
——————
सार संक्षेप
01. राजमार्ग 30 में बसे केंद्रीय ग्राम लखनपुरी में आज से श्रीशिव महापुराण कथा प्रारंभ। पं. रमाकांत शर्मा उड़कुडा है,कथा वाचक।
02. कथा स्थल से ही कथा वाचक पं. रमाकांत शर्मा ने कल की कथा अपरान्ह 2.00 बजे से पांच बजे तक होने की बात व्यास पीठ मंच से बतायी।
03. त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव संपन्न कराने दलों को आज सुबह सामग्री वितरित की गई मतदान अधिकारियों को रवाना किया गया।
04. दूसरे चरण में इसके अलावा सभी ग्राम पंचायतों में मतदान कराने की पूरी तैयारी कर ली गई है। दुर्गूकोंदल की 44 ग्राम पंचायतों में होगा तथा मतदान के तुरंत बाद मतगणना होगी।
05. छत्तीसगढ़ षष्टम विधानसभा का पंचम बजट सत्र 24 फरवरी सोमवार से 21 मार्च 2024 तक आहूत किया गया है।
06. छत्तीसगढ़ षष्टम विधानसभा का पंचम बजट सत्र के विधानसभा सभा प्रश्न, ध्यानाकर्षण, सूचना इत्यादि से संबंधित समस्त कार्यों के सुगम संपादन एवं उनके नियंत्रण को सुनिश्चित करने तथा त्वरित जानकारी कार्यालयीन समय के पूर्व एवं उपरांत विभागों से प्राप्ति एवं प्रेषण करने हेतु विधानसभा जिला सेल का गठन किया गया है।
07. जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से श्री रमन कातरा और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ईच्छापुर के प्राचार्य सत्यप्रकाश दुबे की ड्यूटी लगाई गई है।
08. शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल पोटगांव(कांकेर) के प्राचार्य के.व्ही.राव का आज स्कूल से लौटते वक्त एक टिप्पर से टकरा जाने के चलते दुःखद मृत्यु हो गई।
09. जिले में निजी शिक्षण संस्थानों की यह कैसी मनमानी? क्या प्रशासन का नियंत्रण खत्म हो चुका है?
10. प्रथम चरण के निर्वाचित सरपंच प्रतिनिधियों का आज भी विजय जुलूस।
——————
19 फरवरी 2025 बुधवार 🙏
✍️मनोज जायसवाल
01. जिला मुख्यालय से मात्र 16 किमी राजमार्ग 30 पर बसे लखनपुरी में आज से श्रीशिव महापुराण कथा परदेशी मंदिर परिसर में प्रारंभ हुआ। सबसे पहले यहां के मॉं दंतेश्वरी,मॉं वैष्णवी मंदिर,शिवालय,श्रीहनुमान मंदिर से पूजा करते हुए स्व.बलीराम तिराहे से होकर कलश यात्रा कथा स्थल पर समाप्त हुई। वेदी पूजन के बाद पं. रमाकांत शर्मा के श्रीमुख से कथा प्रारंभ हुई।
02. कथा स्थल से ही कथा वाचक पं. रमाकांत शर्मा ने कल की कथा अपरान्ह 2.00 बजे से पांच बजे तक होने की बात व्यास पीठ मंच से बतायी। आज कथा स्थल पर सबसे ज्यादा भीड महिलाओं की रही। देश के कुछ कथा वाचकों से निवेदन भी किया कि श्रीशिव महापुराण के अध्यायों में उल्लेखित बातें ही लोगों को बतायी जाये । चमत्कार की बातों से दूर रहना चाहिए। वीडियो नीचे……
03. त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2025 के तहत जिले में दूसरे चरण के मतदान जिले के जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर और दुर्गूकोंदल में गुरूवार 20 फरवरी को सुबह पौने सात बजे से दोपहर 02 बजे तक मतदान होगा, जिसमें ग्रामीण मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर जिला पंचायत, जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। इसके लिए भानुप्रतापपुर ब्लॉक में 127 और दुर्गूकोंदल में 88, इस प्रकार कुल 215 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं, जहां 860 मतदान कर्मी चुनाव कराएंगे। अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव संपन्न कराने दलों को आज सुबह सामग्री वितरित की गई, तत्पश्चात भानुप्रतापपुर के 16 सेक्टर के मतदान दल और दुर्गूकोंदल के 12 सेक्टर के मतदान अधिकारियों को रवाना किया गया।
04. अनुविभागीय अधिकारी एवं रिटर्निंग ऑफिसर भानुप्रतापपुर जी डी वाहिले ने बताया कि जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर की 52 ग्राम पंचायतों के लिए 127 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, इनमें 08 महिला दलों को भी मतदान कराने का जिम्मा सौंपा गया है। इसके अलावा सभी ग्राम पंचायतों में मतदान कराने की पूरी तैयारी कर ली गई है। इसी तरह पंचायत निर्वाचन हेतु दुर्गूकोंदल के लिए जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य और सरपंच व पंच पदों के लिए आज जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल स्ट्रांग रूम से सामग्री वितरण उपरांत रिटर्निंग अधिकारी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर मतदान दलों को रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि मतदान केन्द्रों तक सुरक्षा के साथ पहुंचाने हेतु रूट चार्ट भी तैयार किए गए हैं। साथ ही मतदान केंद्रों में मतदान दलों के रुकने और एवं अन्य व्यवस्था स्थानीय स्तर पर की गई है। सभी मतदान दलों में एक पीठासीन अधिकारी सहित मतदान अधिकारी क्रमांक एक, दो और तीन के अलावा एक-एक आंगबाड़ी कार्यकर्ता, सुरक्षाकर्मी और कोटवारों की ड्यूटी भी लगाई गई है। मतदान कल सुबह पौने सात बजे से अपराह्न दो बजे के बीच दुर्गूकोंदल की 44 ग्राम पंचायतों में होगा तथा मतदान के तुरंत बाद मतगणना होगी।
05. छत्तीसगढ़ षष्टम विधानसभा का पंचम बजट सत्र 24 फरवरी सोमवार से 21 मार्च 2024 तक आहूत किया गया है। विधानसभा सत्र के दौरान त्वरित जानकारी प्राप्त करने के लिए कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा अपर कलेक्टर एस. अहिरवार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
06. छत्तीसगढ़ षष्टम विधानसभा का पंचम बजट सत्र के विधानसभा सभा प्रश्न, ध्यानाकर्षण, सूचना इत्यादि से संबंधित समस्त कार्यों के सुगम संपादन एवं उनके नियंत्रण को सुनिश्चित करने तथा त्वरित जानकारी कार्यालयीन समय के पूर्व एवं उपरांत विभागों से प्राप्ति एवं प्रेषण करने हेतु विधानसभा जिला सेल का गठन किया गया है। उक्त कार्य हेतु कंट्रोल रूम कक्ष क्रमांक-22 में स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष नंबर-76479-70445 है। कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने कार्य संपादन हेतु कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।
07. कंट्रोल रूम में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग के श्री सौरभ ब्यास, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बागोडार के प्राचार्य देवेन्द्र कुमार ध्रुव तथा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से रमन कातरा और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ईच्छापुर के प्राचार्य सत्यप्रकाश दुबे की ड्यूटी लगाई गई है।
08. शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल पोटगांव(कांकेर) के प्रभारी प्राचार्य के.व्ही.राव का आज स्कूल से लौटते वक्त एक टिप्पर से टकरा जाने के चलते दुःखद मृत्यु हो गई।
(के.व्ही.राव‚ प्रभारी प्राचार्य हा.स्कूल‚पोटगांव‚कांकेर)
09. वैसे तो जिले में शिक्षा विभाग से लगातार कई मामले सामने आते रहे हैं, ताजा मामला जिले का ही है जो वायरल हो रहा है,जहां ऐन परीक्षा के पहले सारी पुस्तकें बदल दी गई है। बच्चों पर दुबारा तैयारी से मानसिक परेशानियों का करना पडेगा सामना। जिले में निजी शिक्षण संस्थानों की यह कैसी मनमानी? क्या प्रशासन का नियंत्रण खत्म हो चुका है?
10. चारामा वि.खं. के कानापोंड सहित कई ग्राम पंचायतों में आज भी जीते प्रत्याशियों की खुशी में विजय जुलूस निकाली गई। कुछ जनपद सदस्य जीतने के बाद उनसे रखी जाने वाली ख्वाहिशें से बचने दूर चले गये हैं,देर से लौटेंगे। जनपद अध्यक्ष जिस पार्टी से बने पर अभी वे न्यूटल बने रहना चाहते हैं। पिछले चुनाव में प्रत्याशी को ही गायब किये जाने की घटना घटी जिस पर काफी तनाव भी व्याप्त था। देखा जाना चाहिए कि चारामा जनपद पंचायत में इस बार की सियासी चाल किस प्रकार चली जाती है।
टीप- 1. खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।