———————-
संपादकीय—
गोवर्धन पूजा : प्रकृति, परंपरा और परम आस्था का अनुपम पर्व

भारतीय संस्कृति में गोवर्धन पूजा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, अपितु प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौ-संवर्धन और सामूहिक सद्भावना का पावन संदेश है।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी कनिष्ठा अंगुली पर गोवर्धन पर्वत धारण कर ब्रजवासियों को इंद्र के प्रकोप से सुरक्षित रखा था। यह प्रसंग हमें सिखाता है कि सच्ची शक्ति अहंकार में नहीं, बल्कि लोककल्याण, करुणा और संरक्षण की भावना में निहित होती है।
गोवर्धन पूजा के माध्यम से हम पर्वतों, वनस्पतियों, जलस्रोतों, गौवंश और समस्त प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। अन्नकूट का आयोजन हमें अन्न के महत्त्व, अन्नदाता के सम्मान तथा सामूहिक सहभागिता का बोध कराता है।
यह पर्व हमें पाँच महत्वपूर्ण जीवन-मूल्यों की प्रेरणा देता है—
🌿प्रकृति संरक्षण — धरती और पर्यावरण के प्रति उत्तरदायित्व।
🐄 गौ-सेवा — गौवंश के प्रति करुणा, सम्मान और संरक्षण।
🌾 अन्न का सम्मान — अन्न को ईश्वर का प्रसाद मानकर उसका आदर।
🙏 विनम्रता एवं सद्भाव — अहंकार का परित्याग कर परोपकार का मार्ग अपनाना।
👨👩👧👦 पारिवारिक एकता — संस्कारों, श्रद्धा और प्रेम के सूत्र में बंधकर उत्सव मनाना।
आइए, इस गोवर्धन पूजा पर केवल पर्व मनाने तक सीमित न रहें, बल्कि प्रकृति की रक्षा, गौवंश की सेवा और जरूरतमंदों के कल्याण का संकल्प भी लें।क्योंकि प्रकृति सुरक्षित रहेगी, तभी जीवन समृद्ध रहेगा।
भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से प्रत्येक परिवार में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि का वास हो।
गोवर्धन महाराज की जय!
श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी!
राधे राधे! भारतीय संस्कृति में गोवर्धन पूजा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, अपितु प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौ-संवर्धन और सामूहिक सद्भावना का पावन संदेश है।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी कनिष्ठा अंगुली पर गोवर्धन पर्वत धारण कर ब्रजवासियों को इंद्र के प्रकोप से सुरक्षित रखा था। यह प्रसंग हमें सिखाता है कि सच्ची शक्ति अहंकार में नहीं, बल्कि लोककल्याण, करुणा और संरक्षण की भावना में निहित होती है।
गोवर्धन पूजा के माध्यम से हम पर्वतों, वनस्पतियों, जलस्रोतों, गौवंश और समस्त प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। अन्नकूट का आयोजन हमें अन्न के महत्त्व, अन्नदाता के सम्मान तथा सामूहिक सहभागिता का बोध कराता है। यह पर्व हमें पाँच महत्वपूर्ण जीवन-मूल्यों की प्रेरणा देता है—
🌿 प्रकृति संरक्षण — धरती और पर्यावरण के प्रति उत्तरदायित्व।
🐄 गौ-सेवा — गौवंश के प्रति करुणा, सम्मान और संरक्षण।
🌾 अन्न का सम्मान — अन्न को ईश्वर का प्रसाद मानकर उसका आदर।
🙏 विनम्रता एवं सद्भाव — अहंकार का परित्याग कर परोपकार का मार्ग अपनाना।
👨👩👧👦 पारिवारिक एकता — संस्कारों, श्रद्धा और प्रेम के सूत्र में बंधकर उत्सव मनाना।
आइए, इस गोवर्धन पूजा पर केवल पर्व मनाने तक सीमित न रहें, बल्कि प्रकृति की रक्षा, गौवंश की सेवा और जरूरतमंदों के कल्याण का संकल्प भी लें।
क्योंकि प्रकृति सुरक्षित रहेगी, तभी जीवन समृद्ध रहेगा।
🌸 भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से प्रत्येक परिवार में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि का वास हो।
गोवर्धन महाराज की जय!
श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी!
राधे राधे!
✍️श्रीमती देवश्री गोयल‚जगदलपूर
———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-

———————-
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
09 नवम्बर 2026 सोमवार
✍️मनोज जायसवाल
———————-
✍️ 01. चारामा पुलिस की बड़ी कार्यवाही – जुआ खेलते 16 आरोपी गिरफ्तार। मुर्गा बाजार ग्राम पुरी में जुआ खेलते 16 जुआरियों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम ₹54,500/- सहित कुल ₹31,53,000/- की संपत्ति जप्त। 03 चारपहिया वाहन, 06 मोटरसाइकिल एवं 06 मोबाइल फोन जप्त।

—पुलिस जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि— पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर हरीश पाटिल (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में जिले में जुआ एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 08.11.2026 को थाना चारामा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पुरी स्थित मुर्गा बाजार में कुछ व्यक्ति रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना चारामा, थाना कोरर एवं चौकी हल्बा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी एवं रेड कार्यवाही की गई। पुलिस टीम ने मौके से जुआ खेलते हुए कुल 16 आरोपियों को पकड़ा।
पुलिस कार्यवाही एवं जप्ती में—मौके से पकड़े गए सभी 16 आरोपियों के विरुद्ध थाना चारामा में अपराध क्रमांक 236/26, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई। आरोपियों के कब्जे से जुआ खेलने में प्रयुक्त नगदी रकम 54,500/-, 03 नग चारपहिया वाहन, 06 नग मोटरसाइकिल एवं 06 नग मोबाइल फोन जप्त किए गए। जप्तशुदा संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत 31,53,000/- है।
जप्त सामग्री का विवरण:-
1. नगदी रकम – 54,500/-
2. चारपहिया वाहन – 03 नग
3. मोटरसाइकिल – 06 नग
4. मोबाइल फोन – 06 नग
कुल जप्त संपत्ति की अनुमानित कीमत –31,53,000/-
गिरफ्तार आरोपियों में—
1. प्रमेश यादव पिता बाबूलाल यादव, उम्र 42 वर्ष, निवासी मराठापारा धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग.)।
2. खुमान गोटा पिता दुखुराम गोटा, उम्र 33 वर्ष, निवासी पुरी साहूपारा, थाना चारामा, जिला कांकेर (छ.ग.)।
3. वेदप्रकाश गोटा पिता वासुदेव गोटा, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम पुरी, थाना चारामा, जिला कांकेर (छ.ग.)।
4. आशीष दीक्षित पिता गणेश, उम्र 34 वर्ष, निवासी अलबेलापारा कांकेर, थाना कांकेर, जिला कांकेर (छ.ग.)।
5. सहदेव साहू पिता उदराज साहू, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम पुरी, थाना चारामा, जिला कांकेर (छ.ग.)।
6. अनित जुरी पिता रामचन्द्र जुर्री, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम अमलीपारा नरहरपुर, थाना नरहरपुर, जिला कांकेर (छ.ग.)।
7. देव चन्द कोमर्रा पिता कंवल सिंह कुमर्रा, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम पुरी बाजारपारा, थाना चारामा, जिला कांकेर (छ.ग.)।
8. लक्ष्मण जुर्री पिता स्व. झंगल जुरी, उम्र 46 वर्ष, निवासी ग्राम नरहरपुर, थाना नरहरपुर, जिला कांकेर (छ.ग.)।
9. पुष्कर साहू पिता हीरामन साहू, उम्र 47 वर्ष, निवासी ग्राम सरोना बाजारपारा, थाना सरोना, जिला कांकेर (छ.ग.)।
10. पप्पू उर्फ जागेश्वर कुंजाम पिता ईश्वर कुंजाम, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम खैरखेड़ा, थाना चारामा, जिला कांकेर (छ.ग.)।
11. विकास साहू पिता राकेश साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी बिलासपुर, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
12. ललित कुमार नाग पिता मंगलाराम नाग, उम्र 41 वर्ष, निवासी हाटकोंगरा, थाना कांकेर, जिला कांकेर (छ.ग.)।
13. उमेंद्र मंडावी पिता धिराज मंडावी, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम लिलर सतनामीपारा, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी (छ.ग.)।
14. तिलक कुमार सार्फे पिता अशोक सार्फे, उम्र 37 वर्ष, निवासी खैरखेड़ा, थाना चारामा, जिला कांकेर (छ.ग.)।
15. समरथ नुरेटी पिता स्व. जेपसिंग नुरेटी, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम पुरी, थाना चारामा, जिला कांकेर (छ.ग.)।
16. पूनाराम मंडावी पिता बिसनाथ मंडावी, उम्र 26 वर्ष, निवासी नरहरपुर, थाना नरहरपुर, जिला कांकेर (छ.ग.)।
उक्त कार्यवाही में थाना चारामा, थाना कोरर एवं चौकी हल्बा की संयुक्त पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। थाना चारामा से: निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर, प्र.आर. लोकेन्द्र सोनवानी, आर. तरुण सिन्हा, आर. चेतन यादव, आर. अनिल जैन, आर. डोमेन्द्र बघेल, आर. सत्यानारायण सलाम एवं आर. बलराम सिन्हा। थाना कोरर से: थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार मिश्रा, प्र.आर. कन्हैया पटेल, टिकेश्वर मरकाम, आर. राजेश कावड़े, आर. भारत दुग्गा एवं सैनिक जोहन नेताम। चौकी हल्बा से: चौकी प्रभारी पीएसआई पीयूष यादव, प्र.आर. संतराम नेताम, संजय कोमरे, आर. राजू बघेल एवं आर. सौरभ सलाम।
———————-
✍️ 02.दीपावली पर्व के दौरान जुआ खेलने वालों के विरुद्ध अंतागढ़ पुलिस की दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई। ग्राम नवागांव एवं कलगांव में जुआ खेलते 08 आरोपी गिरफ्तार, मौके से कुछ व्यक्ति फरार। दोनों कार्रवाई में कुल ₹3,300 नगद एवं ताश के 104 पत्ते जब्त।

—पुलिस जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि— दीपावली पर्व के दौरान जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर निखिल कुमार राखेचा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतागढ़ आशीष बंछोर के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अंतागढ़ संतोष सिंह जैन के पर्यवेक्षण में थाना अंतागढ़ पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में थाना प्रभारी अंतागढ़ कोमल भूषण पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर संदिग्ध स्थानों पर पेट्रोलिंग एवं रेड कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान अलग-अलग स्थानों पर जुआ खेले जाने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर दबिश दी गई।
प्रथम कार्रवाई में ग्राम कलगांव : में कल दिनांक 08.11.2026 की रात्रि ग्राम कलगांव स्थित आवासपारा स्कूल के पीछे कुछ व्यक्तियों द्वारा ताश के पत्तों से रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेले जाने की सूचना पर थाना अंतागढ़ पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान जुआ खेलते हुए 04 व्यक्तियों को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल ₹1,800 नगद तथा ताश के 52 पत्ते जब्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 69/2026, धारा 3(2) जुआ अधिनियम 2022 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
अपराध क्रमांक 70/2026 में गिरफ्तार आरोपी में
1. पुनीतराम आचला
2. सुकालू राम पटेल
3. रतीराम गावड़े
4. नरेंद्र गावड़े
सभी निवासी ग्राम कलगांव, थाना अंतागढ़, जिला कांकेर।
द्वितीय कार्रवाई – ग्राम नवागांव :
दिनांक 09.11.2026 की रात्रि ग्राम नवागांव में जंगल किनारे कुछ व्यक्तियों द्वारा जुआ खेले जाने की सूचना प्राप्त होने पर थाना अंतागढ़ पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी एवं रेड कार्रवाई की गई। इस दौरान जुआ खेलते हुए 04 व्यक्तियों को पकड़ा गया। कार्रवाई में कुल ₹1,500 नगद एवं ताश के 52 पत्ते जब्त किए गए। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 70/2026, धारा 3(2) जुआ अधिनियम 2022 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपी :
1. मानोराम पटेल
2. लखमाराम पोटाई
3. कमलेश राम पटेल
4. किशोर पटेल
सभी निवासी ग्राम नवागांव, थाना अंतागढ़, जिला कांकेर।
थाना प्रभारी कोमल भूषण पटेल, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक नकुलचंद पैकरा, प्रधान आरक्षक टिकेश्वर यादव, आरक्षक रणजीत ठाकुर, शंभू उसेंडी, हरिशंकर, पुष्कर कश्यप, संजय लोहले, संतु उसेंडी, डीएसएफ आरक्षक टीकेश्वर डोगरे एवं लखनलाल हिड़को, थाना अंतागढ़, जिला कांकेर रहे।
———————
✍️ 03.
—
———————-
✍️ 04.त्यौहार के चलते नगर में यातायात व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन।
—05 नवंबर दोपहर से 08 नवंबर 2026 तक— समस्त बस संचालकों, मालवाहक चालकों एवं शहर के समस्त व्यापारियों को सूचित किया जाता है कि धनतेरस एवं दीपावली पर्व के दौरान शहर में सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इस उद्देश्य से दिनांक 05-11-2026 दोपहर से 08-11-2026 तक यातायात व्यवस्था में निम्नानुसार अस्थायी परिवर्तन किया गया है।
1. बसों एवं भारी वाहनों के लिए डायवर्सन
समस्त बसें, ट्रक एवं मालवाहक वाहन—-
.ज्ञानी चौक होते हुए बस स्टैंड पहुंचेंगे तथा वापसी में पुनः इसी निर्धारित मार्ग से अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना होंगे।
विशेष निर्देश : कोई भी बस एवं भारी वाहन शहर के अंदर प्रवेश नहीं करेंगे।
2. दुकानों में सामान लोडिंग एवं अनलोडिंग के संबंध में शहर के समस्त दुकानदारों एवं व्यापारियों से अनुरोध है कि दुकानों में सामान लाने एवं ले जाने वाले वाहनों से सामान खाली कराने अथवा लोड कराने का कार्य प्रातः 09:00 बजे से पूर्व अथवा रात्रि 10:00 बजे के बाद ही करें। निर्धारित समय के अतिरिक्त शहर के भीतर मालवाहक वाहनों से सामान की लोडिंग एवं अनलोडिंग प्रतिबंधित रहेगी। 3. पुराना बस स्टैंड में वाहन प्रतिबंध त्यौहार के दौरान पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा, जबकि दोपहिया वाहनों का आवागमन यथावत जारी रहेगा।
4. छोटी गाड़ियों के लिए वन-वे व्यवस्था
त्यौहार के मद्देनजर छोटी गाड़ियों के सुचारू आवागमन हेतु पोस्ट ऑफिस से ऊपर-नीचे रोड पर वन-वे यातायात व्यवस्था लागू रहेगी।
घड़ी चौक की ओर से आने वाले —-
((सिविल लाइन होते पंडरिपानी चौक से या ऊपर नीचे रोड.. सेन चौक होते ज्ञानी ढाबा . से
शहर में प्रवेश करेंगे ) चार पहिया वाहनो का ऊपर नीचे की ओर से..शहर मे जाना मना रहेगा। आवश्यक वाहनों के लिये डाइवर्सन मे छूट रहेगी
——————-
✍️ 05. खैरखेडा(चारामा) में आयोजित दीपावली मिलन समारोह रिकार्डिंग डांस प्रतियोगिता में शामिल हुई भानुप्रतापपुर क्षेत्र की लोकप्रि विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी। ग्रामवासियों ने विधायक को अपने पास पाकर त्यौहारी बेला में गौरवान्वित महसूस किया।

—कन्साराम नवयुवक मंडल खैरखेड़ा (चारामा) द्वारा दीपावली के पावन अवसर पर आयोजित दीपावली मिलन समारोह एवं रिकॉर्डिंग डांस प्रतियोगिता में विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी हुई। उन्होंने प्रतिभागियों,ग्रामवासियों, युवाओं एवं आयोजन समिति के सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सरपंच हेमलता जुर्री, जनपद अध्यक्ष जागेश्वरी भास्कर, जिला पंचायत सदस्य मृदुला भास्कर, युवक कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष महेंद्र नायक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवेन्द्र सोनी, बलराम जुर्री,तारष सिन्हा, समीर बंछोर अध्यक्ष एनएसयुआई ब्लाक चारामा, ईश्वर कुंजाम,कंवल जुर्री, विष्णु जुर्री,बेलाराम साहू, नरसिंह तेता सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
——————-
✍️06.
—
————————
✍️07.
—
————————
✍️08.
—
———————–
✍️09.
—
———————–
✍️
10.
—
————————
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
————————
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
————————






