कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
14 फरवरी 2026 शनिवार
✍️मनोज जायसवाल
————————
संपादकीय—
”गलत कार्यों में संलिप्त दूसरों को ईमानदारी की दे रहे नसीहत”
—कोई इस रत्नगर्भा धरती को छेद करने में तुला है, तो कोई हरियाली को नष्ट करने में। कोई यहां बहने वाली पुण्य सलिला महानदी के रेत में चमकते हुए सोने को छान कर आभुषित करने की सोच रहा है,तो कोई इसी भुरभूरे रेत को यहां से बाहर निकाल कर उसे मकान,पुल तथा सड़क निर्माण में काम लाने की सोच रहा है। इसके बाद कोई इन लोगों को किसी न किसी तरह ब्लेकमेल का व्यवहार करते हुए पैसे नोंच कर स्वयं अमीर बनने की सोच रहा है, तो कोई उन खामियों को देख रहा है जिसके चलते उन उत्खननकर्ताओं को कायदे बता सकें। कुछकुछ ऐसे लोग भी हैं,जो खुद गलत कार्यों में अंदर तक संलिप्त हैं,और दूसरों को ईमानदारी की नसीहत दे रहे हैं। वो संभवतया यह समझते हैं कि उनके द्वारा किए जा रहे गलत तरीके से अर्थ उपार्जन को दूसरा नहीं जान रहा है। उन्हें कौन ये समझाए कि आपसे कहीं अधिक आम आदमी जागरूक है,जिसे तुम बुद्वू समझ रहे हो। कुल मिला कर कभी कभी देखता हूं तो कुछ लोगों का व्यवहार ही ब्लेकमेलिंग सा हो गया है। जिस व्यवहार से उन्हें सहयोग मिले। अलबत्ता इस व्यवहार से मिलना तो दूर व्यवहार इतना खराब हो रहा है कि अंदर ही अंदर एक दूसरे के जान के दुशमन बने हुए हैं ऐसा लगता है। क्योंकि देश के अन्यत्र कोने में हो रही उत्खनन में ऐसा जघन्य अपराध हो चुका हैं। यह तो तय है कि रोजमर्रा में आम लोगों को सिर्फ खाने पीने जैसी चीजों की ही जरूरत नहीं होती। रोटी,कपड़ा मकान ये जीवन के अहम जरूरते हैं। जैसे चले किसी का काम न रूके यह प्रयास हो। ताकि किसी को किन्हीं वस्तुओं के चलते अभाव महसूस न हो सके। कार्य सबके बने ऐसा प्रयास हो कि किसी के कार्य में खलल ना पड़े। ऐसा व्यवहार हो कि किसी को अंदर ही अंदर ऐसा ना लगे कि किन्हीं माध्यम उन्हें मीठे शब्दों में ब्लेकमेलिंग किया जा रहा हो।
मनोज जायसवाल
————————
1 . सट्टा खिलवाने वाले व्यक्ति पर पुलिस की रेड। थाना सिटी कोतवाली एवं सायबर सेल कांकेर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

गिरफ्तार आरोपियों में ओमप्रकाश साहू पिता तुलसी राम साहू उम्र 51 वर्ष निवासी शांतिनगर कांकेर थाना कांकेर
बरामदगी का विवरणः- सट्टा पट्टी 01 नग । एक नग डाट पेन। नगदी रकम 1500 रूपये। दो नग मोबाईल।
पुलिस टीम का विवरणः- निरीक्षक जितेन्द्र कुमार साहू, उप.निरी. दयालू राम साहू, आरक्षक शैलेन्द्र चतुर्वेदी, रूद्र जुर्री एवं सायबर से प्रभारी यशवंत श्याम, प्र.आर. सचिन शोरी, आर. रामरतन निषाद, ज्ञान ठाकुर।
02. चोरी करने वाले एक आरोपी एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को किया गया गिरफ्तार।ग्राम बनसागर में बने एनीकेट के लोहे गेट को चोरी कर मोटर सायकल से ले जाते पकडे गये। थाना नरहरपुर पुलिस की कार्यावाही ।

—पुलिस जानकारी अनुसार घटना का का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी संदीप कुंजाम पिता कांशी राम कुंजाम उम्र 35 वर्ष निवासी बनसागर थाना नरहरपुर ने थाना में आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 12.02.2026 को रात्रि के लगभग 09.00 बजे प्रार्थी के ग्राम बनसागर नकटी नदी में बने डेम के फाटक कीमती 4000 रूपये को दो व्यक्ति अपने मोटर सायकल HF Deluxe क्रमांक CG 05 W6046 में चोरी कर किशनपुरी से आंखीहर्रा रोड होते हुए नरहरपुर की ओर ले जा रहे थे। जिसकी रिपोर्ट पर थाना नरहरपुर में अपराध क्रमांक 36/2026 धारा 303(2),3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया था। पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में,एएसपी योगेश साहु,डीएसपी अविनाश ठाकुर के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी नरहरपुर निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल के नेतृत्व में थाना नरहरपुर से टीम गठित कर विवेचना कार्यवाही दौरान आरोपी अजीत कुमार कल्लों पिता बलिराम कल्लो उम्र 21 वर्ष एवं विधि से संघर्षरत् बालक दोनों निवासी बतबनी थाना नरहरपुर को घेराबंदी कर अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर अपराध घटित करना कबुल करने पर दिनांक 13.02.2026 को गिरफ्तार कर विधिवत् कार्यवाही कर उक्त आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया गया।
पुलिस टीम का विवरण:-
निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल थाना प्रभारी नरहरपुर, सउनि पल्टुराम मण्डावी, प्र.आर. 1428 जगदीश नेताम, आर. 728 निलेश निषाद, आर. 670 खेमराज नेताम, आर. 1020 टिकेश्वर नेताम रहे।
———————
03. ग्रामीणों से जमीन मरम्मत एवं नौकरी लगाने व लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।आरोपी के विरूद्व थाना कोरर एवं थाना बड़ांजी (जगदलपुर) में दर्ज है -धोखाधड़ी के 02 प्रकरण।आरोपी से किया गया जप्त एक नग मोटर सायकल एवं ग्रामीणों के जमीन संबंधी कागजात। थाना कोरर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस की कार्यवाही।

—पुलिस जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण में प्रार्थी आनंद राम उसेण्डी निवासी भोड़िया थाना कोरर के द्वारा दिनांक 27.01.2026 को थाना आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी नोमेश कुंजाम पिता कपूरचंद ग्राम मालगांव चौकी दुधावा थाना नरहरपुर जिला उ0ब0 कांकेर के द्वारा मेरे एवं मेरे परिवार वालों से कुल 2437567.00 रू. (चौबीस लाख सैतीस हजार पांच सौ सढसठ) लोन दिलाने के नाम पर झांसा देकर, नौकरी लगाने के नाम पर धन राशि हडप कर धोखाधड़ी किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए निखिल राखेचा (भापुसे.) पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, श्री योगेश साहू ASP कांकेर के मार्गदर्शन में, मोहसिन खान एसडीओपी कांकेर के पर्यवेक्षण में, थाना कोरर द्वारा विशेष टीम गठित की,जाकर आरोपी के बारे में पता तलाश हेतु टीम रवाना किया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान घटना दिनांक से आरोपी फरार था। जिसकी निरंतर पता साजी की जा रही थी। पता साजी के द्वारा सूचना मिला कि, आरेापी ग्राम गोविन्दपुर में गुरूद्वारा के पास खड़ा की सूचना पर थाना कोरर से टीम तैयार कर रवाना हुआ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरेापी को पकड़कर थाना लाये जिनसे बारिकी से पूछताछ करने पर मो.सा. को ग्राम हात्मा विश्रामपुरी में रखना बताने से आरोपी के पेश करने पर मोटर सायकल को जप्त किया गया एवं आरोपी द्वारा धोखाधड़ी किये गये रकम के बारे में पूछताछ करने पर निजी कार्य, स्वयं एवं पत्नि के ईलाज में खर्च होना बताते हुए अपराध कारित करना कबूल करने पर आरेापी को गिरफ्तार कर दिनाँक 14/02/2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण एवं आपराधिक रिकार्ड:-
नोमेश कुंजाम पिता कपूरचंद कुंजाम उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम मालगांव थाना सरोना जिला उ0ब0 कांकेर,
निरीक्षक जितेन्द्र गुप्ता, सउनि छत्रपाल सिंह साहू, आर. 161 विनोद साहू, 1075 भारत दुग्गा, 1000 मनोज साहू, म.आर. 964 सुमित्रा गोटा पुलिस टीम में रहे।
————————
04.शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी को दीगर राज्य कर्नाटक से किया गया गिरफ्तार। फरार आरोपी को अंतागढ़ पुलिस ने शिरा(कर्नाटक) से किया गिरफ्तार। महिला अपराध पर थाना अंतागढ़ पुलिस की सख्त कार्यवाही।
–———————
05.आज चारामा नगर में जंगो रायतार इंग्लिश मीडियम स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी शामिल हुई। उन्होंने इस अवसर पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वार्षिकोत्सव जो है वह हमारे बच्चों के लिए किसी त्यौहार से कम नही है। इसके लिए वह महीनों से तैयारी में लगे रहते हैं। आज बच्चों के उत्साह और उनकी प्रस्तुति को देखकर हम सबको भी आनंद आ रहा है। मंच से कांकेर विधायक आशा राम नेताम ने भी संबोधित किया। इस मौके पर श्रवण दर्रो परगना मांझी चारामा, संस्था की प्राचार्य सुनीति सलाम, सेवानिवृत्त जज बी. एस. सलाम, डॉ. अरविंद कोर्राम,पालक समिति अध्यक्ष शारदा सिन्हा, रैन कांगे, के.एल. मरकाम, गंगाराम जुर्री, देवप्रसाद जुर्री, सुरेन्द्र जुर्री, हरिश्चंद्र कांगे, महत्तम जुर्री, हितेश शोरी, भुनेश्वर कुंजाम, राकेश मंडावी, डोमेश कोमरे कांग्रेस के विजय ठाकुर‚ ठाकुर राम कश्यप‚ नरेंद्र यादव‚हिरवेंद्र साहू‚ रोहित नेताम महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता‚शाला स्टाफ एवं आम लोग काफी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद लिया।

———————–
06.सामाजिक समरसता सम्मेलन 2026 मंच पीढापाल में आज कांकेर विधानसभा के विधायक आशा राम नेताम शामिल हुए उन्होंने इस मौके पर जनता को संबोधित किया।

———————–
07. आज पीढापाल में कांकेर विधायक आशा राम नेताम ने विभीन्न विकास कार्यो का लोकार्पण किया। उन्होंने पीढापाल में लेम्पस के पास टीना शेड, बाजार स्थल टीना शेड,महतारी सदन, सीसी रोड साल्हेभाट का भूमिपूजन,कुरेटी देव स्थल साल्हेभाट का लोकार्पण किया।

———————–
08.चारामा नगर से सटे ग्राम गिरहोला के आवास पारा में श्री पिपलेश्वर महादेव प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम मे भानुप्रतापपुर कीं विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी शामिल हुई। मौके पर ग्रामवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान ग्राम पटेल छगन लाल यादव जी, सरपंच संगीता कोड़ोपी , नम्मू नेताम ,उमेश यादव,प्रकाश यादव, मोहित साहू संगीता साहू , राधु रजक,के. एल. मरकाम सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

———————
09.कृषक उन्नति योजना के तहत लगभग ₹10,000 करोड़ का भुगतान, भाजपा मंडल दुर्गूकोदल के महामंत्री शकुंतला नरेटी ने फैसले का किया स्वागत।
— मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद प्रदेश सरकार द्वारा धान बेचने वाले किसानों को ₹3100 प्रति क्विंटल के मान से अंतर की राशि होली से पहले एकमुश्त देने की घोषणा की गई है।इस निर्णय को भाजपा मंडल दुर्गूकोदल के महामंत्री एवं ग्राम पंचायत दुर्गूकोदल की सरपंच श्रीमती शकुंतला नरेटी ने किसानों के लिए ऐतिहासिक और जनहितकारी कदम बताया है।
———————
10. असमय ठंड एवं गर्मी के चलते रबी में धान की फसल ऊपर नहीं उठ रहा। कई किसानों ने बताया कि निंदानाशक दवाईयां काम नहीं कर कर रही है‚जिसके चलते किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है।
———————
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–






