
05 फरवरी 2025 बुधवार🙏
✍️मनोज जायसवाल
01. कांकेर नगर से सटे कोकपुर में कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा द्वारा कथा का आज पांचवा दिन लोगों की काफी भीड रही। कथा आज अपरान्ह 2.00 बजे से प्रारंभ होकर शाम पांच बजे तक चली। आज महाराज ने शिव महापुराण में शिव द्वारा मॉं पार्वती को अमरकथा सुनाये जाने की कथा बतायी। कांकेर लोकसभा के सांसद एवं विधायक ने व्यासपीठ पर पहूंच कर प्रणाम कर दो-दो मिनट का संदेश भी लोगों को दिया।
02. कोकपुर,कांकेर के आयोजन में इस चिलचिलाती धूप में तीन,चार किमी तक पैदल कथा पंडाल तक लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। पैदल के बाद पंडाल में मशक्कत करना पड रहा है। सबसे ज्यादा लोगों को दुःख तब होता है,जब आज व्यवस्था में लगे वालिंटियरों द्वारा बैठने पर आपत्ति जताई जाती है। कुछ भक्तों ने तो आज झल्ला कर यह कह दिया कि आपको हमारे बैठने पर भी तकलीफ हो रही है तो हम वापस जा रहे हैं। किसी तरह शांत हुए। स्वयं महाराज ने आज मंच से प्रशासनिक तंत्र सहित सुरक्षा में लगे जवानों,आयोजन समिति सहित सभी से निवेदन किया कि 07 फरवरी को कथा का अंतिम दिवस है,जहां 06 फरवरी को ही दूर-दूर से लोग रात्रि में आयेंगे। कथा पंडाल के पास पर्याप्त जगह है, दुपहिया,चारपहिया वाहनों में आने वाले भक्तों को सकारात्मक सहयोग करते कथा पंडाल तक आने सहयोग कीजियेगा।
03. आज कथा पंडाल व्यास पीठ मंच से पं. प्रदीप मिश्रा ने कहा कि-आप यहां आकर यहां की व्यवस्था पर ध्यान ना दीजिये! आपका ध्यान इतना रहे कि आप सिर्फ और सिर्फ शिव की कथा सुनने आ रहे हैं। मुंह जूठा कराई के नाम कई लोगों ने आज मानवता के सेवार्थ पंडाल मंच पर चाकलेट‚बिस्किट तो भंडारा की व्यवस्था कर सेवा दी और मानव सेवा ही माधव सेवा है को प्रतिपादित किया।
04. जिला मुख्यालय से सटे कोकपुर में पं. प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने देखने दूर-दूर अन्य प्रदेशों से भी लोग आ रहे है। पूरा कांकेर जिला में धार्मिक वातावरण निर्मित हुआ है वहीं छ.ग. सहित कांकेर में नगर निकाय चुनाव,त्रि-स्तरीय पंचायत चुुनाव में प्रत्याशी प्रतिदिन कई वाहन से निःशुल्क लाने ले जाने सेवा दे रहे हैं। चुनावी प्रत्याशी अपनी जीत के आश्वस्त के लिए भी पुण्य कार्य कर रहे हैं,ताकि उन्हें जीत मिले।
05. राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2025 के तहत नगरीय निकाय के तहत आज सुबह 11.30 बजे ईव्हीएम मशीनों के प्रथम चरण का रैंडमाइजेशन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के अभ्यर्थियों की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ।
06. नगरपालिका परिषद कांकेर के 21 मतदान केन्द्रों के लिए ईव्हीएम की कंट्रोल व बैलट युनिट 46-46 तथा नगर पंचायत चारामा, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़ और नगर पंचायत पखांजूर के 15-15 मतदान केन्द्रों के लिए 30-30 कंट्रोल और बैलट युनिट का रैण्डमाइजेशन आज सम्पन्न हुआ। यानी जिले में नगरपालिका और नगर पंचायतों के कुल 81 मतदान केन्द्रों के लिए इव्हीएम की 166-166 कंट्रोल और बैलट युनिट का रैण्डमाइजेशन आज सम्पन्न हुआ। इसके इस दौरान उपस्थित अभ्यर्थियों को रैंडमाइजेशन की सम्पूर्ण प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई।
07. नगर पालिका, नगर पंचायत व त्रि-स्तरीय ग्राम पंचायत निर्वाचन हेतु आदर्श आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिला एवं विकासखंड मुख्यालय स्तर पर सभी अनुभाग अंतर्गत विकासखंड नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव में स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिले में शत प्रतिशत मतदान कराने हेतु “स्वीप आमंत्रण रैली“ का आयोजन 07 फरवरी को प्रातः 10 बजे शासकीय नरहरदेव विद्यालय प्रांगण से प्रारंभ होगी।
08. नगरीय निकाय चुनाव के तहत कांकेर नगरपालिका क्षेत्र में चुनावी प्रसार-प्रसार ने जोर पकडा। अलसुबह से देर शाम तक पार्टी कार्यकर्ता अपने टीम के साथ झंडे बैनर लेकर घर-घर दस्तक दे रहे हैं। चारामा नगरपंचायत चुनाव संदर्भ आज कांग्रेस प्रत्याशी के साथ काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सदर लाईन में प्रचार प्रसार किया। त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव प्रत्याशियों को कल 6 फरवरी के बाद प्रतीक मिलने के बाद गांव–गांव में प्रचार प्रसार में आयेगी तेजी।
09. त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में माओवादी परिदृश्य के चलते जिले के 31 मतदान केंद्रो का स्थान परिवर्तन किया गया है। अंतागढ,कोयलीबेडा,दुर्गुकोंदल ब्लाक में परिवर्तन कलेक्टर के आदेश के तहत किया गया है।
10. पखांजूर में किसानों का हक दिलाने मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। धान खरीदी तारीख बढाने की मांग किया गया है,जो 31 जनवरी को बंद हो चुका है। कई किसान अब भी धान नहीं बेच पाये हैं,उनके लिए तत्काल धान खरीदी प्रारंभ किया जाय।
टीप- 1. खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।