श्रीमती राजवाड़े ने जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय में जाकर नवीनीकृत किए गए कक्षों का शुभारंभ फीता काटकर किया। 

 

03. नगर पंचायत भानुप्रतापपुरके वार्ड क्रमांक 12 में हों रही पानी की दिक्कत को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल सिंह राठौर ने इस समस्या के निदान के लिए तुरंत नगर पंचायत उपाध्यक्ष गजानन्द डडसेना को निर्देश देते हुए वहां पर नया मोटर डालने को आदेश दिया इसके बाद तुरंत उपाध्यक्ष महोदय ने नया मोटर लेकर वार्ड क्रमांक 12 में समर बेल पम्प डलवाया गया और लोगों को इस भीषण गर्मी में पानी की हो रही परेशानी से निजात दिलाया।

04. राष्ट्रीय ग्राम पंचायती राज दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री   नरेन्द्र मोदी ने आज मधुबनी बिहार से देश भर के लोगों को वर्चुअली संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पंचायती राज, समूह गतिविधियों और अन्य विषयों पर उद्बोधन दिया। इसी क्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने विभिन्न जिलों की ग्राम पंचायतों में महिला हितग्राहियों से चर्चा की तथा योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली, साथ ही उन्होंने ग्राम स्तर पर जल संरक्षण करने की शपथ भी दिलाई। जिला स्तर पर कांकेर विकासखण्ड के ग्राम कन्हारपुरी में ग्राम पंचायती राज का आयोजन किया गया, जिसमें कांकेर विधायक  आशाराम नेताम मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। 

चित्र-जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में सैलानियों पर हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मृत्यु होने पर श्रद्धांजलि दी तथा आंतकवाद के लिए कड़ी कार्यवाही करने की बात कही।

 

05. ग्राम पंचायत कन्हारपुरी में प्रातः 10 बजे से कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश सहित देश भर के लोग जुड़े। इस दौरान अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र का शुभारंभ आज वर्चुअल माध्यम से किया गया। उक्त वर्चुअल कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी, मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़कर संबोधित किया। संबोधन से पहले प्रधानमंत्री ने मंगलवार 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में सैलानियों पर हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मृत्यु होने पर श्रद्धांजलि दी तथा आंतकवाद के लिए कड़ी कार्यवाही करने की बात कही। उन्होंने पंचायत सशक्तीकरण पर जोर देते हुए विकसित भारत की संकल्पना को पूर्ण करने का आह्वान किया। 

 

06. पंचायती राज दिवस कार्यक्रम के समापन उपरांत कांकेर विधायक श्री नेताम, कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष  भरत मटियारा, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी और उपाध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर ने ग्राम कन्हारपुरी में अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र का शुभारंभ फीता काटकर किया तथा ग्रामीणों को तकनीकी सुविधा के लिए बधाई दी। इसके पश्चात ग्रामीण  रोहित साहू और श्रीमती हेमलता भोयर के घर पर जाकर अतिथियों की मौजूदगी में कलेक्टर ने आवास प्लस एप के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना हेतु सर्वे किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ  सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और काफी संख्या ग्रामीण उपस्थित थे।

 

07. जिले की ग्राम पंचायतों को मूलभूत कार्यों हेतु अनुदान मद अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए द्वितीय किश्त 03 करोड़ 16 लाख 37 हजार रूपये का आबंटन प्राप्त हुआ है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  हरेश मंडावी ने बताया कि प्राप्त आबंटन की राशि जिले की 454 ग्राम पंचायतों के लिए जारी की गई है। उन्होंने बताया कि जिले की अंतागढ़ जनपद पंचायत की 56 ग्राम पंचायतों के लिए 37 लाख 12 हजार 984 रूपये, भानुप्रतापपुर की 52 ग्राम पंचायतों हेतु 39 लाख 88 हजार 622 रूपये, चारामा की 64 ग्राम पंचायतों के लिए 42 लाख 33 हजार 509 रूपये, दुर्गूकोंदल की 44 ग्राम पंचायतों हेतु 32 लाख 35 हजार 52 रूपये, कांकेर की 64 ग्राम पंचायतों के लिए 41 लाख 76 हजार 957 रूपये, कोयलीबेड़ा की 103 ग्राम पंचायतों हेतु 73 लाख 93 हजार 355 रूपये और जनपद पंचायत नरहरपुर की 71 ग्राम पंचायतों के लिए 48 लाख 96 हजार 521 रूपये की राशि जारी की गई है।

 

08.छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 01 मई दिन गुरूवार को पूर्वान्ह 09 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक पीपीटी प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें जिले के कुल 398 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। कलेक्टर   निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा परीक्षा का सफल संचालन हेतु डिप्टी कलेक्टर सुश्री आस्था बोरकर को नोडल अधिकारी तथा सहायक संचालक शिक्षा   लक्ष्मण कावड़े को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उक्त परीक्षा हेतु शासकीय भानुप्रतापदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। 

 

09. कलेक्टर  निलेश कुमारमहादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का आंकलन करने के लिए जनपद पंचायतों के समस्त ग्राम पंचायतों में 25 से 30 अप्रैल तक जनचौपाल का आयोजन किया जाएगा। जिला पंचायत के सीईओ  हरेश मण्डावी ने बताया कि सुशासन तिहार के तहत उक्त शिविर का आयोजन तीन तिथियों में किया जाएगा, जिसमें 25 अप्रैल को जनपद पंचायत अंतागढ़ तथा नरहरपुर, 28 अप्रैल को भानुप्रतापपुर, चारामा और दुर्गूकोन्दल एवं 30 अप्रैल को जनपद पंचायत कांकेर व कोयलीबेड़ा में जनचौपाल शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर ने जनचौपाल शिविरों में जिला, जनपद व ग्राम पंचायत स्तर के अधिकारियों को ग्राम पंचायतों में निर्धारित तिथि को उपस्थित होकर ग्राम की परिस्थिति, मूलभूत सुविधाओं एवं आवश्यकताओं, समस्याओं के संबंध में चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से चर्चा करेगें एवं रिपोर्ट प्राप्त करने निर्देशित किया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रत्येक पंचायत स्तर पर नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं जो वहां पर उपस्थित रहकर समस्त कार्रवाई पर नजर रखेंगे।

 

10. समाज कल्याण विभाग द्वारा तीन दिव्यांगजनों को बैटरी चलित ट्रायसायकल एवं व्हील चेयर प्रदाय की गई। नरहरपुऱ क्षेत्र के ग्राम पंचायत भैराडीह के अस्थिबाधित दिव्यांग   बिहारी पटेल को बैटरी चलित ट्रायसाइकल, ग्राम धनेलीकन्हार निवासी   अंजोरी यादव क़ो व्हील चेयर और उनके भाई सुरीत यादव क़ो समाज कल्याण विभाग द्वारा सीपी चेयर प्रदान किया गया। समाज कल्याण के उप संचालक ने बताया कि आवेदक की मांग पर त्वरित कार्यवाही करते हुए विभाग द्वारा ट्रायसायकल एवं व्हील चेयर प्रदान किया गया। सहायक उपकरण मिलने पर दिव्यांग श्री बिहारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि वह चल-फिर नहीं सकता है, बैटरी चलित ट्रायसायकल मिलने से अपनी दिनचर्या में आने-जाने में परेशानी नहीं होगी।

चित्र-समाज कल्याण विभाग द्वारा तीन दिव्यांगजनों को बैटरी चलित ट्रायसायकल एवं व्हील चेयर प्रदाय की गई।

——————————-

टीप- 1. खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏

—————————–

  • Related Posts

    ”राखी विथ खाकी” कांकेर के जे.पी. इंटरनेशनल स्कूल में अद्भुत आयोजन।

    (मनोज जायसवाल) —जेपी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने सदैव की तरह स्वागतम् की सांगीतिक प्रस्तुती से सबका मन मोहा। कांकेर (सशक्त पथ संवाद)।रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा…

    आज की टॉप 10 खबर 07 अगस्त 2025 गुरूवार

    कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से…. 07  अगस्त  2025 गुरूवार ✍️मनोज जायसवाल संपादकीय— —आज ‘सरोगेसी’ जैसे आधुनिक युग में स्तनपान के प्रति आधुनिक महिलाओं द्वारा स्तनपान से उनकी शारीरिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *