आज की टॉप 10 खबर 21फरवरी 2025 शुक्रवार

—————–
सार संक्षेप
01. लखनपुरी में जारी श्रीशिव महापुराण कथा में पं. रमाकांत शर्मा ने ऊॅं नमः शिवायः पंचाक्षर मंत्र पर कथा सुनायी।

 

02. आज कथा के प्रसंग में शिव पार्वती विवाह पर छत्तीसगढी पारंपरिक अंदाज में हुआ शिव विवाह।

 

04. त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत दूसरे चरण का मतदान जिले की भानुप्रतापपुर और दुर्गूकोंदल जनपद पंचायतों में रिकॉर्ड 83.15 प्रतिशत मतदान हुआ।

 

05. स्थानीय निर्वाचन शाखा से प्राप्त मतदान के अंतिम आंकड़े के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत कुल 114258 मतदाताओं में से 95005 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

 

06. इस तरह जिले की दोनों जनपद पंचायतों में कुल 95005 (83.15 प्रतिशत) मतदाताओं ने जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य एवं सरपंच व पंच के चुनाव के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

 

07. जिले में तीसरे और अंतिम चरण का मतदान जिले के जनपद पंचायत अंतागढ़ और कोयलीबेड़ा में रविवार 23 फरवरी को सुबह पौने सात बजे से दोपहर 02 बजे तक मतदान होगा।

 

08. तीसरे चरण में निर्धारित निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान संपन्न कराने मतदान दलों को सामग्री वितरित कर कल सुबह रवाना किया जाएगा।

 

09. कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा कैलेण्डर वर्ष 2025 हेतु जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों तथा संस्थाओं के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

 

10. चारामा विकासखंड के कुछ निर्वाचित जनपद सदस्य अभी से लापता हो गये हैं।


 21  फरवरी 2025  शुक्रवार 🙏
✍️मनोज जायसवाल

01. लखनपुरी साप्ताहिक बाजार से लगे परदेशी बाबा मंदिर परिसर क्षेत्र में चल रहे श्रीशिव महापुराण कथा के आज तीसरे दिन कथा वाचक पं. रमाकांत शर्मा ने ऊॅं नमः शिवायः पंचाक्षर मंत्र पर कथा बतायी।  आज तीसरे दिन  खास कर महिलाओं की खासी भीड रही। 

सिर्फ  शिव महापुराण की कथा  बताये जाने के चलते लोग दूर–दूर से लखनपुरी आ रहे हैं। पंडाल में हर रोज संख्या बढ रही है।  पंडाल में ही पीने की पानी की सुविधा दी जा रही है।

02. आज कथा के प्रसंग में शिव पार्वती विवाह की कथा बतायी गई। शिव पार्वती का रूप धरी कन्याओं को लोगों ने साक्षात भगवान शंकर का स्वरूप मान कर पूजा अर्चना की। छत्तीसगढी अंदाज में पारंपरिक संगीत के बीच विवाह रस्म पूरी की गई।

04. त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत दूसरे चरण का मतदान जिले की भानुप्रतापपुर और दुर्गूकोंदल जनपद पंचायतों में रिकॉर्ड 83.15 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान समाप्ति के उपरांत जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर में 82.64 प्रतिशत और दुर्गूकांदल में 83.87 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में कुल 95 हजार मतदाताओं ने मतदान किया, इनमें 46116 पुरूष और 48889 महिला मतदाता सम्मिलित रहे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में दूसरे चरण के मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

05. स्थानीय निर्वाचन शाखा से प्राप्त मतदान के अंतिम आंकड़े के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत कुल 114258 मतदाताओं में से 95005 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, इनमें 46116 पुरूष और 48889 महिला मतदाता शामिल थे। इस प्रकार पुरूष की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या अधिक रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर में 66871 मतदाता में से 55262 मतदाताओं ने वोट डाला, जिनमें 26462 पुरूष और 28800 महिला मतदाता शामिल हुईं। इसी प्रकार जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल में कुल 47387 मतदाताओं में से 39743 मतदाताओं ने वोट किया, इनमें 19654 पुरूष और 20089 महिला मतदाता शामिल रहे।

06. इस तरह जिले की दोनों जनपद पंचायतों में कुल 95005 (83.15 प्रतिशत) मतदाताओं ने जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य एवं सरपंच व पंच के चुनाव के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार तीसरे एवं अंतिम चरण में आगामी रविवार 23 फरवरी को जिले की अंतागढ़ एवं कोयलीबेड़ा जनपद पंचायतों में ग्रामीण मतदाता मतदान करेंगे। इसके लिए कुल 315 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं, इनमें अंतागढ़ जनपद पंचायत में 116 और कोयलीबेड़ा में 199 मतदान केन्द्र शामिल हैं। मतदान कराने के लिए शनिवार 22 फरवरी को सभी मतदान दल अपने निर्धारित पोलिंग बूथों के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

07. त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2025 के तहत जिले में तीसरे और अंतिम चरण का मतदान जिले के जनपद पंचायत अंतागढ़ और कोयलीबेड़ा में रविवार 23 फरवरी को सुबह पौने सात बजे से दोपहर 02 बजे तक मतदान होगा।

 

-गर्मी आते ही बस्तर अंचल में जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आती रही है। अमूमन महुआ बीनने वाले या बीडी पीने वाले भी जान बुझ कर आग लगा देते हैं,जिससे जीव जंतुओं सहित वनस्पतियों के जल जाने से नुकसान होता है। आज नगर के गढिया पहाड में आग फैल गई। वन विभाग द्वारा तत्काल बुझाने की कार्रवाई की गई।

 

08. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित समय-सारणी के अनुसार तीसरे चरण में निर्धारित निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान संपन्न कराने मतदान दलों को सामग्री वितरित कर कल सुबह रवाना किया जाएगा। निर्वाचन में 01 लाख 56 हजार 563 ग्रामीण मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर जिला पंचायत, जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। इसके लिए अंतागढ़ ब्लॉक में 116 और कोयलीबेड़ा में 199, इस प्रकार कुल 315 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं, जहां 1260 मतदान कर्मी चुनाव सम्पन्न कराएंगे।

 

09. कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा कैलेण्डर वर्ष 2025 हेतु जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों तथा संस्थाओं के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेशानुसार रंगपंचमी के अवसर पर 19 मार्च दिन बुधवार, नवाखाई त्यौहार 01 सितम्बर दिन सोमवार और दीपावली का दूसरा दिन गोवर्धन पूजा 21 अक्टूबर दिन मंगलवार को स्थानीय अवकाश रहेगा। उक्त स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय एवं उप कोषालय के लिए लागू नहीं होगा।

 

10. चारामा विकासखंड के कुछ निर्वाचित जनपद सदस्य अभी से लापता हो गये हैं। इस बार इस विकासखंड में अमूमन गावों में नये सदस्य सरपंच,जनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य के लिए निर्वाचित हुए हैं। जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के लिए नये चेहरे ही विराजित होंगे ऐसा लग रहा है।  लखनपुरी में  नये  सुरेंद्र टेकाम के नये सरपंच निर्वाचित होने  पर 23 फरवरी को  आभार एवं विजय जुलूस के आयोजन की खबर मिल रही है।

 

टीप- 1. खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।

 

  • Related Posts

    ”राखी विथ खाकी” कांकेर के जे.पी. इंटरनेशनल स्कूल में अद्भुत आयोजन।

    (मनोज जायसवाल) —जेपी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने सदैव की तरह स्वागतम् की सांगीतिक प्रस्तुती से सबका मन मोहा। कांकेर (सशक्त पथ संवाद)।रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा…

    आज की टॉप 10 खबर 07 अगस्त 2025 गुरूवार

    कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से…. 07  अगस्त  2025 गुरूवार ✍️मनोज जायसवाल संपादकीय— —आज ‘सरोगेसी’ जैसे आधुनिक युग में स्तनपान के प्रति आधुनिक महिलाओं द्वारा स्तनपान से उनकी शारीरिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *