आज की टॉप 10 खबर 18अक्टूबर 2026 रविवार

———————-

संपादकीय—

”समाज”
स्त्रियों की खुशी से घर!

—जिस घर की स्त्री अतिथि के आगमन पर खुश होती है, वही स्वर्ग का अहसास होता है। उनके लिए चाय बने न बने, पति से ये कहे कि चाय बना दू!फिर पति कहे चाय क्या कुछ बिस्किट नाश्ता के साथ लगा दो ये घर किसी स्वर्ग से कम नहीं। आत्मीयता रही तो चाय ना बनाए अपितु दूर से आए अतिथि को भोजन के लिए पूछे तो इससे बड़ा सम्मान उपकार किसी स्वर्ग का ही छवि परिलक्षित होगा। लेकिन जिन्हे आपको भोजन कराने की है, उन्हें चाय पिला कर उनकी भूख मार कर भोजन के लिए आग्रह करना किसी अपमान से कम नहीं। कौन है, जो चाय पीकर भोजन करेगा। दूसरी ओर जिस घर की स्तरीय अतिथि आगमन पर नाक भौं सिकोड़ती नजर आए वहा उस घर का वातावरण और क्लेश आप ही अतिथि को ज्ञात करा देते है। आप सोच रहे होंगे ये मनोज आज फिर कुछ कहानी सुना रहा है। बता दू मैं कहानी नही घर की शिष्टाचार जो होना चाहिए उसकी बात कर रहा हु। भौतिक बाते जो आप सबके हमारे बीच हो रहा है, दरअसल वही जिंदगी है, वरना अभी उगे सूरज को आप डूबते देख पाएंगे कि नही इसकी भी कोई गारंटी नहीं। सोशल वाट्स अप पर नहीं अपने करीबियों से भौतिक बातचीतो से संबंध बनाए रखे।जीवन में कभी ऐसा न लगे कि हम बात ना कर पाए। और कभी बात किए थे, वह शब्द तुम्हारे जीवन में याद आते रहे।कभी ये न कहो कि ये उनके चले जाने के बाद काम सही नही किए होंगे कह कर अंध विश्वास में जकड़ कर पूजा पाठ के लिए भटकते फिरो।

✍️मनोज जायसवाल

———————-

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….

18 अक्टूबर  2026 रविवार

✍️मनोज जायसवाल

———————-

✍️ 01. क्षेत्र के डुमरपानी(नरहरपुर) जलाशय में स्लो सैंड फिल्टर निर्माण कार्य का भुमिपूजन कांकेर विधायक आशा राम नेताम के करकमलों से सम्पन्न हुआ।

 —आज ग्राम झुमरपानी(नरहरपुर) जलाशय में स्लो सैंड फिल्टर के भूमिपूजन कार्यक्रम में कांकेर विधायक आशा राम नेताम शामिल हुए। उन्होंने कहा- क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल की सुविधा को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल का साक्षी बनूँगा। इसके पश्चात श्री श्री नव दुर्गाेत्सव समिति में विराजमान माँ दुर्गा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करूँगा।

———————–

✍️ 02. नव्या ग्रुप द्वारा आयोजित डांडिया गरबा उत्सव में शामिल हुई भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी।

 

फोटो— चारामा में नव्या ग्रुप द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी।

 — चारामा नगर के नाका पारा, में नव्या ग्रुप द्वारा आयोजित डांडिया-गरबा महोत्सव में विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी शामिल हुई। इस मौके पर उन्होंने सदस्यों के साथ गरबा भी करते हुए आयोजन का आनंद लिया। अपने बीच  क्षेत्रीय विधायक को पाकर सदस्यों  ने हर्ष जाहिर किया।

———————–

✍️ 03. रावघाट-रायपुर नई रेल लाइन एवं पैसेंजर ट्रेन सेवा का 20 अक्टूबर को होगा शुभारंभ। मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति एवं केंद्रीय रेल मंत्री वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में होंगे शामिल।

—दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रायपुर-केंद्री तथा रावघाट-रायपुर नई रेल लाइन एवं पैसेंजर ट्रेन सेवा का शुभारंभ 20 अक्टूबर मंगलवार को अपराह्न 01 बजे किया जाएगा। शुभारंभ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की गरिमामयी उपस्थिति एवं रेल मंत्री भारत सरकार द्वारा वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ेंगे। इस अवसर पर रावघाट रेलवे स्टेशन स्थित कार्यक्रम स्थल पर आयोजन किया जाएगा। नई रेल लाइन एवं पैसेंजर ट्रेन सेवा का शुभारंभ क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। रेल सेवा के शुभारंभ से क्षेत्र में आवागमन की सुविधाओं को बढ़ावा मिलने तथा लोगों को रेल परिवहन से जुड़ने के नए अवसर उपलब्ध होंगे।

————————

विज्ञापन

————————

✍️ 04.दिव्यांग सहायता शिविर का होगा आयोजन 19 अक्टूबर को। दिव्यांगजनों को वितरित की जाएगी व्हीलचेयर एवं ट्राइसाइकिल, शिविर में बनेगा दिव्यांगता प्रमाण पत्र।

 —भगवान महावीर दिव्यांग सहायता समिति, जयपुर एवं जिला प्रशासन कांकेर के संयुक्त सहयोग से 19 अक्टूबर, सोमवार को कांकेर के मिनी स्टेडियम परिसर में दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों को आवश्यकतानुसार व्हीलचेयर एवं ट्राइसाइकिल प्रदान की जाएगी, ताकि उन्हें आवागमन में सुविधा मिल सके और वे दैनिक गतिविधियों में अधिक आत्मनिर्भर बन सकें। शिविर में शामिल होने के इच्छुक दिव्यांगजनों को आवश्यक दस्तावेजों के रूप में आधार कार्ड की छायाप्रति, मेडिकल प्रमाण पत्र की छायाप्रति तथा पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना होगा। जिन दिव्यांगजनों का अभी तक दिव्यांगता प्रमाण पत्र नहीं बना है, उनके लिए शिविर में जिला मेडिकल बोर्ड के माध्यम से अस्थायी प्रमाणीकरण की व्यवस्था भी की जाएगी, इससे पात्र दिव्यांगजनों को प्रमाणीकरण की प्रक्रिया में सुविधा मिलेगी। जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांगजनों से अपील की गई है कि वे इस सहायता शिविर का लाभ उठाने के लिए निर्धारित तिथि को आवश्यक दस्तावेजों के साथ मिनी स्टेडियम परिसर कांकेर में उपस्थित हों।

 ——————-

✍️ 05. मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय का कन्हारपुरी के देव दशहरा में होंगे शामिल। विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी।

 — प्रदेश के मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय का 19 अक्टूबर को कांकेर विकासखण्ड के ग्राम कन्हारपुरी के देव दशहरा में शामिल होना प्रस्तावित है। इस अवसर पर उनके द्वारा विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया जाएगा। इनमें 200 करोड़ 51 लाख के 08 कार्यों का भूमिपूजन और 28 करोड़ 07 लाख के 14 कार्यों को लोकार्पण शामिल हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा कार्यक्रम स्थल पर चारामा विकासखण्ड के ग्राम बासनवाही-टांहकापार मार्ग में महानदी पुल पर 28 करोड़ 06 लाख 90 हजार रूपए की लागत से बनने वाले उच्च स्तरीय पुल निर्माण, कांकेर विकासखण्ड के ईच्छापुर-घोटिया मार्ग में दूध नदी पर 06 करोड़ 53 लाख 09 हजार रूपए की लागत के सेतु निर्माण, हाटकर्रा से कोटगांव मार्ग में चिनार नदी पर 05 करोड़ 93 लाख 12 हजार रूपए की लागत से सेतुमय पहुंच मार्ग, कोदाभाट-माटवाड़ा मोदी मार्ग पर दूध नदी में 16 करोड़ 14 लाख 71 हजार रूपए की लागत के उच्च स्तरीय सेतुमय पहुंच मार्ग, चारामा विकासखण्ड के चारामा-कोरर मार्ग में गिधाली-रेतेडीह-कुर्रूटोला पहुुंच मार्ग पुल-पुलिया सहित लागत 10 करोड़ 17 लाख 92 हजार रूपए, कांकेर-दुधावा राजमार्ग में सतह समतलीकरण कार्य लागत 03 करोड़ 91 लाख 30 हजार रूपए, दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के ग्राम जातेवाड़ा से मदले मार्ग पुल-पुलिया सहित लागत 05 करोड़ 40 लाख 02 हजार रूपए और भानुप्रतापपुर एवं कांकेर विकासखण्ड अंतर्गत कांकेर-भानुप्रतापपुर-संबलपुर मार्ग में मजबूतीकरण एवं उन्नयनीकरण कार्य लागत 124 करोड़ 33 लाख 55 हजार रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। इसी प्रकार जिले में 28 करोड़ 07 लाख रूपए से निर्मित विभिन्न विकास कार्यों का कार्यक्रम स्थल पर लोकार्पण भी किया जाएगा, इनमें नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम मरकाटोला में 01 करोड़ 52 लाख 97 हजार रूपए से निर्मित 50 सीटर प्री-मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास भवन, कांकेर विकासखण्ड अंतर्गत कोदाभाट-झुनियापारा-मोहपुर मार्ग में हटकुल नदी पर 06 करोड़ 81 लाख 11 हजार रूपए की लागत से निर्मित उच्च स्तरीय पुल, नरहरपुर विकासखण्ड के बांसपतर-तिरियारपानी मार्ग में टूरी नदी पर 04 करोड़ 49 लाख 73 हजार रूपए की लागत से निर्मित उच्च स्तरीय पुल एवं रिसेवाड़ा-भैंसमुड़ी मार्ग पुल-पुलिया सहित लागत 05 करोड़ 15 लाख 52 हजार रूपए, कांकेर विकासखण्ड के ग्राम मुरडोंगरी में सिंगल विलेज नल-जल प्रदाय योजना लागत 81 लाख 17 हजार रूपए, ग्राम बोरगांव में सिंगल विलेज नल-जल प्रदाय योजना लागत 78 लाख 32 हजार रूपए, ग्राम कुरूष्टीकुर में सिंगल विलेज नल-जल प्रदाय योजना लागत 01 करोड़ 42 लाख 48 हजार रूपए, नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम मानिकपुर के सिंगल विलेज नल-जल प्रदाय योजना लागत 77 लाख 57 हजार रूपए, ग्राम कोचवाही में सिंगल विलेज नल-जल प्रदाय योजना लागत 93 लाख 29 हजार रूपए, ग्राम मुजालगोंदी में सिंगल विलेज नल-जल प्रदाय योजना लागत 40 लाख 35 हजार रूपए, चारामा विकासखण्ड के ग्राम सराधुनवागांव में सिंगल विलेज नल-जल प्रदाय योजना लागत 100 लाख 06 हजार रूपए, ग्राम तिरकादंड में सिंगल विलेज नल-जल प्रदाय योजना लागत 01 करोड़ 11 लाख 47 हजार रूपए, ग्राम बासनवाही में सिंगल विलेज नल-जल प्रदाय योजना लागत 01 करोड़ 32 लाख 07 हजार रूपए और ग्राम तांसी में 01 करोड़ 49 लाख 59 हजार रूपए की लागत से निर्मित सिंगल विलेज नल-जल प्रदाय योजना का लोकार्पण किया जाएगा।

——————-

✍️06.  पिछडा वर्ग दिवस मनाया गया। जिला स्तर पर 27 को भानुप्रतापपुर में आयोजित है।

—आज छत्तीसगढ़ अन्य पिछड़ा वर्ग समाज परिक्षेत्र कोरर का स्थापना दिवस मंडी प्रांगण में छत्तीसगढ़ महतारी की छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं श्री फल पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तत्पश्चात् श्री रामेश्वर जैन शिक्षक के द्वारा उद्बोधन दिया गया उन्होंने हमारी तीन मुख्य मांगों के ऊपर प्रकाश डाला इसी कड़ी में श्रीबिहारी लाल यदू सेवा निवृत्त शिक्षक एवं श्री लोचन प्रसाद भारद्वाज सेवा निवृत्त शिक्षक ने भी अन्य पिछड़ा वर्ग समाज के संगठन के संबंध में अपना वक्तव्य दिया।  दयालु यादव परिक्षेत्र अध्यक्ष कोरर ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे कोरर परिक्षेत्र में 52 ग्राम आता है जहां अन्य पिछड़ा वर्ग समाज अधिक संख्या में निवास रत हैं कोरर में महाविद्यालय नहीं होने के कारण उच्च शिक्षा हेतु 25 से 30 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है जिससे छात्रों को स्कूल आने जाने में बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ता है साथ में अन्य पिछड़ा वर्ग समाज की सामाजिक गतिविधियों के लिए कोरर में भवन की आवश्यकता है इन मांगों के लिए आगामी 27-10-2026को मंत्री छत्तीसगढ़ शासन को मांग पत्र सौंपा जाएगा और शीतकालीन सत्र में इसे पास कराने को कहा जायेगा अगर शीतकालीन सत्र में पास नहीं हुआ तो स्कूली छात्रों उनके पालकों एवं अन्यपिछड़ा वर्ग समाज के पदाधिकारी आने वाले समय में अपने मांगों को लेकर बड़ा आन्दोलन करेंगे बैठक में श्री दयालु यादव परिक्षेत्र अध्यक्ष कोरर,  रामेश्वर जैन जिला संरक्षक,  वेदप्रकाश सिन्हा,  अलित सिन्हा संगठन मंत्री जिला कांकेर   हरि राम साहू सचिव परिक्षेत्र कोरर  बिहारी यदू सेवा निवृत्त शिक्षक,  लोचन प्रसाद भारद्वाज सेवा निवृत्त शिक्षक,   द्वारिका प्रसाद साहूसंरक्षक परिक्षेत्र कोरर,  हुकुम चंद साहू कोषाध्यक्ष परिक्षेत्र कोरर तथा  रामसिंह धनकर मुख्य रूप से उपस्थित रहे बैठक में संगठन को और मजबूत करने हेतु चर्चा किया गया।

 ————————

✍️07.थाना चारामा पुलिस ने चोरी के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार । ऑनलाइन जुआ एवं अपने खान-पान और शौक पूरे करने के लिए स्वयं के घर से जेवरात चोरी करना स्वीकार किया।

—पुलिस अधीक्षक कांकेर  निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर  हरिश पाटिल (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में थाना चारामा पुलिस द्वारा चोरी के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।प्रकरण में प्रार्थी ने थाना चारामा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 17.10.2026 को वह अपने परिवार के साथ नवरात्रि कार्यक्रम देखने कांकेर गया था। रात्रि लगभग 12:30 बजे घर लौटने पर उसने देखा कि घर के अंदर रखी आलमारी से उसकी मां एवं पत्नी के सोने-चांदी के जेवरात, जिनकी कुल अनुमानित कीमत ₹6,00,000 बताई गई, चोरी हो गए हैं। रिपोर्ट पर थाना चारामा में अपराध क्रमांक 216/2026, धारा 305(ए), 331(4) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक श्री सुरेश कुमार राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर चोरी गए जेवरात एवं आरोपी की पतासाजी प्रारंभ की गई। घटनास्थल के निरीक्षण तथा पूछताछ के दौरान प्रार्थी की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उससे विस्तृत पूछताछ की गई। पूछताछ में प्रार्थी ने ऑनलाइन जुआ खेलने तथा खान-पान एवं अपने शौक पूरे करने के लिए स्वयं के घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से लगभग ₹5,00,000 मूल्य के चोरी गए जेवरात बरामद किए गए। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

————————

✍️08. कांकेर नगरपालिकाध्यक्ष अरूण कौशिक ने सपत्नीक परिवार के साथ नगर के विभीन्न मां दुर्गा पंडालों में जाकर पूजा अर्चना किया। नगर के श्रीराम नगर स्थित मॉं भुवनेश्वरी मंदिर जाकर मत्था टेका एवं मंदिर समिति परिवार के फरस जैन,राधा जैन से मुखातिब होते चर्चा की।

 —आज कांकेर नगरपालिकाध्यक्ष अरूण कौशिक ने सपत्नीक परिवार के साथ नगर के विभीन्न मां दुर्गा पंडालों में जाकर पूजा अर्चना किया। नगर के श्रीराम नगर स्थित मॉं भुवनेश्वरी मंदिर जाकर मत्था टेका एवं मंदिर समिति परिवार के फरस जैन,राधा जैन से मुखातिब होते चर्चा की। कामना करते हुए कहा- जगत जननी दुर्गा की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे तथा हमारा कांकेर नगर निरंतर प्रगति, शांति और समृद्धि के पथ र अग्रसर रहे, यही माँ भगवती से प्रार्थना है।

———————–

 ✍️09.  आज चारामा क्षेत्र के बाबुकोहका मोड के पास तेज गति से मोटर सायकल पर जा रहे युवक हादसे का शिकार हुए।

———————–

✍️ 10. कांकेर जिले का पहला मेला मंडई रानी माई मेला 25 अक्टूबर को। जिले का ऐतिहासिक अरौद दशहरा महोत्सव 21 अक्टूबर को।  कल 19 अक्टूबर को चारामा क्षेत्र के नदी उस पार भैंसाकट्टा में भव्य रिकार्डिंग डांस प्रतियोगिता।

————————

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

————————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏

————————

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 17अक्टूबर 2026 शनिवार

———————- संपादकीय— ”समाज” ‘पंतवादी संपूर्णता की निशानी नहीं! —अपने कौन है,और पराया कौन? इसका सीधा सा उत्तर यह है कि जिनमें आपके लिए अपनापन हो वही अपना है,जिनमें आपके प्रति…

दिलों में निराशा के भी आशा है, कांकेर विधायक —आशा राम नेताम

(मनोज जायसवाल) —कांकेर जिले के हाईटेक अँगना कार्यालय में प्रतिदिन 11 बजे से लगता है‚जनदर्शन। लोगों के मुखातिब होने के बाद ही निकलते हैं‚ दौरे पर।कांकेर  में शिक्षा स्वास्थ्य‚ सडक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *