कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
06 फरवरी 2026 शुक्रवार
✍️मनोज जायसवाल
————————


—भारतीय जनता युवा मोर्चा कांकेर द्वारा आज शहर के नए बस स्टैंड स्थित डोम में बस्तर संभाग स्तरीय बजट युवा सम्मेलन आयोजित किया गया।सम्मेलन में जहां मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन, विधायक आशा राम नेताम, मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा, छग हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष शालिनी राजपूत वही मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री अमित साहू, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहाउपस्थित रहे ।युवा सम्मेलन को संबोधित करते युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने कहा यह युवा शक्ति बजट है। ऑरेंज इकोनॉमी, पर्यटन और खेलो इंडिया मिशन के जरिए युवाओं के लिए नए अवसरों द्वार खुलेंगे। भारत को दुनिया का डेटा सेंटर हब बनाने टैक्स में बड़ी छूट दी गई है। हम तेजी से बढती अर्थव्यवस्था बनकर ही संतुष्ट नहीं है। बल्कि जल्द से जल्द तीसरी अर्थव्यवस्था बनना चाहते हैं। ये बजट अपार अवसरों का राजमार्ग है। ये बजट वर्तमान के सपनों को साकार करता है। भारत जिस रिफॉर्म्स पर सवार है, बजट से उसे नई गति मिलेगी।उन्होंने कहा कि सनराइज सेक्टर को जिस मजबूती के साथ महत्व दिया है वह अहम है। रेयर अर्थ कॉरिडोर, क्रिटिकल मिनिरल्स पर बल, टैक्सटाइल, हाईटेक टूल मैनुफैक्चरिंग जैसी चीजें भविष्य और वर्तमान की जरूरतों का ध्यान रखती हैं।श्री टिकरिहा ने कहा कि देश में रिफॉर्म एक्सप्रेस चल पड़ी है। जो बदलाव किए गए हैं वो एक्सप्रेशन से भरे हुए भारत के साहसिक प्रतिभाशाली युवाओं को खुला आसमान देते हैं। बजट से रिफॉर्म्स को नई गति मिलेगी। ये स्किल, स्केल और सस्टेनेबिलिटी को मजबूत करने का प्रयास है। सबसे बड़ी पूंजी नागरिक, इसी में निवेश किया।भाजपा प्रदेश मंत्री अमित साहू ने कहा कि लिथियम आयरन बैटरी समेत 12 महत्वपूर्ण खनिजों पर सीमा शुल्क समाप्त किए जाने से ईवी औ इलेक्ट्रानिक्स सस्ते होंगे। राज्यों को बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 1.5 लाख करोड़ रूपए का 50 साल तक के लिए पूर्व घोषित ब्याज मुक्त ऋण जारी रखा जाएगा। छत्तीसगढ़ के लिए बजट में किए गए प्रावधानों का जिक्र करते हुए कहा कि केन्द्रीय बजट 2026-27 में छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कई रणनीतिक प्रावधान किए गए हैं। चूँकि छत्तीसगढ़ एक खनिज संपन्न और जनजातीय बहुल राज्य है, इसलिए केंद्र सरकार का ध्यान यहाँ की कनेक्टिविटी, जनजातीय कल्याण और औद्योगिक विकास पर केंद्रित है।श्री जैन ने बजट प्रस्ताव के प्रावधानों की चर्चा करते हुए कहा कि इस बजट में सरकार ने मुख्य रूप से कर सुधारों, विनिर्माण और तकनीक पर जोर दिया है। मध्यम वर्ग के लिए व्यक्तिगत आयकर स्लैब में बदलाव कर नई आयकर व्यवस्था को और अधिक आकर्षिक बनाने पर जोर दिया गया है। 12 लाख रूपए तक की सालाना आमदनी पर अब कोई कर नहीं लगेगा। वेतनभोगी कर्मचारियों की मानक कटौती की सीमा बढ़ाकर 75 हजार रूपए करने का प्रस्ताव भी स्वागतेय है। उसी प्रकार वरिष्ठ नागरिकों के लिए कर कटौती की सीमा दुगुनी कर 1 लाख रूपए कर दी गई है।
विधायक आशाराम नेताम ने कहा कि बजट में इंफ्रा को मजबूत करने के लिए कई बड़े कदम उठाए गए हैं। हाई स्पीड रेल कॉरिडोर टियर टू और थ्री शहरों के विकास पर ध्यान ये सारे कदम विकसित भारत की यात्रा की गति को और तेज करेंगे। किसी भी देश की सबसे बड़ी पूंजी नागरिक हैं। हमने इस पर निवेश किया है। हमारा प्रयास स्किल, स्केल और सस्टेनिबिलिटी को मजबूत करने पर रहा है।युवा सम्मेलन का संचालन युवा मोर्चा जिला महामंत्री धनेंद्र ठाकुर ने व आभार प्रदर्शन युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कुणाल ठाकुर ने किया ।
इस कार्यक्रम में सुमित्रा मारकोले, राजा पांडे,जितेंद्र मरकाम, अशोक बलेचा ,राजा देवनानी,संजय सिन्हा, हेमप्रभा कटभेर,ब्रिज मोहन तिवारी, तारा ठाकुर,तेजेश्वरी सिन्हा,संजू गोपाल साहू, संजय साहू, दिनेश रजक,डॉ देवेन्द्र कुमार साहू,ओमप्रकाश साहू,अरविंद जैन,भानु नेताम,देवेन्द्र टेकाम,शंकर सरकार,जयंत अठभेया,नारायण पोटाई, मीरा सलाम,शकुंतला जैन, निखिल बलेचा,शिल्पा साहू,ईश्वर कावड़े,अनूप शर्मा,पीयूष वलेचा,जतिन अटभैया, दीपांशु जैन,आकाश सोलंकी,रोशन साहू,मीरा सलाम,बीरेंद्र साहू,मंजू सारथी,संकेत नसीने ,आशीष उयके श्रदेश चौहान,बांके बिहारी,अंजू नेगी,अंकित तिवारी, बिनेश जैन,टिकेंद्र साहू, अंशु शुक्ला आदि उपस्थित रहे ।
02. मनरेगा बचाओ संग्राम एवं कलेक्ट्रेट घेराव कार्यक्रम कांकेर में दिखी एकता।

—मनरेगा बचाओ संग्राम एवं कलेक्ट्रेट घेराव कार्यक्रम कांकेर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, विधायक श्रीमति सावित्री मनोज मंडावी, पूर्व मंत्री गंगा पोटाई राजेश तिवारी एवं जिला अध्यक्ष बसंत यादव एवं कांग्रेस के नरेंद्र यादव,हिरवेंद्र साहू,श्रीमती मांडवी दीक्षित सहित जिले भर से कांग्रेसी शामिल हुए।
———————
03. सहायक उपकरण पाकर दिव्यांगजनों के चेहरे खिले, तत्काल दी गई बैटरी चलित ट्रायसाईकिल।

—कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा चारामा निवासी दो दिव्यांगजनों 61 वर्षीय लछिन्दर साहू और 39 वर्षीय पूरन चंदेली को मोटराईज्ड ट्रायसाईकिल प्रदान किया गया। दोनों दिव्यांगों ने ट्रायसाईकिल प्रदान करने के लिए कलेक्टर को आवेदन प्रस्तुत किया था, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उन्हें आज ट्रायसाईकिल प्रदान की गई। सहायक उपकरण पाकर दिव्यांगों के चेहरे खिल उठे, उन्हांने कहा कि अपनी दिनचर्या में आने-जाने में बहुत परेशानी होती थी, ट्राईसाईकिल मिलने से उन्हें रोजगार मेला, परिवारिक कार्यक्रम में जाने में सहुलियत होगी। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।
————————
04. कलेक्ट्रेट परिसर एवं आसपास के परिधि में धारा-163 लागू । धरना, प्रदर्शन, सभा, रैली, जुलूस, नारेबाजी इत्यादि पूर्णतः प्रतिबंधित।
—कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के धारा 163 (1) (2) के अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर तथा परिसर के आसपास 200 मीटर की परिधि में लोक शांति एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 04 फरवरी 2026 से 03 अप्रैल 2026 तक कुल 60 दिवस की अवधि के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। इस अवधि के दौरान कलेक्टर परिसर एवं परिसर की आसपास के 200 मीटर के दूरी को धरना, प्रदर्शन, सभा, रैली, जुलूस, नारेबाजी इत्यादि के लिए पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है।
–———————
05. लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को जिले के 12 परीक्षा केन्द्रों में 3333 परीक्षार्थी होंगे शामिल।
— छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली पूर्वान्ह 10 बजे से मध्यान्ह 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपरान्ह 03 बजे से शाम 05 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें जिले के 12 परीक्षा केंद्रों में 3333 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कलेक्टर श्री निलेशकुमार महोदव क्षीरसागर द्वारा परीक्षा के सफल संचालन हेतु डिप्टी कलेक्टर सुश्री आस्था बोरकर को नोडल अधिकारी तथा सहायक संचालक शिक्षा श्री लक्ष्मण कावड़े को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रारंभिक परीक्षा के लिए जिले में स्थापित शासकीय भानुप्रतापदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर में 500, शासकीय इंदरू केंवट कन्या कॉलेज भीरावाही अलबेलापारा कांकेर में 400, शासकीय नरहरदेव हायर सेकेंडरी स्कूल कांकेर 313, कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल लट्टीपारा कांकेर 400, शासकीय पंडित विष्णुप्रसाद शर्मा हायर सेकेण्डरी स्कूल गोविन्दपुर कांकेर में 200, डाईट कांकेर में 180, शासकीय महिला आईटीआई कांकेर में 180, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल सिंगारभाट में 180, शासकीय कन्या हॉस्टल हाई स्कूल सिंगारभाट में 180, शासकीय कन्या हाई स्कूल मांझापारा कांकेर 200, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल सिदेसर में 300 तथा शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल बागोडार में 300 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
———————–
06.किसान की आय बढ़ाने वाला बजट है, भारत को विकसित भारत बनाने वाला बजट है, लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने वाला बजट है-लता उसेंडी

—केंद्रीय बजट 2026 किसान की आय बढ़ाने वाला बजट है, भारत को विकसित भारत बनाने वाला बजट है, लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने वाला बजट है, भारत को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने वाला बजट है व्यापारियों को टैक्स के झंझटों से राहत देने वाला बजट है महिलाओं को समान अवसर देने वाला बजट है उक्त बातें विधायक व पूर्व मंत्री लता उसेंडी ने भाजपा कार्यलय में प्रेसवार्ता में कही ।उन्होंने कहा कि बजट में युवाओं के लिए प्रावधान करते पांच नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप खोली जाएगी । बजट में महिलाओं के लिए प्रावधान, ग्रामीण महिलाओं के लिए सी मार्ट की घोषणा, लखपति दीदी योजना के विस्तार का ऐलान किया गया। बजट में किसानों के लिए प्रावधान करते पशुपालकों के लिए लोन सब्सिडी का ऐलान, मछली पालन हेतु 500 बड़े तालाब निर्माण का ऐलान, काफी किसानों के लिए विशेष कोक योजना का ऐलान, अखरोट एवं बादाम के किसानों के लिए विशेष योजना का ऐलान, किसानों को उद्यमी बनने कई ऐलान बजट में छोटे किसानों के आमदनी बढ़ाने विशेष प्रावधान किया गया है ।उन्होंने आगे कहा कि बजट में व्यापारियों के लिए प्रावधान करते हुए एमएसएमई के छोटे उद्योगों के लिए एसएमई विकास निधि 10,000 करोड़ की विशेष योजना का ऐलान, विदेश में एक करोड रुपए तक की प्रॉपर्टी पर पेनल्टी खत्म, मिनिमम अल्टरनेटिव टैक्स को घटाकर 14% किया गया। तेंदूपत्ता पर टीसीएस घटकर दो प्रतिशत किया गया है इससे छत्तीसगढ़ के तेंदूपत्ता संग्राहकों को भी लाभ मिलेगा।स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े बड़े ऐलान करते हुए लोगों को सस्ती दवाइयां उपलब्ध कराने ,भारत को बायो फार्मा हब बनाने हेतु 40,000 करोड रुपए की मदद दी जाएगी । बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने 5 बड़े मेडिकल हब बनाने का बड़ा निर्णय लिया गया है । बुजुर्गों की मेडिकल मदद के लिए सरकार डेढ़ लाख केयर टेकर देगी शुगर और कैंसर की दवा सस्ती होगी । तीन नए बड़े आयुर्वेदिक अस्पताल बनाए जाएंगे । गंभीर बीमारियों पर आयात शुल्क में पूरी छूट से दवाइयां सस्ती होंगी ।बजट में अन्य महत्वपूर्ण प्रावधान करते देश में 20 नए जलमार्ग बनाने का ऐलान किया गया है । 7 नए रेलवे कॉरिडोर बनाए जाएंगे जिससे हाई स्पीड ट्रेनों से लोगों का सफर कम समय में पूरा होगा । तीन केमिकल पार्क का निर्माण होगा । पर्यटन को बढ़ावा देने 10000 नए टूरिस्ट गाइड बनाए जाएंगे । 4000 नई इलेक्ट्रिक बसें चलाने का ऐलान किया गया है।बजट में टैक्स रिफॉर्म्स करते विदेश यात्रा में टीसीएस 5% से घटकर 2% किया गया । NRI को प्रॉपर्टी बेचने के लिए TAN नंबर की आवश्यकता नहीं । आयकर रिटर्न भरने की तारीख को बढ़ाया गया।इस प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन, विधायक आशा राम नेताम, मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा, सुमित्रा मारकोले, अशोक वलेचा, राजा देवनानी, संजय सिन्हा, बृज मोहन तिवारी, दिनेश रजक, अरविंद जैन, डॉ देवेंद्र साहू आदि उपस्थित रहे ।
———————–
07. बस्तर पंडुम 2026: दुर्गुकोंदल से 46 प्रतिभागी संभागीय प्रतियोगिता हेतु जगदलपुर रवाना
– बस्तर अंचल की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोककला और पारंपरिक जीवन शैली को सहेजने तथा प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित “बस्तर पंडुम 2026” के अंतर्गत इस वर्ष विकासखंड, जिला एवं संभाग स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में विकासखंड दुर्गुकोंदल के प्रतिभागियों ने विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को संभागीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु आज दुर्गुकोंदल से जगदलपुर रवाना किया गया।
———————–
08.पीएमश्री आत्मानंद स्कूल दुर्गुकोंदल में “परीक्षा पे चर्चा” का लाइव प्रसारण, कक्षा 6वीं से 12वीं तक के छात्र रहे शामिल
– पीएमश्री शासकीय स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय दुर्गुकोंदल में दिनांक 06-02-2026 दिन शुक्रवार को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख कार्यक्रमों में से “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम के 9वें संस्करण का सीधा प्रसारण लाइव स्मार्ट टी.वी. के माध्यम से किया गया। इस आयोजन में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के समस्त छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।
–———————
09.लखनपुरी में विद्युत वितरण केन्द्र द्वारा छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का आयोजन, हितग्राहियों का सम्मान
—-लखनपुरी में दुर्गा मंच के पास विद्युत वितरण केन्द्र लखनपुरी द्वारा छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कनिष्ठ अभियंता संतोष साहू ने रजत महोत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के क्रियान्वयन और उससे मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया।इस अवसर पर वितरण केन्द्र से जुड़े सभी ग्रामों के सम्माननीय उपभोक्ताओं तथा घरेलू, गैर-घरेलू, एकलबत्ती, कृषक जीवनज्योति एवं प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के लाभान्वित हितग्राहियों को जनप्रतिनिधियों द्वारा सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने रजत महोत्सव के आयोजन की सराहना की और योजनाओं की जानकारी को उपयोगी बताया।
———————
10.हादसों पर नहीं लग रहा विराम। कांकेर से माकडी आ रहे युवकों की मौत।

— आज अलसुबह स्वीफट डिजायर कार सीजी 19 बीएच 0146 कांकेर से ओल्ड माकडी की ओर उक्त कार में 06 लोग आ रहे थे कि गोविंदपुर रामदेव टाईल्स के सामने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए पेंड से टकरा गये। इस हादसे में चालक भावेश गजबल्ला उम्र 17 पिता विकास गजबल्ला, हर्ष मसीह 18 वर्ष कांकेर, रोहित ध्रुव कांकेर, आयुष पिता कार्तिक कोर्राम 15 वर्ष उदयनगर कांकेर, घायल हैं, पुलिस सुत्रों के जानकारी के अनुसार इसी कार में बैठे युवराज एवं वेदान्त की दर्दनाक मौत हो गई है। ये युवक जन्मदिवस मनाने जा रहे थे। वेदांत का ही जन्मदिवस था।मृतकों के परिवार में शोक की लहर है।
———————
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–






