आज की टॉप 10 खबर 14 फरवरी 2025 शुक्रवार


सार संक्षेप

01. थाना चारामा पुलिस ने त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव के मददेनजर गांवों का किया जा रहा कांम्बिग गस्त।

02. हिंदु संगठन द्वारा नरहरपुर के जामगांव में मसीही जागृति सभा का विरोध जताया।

03. चुनावी प्रचार प्रसार के तहत जिला पंचायत क्षेत्र क्रं. 05 में दोनों महिला प्रत्याशिया तेजेश्वरी(गब्बर) सिन्हा एवं मिथलेश शोरी ने धुआंधार प्रचार किया।

04. नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2025 के तहत शनिवार 15 फरवरी को ईव्हीएम में दर्ज मतों की गणना की जाएगी।

05. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने न्यू कम्युनिटी हॉल स्थित मतगणना स्थल का अवलोकन एवं निरीक्षण किया।

06. त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2025 के तहत मतदान अधिकारियों को अंतिम चरण का प्रशिक्षण दिया गया।

07. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा कार्य पर अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारी को  अंतिम पत्र। सेवा में नहीं आने पर बर्खास्तगी की कार्रवाई।

08. ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक‚भृत्य‚वार्ड ब्वाय बगैर सुचना के सेवा में नहीं आ रहे है।

09.  चुनाव के दरम्यान भी महानदी से नहीं रूक रही रेत की डकैती।

10़  कल नगरीय निकाय का रिजल्ट यह रात भारी–भारी।

 

————————–

14 फरवरी 2025 शुक्रवार🙏
✍️मनोज जायसवाल

 

01. बीती रात्रि बस्तर की ओर जा रही ट्रेवलर्स बस तथा तथा चारामा की ओर जा रही स्कार्पियो वाहन में आमने सामने लखनपुरी के पेट्रोल पंप के पास जोरदार टक्कर हो गई। बस में कई यात्री सवार थे जिसमें एक की मौत की खबर सामने आई वहीं घायलों को धमतरी अस्पताल रिफर किये जाने की खबर आई है। आज क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को चारामा पुलिस द्वारा चारामा ले जाया गया।

 

02.थाना चारामा पुलिस ने त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव के मददेनजर गांवों का किया जा रहा कांम्बिग गस्त।   कम्बिंग गस्त के दौरान ग्रामवासीयों से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मददे नजर क्षेत्र में लागू आदर्ष आचार संहिता का पालन करने समझाईष दिया जा रहा है थाना क्षेत्रांर्तगत ग्रामों में काम्बिंग गस्त के दौरान ग्रामों में निवासरत निगरानी बदमाष , गुण्डा बदमाष , सस्पेक्ट बदमाष , सजायाब एवं माफी बदमाषों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की नियमित चेकिंग किया जा रहा है। एवं उनके गतिविधियों पर निगाह रखी जा रही है। एवं ग्रामों में संदेहास्पद गतिविधियों पर निगाह रखी जा रही है। उक्त कार्यवाही थाना क्षेत्र में निरंतर जारी रखी जायेगी ।

 

हिंदु संगठन द्वारा नरहरपुर के जामगांव में मसीही जागृति सभा का विरोध जताया। हालांकि अभी तक इस सभा की अनुमति प्रशासन से नहीं मिलने की खबर है। आयोजन का विरोध जताते हुए हिंदु समाज के लोगों ने जय श्रीराम,शीतला माता की जयकारा के नारे स्थल पर श्रीहनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इधर आज 14 फरवरी को पश्चिमी पर्व वैलेंटाईन डे पर चुनावी शोरगुल व्यस्तता के चलते बागों में दिखाई नहीं दिए प्रेमी जोडे। हिंदुवादी संगठन सदैव करते रहे हैं‚विरोध।

 

03. आज चुनावी प्रचार प्रसार के तहत जिला पंचायत क्षेत्र क्रं. 05 में दोनों महिला प्रत्याशिया तेजेश्वरी(गब्बर) सिन्हा एवं मिथलेश शोरी ने धुआंधार प्रचार किया। श्रीमती मिथलेश शोरी जहां महानदी तटवर्ती गांव शाहवाडा,पलेवा आदि गांव में सघन जनसंपर्क करते देखी गई तो वहीं श्रीमती तेजेश्वरी गब्बर सिन्हा लखनपुरी,पिपरौद क्षेत्र में अपने कार्यकर्ताओं के साथ। शाहवाडा में ही जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 17 की महिला प्रत्याशी श्रीमती दीपा सलाम लोगों से चुनावी संपर्क करते देखी गयी।

 

04. नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2025 के तहत शनिवार 15 फरवरी को ईव्हीएम में दर्ज मतों की गणना की जाएगी। इसके पहले कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज मतगणना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही नियमानुसार मतगणना की प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश रिटर्निंग ऑफिसर को दिए।

05. आज दोपहर 3.30 बजे कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने न्यू कम्युनिटी हॉल स्थित मतगणना स्थल का अवलोकन एवं निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतगणना हेतु टेबल, गणना अधिकारी एवं गणन अभिकर्ता का निर्धारित स्थान, विभिन्न प्रपत्र और राउंडवार टेबुलेशन की जानकारी ली। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था सहित प्रवेश द्वार एवं निकास द्वार के बारे रूबरू हुए। कलेक्टर ने निर्धारित समय पर मतों की गणना शुरू करने एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश रिटर्निंग ऑफिसर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी को दिए। उल्लेखनीय है कि नगरपालिका परिषद कांकेर हेतु न्यू कम्युनिटी हॉल स्थित मतगणना केन्द्र में कुल 11 टेबल लगाई जाएगी, जिस पर दो चक्रों में ईव्हीएम में दर्ज मतों की गणना की जाएगी। इसमें पालिका अध्यक्ष एवं 21 वार्ड पार्षदों के लिए मतों की गणना कल सुबह 09 बजे से होगी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर जितेन्द्र कुमार कुर्रे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक मारबल तथा एसडीएम कांकेर अरूण वर्मा उपस्थित थे।

06. त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2025 के तहत मतदान अधिकारियों को अंतिम चरण का प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज अपरान्ह में नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मतदान अधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सतर्कता एवं सजगता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने तथा मतदान प्रक्रिया के दौरान उच्चाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर सावधानी से सौंपी गई जिम्मेदारी का निष्पादन बेहतर ढंग से करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान एसडीएम कांकेर अरूण वर्मा एवं मास्टर ट्रेनर्स मौजूद रहे।

 

07. उप स्वास्थ्य केन्द्र सोनपाल में पदस्थ ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक कु. निर्मला कोरेटी, उप स्वास्थ्य केन्द्र लामकन्हार में पदस्थ ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक नेम सिंह दनात, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुर्गूकोंदल के वार्ड ब्वाय राजेन्द्र कोड़ोपी, सिविल अस्पताल पखांजूर के भृत्य संदीप मानिकपुरी और वार्ड आया श्रीमती इन्दु रायस्त विगत कई महीनों से अपने कर्तव्य से बिना किसी सूचना के लगातार अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित हैं।

 

08. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शांडिया ने बताया कि उक्त कर्मचारियों को बार-बार कार्य पर उपस्थित होने हेतु सूचना पत्र जारी करने के पश्चात भी अपने कर्तव्य पर उपस्थित नहीं हो रहे हैं, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत कदाचार की श्रेणी में आता है। उनका यह कृत्य सेवा से बर्खास्त करने योग्य है। छत्तीसगढ़ सिविल सेवा अवकाश नियम 2021 के नियम 11 एवं मूलभूत नियम 18 के अनुसार तीन वर्ष से अधिक निरंतर अवधि को त्याग पत्र दिया हुआ समझा जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा अंतिम सूचना पत्र जारी करते हुए उक्त कर्मचारियों को कर्तव्य पर उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया है। पत्र में उल्लेख किया गया है किसूचना प्रकाशन के 10 दिवस के भीतर कर्तव्य पर उपस्थित नहीं होने पर संबंधितों को शासकीय सेवा से बर्खास्त करने हेतु कार्यवाही विभाग द्वारा की जाएगी, जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी संबंधित कर्मचारी की होगी।

 

09. महानदी में अवैध रेत उत्खनन के तनाव के बावजूद बगैर पीटपास नहीं रूक रही चोरी। सर्वाधिक चलने वाले मचांदूर रेत खदान से रेत पुराने मार्ग की छोड किस मार्ग से निकाली जा रही है? जांच का विषय है। तमाम विरोध के बावजूद कुछ अन्य खदानों से रात के अंधेरे में किस तरह डाका डाली जा रही है, राजमार्ग 30 पर खडे होने से भी पता चल जायेगा।

 

10. कल 15 फरवरी को नगरीय निकाय चुनाव का रिजल्ट आ रहा है। लोग जहां बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं प्रत्याशियों की किस्मत जो कल खुलने वाली है को लेकर धडकन बढ गई है। इधर इसी दिन देर शाम त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव का शोरगुल भी थम जायेगा। वैसे तो अलसुबह से देर रात्रि तक डीजे साऊंड से लोगों की एकाग्रता भंग हो चुकी है,उन्हें राहत मिलेगी।

 

टीप- 1. खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।

  • Related Posts

    ”राखी विथ खाकी” कांकेर के जे.पी. इंटरनेशनल स्कूल में अद्भुत आयोजन।

    (मनोज जायसवाल) —जेपी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने सदैव की तरह स्वागतम् की सांगीतिक प्रस्तुती से सबका मन मोहा। कांकेर (सशक्त पथ संवाद)।रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा…

    आज की टॉप 10 खबर 07 अगस्त 2025 गुरूवार

    कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से…. 07  अगस्त  2025 गुरूवार ✍️मनोज जायसवाल संपादकीय— —आज ‘सरोगेसी’ जैसे आधुनिक युग में स्तनपान के प्रति आधुनिक महिलाओं द्वारा स्तनपान से उनकी शारीरिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *