आज की टॉप 10 खबर 02 फरवरी 2026 सोमवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
  02 फरवरी  2026 सोमवार

✍️मनोज जायसवाल

 ———————— 

संपादकीय

”नर,नारी धान, जैविक खाद के नाम पर…”-

– किसानों के खेतों तक नेटवर्किंग एजेंट जैविक खाद,दवाई के नाम लुभा रहे हैं। विभागीय सर्वे जरूरी।
—चारामा क्षेत्र में नर,नारी धान का कितना रकबा किन-किन किसानों के नाम पंजीकृत किया गया है। कौन-कौन सी कंपनियां कार्य कर रही है। कौन कितने एजेंट हैं। नेटवर्क के जरीये किसानों के खेतों तक जो उत्पाद पहुंचायी जा रही है,उसका कोई रजिस्ट्रेशन है, या सब किनारे की दुकान की भांति चलायी जा रही है। बेरोजगारी वो कारण है,जिसके चलते रोजगार नहीं होने से तरह तरह की युक्ति अपनायी जा रही है कि कहीं से दो पैसे मिले।
जैसी तमाम बातों को लेकर कृषि केंद्र दुकानों का संचालन कर रहे लोग वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी या जिला स्तर के अधिकारी से मिल कर ज्ञापन सौंप सकते हैं। नर-नारी धान जिसका प्रति क्विंटल दर बीते कुछ वर्षों में खासा रेट था,आज कम है।
किसानों को उनके खेत की मेड तक बगैर पैसा लगाये खाद,बीज,दवाई वो कहे तो नर्सरी लगा कर तक दिया जा रहा है,किसानों को उनकी इस सेवा की राशि उनकी धान ऊपज के बाद काट लिया जाता है। नर,नारी धान के लिए वो दवाई जो पॉलिनेशन के पूर्व डाली जाती है, भरी गर्मी में किसान रस्सी के सहारे हिलाते हुए पॉलीनेशन की प्रक्रिया पर पसीने बहाता है। सफल हो तो ठीक, वरन सफल नहीं हुआ तो लेने के देने पड सकते हैं। ऐसा हुआ भी है।
उत्पादित नारी धान की मार्केट में अच्छी रेट है,तो खर्चा भी तो हुआ रहता है,फिर किसान उनके खेतों की उर्वरा क्षमता जो आने वाले तीन वर्षों बाद पता चलता है कि कोई भी दवाई,खाद की कम मात्रा बेअसर होती है। किसान के लिए खुद को दोष देता नजर आता है।
सोचनीय है कि जो किसान मई जून के भरी गर्मी में पसीने बहाता है, उनको चलाने वाले कई एजेंट मालामाल हो गए हैं,कि मोटरसायकल में घुम-घुम कर बडी बडी बातों से किसानों को लुभाने वाले मंहगी कारों में घुम रहे हैं। अब तो नेटवर्किंग बिजनेस के रूप में कई एजेंट किसानों को मंहगी जैविक खाद,दवाई के नाम ठगा जा रहा है, लेकिन असलियत किसान जानता है कि इतनी मंहगी दवाई,खाद डालूंगा तो सबसे पहले यह खेत के लिए ऊंट के मुंह में जीरा के समान है,तो दूसरी ओर इसके सहारे रहूं तो खुद का बेडा गर्क होना है।
नेटवर्किंग एवं नर,नारी धान के नाम पर इतने एजेंट घुम रहे हैं कि इनका विभाग में रजिस्ट्रेशन है कि नही गौर करने वाली बात होगी। इन दोनों के अतिरिक्त अब कई जागरूक किसान नामी कंपनियों के कृषि दवाई ऑनलाईन भी मंगाने लगे हैं,जिसके चलते स्थानीय कृषि केंद्र खोले बेरोजगार जो कृषि विभाग के तमाम नियमों का पालन करते दुकान चला रहे हैं, वे स्वयं खाली नजर आ रहे हैं,ग्राहकों की भीड जो खत्म हो रही है। कुछ दिन में ऐसा ना हो कि कृषि केंद्र में सन्नाटा ना छा जाये।
आगे वो लिस्ट तैयार है कि किसानों के खेतों में कौन‚किस गांव से लोग आ रहे हैं‚यह भी बताएंगे कि उन्होंने स्वयं नर‚नारी धान लगाया है कि नहीं। नहीं लगाया तो क्यों नहींॽ नेटवर्किंग के नाम जैविक खाद की दर एवं सच्चाई से आप रूबरू होंग।
—मनोज जायसवाल
————————
1 . अवैध रूप से महुआ शराब बेचने वाले के उपर की गई आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही। 
—पुलिस जानकारी अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में 01 फरवरी को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम कन्हारपुरी रोडपारा में निर्मल पोटाई द्वारा अवैध महुआ शराब को बिक्री करने के लिए रखा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ व मौके के गवाह के साथ मुखबीर द्वारा बताये हुए स्थान पर पहुंचकर विधिवत् रेड कार्यवाही किया गया। निर्मल पोटाई के कब्जे से 05 लीटर वाली पीले रंग की जरकीन में 05 लीटर व एक 02 लीटर वाली स्प्राईट बाटल में 01 लीटर कुल 06 लीटर हाथ भट्टी से बना देषी महुआ शराब मिला। जिसकी किमत 600/-रू. व आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से शराब बिक्री रकम 150/-रू. मौके पर बरामद कर पंचनामा तैयार किया गया। आरोपी को शराब बिक्री एवं रखने के संबंध में नोटिस जारी किया गया आरोपी द्वारा कोई लिखित दस्तावेज प्रस्तुत नही करने पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 14/2026 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

———————— 

02.अवैध देशी महूआ शराब बिक्री करते 01 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार । आरोपी के कब्जे से 25 लीटर देशी महूआ शराब एवं बिक्री रकम 1000 रू. बरामद। थाना बान्दे जिला कांकेर पुलिस की कार्यवाही।

—पुलिस जानकारी अनुसार  मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में दिनांक 02/02/2026 को मुखबीर सूचना पर बान्दे पुलिस द्वारा घटना स्थल पीव्ही. 107 शक्तिनगर] इरपानार आरोपी विधान अधिकारी पिता कृष्णपद अधिकारी उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम पीव्ही. 107 शक्तिनगर, इरपानार थाना बान्दे जिला उत्तर बस्तर कांकेर अवैध रूप से धन अर्जित करने के लियें हाथ भट्टी से बना देशी महुआ शराब 25 लीटर एवं बिक्री 1000रू. बरामद कर जप्त किया गया आरोपी के विरूध्द आबकारी अधिनियम कि धारा 34(2) के तहत् अपराध पंजी बध्द कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय पेश किया गया।

  ———————

03. यातायात पुलिस कांकेर की  सख्त कार्रवाई  से लोग हुए सचेत। शराब पीकर वाहन चलाने वालों की  खैर नहीं। थाना पहूंच कर मिन्नतें करते रहे लेकिन कार्रवाई  विधिवत होती रही।

—वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर यातायात विभाग की सख्त चालानी कार्रवाई से बगैर लाईसेंस, शराब पी कर वाहन चलाने वालों में हडकंप मचा हुआ है। लगातार यातायात पुलिस की चालानी कार्रवाई के संदर्भ आज 02 फरवरी की हुई कार्यवाही देखें तो तेज गति बस पर – 06, कार/अन्य वाहन – 08 ,सीट बेल्ट – 05 मोबाइल – 01 तीन सवारी – 02 मालवाहक में सवारी – 02 नो पार्किंग – 01 इस तरह कुल 25 प्रकरण बनाये गये।

आज केशकाल घाट के पांचवे मोड पर दो ट्रकों के चलते यातायात बाधित रहा। इसके चलते दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। यातायात पुलिस द्वारा यातायात बहाल की गई।

वीडियो—केशकाल घाट के पांचवे मोड में ट्रकों के फंसने से यातायात बाधित रहा।

———————

—कांकेर पुलिस की अपील—

———————— 

04. एकलव्य आदर्श विद्यालय में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 07 फरवरी तक आमंत्रित।

— जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 07 फरवरी तक मंगाए गए हैं। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयां में शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीयन www.eklavya.cg.nic.in के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भरे गए ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार 08 से 10 फरवरी तक की जा सकती है। चयन परीक्षा 01 मार्च 2026 दिन रविवार को प्रातः 10 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जायेगा। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश चयन परीक्षा हेतु पात्रता रखने वाले इच्छुक विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने एवं सहयोग हेतु जिले के सभी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों एवं मंडल संयोजक, कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत से सम्पर्क कर सकते हैं।

 ———————

05. सामान्य सभा की बैठक अब 05 फरवरी को

— जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक अब 05 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। उक्त बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी की अध्यक्षता में 04 फरवरी आयोजित होना था, जिसे संशोधित करते हुए अब 05 फरवरी गुरूवार को नियत की गई है। जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मंडावी ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को एजेण्डावार अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया है।

  ———————–

06. रिजर्व फारेस्ट क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण को हटाया गया।

—आज गढियापहाड के नीचे,कोरर वन परिक्षेत्र आफिस की दीवार से आगे पहाड के ऊपर की ओर यहां बसे राकेश सोनकर के अतिक्रमण को शिकायत के आधार पर हटाया गया। रेंजर धनलाल साहू के साथ समस्त फारेस्ट स्टाफ मौजूद रहा। अतिक्रमणकर्ता द्वारा वन कर्मियों के साथ अभद्रता देखा गया।

 ———————–

07. शहीद कंगलू कुम्हार की पुण्यतिथि पर दुर्गूकोदल में भव्य आयोजन, भूपेश बघेल का ऐतिहासिक स्वागत।

—स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद कंगलू कुम्हार की पुण्यतिथि के अवसर पर 2 फरवरी 2026 को दुर्गूकोदल में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मनोज मंडावी का ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्गूकोदल एवं विभिन्न कांग्रेस संगठनों द्वारा भव्य और जोशीला स्वागत किया गया।

ये थे‚ उपस्थित
इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बीरेश ठाकुर , जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बसंत यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। स्वागत कार्यक्रम एवं श्रद्धांजलि आयोजन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धनेश नरेटी, जनपद अध्यक्ष गोपी बढ़ाई, जनपद उपाध्यक्ष आनंद तेता, विधायक प्रतिनिधि हुमन मरकाम, मंडल अध्यक्ष बाबूलाल कोला, राम गावड़े, जनपद सदस्य सविता ऊईके, अमिता ऊईके, रूमा राय, हीरोतीन, रघु गोस्वामी, महत्तम दुग्गा, गन्नू सिंहा, राजू सांगोडिया, हृदय बघेल, अनूप दीवान, लतीफ ध्रुव, विनोद राणा, सिया दरो, केसर शोरी, नंदकिशोर नेताम, मुन्ना सिंहा, नीरज कोसमा, सियाराम पोटाई, भुनेश नरेटी, जीतू नरेटी, हीरालाल कोमरा, पूरन बघेल, दयालूराम कोराम, नंदू कुलदीप, नंदू नेताम, उदय पुरामें, घनश्याम ठाकुर, नर्सु हिड़को, चैन सिंह, दिनदयाल पटेल, लच्छू राम नरेटी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

———————

08. नरहरपुर वार्ड क्रमांक 7 में  प्रकाश सिंह  के निवास पर आयोजित नामकरण संस्कार कार्यक्रम में  कांकेर विधायक आशा राम नेताम  शामिल  हुए। इस मौके पर उन्होने नवजात शिशु को स्नेह आशीर्वाद दिया। परिवार के सभी लोग  इस खुशी के मौके पर विधायक को पाकर प्रफुल्लित नजर आए।

 ———————

09.आज ग्राम मावलीपारा (दुधवा) में आयोजित मानस गान कार्यक्रम में कांकेर विधानसभा के विधायक आशा राम नेताम शामिल हुए। उन्होंने इस मौके पर कहा- ऐसी आध्यात्मिक परंपराएँ हमारे समाज को संस्कार और एकता की शक्ति देती हैं। सबको अच्छे रास्तों पर चलना है।

  ———————

10.   उप मुख्यमंत्री अरूण साव कल कांकेर में होंगे। वे बालोद में आयोजित जिला साहू समाज के शपथ ग्रहण समारोह के बाद कांकेर आयेंगे।

 ———————-

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

 

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–

 

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 1 फरवरी 2026 बुधवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   11  फरवरी  2026 बुधवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”मंच पर थोथी वाहवाही से अधिक दुवाएं” —यही समय होता है, मानवता दिखाने का!…

आज की टॉप 10 खबर 10 फरवरी 2026 मंगलवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   10  फरवरी  2026 मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”युरिया खाद के नाम किसानों को हताशा” —जिले का चारामा विकासखंड जो स्वावलंबी और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *