आज की टॉप 10 खबर 10 नवम्बर 2026 मंगलवार

  

———————

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….

10 नवम्बर  2026  मंगलवार

✍️मनोज जायसवाल

———————-

✍️ 01. अवैध कबाड के विरूद्ध पुलिस थाना कांकेर के द्वारा की गई कार्यवाही। चारपहिया वाहन व हैण्डपंप एवं कबाड की अवैध रूप से काटिंग कर स्क्रेपिंग करने वाले के विरूद्ध की गई कार्यवाही।आरोपी के पास उक्त कबाड सामान का खरीदी बिक्री के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं होना पाया गया।

—पुलिस जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि पुलिस अधीक्षक उ.ब.कांकेर निखिल अशोक कुमार राखेचा(भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन में एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री हरीश पाटील के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार साहू के नेतृत्व में दिनांक 08.11.2026 को मुखबिर के माध्यम से सुचना मिली कि कांकेर बाईपास नेशनल हाइवे 30 ठेलकाबोड में स्थित हिन्द इंटरप्राईजेस मेटल मेनुफेक्चरिग एंड रिसायक्लिंग प्लांट ठेलकाबोड कांकेर बाईपास एन.एच. 30 में चारपहिया वाहनों का कटिंग एवं ग्ल्वेनाईज्ड आयन से बनी सी सेक्सन गैस सिलेंडर एवं गाॅव में लगने वाले हैण्डपंप की अवैध रूप से कंटिग कर स्कै्रपिग बनाने का कार्य किया जाता है कि सुचना पर तस्दीक करने थाना प्रभारी के आदेश पर उपनिरीक्षक मनोरथ जोशी के नेतृत्व में टीम गठीत कर रवाना किया गया था जो पॅहुचकर मौके पर उपस्थित हिन्द इंटरप्राईजेस ठेलकाबोड के प्रोपेराईटर साबिर रजा को चार पहिया वाहनो की मशीनरी पाटर्स एवं पुछताछ करने पर उक्त चार पहिया वाहनो की मशीनरी पाटर्स एंव कटी हुई बाडी पाटर्स तथा ट्रक क्रमाक सीजी 04 पी.वी. 6408 मे रखे कबाड के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश करने हिदायत दिया गया जो साबिर रजा के द्वारा को दस्तावेज पेश नही करने तथा उक्त सामान ब्रिकी करने के संबंध में आवश्यक दस्तावेज एवं जानकारी उसके द्वारा उपलब्ध नहीं कराने से कबाड सामान व चारपाहिया वाहन व ट्रेक्टर एवं हेण्ड पंप का पार्टस कुल कीमती 1,10,000 रूपयें का कबाड सामान को जप्त कर हिन्द इंटरप्राईजेस मेटल मेनुफेक्चरिग एंड रिसायक्लिंग प्लांट के संचालक साबिर रजा के विरूद्ध थाना कांकेर के अपराध क्रमाक 397/2026 धारा- 317(2) बीएनएस कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।पुलिस टीम का विवरण में निरीक्षक जितेन्द्र कुमार साहू, उप निरीक्षक रामेश्वर, मनोरथ जोशी, प्रधान आरक्षक कौशल साहू, नोहरू नेताम, आरक्षक शक्ति सिंह, शिव नेताम, त्रिलोचन यादव, बिरेन्द्र शेष एवं सायबर सेल टीम  रही।

———————-

✍️ 02.दीपावली पर्व के दौरान जुआ खेलने वाले जुआरियो के विरूद्व थाना कांकेर पुलिस द्वारा तीन अलग-अलग स्थानो पर कार्यवाही। आरोपियो के कब्जा से कुल रकम 22,360 रूपये, 06 नग मोबाईल व 08 नग मोटर सायकल जिसका जुमला रकम 2,50,000 रूपये। थाना कांकेर पुलिस एवं सायबर सेल कांकेर की सयुक्त कार्यवाही।

—पुलिस जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि— पुलिस अधीक्षक उ.ब.कांकेर  निखिल अशोक कुमार राखेचा(भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरिश पाटिल के मार्गदर्शन में जिला में चलाये जा रहें ”उजियार अभियान“ के अंतर्गत अवैध शराब, जुआ, सट्टा एवं अन्य अपराधिक गतिविधियों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रहीं हैं, इसी तारम्य में दिनांक 09.11.2026 को थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार साहू के नेतृत्व में थाना कांकेर के पुलिस टीम एवं सायबर सेल कांकेर के साथ मिलकर सयुक्त टीम गठित कर अलग-अगल स्थानो पर जुआ खेलने की सुचना पर पुलिस टीम द्वारा अलग- अगल दिशाओ में जाकर तीन पुलिस पार्टियो द्वारा जरिये मुखबिर कि सुचना स्थान (1) ग्राम व्यासकोगेंरा बाजार लाडी खुला मैदान (2) टिकरापारा कांकेर पानी टंकी के पास (3) संजयनगर स्थित जमातखाना के पीछे स्थानो में पहूंचकर देखा कि कुछ लोग ताश के 52 पत्तो पर रूपयें पैसों का हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते पाये जाने पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही में जुआ खेलने वाले कुछ व्यक्ति पुलिस को आते देखकर भाग गये, कुछ लोग पुलिस के घेराबंदी कर पकडे गये, पुलिस के द्वारा कुल पकडे गये 13 व्यक्तियो एवं उनके कब्जा से कुल ताश की कुल 156 पत्तियाॅ, कुल रकम 22,360 रूपयें, 06 नग पुरानी मोबाईल फोन व 08 नग मोटर सायकल जिसका कुल जुमला रकम 2,50,000 रूपये पुलिस कब्जा में लिया गया। आरोपियो द्वारा अपराध कबुल करने पर आरोपियो के विरूद्ध छत्तीसगढ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध क्रमाक क्रमश 398, 399, 400/ 2026 कायम कर आरोपियो को विधिवत् गिरफ्तार कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।पुलिस टीम का विवरण में निरीक्षक जितेन्द्र कुुमार साहु, उप निरीक्षक मनोरथ जोशी, रामेश्वर चतुर्वेदी, सहायक उप निरीक्षक भीखम साहू, प्रधान आरक्षक कृष्णा यादव, दिनेश कुलदीप, रोहित मंडावी,कौशल साहू, कुलेश्वर कटेन्द्र,संतराम ओटी, गितेश्वर कुलदीप, महिला प्रधान आरक्षक किरण परिहार, हितेश्वरी चेलक, ममता साहू, सावित्री मरकाम, आरक्षक राकेश बघेल, शिव नेताम, बिरबल राणा, नरेश सिन्हा, रोशन राठौर,रामप्रसाद साहू, मनोज धु्रव, देवदत्त कडियाम, गजेन्द्र नागवंशी, लिखेश्वर साहू एवं सायबर टीम रहे।

———————

✍️ 03. गृह ग्राम बेंवरती स्थित निज निवास में कांकेर विधायक आशा राम नेताम ने मनायी दीपावली।

— हिदु सनातन धर्म का सबसे बडा त्यौहार दीपावली कांकेर विधायक आशा राम नेताम ने कांकेर से सटे गृहग्राम में स्थित निज निवास में परिवार के संग हर्ष उल्लास से मनायी। इस मौके पर उन्होंनें माँ लक्ष्मी, विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश एवं विद्या की देवी माँ सरस्वती की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही, इस शुभ अवसर पर ईश्वर से समस्त क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि, खुशहाली, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुख-शांति बनाए रखने की कामना की।

———————-

✍️ 04.कलेक्टर   कुन्दन कुमार ने मिलर्स एवं मंडी व्यापारियों की ली बैठक, सीसीटीवी, चेकपोस्ट और उड़नदस्ता टीम से होगी निगरानी।धान खरीदी में नियमों का कड़ाई से होगा पालन, अवैध परिवहन पर रहेगी प्रशासन की पैनी नजर। 

—समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से कलेक्टर   कुन्दन कुमार ने आज जिले के राइस मिलर्स एवं मंडी व्यापारियों की बैठक लेकर शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी मिलर्स एवं व्यापारियों को नियमानुसार धान का क्रय-विक्रय एवं परिवहन करने के निर्देश देते हुए कहा कि नियमों के तहत व्यापार करने वालों को जिला प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा।  बैठक में बताया गया कि जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 15 नवंबर से 15 जनवरी 2027 तक किया जाएगा। खरीदी अवधि के दौरान धान का परिवहन नहीं किया जाएगा। खरीदी अवधि समाप्त होने के बाद ही उपार्जन केंद्रों से धान का परिवहन किया जाएगा। कलेक्टर ने खरीदी केंद्रों में पर्याप्त जगह उपलब्ध कराने के लिए उनका एरिया बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि खरीदे गए धान के सुरक्षित भंडारण में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने सभी खरीदी केंद्रों में 14 नवंबर तक पर्याप्त बारदाने की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश जिला विपणन अधिकारी को दिए। साथ ही राइस मिलर्स से प्राप्त होने वाले बारदाने की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा कटे-फटे बारदाने नहीं लेने की बात कही।  कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अवधि 15 नवंबर से 15 जनवरी तक धान परिवहन के लिए डीओ जारी नहीं किए जाएंगे। उन्होंने सभी राइस मिलर्स को अपने मिलों में धान के स्टॉक का पंजी अनिवार्य रूप से संधारित करने तथा पुराने एवं नए धान की प्रविष्टियां रजिस्टर में अलग-अलग दर्ज करने के निर्देश दिए। धान परिवहन के लिए केवल जीपीएस युक्त वाहनों का उपयोग सुनिश्चित करने को कहा गया। धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी खरीदी केंद्रों में चार-चार सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा विभिन्न मार्गों पर चेकपोस्ट स्थापित किए जाएंगे तथा सघन जांच के लिए उड़नदस्ता टीमों की तैनाती की जाएगी। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने धान का क्रय-विक्रय करने वाले ट्रेडर्स को भी मंडी अनुज्ञा के अनुरूप ही व्यापार एवं परिवहन करने की समझाइश दी। उन्होंने बाजार से खरीदे गए धान की जानकारी नियमानुसार बाजार आवक रजिस्टर में दर्ज करने तथा फुटकर व्यापारियों से खरीदे गए धान की प्रविष्टि भी अनिवार्य रूप से रजिस्टर में करने के निर्देश दिए। परिवहन के दौरान चेकपोस्ट (नाका) पर अनुज्ञा में दर्ज धान की मात्रा की एंट्री कराने के लिए भी कहा गया। उन्होंने सभी मिलर्स एवं व्यापारियों से शासन के नियमों का पालन करते हुए धान खरीदी व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नियमानुसार व्यापार करने वाले सभी लोगों को जिला प्रशासन की ओर से आवश्यक सहयोग दिया जाएगा। बैठक में अपर कलेक्टर  n जितेन्द्र कुर्रे,   भागवत प्रसाद जायसवाल,  गंगाधर वाहिले, जिले के सभी एसडीएम, खाद्य अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम, नोडल अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, सहकारिता विस्तार अधिकारी, सभी मंडी सचिव, राइस मिलर्स एवं धान व्यापार से जुड़े ट्रेडर्स उपस्थित थे।

——————-

✍️ 05. थाना कोरर पुलिस की त्वरित कार्यवाही। मामूली विवाद पहुंचा था हत्या के अंजाम तक। भाई ने भाई का किया था हत्या। घटना पश्चात चंद घंटे में पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार।   

—पुलिस जानकारी के अनुसार संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि— जिला उत्तर बस्तर कांकेर के पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक   योगेश कुमार साहू एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस   हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में कोरर पुलिस द्वारा दिनांक 09.11.2026 को देर रात ग्राम उच्च पानी में मृतक शामलाल उइके उम्र करीबन 50 वर्ष की हत्या उसके भाई शामसाय उइके के द्वारा मारपीट करने से आई चोट से होना जानकारी प्राप्त होने पर मौके पर पहुँच कर भारतीय न्याय संहिता की हत्या की धारा 103(1) BNS के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी द्वारा आरोपी गिरफ्तारी हेतु तुरंत टीम गठित कर आरोपी की पताशाजी हेतु निर्देशित किया गया जिसके परिपालन में आज दिनांक 10.11.2026 को आरोपी शाम साय उइके पिता स्वर्गीय लल्लीराम उइके उम्र 41 वर्ष को विधिवत गिरफ्तार किया गया। 

गिरफ्तार आरोपी में— 1. शाम साय उइके पिता स्वर्गीय लल्लीराम उइके उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम ऊंचपानी थाना कोरर जिला उत्तर बस्तर कांकेर । अपराध घटना में प्रयुक्त फावड़ा जप्त किया गया है। पुलिस टीम में— थाना प्रभारी कोरर निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक छत्रपाल सिंह साहू, प्रधान आरक्षक 656 कन्हैयालाल पटेल, आरक्षक चेतन कवाची, राजिश कावड़े, ईश्वर कावड़े, सैनिक रामचंद उइके, आरक्षक भारत दुग्गा, सैनिक जोहन नेताम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 ——————-

✍️06.

—

————————

✍️07. 

—

————————

✍️08.  

—

———————–

 ✍️09. 

—

———————–

✍️ 10. 

—   

————————

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

————————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏

————————

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 09 नवम्बर 2026 सोमवार

———————- संपादकीय— गोवर्धन पूजा : प्रकृति, परंपरा और परम आस्था का अनुपम पर्व भारतीय संस्कृति में गोवर्धन पूजा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, अपितु प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौ-संवर्धन और…

आज की टॉप 10 खबर 08 नवम्बर 2026 रविवार

———————- ———————- ———————- ———————- ———————- ———————- ———————- ———————- ———————- ———————- ———————- ———————-   ———————- ———————- ———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 08 नवम्बर  2026  रविवार ✍️मनोज जायसवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *