आज की टॉप 10 खबर 15 फरवरी 2025 शनिवार


———————–
सार संक्षेप

01. नगरपंचायत चारामा में कांग्रेस की शानदार जीत। भुनेश्वर नागराज ने भाजपा को 167 वोटों से हराया।

02. नगरपालिका परिषद कांकेर में भाजपा के अरूण कौशिक 3 हजार 807 मतों से विजयी घोषित।

03. कांकेर में कुल 21 वार्ड में 11 में भाजपा तो 10 में कांग्रेस काबिज।

04. प्रथम चरण में 11 वार्डों की मतगणना हुई। चारामा,भानुप्रतापपुर,अंतागढ,पखांजूर में भी इसी तरह मतगणना सम्पन्न हुई।

05. त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव का आज अपरान्ह 3 बजे चुनावी शोरगुल थमी।

06. अधिक डेसीबल के डीजे साउंड सिस्टम के प्रयोग से बोर्ड परीक्षा दे रहे छात्रों की एकाग्रता भंग हुई।

07. जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 05 में काफी प्रतिस्पर्धा देखने मिली। इसी तरह जनपद क्षेत्र 16,17 में भी देखने मिली।

08. पखांजूर में भाजपा की शानदार जीत पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

09. चारामा विकासखंड में गावों में लगाये गए कई सोलर लाईट खराब पडे।

10. चारामा के बांडाटोला में तालाब के बीचोंबीच लगाए गए पोल पर किसान ने आपत्ति जतायी।

———————–

15 फरवरी 2025  शनिवार 🙏
✍️मनोज जायसवाल

 

01. नगर पंचायत चारामा में कांग्रेस की शानदार जीत। भाजपा को 167 वोट से हराया। कांग्रेसियों में उत्साह। पूर्व में भी नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं,निर्वाचित भुनेश्वर नागराज। चारामा में भानुप्रतापपुर क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी के साथ  अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सहित विजयी प्रत्याशी एवं कांग्रेसी दिग्गज मौजूद रहे। 

02. नगरीय निकाय निर्वाचन-2025 के तहत नगरपालिका परिषद कांकेर हेतु 11 फरवरी को हुए मतदान की आज गणना सम्पन्न हुई। मतगणना पश्चात रिटर्निंग अधिकारी द्वारा परिणामों की घोषणा की गई, साथ ही विजयी घोषित अभ्यर्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। नगरपालिका परिषद कांकेर में अध्यक्ष पद हेतु प्रत्याशी अरूण कुमार कौशिक अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से 03 हजार 807 मतों से विजयी घोषित हुए। आज सुबह 09 बजे से न्यू कम्युनिटी हॉल में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर और प्रेक्षक   विश्वरंजन कुमार की उपस्थिति में मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। भाजपा की  ऐतिहासिक  जीत पर विधायक आशाराम नेताम  सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने झुम झुम  कर रंग गुलाल खेल कर  खुशियों का इजहार किया।

03. मतगणना उपरांत प्राप्त अंतिम आंकड़ों के अनुसार अभ्यर्थी श्री अरूण कुमार कौशिक को 10309 मत, उनके निकटतम प्रतिद्वंदी जितेन्द्र सिंह ठाकुर को 6502, मोहन कुमार सेनापति को 147 तथा श्री संजय गोस्वामी को 85 मत प्राप्त हुए, जबकि नोटा (उपर्युक्त में से कोई नहीं) में 112 वोट पड़े। इसी प्रकार नगरपालिका परिषद कांकेर के 21 वार्डों में से वार्ड क्रमांक-01 अलबेलापारा के प्रत्याशी उगेश्वरी उईके, वार्ड क्रमांक-02 उदयनगर से चन्द्रलोक सिंह ठाकुर, वार्ड क्रमांक-03 शिवनगर के प्रत्याशी शंकुतला जैन, वार्ड क्रमांक-04 माहुरबंदपारा के प्रत्याशी दीपक शोरी, वार्ड क्रमांक-05 जवाहर वार्ड के प्रत्याशी चित्ररेखा जैन, वार्ड क्रमांक-06 संजयनगर वार्ड के प्रत्याशी मो. सलीम मेमन, वार्ड क्रमांक-07 आमापारा वार्ड के प्रत्याशी नरेन्द्र साहू, वार्ड क्रमांक-08 शीतलापारा के प्रत्याशी फरीदा खान, वार्ड क्रमांक-09 श्रीरामनगर के प्रत्याशी अजय सिंह रेणु और वार्ड क्रमांक-10 भंडारीपारा वार्ड के प्रत्याशी सुशीला यादव को विजयी घोषित किया गया है। सभी विजयी अभ्यर्थियों को रिटर्निंग ऑफिसर श्री जितेन्द्र कुमार कुर्रे द्वारा प्रमाण-पत्र वितरित किया गया।
इसी तरह पार्षद पद हेतु वार्ड क्रमांक-11 महादेव वार्ड के प्रत्याशी मतीन खान, वार्ड क्रमांक-12 मांझापारा के प्रत्याशी हितेन्द्र खटवानी, वार्ड क्रमांक-13 सुभाष वार्ड के प्रत्याशी विकास कुमार अंभोरे, वार्ड क्रमांक-14 अन्नपूर्णापारा के प्रत्याशी टिकेन्द्र कुमार ठाकुर, वार्ड क्रमांक-15 एम.जी. वार्ड के प्रत्याशी मीरा सलाम, वार्ड क्रमांक-16 शांतिनगर के प्रत्याशी ओमप्रकाश देवांगन, वार्ड क्रमांक-17 कंकालीनपारा के प्रत्याशी कामिनी नेताम, वार्ड क्रमांक-18 बरदेभाठा के प्रत्याशी जितेन्द्र वैध, वार्ड क्रमांक-19 अघननगर के प्रत्याशी उत्तम कुमार यादव, वार्ड क्रमांक-20 जनकपुर के प्रत्याशी मंजू सारथी और वार्ड क्रमांक-21 राजापारा वार्ड के प्रत्याशी आनंद चौरसिया को विजयी घोषित कर रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया। इस अवसर पर एसडीएम कांकेर अरूण वर्मा भी उपस्थित थे।

04. उल्लेखनीय है कि न्यू कम्युनिटी हॉल स्थित मतगणना कक्ष में ईव्हीएम में दर्ज मतों की गणना के लिए कुल 11 टेबल लगाई गई थी। प्रथम चक्र में 11 वार्डों में प्राप्त मतों की गणना सम्पन्न हुई तथा शेष 10 वार्डों में मिले वोटों की गिनती दूसरे चक्र में सम्पन्न हुई। इसी तरह जिले की नगर पंचायत चारामा, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़ और पखांजूर में मतगणना सम्पन्न हुई।

 

05. त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव संदर्भ आज अपरान्ह 3.00 बजे शोरगुल थमने के बाद आम लोगों ने राहत की सांस ली। जनपद क्षेत्र क्रमांक-16 एवं 17 लगा क्षेत्र है,जहां काफी प्रतिस्पर्धा देखने मिली। क्षेत्र क्रमांक 17 में कुल 08 प्रत्याशी मैदान में है। लखनपुरी जहां चारामा विकासखंड में सरपंच पद के लिए कुल 07 प्रत्याशी मैदान में होने से तगडी प्रतिस्पर्धा देखने मिली।

 

06. माननीय न्यायालय के आदेश के बावजूद हाई डेसीबल में डीजे साउंड से प्रचार के शोर से लोग परेशान थे। शोरगुल से बोर्ड परीक्षा दे रहे छात्रों की एकाग्रता भी भंग हुई। लोगों ने कहा कि माननीय न्यायालय के आदेश का परिपालन जरूर किया जाना चाहिए।

 

07. क्षेत्र क्रमांक-05 में तेजेश्वरी (गब्बर) सिन्हा एवं मिथलेश शोरी के बीच जबर्दस्त टक्कर देखने मिल रहा है। तेजेश्वरी सिन्हा नयी प्रत्याशी होने के बावजूद पार्टीगत सर्पोट के चलते बेहतर प्रचार प्रसार से आगे आई वहीं मिथलेश शोरी जो अनुभवी प्रत्याशी है, पूरे चुनावी जनसंपर्क में लोगों के बीच कामयाब होते दिखायी दी।

 

08. पखांजूर में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की जहां 15 वार्डों में से 12 वार्ड में पार्टी के प्रत्याशी को विजयश्री हासिल हुई। नारायण शाह के जीत दर्ज कराये जाने पर भाजपा में काफी उत्साह देखने मिला।कांग्रेस को सिर्फ एक सीट एवं निर्दलीय को दो सीट मिली। नारायण शाह मोनिका शाह ने इस जीत को आम जनता,कार्यकर्ताओं की जीत कहा। बताया कि अब पखांजूर में विकास के सारे कार्य होंगे।

 

09. चारामा विकासखंड में खनिज विकास निधि से गाये गये महानदी क्षेत्र के अरौद,भैंसाकट्टा,पलेवा,शाहवाडा सहित कई अन्य गावों के सोलर पैलेट से संचालित लाईट बंद पडे।

 

10. चारामा वि.खं. के बांडाटोला के तालाब के बीचोंबीच लगाये गये विद्युत पोल की खबर हमने इसी टॉप 10 में लगाया था। अब पता चल रहा है कि वह निजी तालाब किसान की अपनी जमीन है,जिस पर बगैर परमिशन के गलत तरीके से विद्युत पोल लगाया गया है,जिस पर उन्हें आपत्ति है। क्षेत्र में ठेकेदार द्वारा इसी तरह अन्य जगह भी बगैर परमिशन अपने मुताबिक पोल लगायी जा रही है। विद्युत पोल    ट्रेक्टर  से खींच कर प्रधानमंत्री सडकों पर घसीटते ले जायी जा रही जिससे पोल की गुणवत्ता भी प्रभावित हो रहा है।

 

टीप- 1. खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।

  • Related Posts

    ”राखी विथ खाकी” कांकेर के जे.पी. इंटरनेशनल स्कूल में अद्भुत आयोजन।

    (मनोज जायसवाल) —जेपी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने सदैव की तरह स्वागतम् की सांगीतिक प्रस्तुती से सबका मन मोहा। कांकेर (सशक्त पथ संवाद)।रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा…

    आज की टॉप 10 खबर 07 अगस्त 2025 गुरूवार

    कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से…. 07  अगस्त  2025 गुरूवार ✍️मनोज जायसवाल संपादकीय— —आज ‘सरोगेसी’ जैसे आधुनिक युग में स्तनपान के प्रति आधुनिक महिलाओं द्वारा स्तनपान से उनकी शारीरिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *