आज की टॉप 10 खबर 21 मार्च 2025 शुक्रवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
21 मार्च 2025  शुक्रवार

✍️मनोज जायसवाल

––––––––––––––––––

– शहर के प्राचीन शीतला तालाब परिसर में आज स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों और सभी वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर स्वच्छता अभियान में भाग लिया गया और अपनी सहभागिता निभाई। इस आशय की जानकारी देते हुए मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने बताया कि आगामी 30 मार्च को शीतला मंदिर तालाब परिसर में होने वाले महा आयोजन गंगा आरती को देखते हुए एवं स्वच्छता के दृढ़ संकल्प को लेकर आज स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। उक्त स्वच्छता कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष  अरूण कौशिक द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुए शहर को स्वच्छ रखने की अपील की। इस स्वच्छता अभियान में नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री उत्तम यादव सहित पार्षदगण एवं नगरपालिका के अधिकारी-कर्मचारियों सहित वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिक ने भी श्रमदान किया। कार्यक्रम के अन्त में  महेश जैन द्वारा उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।

 

 

 

 

 

 

 

 

––––––––––––––––––

01. गत दिनों विश्व गौरेया दिवस के अवसर पर कांकेर के एनिमल लवर्स स्मिता खटवानी पद्मिनी साहू के द्वारा विश्व गौरैया दिवस मनाया गया। आमापारा कांकेर स्थित स्मिता खटवानी के निवास में आयोजन रखा गया जहां बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता रखी गयी,जिसमें बच्चों ने भाग लिया इस पर प्रथम द्वितीय तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार दिया गया। आमापारा पार्षद नरेंद्र वीरू साहू मुख्य अतिथि के रूप में थे, जिन्होंने बच्चों को अपने हाथों से पुरस्कार दिया और पक्षियों के संरक्षण के लिए अपनी बातें कही। सुनहरे कदम की महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और उत्साह वर्धन किया।

02. आज देर शाम जिला मुख्यालय में मौसम ने पुनः करवट ली और बारिश हुई। कुरना के बाद अरौद क्षेत्र में भी गरज चमक के साथ बारिश हुई। खराब मौसम के चलते टांहकापार,लखनपुरी,हल्बा के साथ ही नरहरपुर सब स्टेशन से निकलने वाली स्थानीय फीडर में बिजली बंद किया गया।

––––––––––––––––––

– शहीद जवान हेमंत दास मानिकपुरी देश सेवा करते हुए नक्सलियों से लोहा लेते हुए वीर गति को प्राप्त हो गए थे, जिसकी आज पंचम पुण्यतिथि के अवसर पर पुलिस प्रशासन नगर के प्रबुुद्वजीवियों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनकी याद में भंडारे का आयोजन किया गया। चारामा नगर में थाने के सामने उनकी आदमकद प्रतिमा लगाई गई है।

––––––––––––––––––

03. असमय बारिश एवं ओलावृष्टि के चलते आम,काजू,चार को प्रभाव पडा है। तो वहीं शीघ्र पकने वाली अल्पकालीन धान की फसल जो अभी गर्भावस्था से निकल रही है,धान में फुल झडने से बदरा होने की आशंका है।

 

04. कापसी से आये किसान युनियन के सुमीत दास ने सशक्त पथ संवाद कांकेर टॉप 10 को आज बताया कि शीघ्र ही जिला मुख्यालय में किसानों की बडी सभा करने का विचार है। किसान सम्मान निधि की राशि बढाये जाने के साथ किसानों से जुडी कई मांगे शामिल है।

 

-कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज जिला कोषालय के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया तथा स्ट्रांग रूम में रखे हुए जनरल स्टाम्प, नोटरी, रेवेन्यू एवं बहुमूल्य वस्तुओं का भौतिक सत्यापन किया। साथ ही वित्तीय नियमों व निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश वरिष्ठ कोषालय अधिकारी  रामानंद कुंजाम को दिए। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर द्वारा वर्ष में दो बार जिला कोषालय का निरीक्षण किया जाता है। इसी कड़ी में आज कलेक्टर  क्षीरसागर द्वारा जिला कोषालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कोषालय के अधिकारी- कर्मचारी भी मौजूद थे।

05. चारामा में दो पक्ष में महिला से मारपीट करते हुए मंगलसुत्र को नुकसान पहुंचाने वाले आरोपी को शिकायत पर गिरप्तार किया गया।

 

06. कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने कांकेर विकासखण्ड के ग्राम तालाकुर्रा(कोरर) निवासी झमित कुमार सिन्हा (मूकबधिर) को अग्रिम पढ़ाई हेतु आर्थिक सहायता के रूप में नवीन लेपटॉप प्रदाय किया। उनके पिता अलित सिन्हा ने बताया कि झमित बचपन से बोल पा रहा था। अचानक 10 दिसम्बर 2017 को उनका आवाज बंद हो गया, उस समय वह कक्षा 9वीं में पढ़ाई कर रहा था। वर्तमान में झमित बी.ए. फाइनल की पढ़ाई पूर्ण कर लिया है‚ और आगे पढ़ना चाहता है। उनकी अग्रिम पढ़ाई के लिए कलेक्टर क्षीरसागर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा (सीएसआर मद) से आर्थिक सहायता के रूप में नवीन लैपटॉप प्रदाय किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल भी मौजूद थे।

07. पंडित जवाहरलाल नेहरू उत्कर्ष योजनांतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु पूर्व में निर्धारित चयन परीक्षा तिथि में संशोधन किया गया है। अब यह परीक्षा 30 मार्च रविवार को दोपहर 12 बजे से 02 बजे तक लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि उक्त प्रवेश चयन परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र संबंधित जानकारी मण्डल संयोजक अथवा कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कांकेर से प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा केन्द्र की जानकारी पृथक से दी जाएगी।

––––––––––––––––––

-छ.ग.बस्तर के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में हुई कल हुई मुठभेड़ का लाइव वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बीएसएफ जवान और नक्सली आमने-सामने भिड़ते दिख रहे हैं। वीडियो में जवानों द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां चलाते हुए नक्सलियों को जवाब देने की तस्वीर स्पष्ट दिखायी दे रही है।

––––––––––––––––––

08. सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत जिला स्तर पर जनसूचना अधिकारी एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों के लिए अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन में आने वाली समस्या एवं शासन द्वारा जारी rtionline.cg.gov.in पोर्टल के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 24 मार्च  सोमवार को दोपहर 12 बजे जिला कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित किया जायेगा। उक्त कार्यशाला में संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय के पूर्व उपस्थित रहने निर्देशित किए हैं।

 

09.जिले के भानुप्रतापपुर तहसील के ग्राम चिचगांव निवासी 30 वर्षीय श्यामलाल कुरेटी की तालाब में डूबने से मृत्यु हो जाने पर कलेक्टर  निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के तहत मृतक की पत्नी श्रीमती जयंत्री बाई कुरेटी के लिए चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किए हैं। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कांकेर द्वारा सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के प्रकरण में उनके आश्रित के लिए 25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। माहुरबंदपारा कांकेर निवासी मनोज पटेल की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी श्रीमती मानसी पटेल को 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया गया है।

 

10.पौधा किस्म और कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर में प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें कांकेर सहित बालोद, गरियाबंद, राजनांदगांव, कबीरधाम, मुंगेली एवं बेमेतरा जिले के कृषक एवं वैज्ञानिकगण तथा कृषि विभाग के अधिकारीगण सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में राज्य नोडल अधिकारी पौधा किस्म और कृषक अधिकार डॉ दीपक शर्मा, उप संचालक कृषि जितेन्द्र कोमरा, अधिष्ठता कृषि महाविद्यालय कांकेर डॉ नितीन रस्तोगी उपस्थित थे। डॉ बीरबल साहू वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर ने कृषकों को पौध किस्म और कृषक अधिकार संरक्षण की संक्षिप्त जानकारी दी।

 

टीप- 1. खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏

  • Related Posts

    आज की टॉप 10 खबर 08 अगस्त 2025 शुक्रवार

    कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से…. 08  अगस्त  2025  शुक्रवार ✍️मनोज जायसवाल ———— संपादकीय- आज कुछ लोग चाहते हैं कि कर्म ही न करना पड़े और किसी चमत्कार से…

    ”राखी विथ खाकी” कांकेर के जे.पी. इंटरनेशनल स्कूल में अद्भुत आयोजन।

    (मनोज जायसवाल) —जेपी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने सदैव की तरह स्वागतम् की सांगीतिक प्रस्तुती से सबका मन मोहा। कांकेर (सशक्त पथ संवाद)।रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *