कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
05 जनवरी 2026 सोमवार
✍️मनोज जायसवाल
————————
संपादकीय
”रेत के अवैध उत्खनन को ले, शांति व्यवस्था पर मंडराता खतरा”

—सदियों से समाज ”स्त्रीत्व” पर प्रश्न चिन्ह खडा करता आया है, जिन ”स्त्रीत्व” भावों को वह समझ भी नहीं पाया। स्थिति तो इतना कि अब स्त्रीत्व स्वरूपा देश की नदियों का सीना चीरने से भी गुरेज नहीं कर रहा। छत्तीसगढ के कांकेर जिलांतर्गत चारामा विकासखंड से बहने वाली पुण्य सलिला महानदी में आज रात-रात भर एक नहीं दो-दो बडी चैन माउंटेन मशीनों से बेदर्दीपूर्वक उत्खनन किया जा रहा है।
————————
01. कांकेर पुलिस की नई पहल मेले में बच्चों को दिया जा रहा है सुरक्षा कार्ड ।
—निखिल राखेचा पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशानुसार, आकाश श्रीश्री माल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर के मार्गदर्शन, दिनेश सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर के परवेक्षण में सुश्री प्रतिभा लहरे, उप पुलिस अधीक्षक(नोडल अधिकारी) एवं महिला रक्षा टीम कांकेर द्वारा दिनांक 04.01.2026 को कांकेर मेले अवसर पर छोटे बच्चों के सुरक्षा के लिए परिचय पत्र सुरक्षा कार्ड जारी किया गया जिसमे पुलिस बल द्वारा बच्चे का नाम, पालक का नाम व पालक का मोबाइल नम्बर लिखकर बच्चों के जेब में रखा जा रहा जिससे अगर कोई भी बच्चा मेले में खो जाता है तो उस टोकन में लिखे नम्बर के माध्यम से उसके पालक से संपर्क कर बच्चे को पालक तक पहुंचने में आसान हो सके. इस पहल से लोग बहुत ख़ुश है व बच्चे पुलिस के पास आने से पहले ही अपने पालक को मिल जा रहे और पालक भी अपने बच्चों को लेकर अपने से सुरक्षा कार्ड लगवाने पुलिस के पास आ रहे है
————————
02. अवैध रूप से शराब बेचने वाले के उपर की गई आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही। अवैध देशी महुआ शराब कुल 07 लीटर कुल कीमती 1400 रूपये बरामद किया गया
थाना सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस की कार्यवाही।
— पुलिस जानकारी अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक उ.ब.कांकेर निखिल अशोक कुमार राखेजा(भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल (भापुसे) भानुप्रतापपुर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में एवं अनु.अधिकारी पुलिस श्री मोहसिन खान के पर्यवेक्षण में शहर में शराबियों, नशेड़ी, गजेड़ियो, अवैध शराब, नशीली पदार्थ का सेवन कर उत्पात करने वाले असामाजिक तत्वो पर सतत् निगरानी रखने आवश्यक कार्यवाही कर शहर में निरन्तर पुलिसिंग गस्त कार्यवाही कर असामाजिक तत्वों एवं अपराध पर अंकुश लगाने पुलिस थाना कांकेर द्वारा लगातार शहर मे पेट्रोलिग के दौरान वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी दौरान दिनांक 04.01.2026 को मुखबीर सुचना के आधार तालाब पारा चैक ईमलीपारा में आरोपी संतोष यादव पिता मदन लाल यादव उम्र 40 वर्ष साकिन ईमलीपारा अटल आवास कांकेर थाना जिला कांकेर के विरूध आबकारी एक्ट के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर विद्यिवत कार्यवाही किया गया । सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक जितेन्द्र कुमार साहू के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मनोरथ जोशी प्रआर.सचिन शोरी आर.राम प्रसाद,का अहम भूमिका रहा है।
———————
03. कांकेर मेला के चलते 04 से 06 जनवरी तक मेला के दौरान बसों का रूट चार्ट यातायात पुलिस द्वारा जारी किया गया है।
—-यातायात पुलिस द्वारा जारी रूट चार्ट में जगदलपुर से रायपुर की ओर जाने वाली बस क़ृषि विज्ञानं केंद्र कांकेर से ➡️ ज्ञानी चौक ➡️बरदेभाटा चौक ➡️पंडरीपानी चौक➡️सेन चौक ➡️ ऊपर नीचे रोड➡️ घड़ी चौक से ➡️रायपुर जावेगी.। इसी तरह रायपुर से जगदलपुर जाने वाली बस ➡️ माकड़ी ➡️ गोविंदपुर ➡️ घड़ी चौक➡️ ऊपर नीचे रोड ➡️ सेन चौक➡️ पंडरी पानी चौक➡️बरडेभाटा चौक➡️ज्ञानी चौक➡️ कृषि विज्ञान केंद्र होते हुए जगदलपुर की ओर निकलेगी।. इसके अतिरिक्त भानुप्रतापपुर, पखांजूर, नरहरपुर से आने वाली सभी बस और अन्य कोई भी बस इसी रूट से आना-जाना करेंगी।
———————
04. अंत्योदय स्वरोजगार योजना के तहत ऋण हेतु आवेदन 20 जनवरी तक आमंत्रित।
— जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति कांकेर द्वारा स्वरोजगार स्थापित करने हेतु अनुसूचित जाति वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों से आवेदन आगामी 20 जनवरी तक आमंत्रित किए गए हैं। कार्यपालन अधिकारी अंत्यावसायी विकास निगम ने बताया कि अंत्योदय स्वरोजगार योजना के तहत ऋण के लिए जिले के मूल निवासीयुवक-युवती जो अनुसूचित जाति वर्ग से हैं तथा उनकी आयु 18 से 50 वर्ष के बीच है, आवेदन मंगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय एक लाख 50 हजार से अधिक न हो। इच्छुक युवक युवती आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र तथा बैंक पास बुक आदि वांछित दस्तावेजों के साथ कार्यालय जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास निगम, कलेक्टोरेट परिसर कम्पोजिट भवन के प्रथम तल कक्ष क्रमांक 06 में 20 जनवरी 2026 तक कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं, साथ ही इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
———————–
05. दिव्यांग प्रोत्साहन राशि हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित।
—समाज कल्याण विभाग अंतर्गत ‘क्षितिज अपार संभावनाएं‘ के तहत मार्च-अप्रैल 2025 में आयोजित कक्षा 10वीं व 12वीं में दिव्यांगजनों की श्रेणी में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप राशि प्रदाय की जानी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 12वीं के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अभनपुर की छात्रा कु. समरिका नेताम को 68.4 प्रतिशत तथा कक्षा 10वीं हेतु शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोड़गांव की छात्रा कु. लिजिया को 90.5 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं, जिन्हें जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से दी गई प्रावीण्यता की जानकारी के आधार पर उक्त योजनांतर्गत राशि प्रदाय करने हेतु नामित किया गया है। इस संबंध में किसी व्यक्ति को दावा-आपत्ति हो तो आवश्यक दस्तावेजों के साथ आगामी 15 जनवरी तक कार्यालय समाज कल्याण जिला कांकेर में दावा अथवा आपत्ति प्रस्तुत किया जा सकता है। उक्त तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
–———————
06. खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की प्रचार वैन को कलेक्टर ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया ।
—खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में ‘खेलो इंडिया‘ ट्राइबल गेम्स के लिए चयन ट्रायल 6 से 8 जनवरी को रायपुर और बिलासपुर में किया जाएगा। इसके व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु वैन को कांकेर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने इसके लिए जिले के अधिकाधिक युवक-युवतियों को पंजीयन कराने के निर्देश दिए हैं।
———————–
07. कांकेर मेला देखकर घर लौट रहे युवक की सडक हादसे में दर्दनाक मौत गांव में मातम ।
—-सडक दुर्घटना में बताया जाता है कि लखनपुरी के पास तेलगरा निवासी युवक विमल साहू,पिता राजेंद्र साहू जो कि देर रात्रि तक अपने मित्रों के साथ मेला देखकर अपनी मोटर सायकल आर वन फाईप क्रमांक सीजी 04 एलई 1113 से वापस आ रहा था,कि माकडी नया ढाबा के पास मनीष ट्रेवल्स की बस सीजी 07 सीजे 7810 के अचानक मुडकर रूक जाने से मोटरसायकल कंट्रोल नहीं कर सका,अलबत्ता जबर्दस्त टक्कर हो गई। तत्काल हाईवे पेट्रोल वाहन से प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही यातायात प्रभारी कांकेर दीपक साव पहुंचें। उन्होंने मनीष ट्रेवल्स के चालक मुनेश कुमार तिवारी निवासी भिलाई को बस को थाना में खडे करने निर्देश दिये। अस्पताल में युवक को गंभीर हालत को देखते उन्हें हायर सेंटर रायपुर रिफर किया गया लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
———————–
08. भानुप्रतापपुर में अंतागढ रोड पर प्रीमियम वाईन शॉप खुलने पर नाराज नगरवासियों,जनप्रतिनिधियों ने किया प्रदर्शन। शिव मंदिर एवं स्कूल के समीप होने के चलते लोगों ने अनिश्चतकालीन प्रदर्शन कर रहे हैं।
———————–
09. राज्य सरकार के वीएसके ऐन इंस्टाल किये जाने का भी अब विरोध। खण्ड शिक्षा अधिकारी को सौपा ज्ञापन।
—छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन भानुप्रतापपुर के शिक्षकों द्वारा निजी मोबाइल में VSK ऐप इंस्टॉल कराए जाने के आदेश के विरोध में मुख्यमंत्री ,शिक्षामंत्री व प्रमुख सचिव के नाम से खंड शिक्षा अधिकारी क्षमा सोनेल भानुप्रतापपुर को ज्ञापन सौंपा गया।आज के इस ज्ञापन कार्यक्रम में रेखराम सिवाना(अध्यक्ष -सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन),प्रदीप दास,सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।
———————
10. कांकेर स्थित कांकेर पैलेस परिसर में समस्त ग्रामों से पधारे देवीदेवताओं की पावन उपस्थिति में पारंपरिक मेला मड़ई का विधिवत पूजाअर्चना के साथ 04जनवरी को शुभारंभ किया गया। आज 05 जनवरी को मेला दिवस के दूसरे दिन अच्छी खासी भीड रही। लोगों ने जमकर खरीदारी की। युवाओं ने विभीन्न झुलों का आनंद लिया। नगरपालिकाध्यक्ष अरूण कौशिक कांकेर वार्षिक देव मेला पर बधाई शुभकामनाएं देते दिखायी दिये।

———————-
चारामा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष बसंत यादव का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में उत्साह
—आज चारामा नगर में जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर के नवनियुक्त अध्यक्ष बसंत यादव के स्वागत एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम में भारतीय कांग्रेस के सचिव राजेश तिवारी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के उपाध्यक्ष बीरेश ठाकुर, राष्ट्रीय सचिव युवक कांग्रेस कोको पाढ़ी, कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के सचिव जनक नंदन कश्यप, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभद्रा सलाम विशेष रूप से उपस्थित रहीं।इसके अलावा ब्लाक कांग्रेस कमेटी चारामा के अध्यक्ष ठाकुर राम कश्यप, छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के पूर्व सदस्य नरेन्द्र यादव, ब्लाक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हिरवेन्द्र साहू, कांकेर नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ठाकुर, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राजेन्द्र दुबे तथा जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र नायक भी मंच पर मौजूद रहे।
———————-
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
———————-
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–







