आज की टॉप 10 खबर 04 फरवरी 2026 बुधवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
  04 फरवरी  2026 बुधवार

✍️मनोज जायसवाल

 ———————— 

1 . डंवरखार में सीसी रोज सहित अन्य विकास कार्यों का कांकेर विधायक आशा राम नेताम द्वारा भुमिपूजन। 
—ग्राम डंवरखार में आज विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन कांकेर विधानसभा के विधायक आशा राम नेताम शामिल हुए। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर, मंडल भाजपा के समस्त पदाधिकारी एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
 ———————— 

02. अंधे कत्ल की गुत्थी को घटना के 48 घंटे के भीतर सुलझा कर दोनों आरोपियों को किया गया गिरफ्तार। आरोपी से मोटर सायकल एवं मोबाईल जप्त।

—पुलिस जानकारी अनुसार  घटना का संक्षिप्त विवरण  विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 02.02.2026 को चौकी दुधावा के ग्राम बांगाबारी के बुढ़ा तालाब के पचरी में अज्ञात महिला का शव मिलने से बांगाबारी गांव व बाजार के लोगों में दहशत का माहौल होने पर ग्राम बांगाबारी के दशरथ नेताम, जमीन बट्टी द्वारा चौकी दुधावा में सूचना दिया गया। सूचना प्राप्त होने उपरान्त  पुलिस अधीक्षक एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में तत्काल बांगाबारी जाकर घटना स्थल निरीक्षण किया गया। गवाहों पंचानों एवं ग्रामीणों से उक्त अज्ञात महिला जिसका शव साड़ी से लपेटा हुआ तालाब में मिला था कि साड़ी से चेहरा हटवाकर वाट्स एप  ग्रुप में पहचान हेतु भेजा गया, उक्त महिला की पहचान ग्राम बासनवाही की नेहा वट्टी पिता कलस राम वट्टी उम्म्र 18 वर्ष के रूप में हुई। ग्रामीणों द्वारा शव को देखकर हत्या की आशंका जाहिर की गई।

अज्ञात मृतिका का शव एवं अज्ञात आरोपी के पता साजी हेतु  पुलिस अधीक्षक तत्काल टीम गठित किया गया। पुलिस टीम तत्परता से कार्य कर कड़ी जोड़ा गया एवं हत्या के आरोपी बिरेन्द्र ध्रुव पिता जोहन ध्रुव उम्र 33 वर्ष एवं भागवत पिता जोहन ध्रुव उम्र 23 वर्ष ग्रम जबर्रा जिला धमतरी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी बिरेन्द्र ध्रुव द्वारा उक्त मृतिका के साथ प्रेम संबंध होना बताया तथा आरोपी पूर्व से शादीशुदा था जिसे मृतिका दुबारा शादी करने के लिए कहे जाने और शादी नहीं करने पर जेल भेजने की धमकी से परेशान होकर आरोपी ने अपने दोस्त भागवत पिता जोहन ध्रुव के साथ मिलकर योजना बनाकर दिनांक 01.02.2026 के रात्रि में बासनवाही गांव आकर मृतिका को भगाने की बात कहकर बुलाया और अपने साथ मोटर सायकल में बैठाकर बांगाबारी तालाब ले गये। बातचीत करने पचरी में ले गये। फिर मृतिका को तालाब के पानी में दोनों आरोपी ने मिलकर डुबाकर हत्या करना स्वीकार किया। आरोपियों द्वारा मृतिका के चप्पल एवं मोबाईल को तालाब में फेक दिया गया था एवं साक्ष्य छुपाने हेतु कपड़े तथा आधार कार्ड को को भी फेक दिए।

घटना को अंजाम देने पश्चात दोनों आरोपी भागकर अपने गांव चले गये। पुलिस टीम द्वारा त्वरित रूप से दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ कर उनके निशानदेही पर उक्त साक्ष्य को एकत्र किया गया। बाद आरोपी बिरेन्द्र ध्रुव पिता जोहन ध्रुव उम्र 33 वर्ष एवं भागवत पिता जोहन ध्रुव उम्र 23 वर्ष ग्राम जबर्रा जिला धमतरी को गिरफ्तार कर न्यायिक डिमांड हेतु अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

  ———————

03. आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत।

—कलेक्टर   निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 में दिए गए अधिकारों का प्रयोग करते हुए नदी में डूबने एवं गड्ढे में गिरने व डूबने से मृत्यु होने के दो प्रकरण में मृतक के आश्रितों लिए चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। सरोना तहसील अंतर्गत ग्राम ठेमा निवासी 75 वर्षीय नवल राम विश्वकर्मा की नदी में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके पुत्र कृष्णा और नकुल के लिए चार लाख रूपए तथा कांकेर तहसील के ग्राम तेलावट निवासी 23 वर्षीय योगेश्वर कुमार निषाद की गड्ढे में गिरकर डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम आश्रित राजेन्द्र निषाद एवं श्रीमती परमिला निषाद के लिए संयुक्त रूप से चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है।

———————— 

04. प्रतिबंधित नशीली दवाई/टेबलेट बेचने वाला आरोपी के मेडिकल दुकान सीज।  पखांजूर पुलिस, मेडिकल टीम एवं राजस्व विभाग की संयुक्त कार्यवाही। 

— पुलिस जानकारी अनुसार  घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि दिनांक 02.02.2026 को पंखाजूर पुलिस ने ग्राम उजाला पीव्ही 02 निवासी प्रकाश बैरागी जो हाई स्कूल खेल मैदान छोटेकापसी में न्स्ज्त्।ब्प्छम् कंपनी का प्रतिबंधित ज्तंउंकवस भ्लकतवबीसवतपकम ंदक च्ंतंबमजंउवस ज्ंइसमजे 19 स्ट्रीप में कुल 282 टेबलेट व नशीली दवाई बिक्री रकम 1000/-रूपये के कब्जे से पकड़कर आरोपी के विरूद्ध छक्च्ै ।ब्ज्े की धारा- 21(ठ) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मेडिकल संचालक/आरोपी को कांकेर जेल भेजा गया है।
श्री निखिल अशोक राखेचा (भापुसे) पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर के निर्देशानुसार, श्री राकेश कुर्रे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर के मार्गदर्शन में श्री रवि कुजूर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पंखाजूर के पर्यवेक्षण में थाना पखांजूर, मेडिकल टीम एवं राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 04.02.2026 को प्रकाश बैरागी का ग्राम कापसी में स्थित मेडिकल दुकान का निरीक्षण कर दुकान को प्रषासन द्वारा सील किया गया ।

 ———————

05. धान खरीदीः किसानों के हित में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर अतिरिक्त दो दिवस धान खरीदी की व्यवस्थाa

—मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश में किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण राहत प्रदान की गई है। इसके अंतर्गत तीन श्रेणियों के किसानों को धान विक्रय हेतु अतिरिक्त दो दिवस दृ 05 एवं 06 फरवरी 2026 तक खरीदी की अनुमति प्रदान की गई है।  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार तीन प्रकार के किसान इस अतिरिक्त अवधि में धान विक्रय कर सकेंगे ऐसे किसान, जिनके द्वारा 10 जनवरी 2026 के पश्चात टोकन हेतु आवेदन किया गया, किंतु सत्यापन नहीं हो पाया है। ऐसे किसान, जिनके द्वारा 10 जनवरी 2026 के पश्चात आवेदन किया गया तथा सत्यापन उपरांत उनके पास धान पाया गया है। ऐसे किसान, जिन्हें दिनांक 28 जनवरी 2026, 29 जनवरी 2026 एवं 30 जनवरी 2026 को टोकन प्राप्त हुआ था, परंतु किसी कारणवश वे निर्धारित तिथि पर धान विक्रय नहीं कर पाए थे।  किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए बारदाना एवं हमालों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। राज्य सरकार का यह निर्णय किसानों के प्रति संवेदनशीलता और उनकी उपज के सुरक्षित एवं सुचारु विक्रय के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

  ———————–

06. ऑपरेशन उजियारा के तहत अवैध नशे के विरूद्ध कार्यवाही।  थाना नरहरपुर पुलिस द्वारा अवैध रूप से देशी महुआ शराब बेचने वाली आरोपिया के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यावाही।आरोपीया के कब्जे से 07 लीटर देशी महुआ शराब कीमती 700/-रूपये को जप्त किया गया।

—पुलिस जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि कांकेरपुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर थाना नरहरपुर द्वारा शहर में शराबियों, नशेड़ी, गंजेड़ियो, नशीली पदार्थ का सेवन कर उत्पात करने वाले असामाजिक तत्वों पर सत्त निगरानी रखने आवश्यक कार्यवाही कर असामाजिक तत्वों एवं अपराध पर अंकुश लगाने पुलिस थाना नरहरपुर द्वारा अवैध देशी शराब एवं ब्रिकी रकम जप्त कर आरोपीया के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा- 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

थाना नरहरपुर में दिनांक 03.02.2026 को जरिये मुखबिर से सूचना मिला कि वत्सला टेकाम निवासी वार्ड 15 नरहरपुर द्वारा अपने घर पर अवैध रूप से देशी महुआ शराब ब्रिकी हेतु घर में रखा है कि सूचना पर बताये गये स्थान की घेराबंदी कर रेड़ कार्यवाही किया गया। जो उसकेे घर, कमरा में 07 लीटर देशी महुआ शराब कीमती 700/-रूपये को जप्त कर आरोपीया के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा- 34(2) के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। पुलिस टीम में निरीक्षक सोमेश बघेल थाना प्रभारी नरहरपुर, प्रधान आरक्षक खेमराज नेताम, आरक्षक निलेश साहू, महिला आरक्षक सरिता गोटी रहे।

कांकेर पुलिस की अपील:-
 अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधों को रोक सकती है, इसी उद्देश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन नंबर 94791-55125 संचालित की जा रही है। यह दी गई हर सूचना एवं सूचनकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।

 ———————–

07. मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर नियंत्रण व निगरानी रखने कलेक्टर ने दिए निर्देश मेडिकल स्टोर्स में सीसीटीवी की अनिवार्यता व विद्यार्थियों को कोटपा एक्ट की जानकारी देने पर दिया जोर।

-स्वापक औषधि एवं मनः प्रभावी पदार्थों के अनधिकृत व्यवसायियों पर नियंत्रण के लिए गठित जिला स्तरीय छब्व्त्क् समिति की बैठक आयोजित कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित की गई, जिसमें गांजा एवं नशीली दवाई एवं विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर नियंत्रण एवं निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही गांजा एवं नशीली दवाइयां के अंतरराज्यीय एवं अंतरजिला आवेदन व्यापार पर भी प्रभावी ढंग से रोक लगाने हेतु निर्देशित किया। आज दोपहर आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के प्रावधानों की जानकारी स्कूलों एवं कॉलेजों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को देने के भी निर्देश दिए। साथ ही जिले में संचालित सभी मेडिकल स्टोर्स में नशीली दवाइयां से संबंधित दस्तावेजों की निरंतर जांच करने और इन स्टोर्स में कार्यशील अवस्था में सीसीटीवी की उपलब्धता का भी परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों को दिए। साथ ही जिले में नशापान से ग्रस्त व्यक्तियों को नशा मुक्ति अभियान चलाकर जागरूकता लाने के भी निर्देश कलेक्टर ने दिए। विशेष तौर पर आश्रम-छात्रावासों में नशापान की गतिविधियां से किशोरवय बालकों को मुक्त रखने की दिशा में ठोस कदम उठाने के भी निर्देश कलेक्टर ने दिए। इसके अलावा स्कूलों के आसपास विशेष अभियान चलाकर नशे से संबंधित गतिविधियों पर प्रभावी ढंग से रोक लगाने के लिए अनुविभागीय अधिकारी को निर्देशित किया। बैठक में उपस्थित पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा ने बताया कि जिले में महकमे द्वारा उजियारा अभियान चलाकर प्रतिबंधित एवं सूखा नशा, शराब, गांजा आदि के विरूद्ध पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को मादक द्रव्य व अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर तत्काल सूचित करने की भी बात कही। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, वन, कृषि, स्कूल शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, आबकारी सहित एवं खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

———————

08. जनगणना अधिकारी नियुक्त।

–कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी   निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जनगणना अधिनियम-1948 की धारा 4 की उपधारा (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए तथा पूर्व में जारी समस्त अधिसूचनाओं को अधिक्रमित करते हुए प्राधिकारियों को जनगणना अधिकारी नियुक्त किया गया है। जारी आदेशानुसार कांकेर जिले की सीमाओं के भीतर अपर कलेक्टर   जितेन्द्र कुमार कुर्रे को जिला जनगणना अधिकारी तथा जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी   विनोद अहिरवार को अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार राजस्व अनुविभाग कांकेर, सरोना एवं नरहरपुर के क्षेत्राधिकार के भीतर अपर कलेक्टर   अरूण कुमार वर्मा को अनुविभागीय जनगणना अधिकारी, राजस्व अनुविभाग चारामा के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चारामा   नरेन्द्र कुमार बंजारा, अनुविभाग भानुप्रतापपुर एवं दुर्गूकोंदल के क्षेत्राधिकार हेतु अनुविभागीय अधिकारी भानुप्रतापपुर   गंगाधर वाहिले, अनुविभाग अंतागढ़ एवं आमाबेड़ा के लिए अनुविभागीय अधिकारी अंतागढ़  राहुल कुमार रजक तथा अनुभाग पखांजूर, बांदे एवं कोयलीबेड़ा के क्षेत्राधिकार के लिए अनुविभागीय अधिकारी पखांजूर   टीकाराम देवांगन को अनुविभागीय जनगणना अधिकारी नियुक्त किया है।

इसी तरह राजस्व तहसील कांकेर में तहसीलदार कांकेर   पुष्पराज पात्र को चार्ज जनगणना अधिकारी नियुक्त किया गया है। तहसील चारामा की सीमाओं के भीतर तहसीलदार चारामा श्री सत्येन्द्र शुक्ला, तहसील नरहरपुर की सीमाओं हेतु तहसीलदार नरहरपुर   पौरस वेनताल, तहसील सरोना के लिए तहसीलदार सरोना  मोहित कुमार साहू, भानुप्रतापपुर तहसील के लिए तहसीलदार भानुप्रतापपुर   सुरेन्द्र कुमार उर्वशा, दुर्गूकोंदल क्षेत्राधिकार में तहसीलदार दुर्गूकोंदल   कुलदीप ठाकुर, तहसील अंतागढ़ के क्षेत्राधिकार हेतु तहसीलदार अंतागढ़   वीरेन्द्र कुमार नेताम, तहसील आमाबेड़ा क्षेत्राधिकार हेतु तहसीलदार आमाबेड़ा   कुणाल सरवैया, तहसील पखांजूर के क्षेत्राधिकार सीमाओं के भीतर तहसीलदार पखांजूर  केतन कुमार भोयर, तहसील कोयलीबेड़ा के क्षेत्राधिकार हेतु तहसीलदार कोयलीबेड़ा श्री युवराज साहू और तहसील बांदे के क्षेत्राधिकार की सीमाओं के भीतर नायब तहसीलदार  भरतलाल ब्रम्हे को चार्ज जनगणना अधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी ने इसी तरह नगरीय निकायों में भी नगर चार्ज अधिकारी की नियुक्ति की है।

आदेश के अनुसार नगरपालिका परिषद कांकेर क्षेत्रांतर्गत  पवन कुमार मेरिया मुख्य नगरपालिका अधिकारी को नगर चार्ज अधिकारी नियुक्त किया है। इसी तरह नगर पंचायत चारामा के लिए नगर पंचायत चारामा के मुख्य नगरपालिका अधिकारी  हेमंत कुमार नेताम, नगर पंचायत नरहरपुर के लिए मुख्य नगरपालिका अधिकारी नरहरपुर  रोशन सिंह ठाकुर, नगर पंचायत भानुप्रतापपुर के लिए मुख्य नगरपालिका अधिकारी भानुप्रतापपुर  आई.एल. पटेल, नगर पंचायत अंतागढ़ के लिए मुख्य नगरपालिका अधिकारी अंतागढ़ सुश्री हंसा ठाकुर तथा नगर पंचायत पखांजूर के क्षेत्राधिकार की सीमाओं के भीतर मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत पखांजूर  सुनील कुमार जैन को नगर चार्ज जनगणना अधिकारी नियुक्त किया गया है।

———————

09. आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत।

— कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 में दिए गए अधिकारों का प्रयोग करते हुए सर्प काटने एवं गड्ढे में गिरने व डूबने से मृत्यु होने के दो प्रकरण में मृतक के आश्रितों लिए चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांकेर तहसील के ग्राम कानागांव निवासी 34 वर्षीय श्रीमती कौशिल्या कोर्राम की सर्प काटने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम आश्रित श्री पिरेन को चार लाख रूपए तथा कांकेर तहसील के ग्राम तेलावट निवासी 25 वर्षीय बिरेन्द्र कुमार साहू की गड्ढे में गिरकर डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनकी पत्नी श्रीमती वेदिका साहू को चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है।

  ———————

10.पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर में पदस्थ एक आरक्षक ने नाथियानवागांव जंगल में फांसी लगा कर आत्महत्या की। क्या वजह है, इस खुदकुशी का यह पुलिस जांच में पता चलेगा। वजह शव के पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा।

———————

-विशेष-

बांदे में शनिदेव महाराज का महोत्सव प्रारंभ।  

— पखांजुर क्षेत्र के बांदे में पूर्ण आशा एवं उत्साह के साथ  शनिदेव महाराज महोत्सव का भव्य शुभारंभ हो गया।   महोत्सव, कलश यात्रा मे हजारों की संख्या में श्रद्वालु भक्तों की भीड दिखायी दी।  

 ———————-

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

 

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–

 

 

  • Related Posts

    आज की टॉप 10 खबर 10 फरवरी 2026 मंगलवार

    कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   10  फरवरी  2026 मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”युरिया खाद के नाम किसानों को हताशा” —जिले का चारामा विकासखंड जो स्वावलंबी और…

    आज की टॉप 10 खबर 09 फरवरी 2026 सोमवार

    कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   09  फरवरी  2026 सोमवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  ”जीवन को कैसे स्मार्ट बनायेगी ये स्मार्ट मीटर” लगातार महंगाई से त्रस्त लोगों के लिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *