
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
0 मार्च 2025 शुक्रवार
✍️मनोज जायसवाल
– कांकेर नगर में कल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नरहरदेव तथा रात्रि में 8.30 बजे रामदेव मंदिर परिसर में विभीन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस अवसर पर किया जायेगा सम्मानित।
01. कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा जिले के 05 जनपद पंचायतों में 10 मार्च को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के निर्वाचन की तिथि नियत होने के कारण जिला पंचायत की प्रथम सम्मिलन (विशेष) आयोजन की तिथि में संशोधन करते हुए समय-सारणी जारी किया गया है। कलेक्टर कार्यालय (पंचायत) द्वारा संशोधित समय-सारणी अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को आज प्रथम सम्मिलन की सूचना जारी की गई है। जिला पंचायत प्रथम सम्मिलन (विशेष) आयोजन करने की तिथि 12 मार्च निर्धारित की गई है।
02. खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित विकासखंड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन आज नरहरदेव खेल मैदान में संपन्न हुआ। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि बालिकों के लिए 9 से 18 वर्ष एवं महिलाओं के लिए 18 से 35 आयु वर्ष में खेल आयोजित किया गया। इस आयोजन में एथलेटिक्स ,रस्साकस्सी, खो-खो, हॉकी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग एवं फुटबॉल खेल को शामिल किया गया।
03. समापन अवसर पर मछुआ कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्री भारत मटियारा उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि 08 मार्च महिला दिवस हेतु इस आयोजन को महिलाओं का सम्मान बताया, साथ ही कहा कि ऐसा आयोजन जिले के ग्रामीण एवं शहरी महिलाओं में छिपी प्रतिभाओं का सम्मान करते हुए अच्छा प्लेटफार्म प्रदान करना है। प्रतियोगिता में विजय खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया।
04. प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में प्रथम ललिता कुमेटी, द्वितीय टीना कुंजाम, कन्या क्रीड़ा परिसर कांकेर 400 मीटर दौड़ में प्रथम करीना शोरी और द्वितीय नमिता मरकाम, तवा फेंक में प्रथम पूर्वी नेताम द्वितीय करुणा भंडारी, सामूहिक खेल खो-खो में प्रथम कन्या क्रीड़ा परिसर कांकेर द्वितीय कन्या आवासीय गोविंदपुर रस्साकशी प्रथम कन्या कीड़ा परिसर कांकेर द्वितीय, कन्या आवासीय गोविंदपुर कुश्ती में अलग-अलग किलोग्राम में जिज्ञासा, करुणा भंडारी, काशी कुंजाम और रेखा ध्रुव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 18 से 35 वर्ष महिला वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्रथम ममता उसेण्डी, द्वितीय काजल शोरी, 400 मीटर दौड़ प्रथम काजल शोरी, द्वितीय योगेश्वरी, तवा फेंक में प्रथम गोमती द्वितीय कामिनी नेताम, सामूहिक खेल खो-खो में प्रथम इन्द्रू केंवट कन्या महाविद्यालय द्वितीय पी. जी. कॉलेज कांकेर रस्साकसी प्रथम इन्दरूकेंवट कन्या महाविद्यालय कांकेर एवं द्वितीय पीजी कॉलेज कांकेर रहे। विकासखंड में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ी 08 मार्च को होने वाली जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
05. 7वी जन औषधि दिवस’’ 7 मार्च को एम.सी.एच. हॉस्पिटल अलबेलापारा कांकेर में जन औषधि दिवस पर सांसद भोजराज नाग, मत्स्य कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भरत मटियारा, बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य अरविन्द जैन की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। सांसद श्री नाग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोक कल्याणकारी योजनाओं में प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उददेश्य आम जनता को सस्ती किमतों में गुणवत्तापूर्ण दवाईयों उपलब्ध कराना है। ताकि सभी के लिए स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हो सकें।
06. योग-व्ययाम धर्म-संस्कृति स्वस्थ्य जीवन शैली का स्वास्थ्य पर साकारात्मक प्रभाव पडता है एवं जन औषधि केन्द्र से दवा प्राप्त किये हितग्राहियों से सांसद द्वारा संवाद किया गया। कार्यक्रम में श्री भरत मटियारा, सीएमएचओ डॉ. महेश सांडिया, शा. चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ.यास्मिन खान, संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधिक्षक डॉ. विमल भगत, रविन्द जैन द्वारा भी संबोधित किया गया। सभी ने अपने वक्तब्य में कहा कि प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र में दवाइयॉ ब्रांडेट दवाइयों की तुलना में काफी सस्ती मिलती है तथा जेनेरिक दवाइयों की गुणवत्ता और प्रभावकारिता ब्रांडेट दवाईयों के समान होती है।कार्यक्रम में डॉक्टरों की टीम सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
07. क्रास वोटिंग किये जाने वालों पर कार्रवाई की बात भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा। कल नगरपालिकाध्यक्ष द्वारा शपथ ग्रहण किया गया। मामला उपाध्यक्ष का।
08. आईडिया कंपनी का आरोपी मैनेजर उत्कर्ष मिश्रा गिरफ्तार। उनके द्वारा फर्जी तरीके से धोखाधड़ी कर 188 ग्रामीणों के नाम डबल केवायसी का है,आरोप। सीम रिप्लेसमेन्ट के बहाने दो बार केवायसी कर ग्रामीणों के व्यक्तिगत दस्तावेज के आधार अतिरिक्त सीम धोखाधड़ी पूर्वक जारी करने वाला मैनेजर बताया जाता है,जो जिसे ही गिरफ्तार किया गया। सीम धोखाधड़ी के मामले में कांकेर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
09.गत 01 मार्च को अपनी बहन के घर शादी में शामिल होने के लिए दंपत्ति खुबलाल साहू पिता विजय साहू पत्नी श्रीमती श्वेता साहू जो 3 मार्च को उडकुडा रोड लखनपुरी स्थित अपने घर आये तो चोरों ने सारा सामान चुरा लिया था। सोने चांदी के जेवरात कुल कीमत 2 लाख 95 हजार की कीमत स्वयं द्वारा आंक कर चारामा थाने में रिर्पोट दर्ज की लेकिन अभी तक पुलिस चोरों को नहीं पकड पाई है।
10. नशे में धुत एक युवक मोबाईल पर चढकर काफी देर तक ड्रामा करता रहा। परिजनों की समझाईश पर राजी कर किसी तरह उतारा गया। चारामा का मामला।
टीप- 1. खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏