ऐतिहासिक नरहरदेव स्कूल ग्राउंड में चलाई मुहिम

-शिक्षा संस्थान के इस ग्राउंड की सफाई हेतु टीम उत्साहित तो लोगों ने दिया साधुवाद।

(मनोज जायसवाल)

कांकेर(सशक्त पथ संवाद)। नगर की समाजसेवी संस्था जन सहयोग तथा अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की मिली जुली टीम द्वारा नरहरदेव स्कूल परिसर में, जिसे आज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय कहा जाता है पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। आज नगर में सार्वजनिक आयोजनों के लिए इस स्कूल का ग्राउंड ही एकमात्र जगह है,जिसके चलते अमूमन कार्यक्रम यहां सम्पन्न किये जाते हैं। लेकिन जैसे ही यह कार्यक्रम सम्पन्न होता है,यहां गंदगी पसर जाती है,जिसे साफ करने वाला कोई नहीं होता। अभी तक आयोजनों में कभी सफाई होता भी है तो पूर्णरूपेण नहीं किया जाता। जनसहयोग ने बीडा उठाया और कार्य किया।

वीडियो— नरहरदेव स्कूल ग्राउंड में सफाई करते टीम ‘जन सहयोग’।

वर्तमान संदर्भ में जहां कई टन कचरा इस ऐतिहासिक स्कूल परिसर में व्याप्त था, जिससे पर जनसहयोग की दृष्टि गई तो यहां सफाई को अंजाम दिया गया। 1932 में शिक्षा क्षेत्र को राजा द्वारा समर्पित किये जाने के बाद युं तो भवन में कुछ जीर्णोद्वार कराया गया। छतों से पानी रिसाव के साथ ही जल निकासी समस्या रही। स्कूल के दीवारों पर रंगरोगन,कपाट,खिडकियां काफी कुछ दुरूस्त भी किया गया जहां इस प्रकार देखरेख से भवन आज भी अतीत की तरह टिका हुआ है।

वीडियो—टीम जनसहयोग ने ‘सशक्त पथ संवाद’ पर अपनी बात रखते हुए।

25 वर्षों पूर्व राजमार्ग से स्कूल पहूंच मार्ग के किनारों पर बडे-बडे पत्थर थे,जिसे हटाया गया। सडकें चौडी की गई। बीटीआई मार्ग पर से चार पहिया वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित किया गया। कई अमूलचुल परिवर्तन तो किए गए। लेकिन सबसे बडी समस्या यह रही कि आयोजन के बाद सफाई करने भूल जाना, जो खेल मैदान में खेलने वाले खेल प्रेमियों,मार्निंग वाक के लिए आने वाले लोगोे के लिए सबसे बडा दंश साबित होता रहा।

नगर में आज पहली बार एक मजबूत पालिकाध्यक्ष मिला है,जिस पर शहर की सफाई व्यवस्था की सबको आशा है। भाजपा से पहली बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए अरूण कौशिक एवं पार्टी द्वारा सत्ता के बाद से ही विधायक के साथ शहर की सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता में रख कर स्वयं सफाई के लिए आगे आये।

 

लेकिन नगर की समाजसेवी संस्था जनसहयोग जो पिछले वर्षों से स्वयं के शारीरिक योगदान के रूप में अपना अमूल्य समय देकर कार्य किया जा रहा है। नगरपालिका पर निर्वाचन के उपरांत भी संस्था जहां उन्हें लग रहा है कि मानवता की सेवा में यहां कार्य करना है, चिन्हांकित कर समाजसेवा के अपने उद्वेश्य की पूर्ति किया जा रहा है।

नरहरदेव स्कूल के इस सफाई अभियान में अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने अपने संक्षिप्त वक्तव्य में कहा कि-

वीडियाे- जनसहयोग के अध्यक्ष अपनी बात  ‘सशक्त पथ संवाद’ से रखते हुए।

नरहरदेव स्कूल हमारी 100 साल से अधिक पुरानी मंदिर जैसी पवित्र शिक्षा संस्था है, यहां के मैदान में रात को असामाजिक तत्व कब्जा कर लेते हैं और शराब के प्लास्टिक गिलास, जूठा चखना और मुर्गे की हड्डियां सारे परिसर में फैला कर चल देते हैं। इसकी रोक-टोक करने वाला कोई नहीं है। जब इस प्रकार का बदबूदार घातक कचरा कई गाड़ियों के बराबर हो जाता है, तब साफ़ सफ़ाई की जाती है और वह भी अधिकतर हमारी संस्था जन सहयोग एवं अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के द्वारा संपन्न की जाती है।

आम जनता तथा प्रशासन सबसे निवेदन है कि शिक्षा के पवित्र मंदिर को सामाजिक तत्वों द्वारा फैलाए गए प्रदूषण से बचाएं। आज के इस स्वच्छता अभियान में जन सहयोग अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी तथा उनके सदस्य एवं पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष टेश्वर जैन, अरविंद चौहान, सोमेश यादव, विकास साहू, मनीष दुबे राजकुमार फबयानी, चंद्रपाल जसनानी के अलावा निशुल्क ट्रेनिंग ले रहे बच्चे ,सभी ने मिलकर कई घंटे यथाशक्ति योगदान किया और परिसर की व्यापक सफ़ाई की, जिसकी प्रशंसा स्कूल से संबंधित लोगों के अलावा आम जनता ने भी की है।

  • Related Posts

    आज की टॉप 10 खबर 28 मार्च 2026 शनिवार

    ———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….  28 मार्च 2026 शनिवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- संपादकीय आनंद बक्शी (गीतकार) बने चाहे दुश्मन जमाना हमारा, सलामत रहे दोस्ताना हमारा…… सदी…

    आज की टॉप 10 खबर 27 मार्च 2026 शुक्रवार

    ———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….  27 मार्च 2026 शुक्रवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- संपादकीय प्रिया राजवंश(अभिनेत्री) — 64-80 दशक की खुबसूरत अभिनेत्री रही। कुदरत,साहेब बहादुर,हँसते जख्म,चन्दा,हिन्दुस्तान की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *