आज की टॉप 10 खबर 18 जनवरी 2026 रविवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
  18  जनवरी  2026  रविवार

✍️मनोज जायसवाल

 ————————

संपादकीय

”प्रभावशाली होने के नाम भ्रम पाले हैं बेशर्म”

—छत्तीसगढ़ की लोक जीवन में जो आदर सम्मान जो कि अनजाने को भी दिया जाता है,इसका कई ऐसे लोग हैं,जिन्हें किसी के यहां जाने पर जो मान सम्मान मिलता है,उनका गलत फायदा उठा रहे हैं। यह भ्रम पाले बैठे हैं कि वे बड़े प्रभावशाली हैं। इनमें कई बड़े नेटवर्किंग के फ्राड लोग भी है,जो कि यहां के गांव-गांव पहले तो अपने रिश्तेदारों यानि अपनों को ठगा और दूसरों को भी अपने मीठे बोल से लाखों का चपत लगाया जिनके पास पर्याप्त सबूतों सहित समाज में लड़ाई की छाप न जाये कर चुप बैठे रहे और ये तथाकथित समाजसेवा के नाम जगह-जगह चाय पानी पीकर घूमंतु जीवन जीते अपने सामाजिकता और ऊंचे ओहदे का परिचय दे रहे हैं ये लोग अपने हितों को देखते खुद घर द्वार बना लिये। लेकिन ऐसे कमाई भी किस काम का जो कि ये चोर की भांति कभी मोबाईल बंद कर तो कभी बाहर-बाहर कुर्ते पाजामा पहन कर जो जानकार नहीं है उनके पास अपने सामाजिक प्राणी होने का नाटक कर अपना सम्मान बनाए रखने का प्रयास करते हैं। ये बेशर्मी लोग जिस होटल में बैठ जाएं वहां भी ये अपने साथ जाने वालों के जेब से ही पैसे निकलवा लेते हैं। नेटवर्किंग बिजनेस में लाखों करोड़ों की बातों से मुंह चलाने वाले ऐसे छुटभैयों की खुद की औकात अपने मोटर सायकल बनाने की नहीं होती। अगर बात सच नहीं है तो खुद देख लें कि उनकी मोटर सायकल भी कैसे घूंमंतु परिवारों की तरह दिखायी देती है। बड़ी बातें करने वाले ये लोग एक कपड़े में घर से निकलते हैं तो पांच दिनों बाद दूसरे दूसरों के यहां बिताकर वापस आते हैं।खुद अपने घर का संस्कार ऐसा कर डाला है कि उनके पुत्र को नहीं पता कि उनका बाप कहां है। बाप को भी नहीं पता कि उनका पुत्र कहां है। इनके किसी के घर जाने पर ऐसे लोग को रूक जाओ कहने लायक भी नहीं है। क्योंकि यदि आप दो बार रूक जाओ बोलो तो ये तुम्हारे ही घर रूक जाएं। बेशर्मी जो कूट कूट कर भरी है,किसी के घर रूकने पर उनकी तकलीफों की सोच होती तो इन्हें शर्म आती। खुद अपने को प्रभावशाली मानने वाले लोगों को देख लें कि इनका कितना प्रभाव है इनके परिवार से ही विदित हो जाता है कि स्वयं की इनके परिवार के लोग नहीं मानते।
✍️मनोज जायसवाल
 ————————
1 .आज जिले के ग्राम पुसवाड़ा में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय संगीतमय सस्वर मानस गान महोत्सव में कांकेर विधायक   आशा राम नेताम  शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों की उपस्थिति रही।
 
———————— 

02. मानस गान कार्यक्रम चपेली(चारामा) में शामिल हुई भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी।

—ग्राम चपेली ( कहाड़गोंदी ) में आयोजित त्रिदिवसीय मानसगान महोत्सव में सम्मिलित होकर जनमानस को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जी बताये मार्ग पर चलने की आहृवान किया।

  ———————

03. मैराथन में शामिल हुए विधायक देवेंद्र यादव।

—दुर्गूकोंदल विकासखंड अंतर्गत ग्राम झिटाकाटोला में आयोजित परेकोडो संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन समारोह उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में संकुल क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल के उपाध्यक्ष  आनंद तेता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।दुर्गूकोंदल विकासखंड अंतर्गत ग्राम झिटाकाटोला में आयोजित परेकोडो संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन समारोह उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में संकुल क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल के उपाध्यक्ष   आनंद तेता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

 ———————

04. कांकेर  में  भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का भव्य अभिनंदन।

—बढ़ते नशा के विरूद्ध आज जिला एन‌एस‌यूआई के तत्वावधान में नरहरदेव मैदान में आयोजित कांकेर मैराथन मे एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव एवं भिलाईनगर के विधायक देवेंद्र यादव शामिल हुए उन्होंने मैराथन धावकों का उत्साह वर्धन करते हुएं नशा से दूर रहने की सबको शपथ दिलायी। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी जी,प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव जनक नंदन कश्यप, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बसंत यादव, नरेश ठाकुर महामंत्री प्रदेश कांग्रेस, एवं एनएसयूआई व युवा कांग्रेस के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

 ———————

05. मोटर सायकल चोरी करने वाले 02 आरोपी पुलिस के गिरफ्त में। आरोपियों के कब्जे से चोरी किये गये मोटर सायकल बरामद।थाना सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस की कार्यवाही।

— पुलिस जानकारी अनुसार मामले संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी परमेश्वर पटेल पिता सोनित पटेल उम्र 32 वर्ष साकिन बागोडार बाजारपारा थाना कांकेर ने मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनाँक 04.11.2025 को वह अपने रिश्तेदार टिकेश्वर पटेल निवासी बेलरगांव जिला धमतरी जो किडनी की बिमारी से कोमल देव अस्पताल कांकेर में भर्ती था, उसे देखने अपने मोसा एचएफ डिलक्स क सीजी 19 बी. एच. 1062 से कोमल देव अस्पताल कांकेर आया था। अपने मोसा को अस्पताल के सामने उपर तरफ जहां अन्य मोसा. पार्किंग होती है वहां सुबह करीब 11/00 बजे रखकर अस्पताल अंदर अपने रिश्तेदार टिकेश्वर पटेल को देखने चला गया जहां से करीब 01 घंटा बाद वापस आया देखा जहां पर मैं अपने मोसा. को पार्किंग में खड़ा किया था वहां पर मेरा मोसा. क सीजी 19 बीएच 1062 नहीं था। जिसके सबंध में आस पास में मौजूद लोगों तथा अस्पताल के बाहर के लोगों से पुछताछ कर पता किया कोई पता नहीं चला। घटना के संबंध में मैं अपने बड़े पिताजी नरेश कौशल और अपने भैया चंद्रकांत पटेल को बताकर उनके साथ पता तलाश किया परंतु मेरे मोसा. का कोई पता नहीं चला। कोई अज्ञात चोर मेरे मोसा सीजी 19 बीएच 1062 को कोमल देव अस्पताल कांकेर के सामने से चोरी कर ले गया है, कि रिपोर्ट पर थाना कांकेर में अपराध क्रमांकः- 28/2026 धारा-303(2),बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही कर चोरी गये मोसा. क्रमांक -सीजी 19 बीएच 1062 को आरोपी अशोक उईके एवं उसके साथी कालेश कुंजाम से बारीकी से पूछताछ कर उनके कब्जे से बरामद कर जप्त किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजने की अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। सम्पूर्ण कार्यवाही में प्रभारी थाना प्रभारी उनि.सुरेन्द्र मानिकपुरी, के नेतृत्व में उनि.मनोरथ जोशी सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक यशवंत श्याम,आर.रामरतन निषाद का अहम भूमिका रहा है। 

———————–

06. ‘’आँपरेशन ‘उजियारा’ के तहत अवैध नशे के विरुद्ध कार्यवाही’’ ।

— पुलिस जानकारी अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक उ.ब.कांकेर   निखिल कुमार राखेचा(भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक   आकाश श्रीश्रीमाल (भापुसे) भानुप्रतापपुर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में एवं अनु.अधिकारी पुलिस श्री मोहम्मद मोहसिन खान के पर्यवेक्षण में शहर में शराबियों, नशेड़ी, गजेड़ियो, अवैध शराब, नशीली पदार्थ का सेवन कर उत्पात करने वाले असामाजिक तत्वो पर सतत् निगरानी रखने आवश्यक कार्यवाही कर शहर में निरन्तर पुलिसिंग गस्त कार्यवाही कर असामाजिक तत्वों एवं अपराध पर अंकुश लगाने पुलिस थाना कांकेर द्वारा लगातार शहर मे पेट्रोलिग के दौरान वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 17.01.2026 को ग्राम अर्जुनी बडे़पारा अटल चैक के पास में आरोपी दुलार जैन पिता बरतु राम उम्र 59 वर्ष निवासी ग्राम अर्जुनी बडे़पारा थाना कांकेर जिला उत्तर बस्तर कांकेर के कब्जे से 7 लीटर देशी महुआ शराब कीमती 700रूपये जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर विद्यिवत कार्यवाही किया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक जितेन्द्र कुमार साहू के नेतृत्व में उनि. सुरेन्द्र मानिकपुरी, मनोरथ जोशी प्रआर कौशल साहू आर.शैलेन्द्र चतुर्वेदी, मआर.सुभिया गोटा एवं थाना पेट्रोलिंग पार्टी का अहम भूमिका रहा है।

 ———————–

07. यातायात पुलिस कांकेर द्वारा परिवहन विभाग के साथ मिलकर गोविंदपुर स्कूल मैदान में स्कूल बसों को चेकिंग किया गया ।

—आज दिनांक 18 जनवरी 2026 को यातायात माह के क्रम में  निखिल राखेचा पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशानुसार, आकाश श्रीश्री माल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर तथा   दिनेश सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस कांकेर के मार्गदर्शन में   दीपक साव, रक्षित निरीक्षक यातायात प्रभारी कांकेर व यातायात बल कांकेर के द्वारा RTO  ऋषभ नायडू व परिवहन विभाग के टीम के साथ मिलकर शहर में संचालित प्राइवेट स्कूल बसों को गोविंदपुर स्कूल मैदान में बुलवाकर लगभग 55 स्कूल वाहनों का सम्पूर्ण दस्तावेज चेकिंग व वाहन का फिटनेस चेक कर वाहन चालक/ संचालकों को प्रत्येक गाड़ियों में हेल्फर रखने, ओव्हेरलोड नहीं करने, हमेशा निर्धारित वर्दी में रहने, बच्चों को रोड़ क्रास करवाते समय अपने हेल्पर के द्वारा करवाने, वाहन की सभी दस्तावेज हमेशा अपडेट रखने, स्कूल बसों में अग्नि समन यन्त्र रखने, ओव्हर स्पीड नहीं चलने, शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाने, किसी भी अज्ञात व्यक्तियों को लिफ्ट ना दे, स्कूल बसों में बच्चों के अलावा किसी अन्य को ना बिठाये, अगर नये वाहन चालक रखते है तो उसका दस्तावेज सत्यापन करवाने व बच्चों को सभी सुविधा उपलब्ध कराने निर्देश दिया गया।

 ———————

08. विकसित भारत जी राम जी योजना से मजदूरों के चेहरे पर लौटी मुस्कान। 125 दिन की मजदूरी से खुले रोजगार के नए आयाम।  

— जिले के विभिन्न विकासखंडों की ग्राम पंचायतों में संचालित कार्यस्थलों पर इन दिनों ‘विकसित भारत जी राम जी’ योजना के अंतर्गत सघन जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार ग्रामीणों एवं श्रमिकों को कार्यस्थल पर ही योजना के उद्देश्य, लाभ एवं नवीन प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
इस दौरान श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए कार्यस्थलों पर फूलों से आकर्षक रंगोली सजाई। साथ ही ग्रामीणों एवं मजदूरों द्वारा रैली निकाली गई तथा भव्य मानव श्रृंखला बनाकर शासन की इस जनकल्याणकारी योजना के प्रति एकजुटता और समर्थन प्रदर्शित किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को योजना के लाभों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी ने योजना के नवीन प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि ‘विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण)’ के अंतर्गत अब श्रमिकों को 125 दिन का सुनिश्चित रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही योजना में आजीविका संवर्धन से जुड़े विभिन्न कार्यों को भी सम्मिलित किया गया है। पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए 07 दिवस के भीतर अनिवार्य मजदूरी भुगतान का प्रावधान किया गया है।
उन्होंने बताया कि किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए वर्षा ऋतु में खेती-किसानी के दौरान 02 माह तक कार्य बंद रखने की सुविधा भी प्रदान की गई है। योजना में किए गए इन महत्वपूर्ण परिवर्तनों एवं नए प्रावधानों से श्रमिकों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। सीईओ श्री मंडावी ने आगे बताया कि मापदंडों के अनुरूप ग्राम पंचायतों को ए, बी एवं सी श्रेणी में वर्गीकृत किया जाएगा। प्राकृतिक आपदाओं अथवा असाधारण परिस्थितियों से निपटने हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है, जिससे 2047 तक विकसित ग्राम पंचायत निर्माण की परिकल्पना को साकार किया जा सके। इसके अंतर्गत अकुशल श्रमिकों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आजीविका से जोड़ा जाएगा तथा उनके कौशल विकास को बढ़ावा दिया जाएगा।
योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण, स्पेटियल टेक्नोलॉजी आधारित योजना निर्माण, मोबाइल एवं डैशबोर्ड आधारित निगरानी तथा साप्ताहिक सार्वजनिक प्रकटीकरण प्रणाली लागू की जाएगी।

  ———————

09.  यु-ट्युबर आकांक्षा टोप्पो द्वारा सोशल मीडिया पटल पर अपमानजनक एवं मानहानिकारक टिप्पणी प्रदेश के केबिनेट मंत्री रामविचार नेताम के विरूद्व जहर उगलने जैसी भाषा का इस्तेमाल की जा रही है। इसे लेकर चारामा थाने में भाजपा किसान मोर्चा ने आवेदन सौंपा है। 

  ———————

10.विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम 2025 से गांवों में आएगी विकास की क्रांति — रंजना साहू

—प्रधानमंत्री   नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ग्रामीण भारत के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए केंद्र सरकार द्वारा “विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम 2025” लाया गया है, जो गांवों को आत्मनिर्भर और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। उक्त बातें कांकेर जिला भाजपा संगठन प्रभारी व धमतरी की पूर्व विधायक रंजना साहू ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज भाजपा कार्यलय कमल सदन कांकेर में “विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम 2025” के प्रावधानों को जनता के बीच पहुंचाने हेतु कार्यशाला व सम्मेलन आहूत की गई । कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन ने की व मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला संगठन प्रभारी रंजना साहू, लोकसभा सांसद भोजराज नाग व विधायक आशा राम नेताम रहे ।

जिला संगठन प्रभारी रंजना साहू ने कहा कि यह अधिनियम किसानों, मजदूरों और गरीबों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है। उन्होंने याद दिलाया कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद अपने पहले संसदीय भाषण में ही श्री नरेंद्र मोदी जी ने सरकार को गरीबों के नाम समर्पित बताया था, जिसके अनुरूप घर-घर बिजली, शौचालय, आवास, जनधन खाते जैसी ऐतिहासिक योजनाएँ लागू की गईं। श्रीमती साहू ने बताया कि विकसित जी राम जी मे कांग्रेस केवल नाम को लेकर विरोध कर रही है और वीबी जी राम जी को लेकर भ्रम फैला रही है जबकि आजिविका मिशन रोजगार गारंटी योजना में अब उन मूलभूत सुविधाओं को भी शामिल किया गया जैसे छोटे पूल पुलिया, शेड बनाना, सी.सी. सड़क बनाना ऐसे कार्य पंच सरपंच अपने पंचायतों मे कार्यों कि प्राथमिक के साथ कार्य करवा सकते है वीबी जी राम जी मे पारदर्शिता लाई गई है इसमें कार्य 125 दिन होगा और जब खेती किसानी के दिनों में कार्य बंद रहेगा इसको लेकर भी कांग्रेस भ्रम फैला रही है इन सब बातों के साथ हमको जहां भी वीबी जी राम जी मे कार्य चल रहा होगा वहा जाकर बात करेंगे।

स्वागत उद्बोधन देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन ने बताया कि विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम मनरेगा का उन्नत, अधिक प्रभावी और पारदर्शी स्वरूप है। जहां मनरेगा में 100 दिनों का रोजगार मिलता था, वहीं अब इस अधिनियम के तहत ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों के सुनिश्चित रोजगार की कानूनी गारंटी मिलेगी, जिससे मजदूरों की आय में सीधा इजाफा होगा।

कार्यशाला को संबोधित करते लोकसभा सांसद भोजराज नाग ने कहा कि मजदूरी भुगतान सात दिनों के भीतर अनिवार्य होगा। यदि तय समय सीमा में भुगतान नहीं होता है तो विलंबित भुगतान पर मजदूर को अतिरिक्त राशि दी जाएगी, जो मजदूरी पर ब्याज के समान होगी। इससे मजदूरों को न्याय मिलेगा और भुगतान में देरी की समस्या समाप्त होगी। कृषि हितों की रक्षा को लेकर उन्होंने बताया कि बुवाई और कटाई के समय 60 दिनों तक कार्य स्थगित किए जा सकेंगे, ताकि किसानों को पर्याप्त श्रमिक मिलें और खेती प्रभावित न हो। इससे ग्रामीण पलायन रुकेगा और कृषि उत्पादन में स्थिरता आएगी।कांकेर विधायक आशाराम नेताम ने स्पष्ट किया कि मनरेगा में पूर्व में सामने आने वाली फर्जी मास्टर रोल, मशीनों के दुरुपयोग और धांधली जैसी शिकायतों का यह नया अधिनियम स्वतः समाधान करेगा। पारदर्शिता बढ़ेगी और वास्तविक मजदूरों को सीधा लाभ मिलेगा।

कार्यशाला में प्रस्तावना देते वीबी जी राम जी अधिनियम प्रचार कार्यक्रम के जिला संयोजक विजय मंडावी ने बताया कि अधिनियम के अंतर्गत चार प्रमुख क्षेत्रों—जल सुरक्षा, ग्रामीण अधोसंरचना, आपदा सुरक्षा और आजीविका संवर्धन पर विशेष फोकस किया जाएगा। जल संरक्षण, नदी-नालों का सुधार, कटाव रोकना और सिंचाई संरचनाओं का विकास प्राथमिकता से किया जाएगा। कार्यशाला में मंच संचालन जिला महामंत्री जितेंद्र मरकाम ने व  आभार प्रदर्शन किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष आलोक ठाकुर ने किया । इस अवसर पर भरत मटियारा अध्यक्ष मछुवा कल्याण बोर्ड  सुमिंत्रा मरकोले पूर्व विधायक, टिकेश्वर जैन प्रदेश प्रवक्ता भाजपा, बृजेश चौहान,अशोक वलेचा,राजा देवनानी, अरविंद जैन, राजा पांडेय,दिलीप जायसवाल, संजय सिन्हा, अनुप राठौर,बृजमोहन तिवारी,राजीव लोचन सिंह,प्रदीप जायसवाल, विजय मंडावी, अरुण कौशिक,शंकर सरकार, हलधर साहू,राधेलाल नाग,राजेन्द्र गौर, मंडल अध्यक्ष कमलेश उसेंडी,टिकेश्वर जैन,संतोष भास्कर,डाकेश साहू, हेम मंडावी,ओम प्रकाश साहू,पीयूष कश्यप,महेश उइके, डिकेश खापर्डे,मनोहर यादव,गिरधर यादव,हेमेंद्र बंटी ठाकुर,खेम तिवारी,प्रताप सलाम,पुष्पा मंडावी,चुनेश्वर जैन,डॉ ईश्वर सिन्हा,घनेद्र सिंह ठाकुर, यशवंत सुरोजिया,जीवन नेताम,द्वारिका साहू,चित्ररेखा जैन,उमा शर्मा,रूखमणी उइके,अंजू नेगी,स्वपन हालदार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

 ———————-

  शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

 ———————-
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–

 

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 10 फरवरी 2026 मंगलवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   10  फरवरी  2026 मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”युरिया खाद के नाम किसानों को हताशा” —जिले का चारामा विकासखंड जो स्वावलंबी और…

आज की टॉप 10 खबर 09 फरवरी 2026 सोमवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   09  फरवरी  2026 सोमवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  ”जीवन को कैसे स्मार्ट बनायेगी ये स्मार्ट मीटर” लगातार महंगाई से त्रस्त लोगों के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *