आज की टॉप 10 खबर 14 मार्च 2025 शुक्रवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
14 मार्च 2025 शुक्रवार

✍️मनोज जायसवाल

 

01. बिना पुष्टि फेक,अपुष्ट संदेशो को सोशल मीडिया में साझा नहीं किये जाने का कांकेर कलेक्टर का आदेश एवं निवेदन का हुआ पालन। अभी तक ऐसी कोई खबर नही जहां किसी भी मुद्दे पर किसी ने हिमाकत की हो। सशक्त पथ संवाद ने लगातार कलेक्टर के इस संदेश को नियमित चलाया था।

 

02. आज काफी चिलचिलाती धूप गर्मी थी,कांकेर जिलेवासी होली त्यौहार के जश्न में डुबे नजर आए। पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था के साथ अमूमन जनता ने हुडदंग को परे रख कर त्यौहारी खुमारी में ही डुबे रहे। तत्पर पुलिस की पुख्ता व्यवस्था का ही ये परिणाम है। जिले के हल्बा चौकी से पुलिस वाहन सायरन के साथ क्षेत्र में गश्ती पर रही।

 

03.यातायात पुलिस द्वारा नगर में मोडीफाइड वाहन और ड्रंक एण्ड ड्राइव की कार्रवाई शहर में तीन पाईंट लगा कर किया जा रहा है। यातायात के आरआई उच्चाधिकारी दीपक साव द्वारा यातायात विभाग से सख्त कार्रवाई किया जा रहा है। सुचना मिलने पर बस चालकों द्वारा लापरवाही पाये जाने पर ओवर स्पीड,प्रेशर हार्न का चालान भी गत दिनों काटा गया। बस यात्री सवारियों को टिकट नही दिये जाने के साथ ही यदि गलत व्यवहार नहीं किये जाने का समझाईश दिया गया। क्योंकि इस प्रकार की शिकायतें आती रही है,गलतियां कभी ना दुहराई जाये।

04. होलिका दहन के बाद होली भले ही एकदिनी त्यौहार हो, पर कांकेर के लिए पांच दिनों तक उल्लास बनी होती है। स्वर्णिम अतीत में राजाओं के काल से रंगपंचमी उत्सव त्यौहार मनाने की परंपरा अभी भी उतना ही है,जितना पूर्व में था।

 

05.कांकेर नगरपालिका में पहली बार भाजपा के सत्ता में आने के बाद होली उत्सव की धूम रही। यहां तकरीबन 200 कर्मचारियों के साथ नगरपालिकाध्यक्ष अरूण कौशिक तथा यहां के विधायक आशा राम नेताम ने होली खेली। विधायक ने इस अवसर पर महिलाओं को भेंट स्वरूप साडी भी प्रदान की। महिलाओं ने कहा कि वैसे तो हर साल त्यौहार मनाते हैं,लेकिन इस बार ऐसा प्रफुल्लित वातावरण पहली बार देखने मिला है।

 

06. वन विभाग चारामा में भी स्टाफ ने एक दिन पूर्व ही होली खेली। कांकेर वन मण्डलाधिकारी कार्यालय में सभी कर्मचारियों ने जमकर होली खेली और आपसी सामंजस्य एवं सौहार्द्रता का परिचय एवं संदेश दिया।

 

07. सशक्त संवाद पथ द्वारा कांकेर टाप 10 संदर्भ स्वास्थ्य महकमा से भी खबर संदर्भ सरोकार जानना चाही लेकिन ऐसी कोई गंभीर खबर नहीं होने की जानकारी सामने आई।

 

08. भानुप्रतापपुर की लोकप्रिय विधायक  श्रीमती सावित्री मंडावी ने क्षेत्रवासियों को होली पर्व पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। चारामा नगर पंचायत के नव निर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष भुनेश्वर नागराज ने  होली के पावन त्यौहार में  नगरवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कांकेर सांसद भोजराज नाग ने  क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

 

09. कांग्रेस के नरेंद्र यादव‚हिरवेंद्र  साहू‚ठाकुर राम कश्यप  निर्वाचित जनपद सदस्य  सरपंचों ने  होली पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

 

10. नगर के मांझापारा कांकेर  निवासी श्रीमती सरला श्रीवास्तव पति स्व. सुरेश कुमार श्रीवास्तव का 13 मार्च की बीती रात्रि निधन हो गया। वे विकास श्रीवास्तव एवं शरद श्रीवास्तव की माताजी थी। आज 14 मार्च को मुक्तिधाम में उन्हें अंतिम विदाई दी। उनकी अंतिम यात्रा में  परिजनों के साथ ही  नगर एवं क्षेत्र के  प्रबुद्वजीवी  आम सभी लोग उपस्थित रहे। 

 

  • Related Posts

    आज की टॉप 10 खबर 11 फरवरी 2026 बुधवार

    कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   11  फरवरी  2026 बुधवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”जुआ,सट्टा में संलिप्त रहना कौन सा धर्म” —जुआ,सट्टा भी एक बडी सामाजिक बुराई है,और…

    आज की टॉप 10 खबर 10 फरवरी 2026 मंगलवार

    कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   10  फरवरी  2026 मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”युरिया खाद के नाम किसानों को हताशा” —जिले का चारामा विकासखंड जो स्वावलंबी और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *