आज की टॉप 10 खबर 13 फरवरी 2025 गुरूवार

————————–
सार संक्षेप

01. त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव संदर्भ चुनाव प्रचार में काफी तेजी।

 

02. उच्च डेसिबल के डीजे के साथ देर रात्रि तक चुनावी प्रचार से बोर्ड परीक्षा छात्रों को परेशानियां।

 

03. जिला पंचायत क्षेत्र,चुनावी मैदान में घमासान।

 

04. चारामा वि.खं. जनपद पंचायत क्षेत्रों में भी काफी प्रतिस्पर्धा।

 

05. ऐसा पहला चुनाव जहां सरपंच पद के लिए भी सर्वाधिक प्रत्याशी मैदान में।

 

06. आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने कहा 50 वोट मिल जाय तो भी मैं जीतूंगा।

 

07. नगरीय निकाय चुनाव में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। 15 को होगी मतगणना।

 

08. स्कूल शिक्षा विभाग की बड़ी उपलब्धि जेईई एडवांस परीक्षा में शासकीय विद्यालयों के 32 छात्र क्वालीफाई।

 

09. छ.ग.कलमकार मंच द्वारा मुंगेली में कांकेर के भी साहित्यकार होंगे अलंकृत।

10. चारामा के गावों में लौ-वोल्टेज की समस्या।


13 फरवरी 2025 गुरूवार 🙏
✍️मनोज जायसवाल

01. त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव संदर्भ चुनाव प्रचार में काफी तेजी। अल सुबह से देर रात्रि तक वाहनों में डीजे की उच्च डेसिबल साउंड के साथ बोर्ड परीक्षाएं देने वाले छात्रों की एकाग्रता भंग करते किया जा रहा उपयोग।

 

02. जबकि निर्वाचन आयोग से आवेदनों में ध्वनि विस्तारक यंत्र मात्र का प्रयोग की अनुमति लिखा गया है। चलता है के तारतम्य अब गिनती के दिन बचे।

 

03. जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 05 में मिथलेश शोरी एवं तेजेश्वरी(गब्बर) सिन्हा के बीच सीधा टक्कर। तो क्षेत्र क्रं. 06 में चार महिला प्रत्याशी मैदान में। क्रं. 02 में भी चुनावी मैदान में सर्वाधिक प्रत्याशियों के साथ टक्कर में। क्रं. 06 में मिथलेश्वरी राजकुमार साहू अलसुबह से अपनी जीत के लिए एडी चोटी एक करते अपने कार्यकर्ताओं के साथ जुटी। प्रतीक पतंग छाप से पिछडा वर्ग समर्थन से क्या बन सकता है,समीकरण? यह रिजल्ट बतायेगा। जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक-09 दुर्गूकोदल अंतर्गत ग्राम कोडरूज ,डडईखेड़ा, जाड़ेकुर्सी,परभेली दमकसा बरहेली, सोना दई ,लोहतर,सिलपट,इरीपारा,ईरागाव, आमागढ़, में लोगों से भेंट मुलाकात कर पूर्व संकल्प अनुसार पार्टी पदाधिकारियों एवं बरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के हमराह कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी प्रत्याशी  धनीराम ध्रुव द्वारा चुनाव प्रचार हेतु सघन दौरा किया गया । 

 

04. जनपद पंचायत चारामा क्षेत्रांतर्गत उडकुडा,अरौद,जेपरा,मुडधोवा, गोलकुम्हडा,बाबुकोहका क्षेत्र में त्रिकोणीय संघर्ष। तो लखनपुरी तारसगांव में कुल 08 प्रत्याशियों के बीच प्रचार प्रसार में तेजी। प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने में लगे। कुछ प्रत्याशी अपनी जीत होने पर संकल्प पत्र भी रख रहे।

 

05. सरपंच पद के लिए भी इस बार काफी प्रतिस्पर्धा। हाराडुला में दो महिला प्रत्याशियों के बीच चुनावी घमासान तो लखनपुरी में कुल 7 अरौद में कुल 6 के साथ कई ग्राम पंचायतों में यही स्थिति।

 

06. नगरीय निकाय चुनाव नगरपालिकाध्यक्ष कांकेर में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे समाजसेवी मोहन सेनापति जिन्हें आम आदमी पार्टी प्रवेश किये जाने पर प्रत्याशी बनाया, इसके साथ पार्टी से जल्द इस्तीफा भी देने का मन बना लिया है। आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी किया जिसमें कहा कि मुझे आम जनता की ओर से 50 वोट भी मिला तो मैं इसे अपनी जीत मानूंगा।

 

07. नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत शनिवार 15 फरवरी को होने वाली मतगणना हेतु कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने में मतगणना की कार्यवाही निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराए जाने और शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।

08. स्कूल शिक्षा विभाग की बड़ी उपलब्धि   जेईई एडवांस परीक्षा में शासकीय विद्यालयों के 32 छात्र क्वालीफाई। इनमें से 30 छात्र आदिवासी वर्ग से हैं।

 

09. छ.ग.कलमकार मंच द्वारा मुंगेली में आयोजित संस्था के वार्षिक अधिवेशन में कांकेर के भी साहित्यकार होंगे अलंकृत।

 

10. गर्मी फसल में लगातार कृषि पंप के चालू हो जाने से अभी से कई गावों में लौ-वोल्टेज की समस्या। घरेलू 01 एचपी पंप नहीं चल रहे,जिससे निस्तारी में हो रही परेशानी।

 

टीप- 1. खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।

  • Related Posts

    आज की टॉप 10 खबर 28 मार्च 2026 शनिवार

    ———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….  28 मार्च 2026 शनिवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- संपादकीय आनंद बक्शी (गीतकार) बने चाहे दुश्मन जमाना हमारा, सलामत रहे दोस्ताना हमारा…… सदी…

    आज की टॉप 10 खबर 27 मार्च 2026 शुक्रवार

    ———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….  27 मार्च 2026 शुक्रवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- संपादकीय प्रिया राजवंश(अभिनेत्री) — 64-80 दशक की खुबसूरत अभिनेत्री रही। कुदरत,साहेब बहादुर,हँसते जख्म,चन्दा,हिन्दुस्तान की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *