आज की टॉप 10 खबर 12 मार्च 2026 गुरूवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 
12  मार्च 2026 गुरूवार

✍️मनोज जायसवाल

————————

संपादकीय-

” हादसे को न्यौता दे रहा तेलगरा के पास अंधा पुल ”

-कैसे राष्ट्रीय राजमार्ग 30 चारामा से कांकेर मार्ग में तेलगरा के पूर्व पुल की वाल टूट हाने के बाद विभाग महज पत्थर को रखकर अपने कर्तव्य का इतिश्री कर रहा है, देख सकते हैं। यह स्थान वैसे भी दुर्घटनाजन्य क्षेत्र हैं,जहां पूर्व में भी यहां हादसे हो चुके हैं। रात्रि में यहां अंधेरा व्याप्त रहता है,जहां चौबीसों घंटे वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। तत्काल इस पुल को वाल निर्माण कर लोगों को हादसे से बचाया जा सकता है। फिर भी विभाग ध्यान नहीं दिया तो निश्चित ही यह बगैर वाल का अंधा पुल हादसों को न्यौता दे रहा है।।

✍️मनोज जायसवाल

————————

02.वैध देशी महुआ शराब बिक्री करते 01 महिला आरोपिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपिया के कब्जे से 25 लीटर देशी महुआ शराब एवं 50 किलोग्राम महुआ पास (लहान) कुल कीमती 4500/- रुपये जप्त। थाना भानुप्रतापपुर पुलिस की कार्यवाही।

—पुलिस जानकारी अनुसार  मामले का संक्षिप्त विवरण  इस प्रकार है कि  -निखिल अशोक राखेचा (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे “उजियारा अभियान” के तहत अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में दिनांक 12.03.2026 को थाना भानुप्रतापपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि डॉली कोर्राम द्वारा अपने घर के पीछे बाड़ी में अवैध रूप से देशी महुआ शराब बिक्री हेतु रखी गई है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।घेराबंदी के दौरान एक महिला पुलिस को देखकर घबराकर भागने का प्रयास कर रही थी, जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम डॉली कोर्राम निवासी सालिहापारा भानुप्रतापपुर बताया।तलाशी के दौरान आरोपिया के घर के पीछे बाड़ी में बने बाथरूम में छिपाकर रखे 20 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक जरकिन में 20 लीटर तथा 5 लीटर क्षमता वाले जरकिन में 05 लीटर, कुल 25 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित देशी महुआ शराब (कीमत लगभग 3750/- रुपये) बरामद की गई।इसके अतिरिक्त नीले रंग के 05 प्लास्टिक डब्बों में भरा हुआ कुल 50 किलोग्राम महुआ पास (लहान) (कीमत लगभग 750/- रुपये) भी बरामद किया गया।इस प्रकार कुल 4500/- रुपये मूल्य की अवैध सामग्री जप्त कर आरोपिया के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 34(1)(च) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम का विवरण:-
निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद देशमुख थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर , उप निरीक्षक प्रेम कुमार झा, सहायक उप निरीक्षक शिवचरण मरकाम, महिला सहायक उप निरीक्षक कलावती थापा, महिला प्रधान आरक्षक 283 सुमित्रा मण्डावी, आरक्षक क्रमांक 21 टोमन साहू आरक्षक क्रमांक 735 राजकुमार यादव, आरक्षक क्रमांक 224 राकेश मरकाम, आरक्षक क्रमांक 970 रामदास कुंजाम, आरक्षक क्रमांक 2369 दिनेश हुर्रा, महिला आरक्षक क्रमांक 786 रमिला गावडे, महिला आरक्षक क्रमांक 1192 पवन रेखा कोरपे ।

————————

02.  अवैध रूप से जंगली भालू का शिकार कर उसकी खाल की तस्करी करने वाले आरोपियों के विरूद्ध गोण्डाहूर पुलिस की बड़ी कार्यवाही।आरोपियों के कब्जे से जंगली भालू की खाल एवं शिकार में उपयोग की गई सामग्री बरामद।वन्य संरक्षण अधिनियम के तहत 11 आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

पुलिस जानकारी अनुसार  मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि – दिनांक 11.03.2026 को थाना गोण्डाहूर पुलिस को बीट भ्रमण एवं अपराध सूचना संकलन के दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से जंगली भालू का शिकार कर उसकी खाल की तस्करी की जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए श्री निखिल अशोक राखेचा (भापुसे) पुलिस अधीक्षक उ0ब0कांकेर के निर्देशानुसार, राकेश कुर्रे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर के मार्गदर्शन में श्री रविकुमार कुजूर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पखांजूर के पर्यवेक्षण मे थाना प्रभारी गोण्डाहूर निरीक्षक योगेश कुमार सोनी के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर तत्काल कार्यवाही की गई। पुलिस टीम द्वारा ग्राम कुरूशबोडी में आरोपी रामसू मण्डावी के लाडी (खेत मकान) में दबिश दी गई, जहंा से एक जंगली भालू की खाल सूखे हुए अवस्था में बरामद की गई। पूछताछ एवं आरोपी केसो राम गावड़े के कथन के आधार पर अन्य आरोपियों की संलिप्तता सामने आई। जांच में यह पाया गया कि आरोपियों ने ग्राम ढोरकट्टा एवं हलांजूर के बीच जंगल में जंगली भालू का शिकार किया, उसके बाद उसे केसो राम के खेत स्थित लाड़ी में लाकर काटा, मांस पकाकर खाया तथा खाल को सुखाकर बिक्री हेतु रखा गया था। घटनास्थल से साक्ष्य के रूप में बांस के डंडे, खून से सनी मिट्टी, साधारण मिट्टी, चूल्हे की राख एवं कोयला, लकड़ी आदि जप्त किए गए साथ ही एक आरोपी गैंदसाय गावड़े के कब्जे से 05 जाल, 01 कुल्हाड़ी एवं 01 नग छूरी भी बरामद की गई। उक्त आरोपियों के विरूद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा- 9, 39, 51 एवं 3(5) बीएनएस तथा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
पुलिस टीम का विवरण:-
निरीक्षक योगेश सोनी थाना प्रभारी गोण्डाहूर, सउनि0 एवेरतुस केरकेट्टा, प्रआर0 बाबूलाल गावडे, आरक्षक चंदन कुलदीप, महेश मण्डावी, पालेश्वरी सलाम, किरण दुग्गा, श्याम कुवार गावडे।

———————

03.कांकेर में डायल 112 सेवा के संचालन हेतु पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण।कांकेर जिले में प्रारंभ होने वाली डायल 112 आपातकालीन सेवा के सुचारू संचालन हेतु दिनांक 11 मार्च 2026 को जिला मुख्यालय स्थित पुलिस कार्यालय कांकेर में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

—प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस मुख्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप छत्तीसगढ़ डायल 112 परियोजना के अंतर्गत इमरजेंसी रिस्पॉन्स यूनिट (Emergency Response Unit – ERU) में तैनात पुलिस कर्मियों को आपातकालीन सेवा के संचालन, त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली, सेवा एवं आचरण नियमों तथा विभागीय प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।डायल 112 सेवा के अंतर्गत संचालित इमरजेंसी रिस्पॉन्स यूनिट एक विशेष आपातकालीन पुलिस वाहन है, जिसका उद्देश्य[Centralised Command & Control Center] C4 से प्राप्त सूचना के आधार पर तैनाती स्थल से न्यूनतम समय में घटना स्थल पर पहुँचकर पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है। सेवा के प्रभावी संचालन के लिए प्रत्येक शिफ्ट में जिला पुलिस बल से दो आरक्षकों की तैनाती की जाएगी, जिससे 24 घंटे त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित हो सके।इस सेवा का मुख्य उद्देश्य यह है कि किसी भी नागरिक को पुलिस, फायर अथवा एम्बुलेंस सहायता की आवश्यकता होने पर 112 नंबर पर कॉल करने पर त्वरित एवं संवेदनशील पुलिस सहायता उपलब्ध हो सके।यह प्रशिक्षण निखिल कुमार राखेचा (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक   योगेश साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक   दिनेश सिन्हा, डीएसपी मुख्यालय सुश्री विंकेश्वरी पिंदे तथा कंट्रोल प्रभारी   तेज वर्मा द्वारा जिले के विभिन्न थाना/चौकी से आए पुलिस कर्मचारियों को डायल 112 सेवा के संचालन एवं कार्यप्रणाली के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

————————

04.  अपर कलेक्टर ने किया पीएमश्री प्राथमिक शाला केवटीनटोला का निरीक्षण ।

— कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर   जितेंद्र कुमार कुर्रे ने आज पीएम  प्राथमिक शाला केवटीनटोला का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की समस्त गतिविधियों का जायजा लेते हुए सभी कक्षाओं में शैक्षिक गुणवत्ता की जांच के लिए बच्चों से प्रश्न किये, जिसका उत्तर बच्चों के द्वारा सही-सही दिया गया। कक्षा पहली के बच्चों ने ग्रीन बोर्ड में लिखित अपठित कहानी के वाक्य को पढ़कर सुनाया। कक्षा चौथी में गुणा संक्रिया बनाये कक्षा पांचवी में अंग्रेजी पुस्तक के पाठ का वाचन बच्चों के द्वारा किया गया तथा ग्रीन बोर्ड में पहाड़ा बनाकर भी दिखाया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी  केज़ूराम सिन्हा मौजूद थे।

————————

05. नेशनल लोक अदालत के साथ निःशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर भी।

— राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कांकेर द्वारा आगामी नेशनल लोक अदालत का आयोजन आगामी शनिवार 14 मार्च को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर, कांकेर में किया जाएगा। इस अवसर पर एक दिवसीय जिला स्तरीय आयुष चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा जो निःशुल्क होगा। उक्त आयुष चिकित्सा शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, स्त्रीरोग, बच्चों की बीमारियाँ, पेट रोग, आंख-नाक-कान-गला रोग, त्वचा रोग, गठिया, किडनी तथा वृद्धावस्था जन्य रोगों की जांच एवं उपचार किया जाएगा।शिविर में आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी चिकित्सा तथा योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा की निःशुल्क सुविधाएँ भी उपलब्ध रहेंगी।

————————

06. सुरक्षा गार्ड कोर्स में प्रशिक्षण के लिए काउंसलिंग 13 मार्च को। 

—जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें सक्षम बनाने के लिए लाइवलीहुड कॉलेज कांकेर में 30 सीटों पर सुरक्षा गार्ड कोर्स में निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। प्रशिक्षण के लिये 13 मार्च को लाईवलीहुड कॉलेज गोविन्दपुर कांकेर में प्रातः 10 बजे से शाम 04 बजे तक कांउसिलिंग का आयोजन किया जाएगा। संस्था के प्राचार्य ने बताया कि जिले के ऐसे युवा जिनकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है जो इस प्रशिक्षण से जुड़कर अपना भविष्य संवारना चाहते हैं वे शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, आधार कार्ड, 02 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ निर्धारित स्थान व समय में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।

————————

07. निपुण भारत मिशन के तहत विद्यार्थियों का अंतरसंकुल एफएलएन मूल्यांकन किया जा रहा। 

— कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार समग्र शिक्षा के अंतर्गत निपुण भारत मिशन के तहत कक्षा पहली से तीसरी तक के विद्यार्थियों की बुनियादी साक्षरता एवं गणितीय दक्षताओं के आंकलन के लिए अंतरसंकुल फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी मूल्यांकन की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। यह मूल्यांकन जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में सभी विकासखण्डों में निर्धारित तिथियों के अनुसार आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में बताया गया कि जिले के कुल 243 संकुलों में यह मूल्यांकन कार्य किया जा रहा है। प्रत्येक संकुल में प्राचार्य सहित चार आंकलनकर्ता, दो पीएलसी सदस्य और एक एफएलएन मेंटर की टीम बनाई गई है। इस प्रकार जिले में कुल 1458 आंकलनकर्ताओं की सहभागिता से यह व्यापक शैक्षणिक गतिविधि संचालित की जा रही है। मूल्यांकन के अंतर्गत कक्षा पहली से तीसरी तक अध्ययनरत लगभग 24,542 छात्र-छात्राओं की पठन, लेखन और गणितीय दक्षताओं का गतिविधि आधारित तरीके से परीक्षण किया जा रहा है। आंकलनकर्ता दल विद्यालयों का भ्रमण कर विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता का परीक्षण कर रहे हैं और उनके द्वारा प्राप्त परिणामों को निर्धारित प्रपत्रों में संकलित किया जा रहा है। इन आंकड़ों का विश्लेषण विद्यालय, संकुल और विकासखण्ड स्तर पर किया जाएगा तथा आवश्यकतानुसार शिक्षकों को शैक्षणिक मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया जाएगा।

————————

08. नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन हेतु समय-अनुसूची जारी।  सरपंच के 17, पंच के 320 तथा वार्ड पार्षद के 01 पद के लिए होगा उप निर्वाचन ।

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2026 कराए जाने हेतु फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए कार्यक्रम (समय-अनुसूची) आदेश जारी किया गया है। जारी समय-अनुसूची के अनुसार निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए प्रथम चरण में आगामी 23 मार्च से 09 अप्रैल तक तथा द्वितीय चरण में 13 अप्रैल से 5 मई तक की तिथि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित की गई है। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 5 मई 2026 को किया जाएगा। त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के तहत जिले में सरपंच के 17, पंच के 320 एवं नगरीय उप निर्वाचन के अंतर्गत नगर पंचायत चारामा में वार्ड पार्षद के 01 पद के लिए निर्वाचन सम्पन्न किया जाएगा।

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी  जितेन्द्र कुमार कुर्रे ने बताया कि जारी कार्यक्रम के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय उप निर्वाचन के प्रथम चरण में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति एवं प्रारंभिक प्रारूप निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु कर्मचारियों का चयन एवं नियुक्ति 23 मार्च सोमवार तक की जाएगी। इसी प्रकार 24 मार्च मंगलवार को निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं प्राधिकृत कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा तथा अद्यतन निर्वाचक नामावली जिला निर्वाचन कार्यालय से बुधवार 25 मार्च तक प्राप्त की जाएगी। 27 मार्च शुक्रवार तक विधानसभा की निर्वाचक नामावली वार्डवार पृथक कर रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा सोमवार 30 मार्च को प्रचलित परिसीमन के आधार पर रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा निर्वाचक नामावली को वार्डवार एवं भागवार मार्किंग की जाएगी। वार्डवार एवं भागवार चिन्हित निर्वाचकों को सॉफ्टवेयर के माध्यम से दर्शित वार्ड के संबंधित भाग के अनुभाग में 02 अपै्रल गुरूवार तक शिफ्ट किया जाएगा। निर्वाचक नामावली की चेकलिस्ट पीडीएफ मंगलवार 07 अप्रैल तक तैयार किया जाएगा। बुधवार 08 अप्रैल तक चेकलिस्ट पीडीएफ की जांच एवं त्रुटि सुधार करना तथा चेकलिस्ट संशोधन पश्चात प्रारूप निर्वाचक नामावली की मुद्रण हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय को प्रदाय किया जाएगा, जबकि जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा निर्वाचक नामावली का मुद्रण कर रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को 09 अप्रैल गुरूवार को उपलब्ध कराई जाएगी।

इसी प्रकार कार्यक्रम के द्वितीय चरण में सोमवार 13 अप्रैल से निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन एवं दावे तथा आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी और मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को निर्वाचक नामावली उपलब्ध कराई जाएगी। दावे-आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल अपरान्ह 03 बजे तक तथा उनके निपटारे 23 अप्रैल गुरूवार तक किए जाएंगे। इसी प्रकार प्ररूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल शुक्रवार तक निर्धारित की गई है तथा प्राप्त दावा का निराकरण 27 अप्रैल सोमवार तक किया जाएगा, जिनका निराकरण आदेश परित होने के 05 दिवस के भीतर किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 29 अप्रैल बुधवार तक परिवर्धन, संशोधन एवं विलोपन के प्रकरणों की प्रविष्टि सॉफ्टवेयर में किया जाएगा तथा चेकलिस्ट का निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जांच एवं पीडीएफ मुद्रण हेतु 2 मई तक जिला कार्यालय को सौंपा जाएगा। उन्हांने बताया कि 4 मई सोमवार तक अनुपूरक सूची का मुद्रण कराने और अनुपूरक सूची को मूल सूची के साथ संलग्न किया जाएगा। तत्पश्चात निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 5 मई 2026 को किया जाएगा। इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अनुविभागीय अधिकारी तहसीलदार, मुख्य नगरपालिका अधिकारी तथा संबंधित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पत्र जारी कर आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली तैयार करने एवं पुनरीक्षण करने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

————————

 09.राजमार्ग 30 नये मेडिकल कालेज के सामने मटन की बिक्री।  

—जिले के तेलगरा,लखनपुरी में बन रहे मेडिकल कालेज के सामने स्थित प्रतिक्षालय के पास हर रोज खुले आम मटन बेचा जा रहा है। इसके चलते सडकों में सडांध फैल रही है। बायलर मुर्गी के कटने के बाद पंखों को प्रतिक्षालय के किनारे फेंका जा रहा है,जो चित्र से देख सकते हैं। इस तरह राजमार्ग 30 सार्वजनिक जगह पर मटन की बिक्री बंद किया जाना चाहिए।

————————

10. जंगल को आग से नहीं बचा सका वन विभाग।  

-जिले में इस प्रारंभिक गर्मी में ही कई जगह जंगल जल रही है,लेकिन शायद वन विभाग आग से बचाने असफल प्रतीत हो रहा है,जहां इस आग से कई छोटे पौधे जल जाते हैं, वहीं कई छोटे-छोटे जीव जंतु भी मर जाते है। राजमार्ग 30 नाथियानवागांव पालिटेक्निक कालेज के साथ ही चारामा विकासखंड अंतर्गत आने वाले बाबुकोहका रेशन संचालनालय के पास भी चिनौरी पहाडियों में भी जंगल आग के हवाले हो गया है।

————————

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

————————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 11 मार्च 2026 बुधवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….  11  मार्च 2026 बुधवार ✍️मनोज जायसवाल ———————— संपादकीय- ”भूला दिए गए… कलार समाज के जानेमाने हास्य कलाकार” स्व  कमलनारायण सिन्हा उस छत्तीसगढ़ी…

आज की टॉप 10 खबर 10 मार्च 2026 मंगलवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….  10  मार्च 2026 मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल ———————— संपादकीय- ”बस्तर की आम, इमली, चिराैंजी ” —इमली Tamarind का नाम सुनकर ही आपके मुंह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *