आज की टॉप 10 खबर 25 अक्टूबर 2026 रविवार

———————-

संपादकीय
दुश्मनी करो तो करो इतनी कि मिले तो शर्मिंदगी की गुंजाईश न रहे  

न्याय अन्याय तो होते रहता है। पर जब अपने उपर अन्याय हो रहे हों तो उस समय जो आपके मित्र साथ दे वही सच्ची में मित्रता की श्रेणी में आता है। मित्रता और संबंध की पराकाष्ठा तभी समझ में आती है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर आपके उस खबर को जन जन में फैलाये वो मित्र नहीं हो सकता। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर भले ही वह भी आपको कुछ न कहे पर उसके अंदर जो बीत रहा होता है उसे वह कभी अंतस से माफ नहीं कर सकता। अतएव अपने करीबी जिसके साथ यदि कुछ गलत हो रहा है तो उसे साम्यानुकुल साम्य बनाने का प्रयास होना चाहिए ना कि अपनी श्रेष्ठता साबित करने के नाम पर जग दिखायी करने लगे। अच्छी तरह सनद रहे कि वह बुरा वक्त आपके साथ भी बीत चुका होगा और बीत सकता है। तब आपको वो दिन याद आये क्योंकि गाज तो गाज है जो कब किसके उपर गिरे नहीं कहा जा सकता। अतएव दूसरों के उन दुखों की खिल्ली इस तरह न उडाओ कि एक दिन वो कहावत चरितार्थ हो जाये कि दुश्मनी करो तो इतनी जम कर करो जब मिले तो शर्मींदगी की गुंजाइश न रहे।कुछ पल के उस उनके बुरे वक्त के ब्रेकिंग आपको और आपके चाहने वालों को अच्छा जरूर लग सकता है लेकिन जब आपका दिमाग ठंडा जो जायेगा तो पता चलेगा कि हमें तो उनके उस वक्त के विषय पर सहयोग नहीं ना सही विरोध भी नहीं करना था

✍️मनोज जायसवाल

———————-

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….

25 अक्टूबर  2026 रविवार

✍️मनोज जायसवाल

———————-

✍️ 01.मौसम विभाग के अलर्ट के मद्देनजर कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने दिए सतर्कता एवं आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश। 28 एवं 29 अक्टूबर को प्रदेश के सभी जिलों में वर्षा की संभावना, संबंधित विभागों को अलर्ट पर रहने के निर्देश।

—मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार चक्रवात के उत्तरी आंध्र प्रदेश तट पर लैंडफॉल करने की संभावना है। इसके प्रभाव से 27 अक्टूबर को सुकमा एवं दंतेवाड़ा तथा 28 एवं 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी जिलों में वर्षा होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।मौसम संबंधी चेतावनी को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर   कुन्दन कुमार ने जिले में आवश्यक सतर्कता बरतने तथा सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला एवं तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम सक्रिय रखने, मौसम संबंधी चेतावनियों की निरंतर निगरानी करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।कलेक्टर ने राजस्व, पुलिस, नगरीय निकाय, पंचायत, स्वास्थ्य, विद्युत सहित अन्य संबंधित विभागों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निचले क्षेत्रों, जलभराव एवं बाढ़ की आशंका वाले स्थानों को चिह्नित कर आवश्यकतानुसार राहत एवं बचाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने एसडीआरएफ, होमगार्ड एवं अन्य बचाव दलों को आवश्यक उपकरणों के साथ तैयार रखने तथा जलाशयों एवं बांधों के जलस्तर की सतत निगरानी करने के निर्देश भी दिए हैं।कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आवश्यकता पड़ने पर जल निकासी एवं अन्य आवश्यक कार्रवाई समय रहते सुनिश्चित की जाए। आम नागरिकों तक मौसम संबंधी चेतावनियां समय पर पहुंचाई जाएं, ताकि किसी भी संभावित आपात स्थिति में जनहानि एवं अन्य नुकसान से बचाव के लिए त्वरित कार्रवाई की जा सके।

———————–

✍️ 02. नर्सिंग और कम्प्यूटर कोर्स में रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण के लिए काउंसलिंग 26 को।

— जिले के बेरोजगार युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने एवं उन्हे आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार स्व-रोजगार से जोड़कर उन्हे सक्षम बनाने के लिए लाइवलीहुड कॉलेज कांकेर में 30-30 सीटों में जनरल ड्यूटि असिस्टेंट (नर्सिंग) एवं डेस्कटॉप पब्लिषिंग (कम्प्यूटर) कोर्स में निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण के लिये 26 अक्टूबर को लाईवलीहुड कॉलेज गोविन्दपुर कांकेर में प्रातः 10 से शाम 04 बजे तक कांउसलिंग का आयोजन किया गया है। जिले के ऐसे युवा जिनकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है जो इस प्रशिक्षण से जुड़कर अपना भविष्य संवारना चाहते हैं वे शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, आधार कार्ड, 02 पासपोर्ट साईज फोटोग्रॉफ, निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ निर्धारित समय में कांउसलिंग में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते है।

———————–

✍️ 03. जंगली जीव समस्या हेतु जंगल सफारी ज़रूरी “जन सहयोग ने दिया वन मंत्री को सुझाव ।

—सामाजिक संस्थान “जन सहयोग ” द्वारा विगत दिवस प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप जी को एक ज्ञापन देकर सुझाव दिया है कि जिला उत्तर बस्तर काँकेर में वन्य प्राणियों के बढ़ते हमले तथा उनके शहर के मध्य तक कभी भी आ पहुंचने के कारण आम जनता की परेशानी को देखते हुए जिले में काँकेर से संलग्न जंगल सफारी की ज़रूरत है। यदि वन विभाग द्वारा राजधानी नवा रायपुर की तर्ज़ पर यहां भी एक जंगल सफारी का निर्माण कर दिया जाता है तो न केवल वन्य प्राणियों की रक्षा हो सकेगी बल्कि हिंसक वन्य प्राणियों से शहर वासियों की भी रक्षा हो सकेगी। साथ ही यह क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हो जाएगा। वर्तमान में यह देखा जा रहा है कि जंगल में वन्य प्राणियों के लिए भोजन की कमी हो जाने के कारण वे शहर आकर लोगों के पालतू मवेशियों पर हमला कर उन्हें मार कर खा जाते हैं और कई बार लोगों पर भी हमला करते हैं। इनके पीड़ित लोगों की सूची बहुत लंबी है कई बार वन्य प्राणी स्वयं भी वाहन दुर्घटना का शिकार होकर मृत्यु को प्राप्त होते हैं। इन सब समस्याओं का हल जंगल सफारी की स्थापना में है । यदि वन विभाग इस दिशा में शीघ्र ही ठोस कदम उठाता है तो काँकेर वासी एक बहुत बड़ी राहत पा सकेंगे। “जन सहयोग” के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी द्वारा आज वन मंत्री केदार कश्यप  को यह सुझाव एक ज्ञापन के रूप में उनके काँकेर प्रवास के दौरान पेश किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष महेश जैन, क्षेत्रीय विधायक आशारामजी नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी, अशोक वलेचा ,दिलीपकुमार जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार सीताराम शर्मा ,अनुराग उपाध्याय, अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा दिलीप कुमार गंजीर, संजय कुंजाम,एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। सबने “जन सहयोग ” द्वारा दिए गए जंगल सफारी के सुझाव का पुरजोर समर्थन किया और उसे इस जिले की वन्य प्राणी समस्या का स्थायी हल बताया।

————————

✍️ 04. न्यायालय परिसर कांकेर में साइबर सुरक्षा पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।साइबर अपराधों की रोकथाम एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के लिए किया गया जागरूक।न्यायिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों एवं विभिन्न थानों से आए पैरालीगल वॉलंटियर्स की रही सहभागिता।

—पुलिस अधीक्षक   निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम, डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा आम नागरिकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की जानकारी देने के उद्देश्य से दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को जिला न्यायालय परिसर, कांकेर में साइबर सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में    संजीव कुमार टामक, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा   भास्कर मिश्रा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सी.जे.एम.) उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त साइबर सेल कांकेर के प्रभारी  राजेन्द्र साहू, थाना कांकेर के प्रभारी   जितेन्द्र साहू, साइबर सेल के प्रधान आरक्षक  पर्वत कौशल पोया एवं   अभिषेक साहू सहित जिले के विभिन्न थानों से आए पैरालीगल वॉलंटियर्स ने सहभागिता की।कार्यक्रम के दौरान साइबर सेल के अधिकारियों द्वारा साइबर अपराधों के विभिन्न प्रकारों, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के सुरक्षित उपयोग तथा ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को बताया गया कि डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते समय व्यक्तिगत एवं गोपनीय जानकारी साझा करने में विशेष सावधानी बरतना आवश्यक है। साथ ही संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने, अनजान व्यक्तियों के साथ ओटीपी, बैंकिंग संबंधी जानकारी एवं पासवर्ड साझा नहीं करने तथा सोशल मीडिया पर प्राप्त संदिग्ध संदेशों, कॉल और ऑनलाइन ऑफर के प्रति सतर्क रहने की समझाइश दी गई। डिजिटल लेन-देन के दौरान सतर्कता बरतने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित एजेंसी अथवा पुलिस को सूचित करने के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी अथवा ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार होता है, तो बिना विलंब साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराए। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल www.cybercrime.gov.in के माध्यम से भी साइबर अपराध से संबंधित शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

 ——————-

✍️ 05. नरहरपुर पुलिस ने 40 गौवंश की तस्करी के प्रकरण मे 02 फरार मुख्य आरोपीयों को किया गिरफ्तार, एवं 01 मारुती ब्रेजा वाहन जप्त।आरोपियों द्वारा गौवंशों को गौशाला भेजने के नाम पर 40 मवेशियों का किया गया तस्करी। आरोपियों से जप्त मवेशी बिक्री रकम – 32000 रुपये, 1 नग मोबाइल फोन 10000₹ व घटना में प्रयुक्त 01 ब्रेजा वाहन 1200000₹ बरामद ।

 —पुलिस जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि—प्रार्थी रविकांत ठाकुर निवासी वार्ड क्रमांक 08 नरहरपुर द्वारा थाना नरहरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि नरहरपुर क्षेत्र के ग्रामीणों की गाय एवं बछड़े दिनांक 30.09.2026 की रात्रि से लापता हैं। पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुई कि हिमांशू तिवारी एवं गौरव शोरी द्वारा आवारा एवं लावारिस मवेशियों को गौशाला भेजने की बात कहकर ग्रामीणों से संपर्क किया गया था।आरोपियों द्वारा पण्डरीपानी, सिहावा स्थित गौशाला में मवेशियों को भेजने की बात कहकर नरहरपुर हाईस्कूल खेल मैदान से लगभग 40 गौवंशों को पिकअप वाहनों में भरकर ले जाया गया। जब ग्रामीणों ने संबंधित गौशाला में जाकर जानकारी ली तो वहां नरहरपुर से कोई भी गौवंश पहुंचना नहीं पाया गया। शिकायत एवं पूछताछ के आधार पर थाना नरहरपुर में अपराध क्रमांक 193/2026, धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल राखेचा (भापुसे )के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरिश कुमार पाटिल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी की गई। लिस टीम द्वारा आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने लगभग 40 गौवंशों को गौशाला भेजने के बहाने चोरी करना स्वीकार किया। जिस पर पूर्व में कुल 08 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है तथा प्रकरण के मुख्य फरार आरोपी हेमंत यादव निवासी धमतरी व प्रियेश साहू निवासी खरतूली की पता तलाश की जा रही थी। जो आरोपियों की जानकारी मिलने पर धमतरी से घेराबंदी कर पकड़ कर पूछताछ किया गया जिन्होंने पूर्व में गिरफ्तार आरोपी हिमांशु तिवारी व गौरव सोरी के मिलकर चोरी की मवेशियों को पापड़हांडी लेजाकर 85000 ₹ में बेच देना बताया। स्वयं बचने व पुलिस को गुमराह करने के लिए कही और से मवेशी लाकर बताया की नरहरपुर से लाये गये मवेशी हैं। आरोपियों के कब्जे से गौवंश बिक्री रकम – 32000 ₹ , साथ ही घटना में प्रयुक्त 1 नग मोबाइल फोन कीमत – 10000₹ व 01 मारुती ब्रेजा वाहन कीमती – 1200000₹ कीमत कुल ₹12,42,000 ₹ की जप्ती की गई। आरोपियों के द्वारा वाहन में मवेशियों ठूस ठूस कर भरकर कत्लखाना पापडहांडी उडीसा ले जाया जो धारा 4,6,10 छग क़षिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 एवं धारा 11 घ पशु क्रूरता अधिनियम का पाये जाने से आरोपियों के विरूद् धारा जोडी गई। गिरफ्तार आरोपी में — 1. हेमंत यादव पिता नारायण यादव , उम्र 37 वर्ष, वार्ड न. 22 धमतरी , थाना धमतरी जिला धमतरी।
2. प्रियेश साहु पिता नारायण साहु, उम्र 20 वर्ष, निवासी खरतुली, थाना अर्जुनी जिला धमतरी। आरोपियों को अपराध में संलिप्त पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया। जप्त सामग्री में – 01 मारुती ब्रेजा वाहन – कीमत 12,00,000 ₹
– मवेशी बिक्री रकम – 32000 
– 1 नग मोबाइल फोन – 10000 – कुल जप्ती – 12,42,000 

पुलिस टीम में— निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल, थाना प्रभारी नरहरपुर; उपनिरीक्षक (प्रशिक्षु) पियुष कुमार यादव; स उ नि बुधारू राम मरकाम, प्रधान आरक्षक संवलू राम नेताम; आरक्षक नीलेश निषाद, पवन मरकाम, गुलशन मंडावी  रहे।

——————-

✍️06. मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित।

—मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए पात्र विद्यार्थियों से 30 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान एवं निम्न आय वर्ग के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर के उच्च व्यावसायिक संस्थानों जैसे आईआईटी, एआईआईएमएस, आईआईएम, एनएलयू, एमबीबीएस, नीट, आईआईआईटी में चयन एवं प्रवेश के उपरांत तात्कालिक सहायता उपलब्ध कराना है।आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि पात्र विद्यार्थियों को निर्धारित प्रपत्र में ऑफलाइन आवेदन कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कांकेर में 30 अक्टूबर तक जमा करना होगा। आवेदन पत्र का प्रारूप कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कांकेर से अथवा विभागीय पोर्टल https://eklavya.cg.nic.in/ से प्राप्त किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

 ————————

✍️07.नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी गिरफ्तार । इंस्टाग्राम वीडियो कॉल के माध्यम से अश्लील वीडियो दिखाने का आरोप।

— पुलिस जानकारी के अनुसार   घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि—मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर  निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस   हरीश पाटील के पर्यवेक्षण में थाना सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में त्वरित कार्रवाई की गई।

————————

✍️08. “जन सहयोग” संगठन ने किया अज्ञात नवजात शिशु का अंतिम संस्कार।

—थाना शहर भानुप्रतापपुर पुलिस के अनुरोधपत्र पर आज “जन सहयोग” समाजसेवी संगठन ने पुनः एक लावारिस शिशु की लाश का अंतिम संस्कार किया। अजय पप्पू मोटवानी की अध्यक्षता वाले इस लोकप्रिय संगठन द्वारा की गई यह 165 वीं लावारिस लाश थी, जिसकी अंत्येष्टि आज 4:00 बजे शाम दूध नदी के तट पर विधि-विधान सहित कर दी गई। इस अवसर पर अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा दिलीप कुमार गंजीर, संजय कुंजाम, पप्पू साहू,शैलेंद्र देहारी, महेंद्र निषाद, आदि वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया। पुलिस विभाग की ओर से टी आई अंबर सिंह भारद्वाज, उप निरीक्षक रामेश्वर चतुर्वेदी, आरक्षक शक्ति सिंह, नागेश साहू,एल एच सी उमित्रा मण्डावी, सी/2334, अजय मंडावी, थाना भानुप्रतापपुर की ओर से ड्यूटी पर उपस्थित थे। पुलिस तथा “जन सहयोग ” के इस पुण्य कार्य की सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है।

———————–

 ✍️09.पैसे के विवाद में युवक को बंधक बनाकर लोहे की वजनदार पट्टी से मारपीट कर जान से मारने का प्रयास करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।  

—पुलिस जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि— पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन में एवं अनुभाग पुलिस अधिकारी श्री हरीश पाटिल के पर्यवेक्षण में जिले में अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्रार्थी निर्भय श्रीवास्तव, उम्र 26 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कोडेजुंगा चौक, कांकेर द्वारा थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 19.10.2026 को दोपहर लगभग 12:20 बजे मांझापारा कांकेर स्थित अशोक ग्लासेस दुकान में पैसे के विवाद को लेकर मनीष सेरवानी एवं अमन मंडावी उर्फ आमीन ने उसके साथ गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 364/2026, धारा 296, 118(2), 351(3), 127(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों की पतासाजी कर उनसे पूछताछ की । आरोपियों ने अपने कथनों में पैसे के विवाद को लेकर घटना के दिन युवक को दुकान की दूसरी मंजिल पर ले जाकर मारपीट करने की बात बताई।

घटना में प्रयुक्त लोहे की वजनदार पट्टी को दिनांक 23.10.2026 को गवाहों की उपस्थिति में जब्त किया गया। इसके पश्चात दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में—
1. मनीष सेरवानी पिता – स्व. अशोक सेरवानी, उम्र 44 वर्ष निवासी – गोविंदपुर, थाना कांकेर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर।2. अमन मंडावी उर्फ आमीन पिता – विष्णु राम मंडावी, उम्र 21 वर्ष निवासी – शिवनगर, कांकेर, थाना कांकेर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर।जब्त संपत्ति में— – घटना में प्रयुक्त लोहे की वजनदार पट्टी – 01 नग। – निरीक्षक जितेन्द्र साहू, थाना प्रभारी कांकेर- सहायक उप निरीक्षक भीखम साहू‚ प्रधान आरक्षक कौशल साहू‚ आरक्षक अनिल मरकाम‚ आरक्षक देवदत्त कडियाम‚- आरक्षक पुरन साहू‚

———————–

✍️ 10. भारतीय किसान संघ   कांकेर जिला अध्यक्ष के रूप में युवा कृषक संदीप द्विवेदी निर्विरोध निर्वाचित। नई जिला एवं तहसील कार्यकारिणी का गठन, 27 अक्टूबर को। 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन की तैयारी।

—भारतीय किसान संघ जिला कांकेर के संगठनात्मक पुनर्गठन के अंतर्गत युवा कृषक संदीप द्विवेदी को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। उनके निर्वाचन से जिले के किसानों में उत्साह का वातावरण है। संगठन के सदस्यों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में किसानों की समस्याओं, कृषि हितों एवं कृषकों के अधिकारों को लेकर संघर्ष और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ेगा।

संदीप द्विवेदी एक उन्नत कृषक होने के साथ-साथ लंबे समय से जिले के किसानों के हितों के लिए सतत संघर्ष करते आ रहे हैं। उन्हें संगठन संचालन एवं कार्यकारिणी में कार्य करने का भी अनुभव प्राप्त है। वे प्रदेश अध्यक्ष ‘प्रेरक’ संघ एवं अनियमित कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी में भी दायित्व निभा चुके हैं। उनके अनुभव, सक्रियता एवं किसान हितों के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए जिला अध्यक्ष पद के लिए सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से निर्विरोध निर्वाचित किया है।  उनके निर्वाचन से जिले के किसानों में उत्साह का वातावरण है। संगठन के सदस्यों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में किसानों की समस्याओं, कृषि हितों एवं कृषकों के अधिकारों को लेकर संघर्ष और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ेगा। संदीप द्विवेदी एक उन्नत कृषक होने के साथ-साथ लंबे समय से जिले के किसानों के हितों के लिए सतत संघर्ष करते आ रहे हैं। उन्हें संगठन संचालन एवं कार्यकारिणी में कार्य करने का भी अनुभव प्राप्त है। वे प्रदेश अध्यक्ष प्रेरक संघ एवं अनियमित कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी में भी दायित्व निभा चुके हैं। उनके अनुभव, सक्रियता एवं किसान हितों के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए जिला अध्यक्ष पद के लिए सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिस पर सर्वसम्मति से सहमति बनी व प्रदेश अध्यक्ष माधव सिंह ठाकुर की भी सहमति प्राप्त की गई

उल्लेखनीय है कि भारतीय किसान संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष  नरेंद्र कुमार नागेश, जो कृषि अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं व संघ को सेवा दे रहे थे उन्हें संगठन में प्रदेश महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। उनके इस दायित्व के कारण जिला अध्यक्ष का पद रिक्त था। संगठन के सदस्यों ने आपसी सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए  संदीप द्विवेदी को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। प्रदेश किसान महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने भी श्री संदीप द्विवेदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है।

जिला कार्यकारिणी में दायित्वों की घोषणा

भारतीय किसान संघ, जिला कांकेर की नवगठित कार्यकारिणी में निम्नलिखित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है—

1.  नरेंद्र कुमार नागेश — प्रदेश महामंत्री एवं जिला प्रभारी
2.  संदीप द्विवेदी — जिला अध्यक्ष
3.   सुमित दास — जिला महामंत्री
4.  चंद्रशेखर साहू — जिला कोषाध्यक्ष
5.  हृदय राम शोरी — विद्युत आयाम प्रमुख
6.   बिषन लाल पटेल — विपणन प्रमुख
7.   प्रदीप पटेल — कार्यकारिणी सदस्य
8.   देव प्रसाद निषाद — जिला उपाध्यक्ष
9. श्रीमती निर्मला भास्कर — महिला प्रमुख

कांकेर तहसील इकाई का भी गठन

जिला कार्यकारिणी के साथ कांकेर तहसील इकाई में भी पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से निर्वाचन किया गया। इसमें श्री चुन्नीलाल नाग को तहसील अध्यक्ष तथा   महावीर उसेंडी को तहसील उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

27 अक्टूबर को 10 सूत्रीय मांगों को लेकर होगा आंदोलन

संदीप द्विवेदी ने सशक्त पथ संवाद कांकेर टॉप 10 न्युज से मुखातिब होते बताया कि बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं संगठन की मांगों को लेकर आगामी 27 अक्टूबर को प्रदेश स्तर पर प्रस्तावित आंदोलन की तैयारी पर भी चर्चा की गई। इस आंदोलन के अंतर्गत 10 सूत्रीय मांगों को लेकर महानदी भवन का घेराव किया जाना है। इसके लिए संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने तथा किसानों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी किसानों की समस्याओं के समाधान, कृषि व्यवस्था में सुधार, विद्युत एवं विपणन संबंधी मुद्दों तथा कृषकों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करेगी। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष  संदीप द्विवेदी सहित सभी नवदायित्व प्राप्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। संगठन ने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी सामूहिक नेतृत्व, समर्पण एवं किसान हितों को सर्वोपरि रखते हुए भारतीय किसान संघ को जिले में और अधिक मजबूत करेंगे।

 ————————

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

————————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏

————————

 

Related Posts

संदीप द्विवेदी बनाये गए भारतीय किसान संघ कांकेर जिलाध्यक्ष

—सुमीत दास को जिला महामंत्री का प्रभार तो नई जिला एवं तहसील कार्यकारिणी का गठन, 27 अक्टूबर को। 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन की तैयारी। कांकेर(सशक्त पथ संवाद)।…

आज की टॉप 10 खबर 24 अक्टूबर 2026 शनिवार

———————- संपादकीय टूटी चीजें अशुभ कैसे? अमूमन टूटी हुई चीजों के तारतम्य खासकर किसी मुर्ति का जरा भी खंडित होना शुभ नहीं माना जाता। कल तो दीपावली पूजन अवसर पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *