कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
01 फरवरी 2026 रविवार
✍️मनोज जायसवाल
————————
-कांकेर पुलिस की अपील –
अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधो को रोक सकती है, इसी उद्देश्य से जिला-उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन नंबर 94791-55125 संचालित की जा रही है। यह दी गई हर सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।

————————

————————
02. कांकेर पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा और अपराधों की रोकथाम के लिए “महिला रक्षा टीम” का किया गया शुभांरभ।

—आज 01 फरवरी को पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक राखेचा (भापुसे) के निर्देशानुसार, आकाश श्रीश्रीमाल (भापुसे) ASP भानुप्रतापपुर, दिनेश कुमार सिन्हा ASP कांकेर के मार्गदर्शन में सुश्री प्रतिभा लहरे, DSP (बाल विरूद्ध अपराध अन्वेषण), सुश्री विंकेश्वरी पिंदे DSP (मुख्यालय) की उपस्थिति में महिलाओं की सुरक्षा, सुगमता, सम्मान एवं सशक्तिकरण को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिले में “महिला रक्षा टीम” का शुभांरभ किया गया । कांकेर पुलिस का अभिनव पहल का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, उनके विरुद्ध घटित अपराधों की रोकथाम, उन्हें त्वरित सहायता प्रदान करना और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित कराना है।
महिला रक्षा टीम द्वारा स्कूल, काॅलेज एवं छात्रावास एवं अन्य स्थलों में पेट्रोलिंग कर महिलाओं व बालिकाओं को अभिव्यक्ति ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं शिकायत पेटी (SHe-बॉक्स) के माध्यम से ऑफलाइन अपनी शिकायतों को दर्ज करने के संबंध में एवं उसके निराकरण के संबंध में जागरूक किया जाएगा। महिला रक्षा टीम द्वारा मेला/मड़ई/साप्ताहिक बाजार में शिविर लगाकर महिला सुरक्षा पर कार्यक्रम कराकर ग्रामीण एवं शहरी महिलाओं तथा बालिकाओं को घरेलू हिंसा , गुड-टच, बैड-टच , बाल अपराध, बाल विवाह, बालश्रम, बाल तस्करी, पाॅक्सो एक्ट, बेटी बचाओ -बेटी पढाओं, सायबर अपराधों से बचाव तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग , सेल्फ-डिफेंस जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध किसी भी प्रकार की प्रताड़ना, छेड़छाड़, हिंसा या अन्य अपराध की स्थिति में सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबर 94791-55925भी जारी किया गया है। जिसमें सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान को गोपनीय रखी जायेगी ।
———————
03. अवैध रूप से महुआ शराब बेचने वाले के उपर की गई आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही। महुआ शराब कुल 17 लीटर जप्त किया गया। थाना सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस की कार्यवाही।

—मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में दिनांक 01.02.2026 शहर में शराबियों, नशेड़ी, गजेड़ियो, अवैध शराब, नशीली पदार्थ का सेवन कर उत्पात करने वाले असामाजिक तत्वो पर सतत् निगरानी रखने आवश्यक कार्यवाही कर शहर में निरन्तर पुलिसिंग गस्त कार्यवाही कर असामाजिक तत्वों एवं अपराध पर अंकुश लगाने पुलिस थाना कांकेर द्वारा लगातार शहर मे पेट्रोलिग के दौरान वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी दौरान दिनांक 01.02.2026 को मुखबीर सुचना के आधार परः-
(1) आबकारी एक्ट के तहत् ग्राम इच्छापुर चौक के पास में आरोपी कल्याण प्रधान के विरूध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर विद्यिवत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफतार आरोपी कल्याण प्रधान पिता शिव लाल प्रधान उम्र 19 वर्ष निवासी उसेली थाना आमाबेडा कांकेर
———————
04. विधायक सावित्री मनोज मंडावी की मौजूदगी में कोडाखुरी के 15 कार्यकर्ताओं का कांग्रेस प्रवेश, संगठन को मिली मजबूती।

—नवनिर्वाचित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्गूकोंदल के अध्यक्ष धनेश नरेटी एवं कांग्रेस मंडल अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम के अवसर पर कांग्रेस संगठन को बड़ी मजबूती मिली, जब ग्राम कोडाखुरी के 15 से श्यामलाल उइके,चरण सिंह गावड़े,हरसिंह दुग्गा‚आन्नुराम उइके,सदेसिंह तुलावी ,हीरालाल दुग्गा‚ झार्रीपारा से नोहर मंडावी‚सोनू गावड़े ,अनिल गावड़े
रमेश दुग्गा ,विकास कुमार‚लछमन,कमलेश कुमार‚लखन कुमार एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी से मोहभंग होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। यह कार्यक्रम भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मनोज मंडावी की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस प्रवेश करने वाले कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे वर्तमान भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यशैली से असंतुष्ट हैं। साथ ही उन्होंने पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा आम जनता, किसानों, आदिवासियों एवं कमजोर वर्गों के हित में किए गए कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामने की बात कही।अध्यक्ष गोपी बढ़ाई, जनपद उपाध्यक्ष आनंद तेता, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शोपसिंह आचला, विधायक प्रतिनिधि हुमन मरकाम, उदयपुराम जनपद सदस्य एवं सभापति श्रीमती सविता उयके, हेमलता उयके, निर्मला रजमन कोवाची, सुशीला रसालू गावड़े, धनसाय हुरा, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रूमा राय, राजू सगोडिया, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
–———————
05. विकसित भारत के संकल्प को सशक्त करने वाला बजट—आशा राम नेताम‚विधायक कांकेर ।

— वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अपना 9 वां और मोदी सरकार का 15 वां पूर्ण बजट पेश किया, जिसका लाइव प्रसारण आज दुर्गूकोंदल के पुराना अस्पताल के बैठक सभा कक्ष में किया गया जिसमें मुख्य रूप से केंद्रीय बजट श्रवण प्रभारी देवलाल दुग्गा भुतपूर्व विधायक, सह प्रभारी निखिल राठौर अध्यक्ष नगर पंचायत भानुप्रतापपुर, बिदेसिंह कल्लो मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री शकुंतला नरेटी, रामचंद्र कल्लो, देवेंद्र टेकाम, विजय पटेल, अशोक जैन, पीलम नरेटी, नागसाय तुलावी, नर्रोतम चौहान, बीरेंद्र देहारी, देवजी देहारी, शिरो कोमरे हरिषा मंडावी, सियाराम मंडावी, रघुनाथ मंडावी, राजू नायक, सतीश जैन, मनोज बघेल, राहुल जाम्बुरकर, बीरेंद्र जैन विनोद उईका उपस्थित रहें।

तो ग्राम सरोना बस स्टैंड स्थित यशवंत सुरोजिया के कॉम्प्लेक्स में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026–27 के बजट भाषण का कांकेर विधायक आशा राम नेताम ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक श्रवण किया। उन्होंने कहा यह बजट विकसित भारत के संकल्प को सशक्त करने वाला, गरीब–युवा–महिला–किसान के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है।
———————–
06. लखनपुरी में कथन सत्य साबित हुआ—”जाको राखे साईया‚मार सके ना कोय”
—जिले में सडक हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहे है। आज अपरान्ह राष्ट्रीय राजमार्ग 30 लखनपुरी पेट्रोल पम्प के सामने बडा हादसा होने से बचा। अगर सामने से कोई वाहन आ रहा होता तो हादसे गंभीर हो सकता था। बताते चलें रायगढ से किसी अधिकारी को लेने केशकाल जा रही वाहन क्रमांक सीजी 14 एमई 7184 जैसे ही पेट्रोल पम्प के पास पहूंचा था,कि सामने का एक टायर फट गया। टायर फटते ही चक्का ही बाहर निकल गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह दो तीन पलटी खाई और अंत में उल्टा पलट गई। लेकिन इस वाहन मे चालक राजकुमार पटेल ने बताया कि अन्य दो में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। इसे लेकर आज यहां चर्चा का विषय बना रहा और लोगों ने कहा-जाको राखे साईंया मार सके ना कोय।

———————–
07. चारामा विकासखंड के महानदी महादेव घाट टांहकापार घाट में पुल की स्वीकृती के बाद अब संघर्ष समिति द्वारा बैठक का आयोजन कर प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री को बधाई देने के लिए राजधानी रायपुर कूच करने वाले हैं। कब जायेंगे यह अभी तय नहीं है। बताया जा रहा है कि पहले वे विधायक से सलाह मशविरा करने चारामा जायेंगे।
———————
08. स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कंगलु कुम्हार जी की पुण्यतिथि के अवसर पर 2 फरवरी को दुर्गूकोंदल में एक भव्य एवं गरिमामय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन कोसरिया कुम्हार समाज, स्वतंत्रता सेनानी स्मृति समिति एवं क्षेत्रवासियों के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न होगा।

———————
09.
———————
10
———————-
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–







