———————-
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
03 सितंबर 2026 गुरूवार
✍️मनोज जायसवाल
———————-
✍️ 01. कांकेर में स्वच्छता के साथ ट्रेफिक व्यवस्था सृदृढ रहे। इस दिशा में कांकेर विधायक आशा राम नेताम नियमित रूप से अपनी बुलेेट से पहूंच रहे।

फोटो— कांकेर में निरीक्षण के दौरान थाना के सामने सब्जी की खरीदी करते विधायक। इस प्रकार उनके सहज‚सरल रूप का दर्शन करते लोगों के चेहरे पर भी मुस्कान आ जाती है।
—कांकेर विधायक आशा राम नेताम इन दिनों कांकेर नगर की साफ सफाई व्यवस्था से लेकर शहर में व्यवस्थित पार्किंग, ट्रेफिक जाम से होने वाली आम लोगों की समस्याओं को दूर करने कोई कोर कसर नहीं छोड रहे हैं। यही कारण है कि दूध नदी में स्वच्छता अभियान के बाद से अब वे स्वयं अपनी बुलेट से कांकेर नगर में खोज खोज कर अव्यवस्थाओं को दूर कर रहे हैं। नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष अरूण कौशिक के साथ कभी मोटर सायकल में नजर आते हैं,तो कभी नगर के गिल्ली चौंक,मस्जिद क्षेत्र में स्वच्छता का जायजा लेते दिखायी देते हैं। नगर के मेन रोड पर दुकानों के सामने बेतरतीब खडी वाहनों को, यहां के तिराहों पर अच्छी स्थिति बहाल के लिए यातायात पुलिस के साथ नजर आते हैं,तो कहीं स्ट्रीट लाईट बंद देखी जाती है,तो उसे तत्काल बहाल किये जाने की दिशा में कार्य कराते दिखायी दे रहे हैं। इसी दरम्यां आम लोगों से भी वे मुखातिब हो रहे हैं। कांकेर विधायक आशा राम नेताम के इन त्वरित कायों की तारीफ हो रही है।
नगर से सटे बरदेभाटा चौक में भी बिजली व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को तत्काल कार्य पूरा करने निर्देश दिए। गौरतलब कि बरदेभाटा चौक भी व्यस्ततम चौक है‚जहां लोगों की चौबीसों घंटे आवाजाही लगी रहती है।

———————–
✍️ 02. कांकेर नगर में आयोजित “दीक्षारंभ” कार्यक्रम में कांकेर विधायक आशा राम नेताम शामिल होकर नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

फोटो— कांकेर के स्वामी आत्मानंद शा.अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय में नव प्रवेशित छात्रों का उत्साहवर्धन करते कांकेर विधायक आशा राम नेताम।

—स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, कांकेर में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों के नए शैक्षणिक सफर की शुरुआत का साक्षी बना। इस आयोजन मौके पर कांकेर विधायक आशा राम नेताम ने कहा-शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कार, आत्मविश्वास, अनुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का आधार है। आज के यही युवा आने वाले छत्तीसगढ़ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
———————–
✍️ 03. प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश के लिए तृतीय काउंसलिंग 3 से 9 सितंबर तक।
— मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं (सत्र 2026-27) में प्रवेश के लिए तृतीय काउंसलिंग की प्रक्रिया 03 से 09 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। तृतीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्र-छात्राओं की सूची एवं तिथि संबधित जानकारी विभागीय वेबसाइट eklavya.cg.nic.in पर उपलब्ध है। आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार पात्र विद्यार्थियों को काउंसलिंग सूची में दर्शाए गए आबंटित प्रयास आवासीय विद्यालय में निर्धारित तिथि को प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक उपस्थित होना होगा। शासकीय अवकाश दिवस 4 से 6 सितंबर तक काउंसलिंग आयोजित नहीं की जाएगी। सीट रिक्त रहने की स्थिति में प्रतीक्षा सूची के विद्यार्थियों के लिए काउंसलिंग 10 सितंबर से 15 सितंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार प्रयास आवासीय विद्यालय जिला बीजापुर में बालक एवं बालिकाओं के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग 03 से 9 सितंबर तक प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय, गुढ़ियारी, जनता कॉलोनी, एफसीआई गोदाम के पास, रायपुर में प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। यहां भी शासकीय अवकाश दिवसों में काउंसलिंग आयोजित नहीं की जाएगी।काउंसलिंग हेतु आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य- काउंसलिंग में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। इनमें कक्षा 8वीं में प्रथम श्रेणी (60 प्रतिशत) उत्तीर्ण होने की अंकसूची, पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी नक्सल पीड़ित प्रमाण पत्र, अल्पसंख्यक वर्ग संबंधी नोटरी सत्यापन प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं विशेष पिछड़ी जनजाति प्रमाण पत्र शामिल हैं। विशेष श्रेणी से चयनित विद्यार्थियों को दिव्यांगता, दिव्यांग माता-पिता की संतान, अनाथ, विधवा माता की संतान, परित्यक्ता महिला की संतान अथवा देश की रक्षा एवं कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद पुलिस, अर्द्धसैनिक, सशस्त्र बल या सैनिक के बच्चे होने संबंधी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। काउंसलिंग के बाद प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश की पात्रता पाए जाने पर विद्यार्थियों को दो दिवस के भीतर जिला शिक्षा अधिकारी से काउंटर हस्ताक्षरित स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) तथा जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी सिकलसेल जांच प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
————————
✍️ 04. संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 11 सितम्बर को ।
— जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने हेतु जिला रोजगार कार्यालय एवं प्रशासन के तत्वावधान में एक दिवसीय संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 11 सितम्बर को सुबह 11 से अपरान्ह 03 बजे तक लाइवलीवुड कॉलेज कांकेर में किया जाएगा, जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा 1023 रिक्तियों के आधार पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी श्री बी.आर. ठाकुर ने बताया कि उक्त प्लेसमेंट कैम्प में फील्ड ऑफिसर के 36 पद, सिक्युरिटी गार्ड के 353 पद, फायरमेन के 20, फुड पैकिंग के 25, वाहन चालक हैवी के 10, होम केयर के 50, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के 25 और नर्सिंग स्टाफ के 10 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक आवेदक उक्त प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर अथवा ई-रोजगार के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन https://erojgar.cg.gov.in/ पर अपना सम्पूर्ण बायोडाटा के साथ आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर नियोक्ता द्वारा प्राथमिक चयन कर साक्षात्कार लिया जाएगा, जिसकी सूचना पृथक से फोन के माध्यम से आवेदक को दी जाएगी।
————————
✍️ 05. आईटीआई में प्रवेश के लिए अष्टम चरण हेतु ऑनलाइन आवेदन 05 सितम्बर तक।
— राज्य की सभी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में सत्र 2026-27 एवं 2026-28 में उपलब्ध रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए अष्टम चरण की काउंसिलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कांकेर के प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी ने बताया कि जिले की सभी 08 शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं-महिला कांकेर, बालक कांकेर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, चारामा, दुर्गूकोंदल, नरहरपुर और पखांजूर में संचालित विभिन्न रोजगारोन्मुखी ट्रेडों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि 03 से 05 सितम्बर तक वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूर्व के आवेदकों को अष्टम चरण के काउंसिलिंग में भाग लेने हेतु पुनः विकल्प का चयन करना अनिवार्य होगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए निकटतम शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था से सम्पर्क किया जा सकता है।
————————
✍️06. महिला सुरक्षा को लेकर कांकेर पुलिस की प्रभावी पहल : शिकायत पेटी, हेल्पलाइन एवं पिंक पेट्रोलिंग से महिलाओं की सुरक्षा को मिली मजबूती। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों के लिए कांकेर पुलिस प्रतिबद्ध : 350 से अधिक जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से 25 हजार से अधिक लोगों को किया जागरूक।

—पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा (भापुसे)के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में फरवरी 2026 में “महिला रक्षा टीम” की पिंक पेट्रोल के रूप में औपचारिक शुरुआत की गई। टीम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना तथा उनकी शिकायतों का त्वरित एवं संवेदनशील निराकरण करना है।
शहर के 20 स्थानों पर शिकायत पेटियां स्थापित की गई हैं, जिसके माध्यम से महिलाएं एवं बच्चे अपनी पहचान एवं गोपनीयता बनाए रखते हुए अपनी शिकायत पुलिस तक पहुंचा सकते हैं। इन शिकायत पेटियों के माध्यम से विगत छःमाह में 80 से अधिक सामान्य एवं गंभीर प्रकृति की शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका त्वरित निराकरण किया गया।महिलाओं एवं बालिकाओं की सुविधा के लिए महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। हेल्पलाइन के माध्यम से अब तक 65 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं। थाने पहुंचने में असमर्थ महिलाओं के घर पहुंचकर भी महिला रक्षा टीम द्वारा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए विद्यालय की तीन बालिकाओं से छेड़छाड़, पीछा करने एवं अभद्र व्यवहार की शिकायत पर आरोपी की रेकी कर उसे पकड़ा गया तथा वैधानिक कार्यवाही की गई। इसी प्रकार कपड़ा दुकान में कार्यरत बालिका का पीछा करने वाले व्यक्ति की सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पहचान कर कार्यवाही की गई।
महिलाओं की शिकायतों पर उन्हें संवेदनशीलता एवं गंभीरता से सुनना तथा आवश्यकता अनुसार उनकी काउंसलिंग करने की कार्यवाही भी महिला सेल व महिला रक्षा टीम द्वारा लगातार की जा रही है। महिला सेल द्वारा वर्ष 2026 में 72 शिकायतें प्राप्त की गईं, जिनमें से 63 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है। शेष मामलों में आवश्यकतानुसार काउंसलिंग एवं कार्यवाही जारी है। महिला रक्षा टीम द्वारा स्कूल, कॉलेज, बाजार, सार्वजनिक ,सुनसान एवं संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है। विद्यालयों के आसपास अनावश्यक भीड़ एवं जमावड़े वाले स्थानों पर कार्यवाही कर उन्हें हटाया गया है।महिलाओं एवं बालिकाओं को कानूनी अधिकार, साइबर अपराध से बचाव एवं महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूल, कॉलेज, बाजार एवं मड़ई-मेलों में लगा तार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अब तक 350 से अधिक जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लगभग 25,000 लोगों को जागरूक किया जा चुका है।

महिलाओं एवं बालिकाओं को संकट की स्थिति में स्वयं की सुरक्षा के लिए “आत्मरक्षा प्रशिक्षण” एवं डेमो स्कूल, कॉलेज, आंगनबाड़ी, स्व-सहायता समूह एवं बाजारों में जाकर दिया जा रहा है। शहर में घूम रहे मानसिक रूप से अस्वस्थ/विक्षिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें आवश्यक उपचार एवं देखभाल हेतु मानसिक चिकित्सालय,सेंदरी भेजने की कार्यवाही भी महिला रक्षा टीम द्वारा की गई है। छत्तीसगढ़ शासन के “अभिव्यक्ति ऐप” का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अब तक 5,450 मोबाइल में अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराया जा चुका है, जिससे महिलाएं एवं बालिकाएं अपनी शिकायतें आसानी से दर्ज करा सकें।
————————
✍️07. ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी’ पर्व के अवसर पर ‘शुष्क दिवस’ घोषित।
—कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुंदन कुमार ने ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी’ के अवसर पर 04 सितम्बर शुक्रवार को ‘शुष्क दिवस’ घोषित किया है। इस दिन जिले की समस्त देशी, विदेशी (कम्पोजिट), प्रीमियम मदिरा की फुटकर दुकानों, देशी, विदेशी (कम्पोजिट) मदिरा के फुटकर दुकान से संलग्न अहातों एवं एफ.एल.4 (क) व्यवसायिक क्लब व एफ.एल.7, सैनिक कैन्टीन को पूर्णतः बंद रखे जाने के लिए आदेशित किया गया है। कलेक्टर ने शुष्क दिवस के दौरान जिले में जांच दल गठित कर अवैध मदिरा संग्रहण, विनिर्माण, परिवहन व विक्रय पर पूर्णतः नियंत्रण रखने के लिए जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया है।
————————
✍️08. पेट्रोल पंप की सुरक्षा को लेकर कांकेर पुलिस सतर्क : अग्निशमन उपकरणों के उपयोग का दिया गया प्रशिक्षण।फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग का कराया गया डेमो।

—पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक रखेचा के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन में पुलिस पेट्रोल पंप कांकेर में अग्नि सुरक्षा एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के संबंध में विशेष मॉकड्रिल कार्यक्रम आयोजित किया गया।पेट्रोल पंप जैसे संवेदनशील एवं ज्वलनशील पदार्थों से संबंधित स्थानों पर अग्नि सुरक्षा को लेकर कर्मचारियों की सतर्कता एवं तैयारियों को मजबूत करना इस प्रशिक्षण का प्रमुख उद्देश्य रक्षित निरीक्षक एवं यातायात प्रभारी दीपक साव के नेतृत्व में यातायात शाखा, वाहन शाखा एवं पुलिस पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को नगर सेना की फायर सेफ्टी टीम कांकेर एवं बरखा फायर एंड सेफ्टी सर्विस, दुर्ग की टीम द्वारा अग्नि सुरक्षा के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी गई।

अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण के दौरान दी गई महत्वपूर्ण जानकारी:-
1. अचानक आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल स्थिति का आकलन कर सुरक्षित तरीके से कार्रवाई करने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।
2. आग के स्रोत की पहचान, आग के प्रकार एवं उपलब्ध अग्निशमन संसाधनों के अनुसार आग पर नियंत्रण पाने के उपाय बताए गए।
3. फायर एक्सटिंग्विशर के सही उपयोग की विधि का प्रायोगिक प्रदर्शन कर कर्मचारियों से आवश्यक अभ्यास कराया गया।
4.आग लगने की स्थिति में आसपास मौजूद लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर ले जाने तथा अनावश्यक भीड़ एकत्रित नहीं होने देने के संबंध में जानकारी दी गई।
5. पेट्रोल, डीजल एवं अन्य ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग तेजी से फैलने की संभावना को देखते हुए सुरक्षित दूरी बनाए रखने, आग के क्षेत्र को खाली कराने एवं तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना देने के संबंध में समझाइश दी गई।
6. फायर ब्रिगेड टीम द्वारा अग्निशमन वाहन एवं विभिन्न अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी दी गई तथा आपात स्थिति में उनके उपयोग का प्रदर्शन किया गया।
7.फायर टीम द्वारा आग पर काबू पाने की पूरी प्रक्रिया का लाइव डेमो दिया गया, जिससे कर्मचारियों को वास्तविक आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं सुरक्षित प्रतिक्रिया देने का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त हुआ।
प्रशिक्षण के माध्यम से कर्मचारियों को यह समझाया गया कि आपातकालीन स्थिति में शुरुआती कुछ मिनट अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। समय पर सूचना, सही निर्णय एवं अग्निशमन उपकरणों का उचित उपयोग आग को बड़े हादसे में बदलने से रोक सकता है।
————————
✍️09. 32 एनडीपीएस प्रकरणों में जब्त 178.100 किलोग्राम गांजा, 565 नग नशीली टैबलेट एवं 121 नग सिरप का विधिवत नष्टीकरण। 83.40 लाख से अधिक कीमत के मादक पदार्थों को भस्मीकरण संयंत्र में किया गया नष्ट। वज्र मेटालिक प्राईवेट लिमिटेड, रायकोट, जिला बस्तर के भस्मीकरण संयंत्र में किया गया नष्टीकरण।

—मा. उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली में दायर क्रिमिनल अपील पर पारित दिशा-निर्देशों एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा जब्त मादक पदार्थों के विधिवत नष्टीकरण की कार्यवाही की गई। पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल राखेचा (भा.पु.से.) की अध्यक्षता में गठित समिति की निगरानी में श्री योगेश साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर एवं नोडल अधिकारी एनडीपीएस, तथा गजेन्द्र सिंह, कार्यपालिक दण्डाधिकारी एवं तहसीलदार तोकापाल की उपस्थिति में दिनांक 03.09.2026 को जिला बस्तर, जगदलपुर के थाना कोड़ेनार क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत रायकोट स्थित वज्र मेटालिक प्राईवेट लिमिटेड के भस्मीकरण संयंत्र में जिला स्तरीय नष्टीकरण समिति की निगरानी में यह कार्यवाही संपन्न हुई।
नष्टीकरण हेतु जिला उत्तर बस्तर कांकेर के कुल 32 एनडीपीएस प्रकरणों में जब्त निम्न मादक पदार्थों को नियमानुसार भस्मीकरण संयंत्र के माध्यम से नष्ट किया गया—
178.100 किलोग्राम गांजा‚ 565 नग नशीली टैबलेट‚121 नग नशीली सिरप‚कुल अनुमानित कीमत 83,40,388/- है। नष्टीकरण से पूर्व समिति एवं गवाह पंचानों की उपस्थिति में जब्त सामग्री की तौल एवं पंचनामा कार्यवाही की गई। आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात मादक पदार्थों को भस्मीकरण यंत्र के माध्यम से पूर्णतः नष्ट किया गया। उक्त कार्यवाही के दौरान घनश्याम सिंह, वैज्ञानिक, पर्यावरण विभाग, जगदलपुर, मधुकर श्याम हरित,जिला आबकारी अधिकारी, कांकेर, दयालू राम साहू, उपनिरीक्षक एवं प्रभारी डीसीबी/डीसीआरबी, संबंधित प्रकरणों के मालखाना मुंशी, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं गवाह पंचान उपस्थित रहे।
“उजियारा अभियान” के तहत नशे के खिलाफ कांकेर पुलिस की निरंतर कार्यवाही की जा रही है।कांकेर पुलिस द्वारा जिले में मादक पदार्थों के अवैध परिवहन, बिक्री, भंडारण एवं सेवन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में “उजियारा अभियान” के माध्यम से नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने, नशीले पदार्थों की उपलब्धता को रोकने तथा युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।जब्त मादक पदार्थों का नियमानुसार नष्टीकरण किए जाने से इनके पुनः दुरुपयोग एवं अवैध रूप से बाजार में पहुंचने की संभावना को पूर्णतः समाप्त किया गया है।
———————–
✍️
10. जिले में आज दिन भर बारिश की झडी लगी रही। अभी भी हो रही है, बारिश। पं. रविशंकर बांध परियोजना‚गंगरेल के तीन गेट खोले गए। रूद्री बैराज से मुख्य नहर के माध्यम छोडा गया पानी। कल जन्माष्टमी पर्व पर चारामा विकासखंड के कई ग्रामों में श्रीकृष्ण झुले के साथ विविध आयोजन।
————————
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
————————
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
————————






