कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
09 जनवरी 2026 शुक्रवार
✍️मनोज जायसवाल
————————
संपादकीय
1.कांकेर पुलिस व बी एस एफ कैम्प सुलंगी ने दिया मानवता का परिचय। 05 वर्ष से गुम पिता को ढूढने में महत्वपूर्ण योगदान।।
—मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 05.01.2026 को सुलंगी कैम्प से बी एस एफ के जवान एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी पर निकले थे की हनुमान मंदिर सुलंगी के पास बी एस एफ जवानों को एक विक्षिप्त बुजुर्ग व्यक्ति सड़क किनारे बैठे दिखा उक्त बुजुर्ग व्यक्ति को बी एस एफ जवानों द्वारा नाम पता पूछने पर बुजुर्ग व्यक्ति अपना नाम लक्ष्मण दायमा पिता स्व.रामगोपाल दायमा ग्राम तालनगरी थाना व जिला होशंगाबाद मध्यप्रदेश का रहने वाला बताने पर उक्त बुजुर्ग व्यक्ति का फोटो वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप मध्यप्रदेश व सोसल मीडिया पर वायरल किया था जिसका गुम सुदगी रिपोर्ट थाना होशंगाबाद (नर्मदापुरम) जिला होशंगाबाद मध्यप्रदेश में गुम इंसान क्रमांक 13/2020 दर्ज किया है बुजुर्ग गुम इंसान व्यक्ति के परिजन जिन्होंने बुजुर्ग का मिलने की उम्मीद खो दिए थे सौरभ दायमा (पुत्र) व गणेश दायमा (भतीजा) बी एस एफ जावन के मोबाइल नम्बर से संपर्क कर होशंगाबाद से दिनांक 07.01.2026 को थाना सिकसोड जिला कांकेर तक पहुँच गए थाना प्रभारी सिकसोड रामजी तारम से मिलकर सारी व्यथा को बताने पर तुरन्त वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय निखिल राखेचा (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन व पर्यवेक्षण अधिकारी अंतागढ़ जिला कांकेर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी व थाना स्टाप द्वारा परिजनों के साथ थाना क्षेत्र के सरपंच ,कोटवारों के माध्यम से पता तलास शुरू किया गया पता तलास के दौरान गुम बुजुर्ग व्यक्ति का पता पोडग़ांव थाना अंतागढ़ तरफ पैदल जाने की सूचना पर तत्काल पोडग़ांव पहुँचे जहाँ पर मानसिक रूप से विक्षिप्त बुजुर्ग व्यक्ति को बरामद किया गया सुरक्षित थाना सिकसोड लाकर उक्त गुम इंसान बुजुर्ग व्यक्ति का सेहत की जानकारी लेकर उनके परिजन व थाना होशंगाबाद के जांच कर्ता पुलिस अधिकारी से वीडियो कॉल से बात करवा कर दस्तयाब किया गया परिजन को सुपुर्दनामा में देकर उनके गृह ग्राम के लिए सकुशल रवाना किया गुम इंसान बुजुर्ग व्यक्ति के परिजन नक्सल मोर्चा में तैनात बी एस एफ जवानों व कांकेर पुलिस का आभार व्यक्त किया गया पांच वर्ष पूर्व से गुम पिता से मिलकर पुत्र सौरभ दायमा का चेहरा खुशी से खिल गया गुम बुजुर्ग व्यक्ति को पता तलास करने में श्री रामजी तारम थाना प्रभारी सिकसोड, स.उ.नि. मतराम बरिहा,आरक्षक 395 मनोज टोप्पो,आरक्षक 905 सरजू नेताम,आरक्षक 654 राधेश्याम ध्रुव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
————————
02.पशु चिकित्सालयों में छोटे एवं बडे़ पालतू पशुओं का नियमित उपचार- उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें।
—उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें कांकेर ने बताया कि जिले के पशु चिकित्सालयों में छोटे-बड़े पालतू पशुओं का नियमित उपचार किया जा रहा है। उन्हांने जिले के एक दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर ’’15 साल पहले भवन बना, आज तक शुरु नहीं हो पाया पॉली क्लिनिक’’ के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2010-11 में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत पॉली क्लिनिक भवन निर्माण के लिए 16.50 लाख की स्वीकृति प्राप्त हुआ था, जिससे पॉली क्लिनिक भवन निर्माण किया गया, किन्तु शासन स्तर पर पद सरंचना स्वीकृत नहीं होने के कारण उक्त पॉली क्लिनिक प्रारंभ नहीं हो पाया है। पॉली क्लिनिक भवन के लिए पद सरंचना स्वीकृत नहीं होने के कारण एक्स-रे मशीन, ऑपरेशन थियेटर, सोनोग्राफी मशीन क्रय नहीं किया गया है। इसलिए उक्त भवन के रख-रखाव को दृष्टिगत् रखते हुए कार्यालयीन भण्डार शाखा एवं अन्य शाखा उपयोग कार्यालय द्वारा किया जा रहा है।
उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें कांकेर ने बताया कि जिला पशु चिकित्सालय में सभी प्रकार के छोटे एवं बडे़ पालतू पशुआें का उपचार एवं शल्य क्रिया किया जा रहा है, इसलिए चिकित्सकीय कार्य प्रभावित नहीं हो रहा है। साथ ही केन्द्र एवं राज्य शासन द्वारा संचालित मोबाईल वेटनरी यूनिट जिले के सभी 07 विकासखण्डों में टोल फ्री नम्बर 1962 भी संचालित है, जिसके माध्यम से त्वरित उपचार की सुविधा भी जन सामान्य को उपलब्ध हो रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ के 39 पद स्वीकृत हैं, जिसके विरुद्ध 32 पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ कार्यरत हैं। इसी प्रकार जिले में पशु चिकित्सा विशेषज्ञ के लगभग 82 प्रतिशत पद भरे हुए हैं। पशु चिकित्सालय आमाबेड़ा में पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ की पदस्थापना नहीं होने के कारण अन्य संस्था से व्यवस्था कर कार्य संचालित किया जा रहा है, इस संस्था में कर्मचारी पहले से पदस्थ है। पशु चिकित्सालय कोयलीबेड़ा का प्रभार विकासखण्ड में पदस्थ पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ को सौंपा गया है। इसी प्रकार पशु चिकित्सालय हाटकांदल में पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ का कार्य प्रभारी मोटर साइकिल इकाई दुर्गूकोंदल के द्वारा किया जाकर विभागीय कार्य जैसे पशु उपचार, टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान एवं अन्य विभागीय योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। उप संचालक ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के अंतर्गत संचालित पशु चिकित्सा संस्थाओं में पद रिक्त होने की स्थिति में अन्य संस्थाओं से अधिकारी-कर्मचारियों की व्यवस्था कर कार्य को संचालित किया जा रहा है।
———————
03.अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री करने वाले आरोपी के खिलाफ ऑपरेशन संकल्प के तहत थाना भानुप्रतापपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

—अधीक्षक महोदय कांकेर निखिल अशोक राखेचा के निर्देशन पर आईपीएस आकाश श्रीश्रीमाल , अति. पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर एवं एस.डी.ओ.पी शेर बहादुर सिंह ठाकुर के पर्यवेक्षण में थाना भानुप्रतापपुर पुलिस को दिनांक 09/01/2026 को सूचना प्राप्त होने पर, तस्दीक की हेतु रवाना होकर मुर्गा बाजार ग्राम कुल्हाड़कट्टा मुखबिर के बताएं स्थान पर घेराबंदी किया गया जहां एक व्यक्ति मिला जिसके हाथ में एक प्लास्टिक थैला रखा हुआ था, जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम नेहरू बेलसरिया पिता विष्णु बेलसरिया उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम कुल्हाड़कट्टा आवासपारा थाना भानुप्रतापपुर जिला कांकेर (छ.ग.) प्लास्टिक झोला को चेक करने पर झोला के अंदर झिल्ली में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ था, एवं बिक्री हेतु ग्राहक तलाश कर रहा था आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा 1.052 किलो ग्राम कीमती 52500 पाए जाने से जप्त किया गया एवं आरोपी को दिनांक 09 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।
———————
04. बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ ग्रहण 15 जनवरी को।
— भारत सरकार महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार 27 नवम्बर 2025 से 08 मार्च 2026 तक 100 दिनों का बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के सभी विद्यालयों, कॉलेजों, स्वास्थ्य केन्द्रों, छात्रावासों, पुलिस थानों, आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा न्यायालयों में 15 जनवरी को दोपहर 12 बजे से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान हेतु शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने उक्त दिवस को जिले के समस्त विद्यालयों, कॉलेजों, स्वास्थ्य केन्द्रों, छात्रावासों, पुलिस थानों, आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा न्यायालयों में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कार्यक्रम की फोटोग्राफ्स तथा उपस्थित प्रतिभागियों की संख्या सहित पालन प्रतिवेदन भेजने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित भी किया गया है।
———————–
05. प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत रिक्त पदों पर पूर्ति के लिए जारी विज्ञापन निरस्त।
—जिला पंचायत कांकेर द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत जिला एवं जनपद पंचायत स्तर पर रिक्त पदों पर संविदा भर्ती के लिए जारी 27 सितम्बर 2024 के द्वारा विज्ञापन प्रकाशित किया गया था, जिसे अपरिहार्य कारणों से निरस्त किया गया है।
–———————
06. निजी पब्लिक स्कूल ए एचबी डिजिल कर्रामाड के कार्यक्रम में शामिल हुई विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी।

—आज भानुप्रतापपुर की विधायक सावित्री मनोज मंडावी ने ए एच बी डिजिटल पब्लिक स्कूल कर्रामाड़ ( दुर्गूकोंदल ) के वार्षिकोत्सव समारोह में शामिल होकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने बच्चों‚पालकों‚आम नागरिकों को इस अवसर पर शुभाकामनाएं देते अपना उद्बोधन दिया। इस अवसर पर शोपसिंह आंचला (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्गूकोंदल), गोपी बढ़ाई (अध्यक्ष, जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल), हुमन मरकाम (विधायक प्रतिनिधि), आनंद तेता (उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल), श्रीमती सविता उइके (सदस्य, जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल), केसर शोरी सहित स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी, बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।
———————–
07. विधायक सावित्री मनोज मंडावी ने ग्राम तुमरीटोला पहुंचकर स्व. धरमसिंग बघेल को दी श्रद्धांजलि।

— भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक सावित्री मनोज मंडावी ग्राम तुमरीटोला (दुर्गूकोंदल)पहुंचीं, जहां उन्होंने श्रीराम बघेल के पिता स्वर्गीय धरमसिंग बघेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। विधायक मंडावी ने स्व. धरमसिंग बघेल के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल बनाए रखने का ढांढस बंधाया।

—इसी दौरान क्षेत्र के ग्राम मेड़ो‚ दुर्गूकोंदल निवासी स्व. बिसाराम नेगी के कुण्डा नेंग में सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
———————–
08. बस्तर पण्डुम के आयोजन एवं क्रियान्वयन को लेकर समाज प्रमुखों से की गई रायशुमारी। एक दिवसीय जिला स्तरीय आयोजन 28 जनवरी को भीरावाही में। बैठक लेकर सुझाव आमंत्रित किए गए ।

— बस्तर संभाग की जनजातीय संस्कृति, स्थानीय कला, पारंपरिक लोक गीत, लोक नृत्य, व्यंजन, परिधान, पेय पदार्थों के मूल संरक्षण एवं संवर्धन करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा बस्तर पण्डुम -2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसके सफल क्रियान्वयन एवं सामाजिक जनों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने आज जिला पंचायत के सीईओ हरेश मंडावी द्वारा समाज प्रमुखों की बैठक ली गई। इस दौरान उन्होंने जिला स्तरीय सामाजिक प्रतिनिधियों से सुझाव आमंत्रित किए गए तथा मार्गदर्शन प्राप्त किए गए। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि बस्तर पण्डुम का एक दिवसीय जिला स्तरीय आयोजन आगामी 28 जनवरी को ग्राम भीरावाही के गोंडवाना भवन में किया जाएगा।
जिला पंचायत के सभाकक्ष में आज शाम 4.30 बजे आहूत बैठक में कार्यक्रम स्थल, आयोजन समितियों का गठन, प्रतिभागियों के ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था, अधिकाधिक कलाकारों की सहभागिता तथा सिलसिलेवार विधाओं की बेहतर प्रस्तुति पर द्विपक्षीय चर्चा की गई। इसके अलावा आयोजन के उद्देश्य को दृष्टिगत रखते हुए बस्तर की जनजातीय पारंपरिक विरासत व संस्कृति को सहेजने तथा लुप्तप्राय आदिवासी सभ्यता को पुनर्जीवित करने पर जोर दिया गया। साथ ही जिला पंचायत के सीईओ एवं बस्तर पण्डुम के नोडल अधिकारी श्री मंडावी ने उपस्थित सभी समाज प्रमुखों को आवश्यक सहयोग करने की अपील की। बैठक में यह भी तय किया गया कि पारंपरिक पूजा पद्धति से जुड़े गायता, पटेल, पुजारी आदि के माध्यम से आयोजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। सीईओ ने विधावार तैयारियां सुनिश्चित करने और सामूहिक, युगल और एकल प्रस्तुतियों में पूर्व से तैयारियां एवं जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही परस्पर समन्वय स्थापित करने की बात उन्होंने कही।
उल्लेखनीय है कि बस्तर पण्डुम में 12 विधाओं को सम्मिलित किया गया है जिसमें बस्तर जनजातीय नृत्य, जनजातीय गीत, नाट्य, वाद्ययंत्र, पारंपरिक वेशभूषा एवं आभूषण, जनजातीय पूजा पद्धति, बस्तर शिल्प, चित्रकला, जनजातीय पेय पदार्थ, व्यंजन आंचलिक साहित्य और बस्तर वनौषधि का प्रदर्शन व प्रस्तुति शामिल है। इन विधाओं में स्थानीय कलाकारों को उचित प्लेटफॉर्म देने पर भी समाज प्रमुखों के साथ परस्पर चर्चा की गई। इस दौरान कांकेर एसडीएम अरुण वर्मा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सुश्री जया मनु, जिला शिक्षा अधिकारी सहित विभिन्न जनजातीय समाज के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
———————–
09. राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन 12 जनवरी को।
—खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर 12 जनवरी सोमवार को पर भाषण प्रतियोगिता, काव्य पाठ प्रतियोगिता तथा रंगोली का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन बैंडमिंटन क्लब माहुरबंदपारा कांकेर में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में तीन विधाओं को शामिल किया गया है, जिसमें जिला मुख्यालय के समस्त स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थी एवं खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए खेल अधिकारी ने बताया कि युवा दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’, आत्मनिर्भर भारत, नशामुक्त भारत शपथ एवं विवेकानंद जी के विचारों व योगदान पर परिचर्चा किया जाएगा।
———————
10. आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत।
—कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 में दिए गए अधिकारों का प्रयोग करते हुए मधुमक्खी काटने एवं नाला में डूबने से मृत्यु होने के दो प्रकरण में मृतक के आश्रितों लिए चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। दुर्गूकोंदल तहसील अंतर्गत ग्राम हाहालद्दी निवासी 50 वर्षीय अजमु राम नरेटी की मधुमक्खी काटने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम आश्रित रौनीबाई नरेटी के लिए चार लाख रूपए तथा ग्राम कोसपराली निवासी 55 वर्षीय राजाराम कोवाची की नाला में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में पत्नी श्रीमती रिंगायबाई कोवाची के लिए चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है।
———————-
विशेष—
अवैध माइनिंग और खनिज को लेकर शिवसेना ने की कार्रवाई की मांग

— शिवसेना जिला ईकाई कांकेर द्वारा अवैध माइनिंग और खनिज चोरी को लेकर कार्यवाही की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। शिवसेना प्रदेश सचिव महेश वासुदेव दुबे ने कहा कांकेर जिले अंतर्गत नदी नालों और वन क्षेत्रों से रेत, पत्थर और मुरम जैसे महत्वपूर्ण खनिजों की अवैध माइनिंग बड़े पैमाने पर की जा रही है यह कार्य पूरी तरह से संगठित तरीके से बिना किसी रोक-टोक के चल रहा है यहां चोरी न केवल राजस्व को नुकसान पहुंचा रही है बल्कि पर्यावरण और जल स्रोतों को भी गंभीर क्षति पहुंचा रही है। शिवसेना नेता श्री दुबे ने आगे कहा यहां कार्य सफेदपोश और प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से या लापरवाही के कारण ये अवैध धंधे चल रहे हैं, उनकी जवाबदेही तय करते हुए उन पर सक्त विभागीय कार्यवाही की जाएं। शिवसेना ने इन गंभीर मुद्दों पर त्वरित और प्रभावी कार्यवाही करने की मांग किया है ज्ञापन सौंपने के दौरान भोला पाल चंद्रहास मिश्रा बलराम व्यापारी शंकर सरकार प्रणव विश्वास इत्यादि शिव सैनिक उपस्थित थे।
———————-
जिला कांकेर में आरक्षक संवर्ग भर्ती प्रकिया वर्ष 2023-24 में चयनित अभ्यर्थियो का नियुक्ति आदेश जारी ।

—आरक्षक सीधी भर्ती 2023-24 के तहत जिला उत्तर बस्तर कांकेर में कुल 133 पदों पर भर्ती। लिया गया था। जिसमें से 125 अभ्यर्थियो का आरक्षक (जी0डी0), 04 आरक्षक (चालक), 03 आरक्षक (डी0आर0) 01 आरक्षक (टेªड) के पद पर अभ्यर्थी चयनित हुये है। जिसके अंतर्गत आज दिनांक 09.01.2026 को चयनित 125 अभ्यर्थियो में से आरक्षक (जी0डी0) 36 अभ्यर्थी (पुरूष 26, महिला 10) एवं 01 अभ्यर्थी आरक्षक (चालक), तथा 01 अभ्यर्थी आरक्षक (डी.आर.) कुल 38 अभ्यर्थियों को मेडिकल एवं चरित्र सत्यापन उपरांत पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर निखिल राखेचा (भापुसे) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल (भापुसे) द्वारा नये उम्मीदवारों के साथ मेल मिलाप कर उज्जवल भविष्य की कामना। करते हुए पुलिस परिवार में स्वागत कर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है। पूर्व में भी 44 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जा चुका है। जिसके उपरांत नव नियुक्ति अभ्यथियों को जिला कार्यालय/विभाग के संबंध में प्रशिक्षण एवं जानकारी दी जावेगी।
———————-

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
———————-
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–







