कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
01 दिसंबर 2026 गुरूवार
✍️मनोज जायसवाल
————————
संपादकीय
”कादर खान”

पुण्यतिथि पर सादर….नमन
— कादर ख़ान का जन्म 22 अक्टूबर, 1935 को बलूचिस्तान में हुआ था, जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है। अापने अमर अकबर एंथोनी, ख़ून पसीना, परवरिश, शालीमार, मुक्कदर का सिकंदर, सुहाग, याराना, लावारिस, सत्ते पे सत्ता, धर्मकांटा, कुली, शराबी आदि फ़िल्मों में संवाद लिखे।ज्वालामुखी, मेरी आवाज सुनो, जमाने को दिख़ाना है, सनम तेरी कसम, नौकर बीबी का, शरारा, कैदी, घर एक मंदिर, गंगवा, जान जानी जर्नादन, घर द्वार, तबायफ़, पाताल भैरवी, इंसाफ़ की आवाज़, स्वर्ग से सुंदर, वतन के रखवाले, खुदगर्ज़, ख़ून भरी मांग, आंखें, शतरंज, कुली नंबर 1, हीरो नंबर 1, जुड़वा, बड़े मियां छोटे मियां, दूल्हे राजा, राजा बाबू, चालबाज़, हसीना मान जाएगी अादि प्रमुख फिल्में थी। फ़िल्मफेयर पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता (फ़िल्म- बाप नंबरी बेटा दस नंबरी)कादर ख़ान को 1991 को बेस्ट कॉमेडियन का और 2004 में बेस्ट सपोर्टिंग रोल का फिल्म फेयर मिल चुका है।2013 में, कादर ख़ान को उनके फिल्मों में योगदान के लिए साहित्य शिरोमनी अवार्ड से नवाजा गया।मशहूर अभिनेता कादर खान का कनाडा के एक अस्पताल में 31 दिसंबर 2018 को निधन हो गया और उन्होंने स तरह कला जगत सहित दुनियां को अलविदा कह दिया। पर आज भी उनके अभिनीत फिल्में लोग चाव से देखते हैं‚सबके होठों पर मुस्कुराहट आज भी आ जाती है।
✍️मनोज जायसवाल
————————
01. स्टार गोल्डन के संगीत प्रेमियों ने होटल सुंदरम में सांगीतिक प्रस्तुतियों के साथ नये वर्ष का स्वागत किया। 31 दिसंबर की रात्रि संगीत की मधुरिम धुनों से वातावरण हुआ गुंजायमान।

— स्टार गोल्डन नाईट कराओके सिंगिंग ग्रुप कांकेर के द्वारा होटल सुंदरम मे नववर्ष को स्वागत हेतु गीतो पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे स्टार गोल्डन नाइट के सदस्यो ने अपनी एक से गीतों की प्रस्तुति देकर वातावरण को संगीतयमय बना दिया।
वीडियो— स्टार गोल्डन नाईट कराओके सिंगिंग ग्रुप की रीना अवधेश लारिया अपनी प्रस्तुती देते हुए।
कार्यक्रम की बेला में सर्व प्रथम कार्यक्रम का निर्धारित गीत ऐ मालिक तेरे बंदे हम……गाकर कार्यक्रम की शुरुवात कि गई। इस गीत को ग्रुप की नवीन सदस्य श्रीमती शालिनी चौहान ने स्वर दी। ,उसके बाद क्रमशः वो मेरी जान,बोल मेरी जान…. पंकज मीना श्रीवास्तव, जाने कहां मेरा जिगर गया जी.. समरेश शालिनी चौहान, जीवन के हर मोड पर मिल जाऐंगे हम सफर…..अवधेश रीना लारिया, सौदागर सौदागर…गजेन्द्र एकता गुप्ता…क्या खूब लगती हो….राजगोपाल हर्षा कोठारी, जाने जा ढूँढता फिर रहा…वीरा गोसाई, सोलो सांन्ग मे चाहिए तेरा प्यार ….महेश ठाकुर, ओ मेरे दिल के चैन….अश्वनी सिन्हा, सुनैना सुनेना.. गजेन्द्र गुप्ता, चूडी नही मेरा दिल है… विजय गुप्ता, मै तुझे छोड़कर कहा जाएगा.. अमृत राज सिन्हा, वो कहते है हमे से…. अवधेश लारिया और नये साल का टाइटल आने वाले साल को सलाम… सांन्ग स्टार गोल्डन नाइट सिंगिंग ग्रुप के प्रमुख सतेन्द्र सोनी ने बहुत ही सुंदर तरीके गाकर प्रस्तुत करते उपस्थित दर्शक दीर्घा से भी लोगो ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का संचालन सतेन्द्र सोनी व रीना लारिया ने किया । कार्यक्रम मे देर रात दर्शक झूमते रहे, आयोजित कार्यक्रम मे अवधेश लारिया, पंकज श्रीवास्तव, ममता सोनी महेश ठाकुर, मीना श्रीवास्तव एकता गुप्ता गजेन्द्र गुप्ता, समरेश चौहान, शालिनी चौहान राजू कोठारी,हर्षा कोठारी रिया विरल महेश ठाकुर, अमृत राज सिन्हा मिसेज ठाकुर, अन्य उपस्थित रहे।
————————
02. अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपियों एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले पर चारामा पुलिस द्वारा किया गया कार्यवाही। ।
— पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल अशोक राखेचा के निर्देशन पर आईपीएस आकाश श्रीश्रीमाल सर, अति. पुलिस अधीक्षक कांकेर दिनेश कुमार सिंहा एवं एस डी ओ पी कांकेर मोहसिन खान के पर्यवेक्षण में थाना चारामा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 5 प्रकरण आबकारी अधिनियम की कार्यवाही तथा 2 प्रकरण शराब पीकर वाहन चलाने वाले पर धारा 185 MV एक्ट की कार्यवाही किया गया। की गई कार्यवाही एवं आरोपियों का विवरण में—
(01) तिलेंद्र चौहान पिता स्व. साधु राम 45 वर्ष निवासी चारभाठा के कब्जे से 4 लीटर देशी महुआ शराब जप्त धारा 34(1) क आबकारी एक्ट,
(02) दिलीप यादव पिता रंजन यादव उम्र 42 वर्ष निवासी बरगरी नयापारा के कब्जे से 4.5 लीटर देशी महुआ शराब जप्त धारा 34(1) क आबकारी एक्ट,
(03) चंदन विश्वकर्मा पिता पुनीत राम विश्वकर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी ऊपरपारा कोंडेगांव थाना अकलाडोंगरी जिला धमतरी के कब्जे से 03 नग बियर, 1 बॉटल स्टोक stromg शराब, 10 पौवा प्लेन शराब कुल 4.4 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त धारा 34(1) क आबकारी एक्ट,
(04) आरोपी सुखनंदन उइके पिता अक्तू राम उम्र 40 वर्ष निवासी सरार पारा वार्ड क्रमांक 6 थाना चारामा के कब्जे से 4.5 लीटर अवैध महुआ शराब को जप्त किया गया। जिस पर 34(1) क आबकारी एक्ट की कार्यवाही किया गया।
(05) पुष्पलता सिंहा पति विजय कुमार सिंहा निवासी ग्राम आवरी के द्वारा अपने होटल में शराब पीने सुविधा मुहैया कराने पर धारा 36(c) क आबकारी एक्ट, की कार्यवाही किया गया है।
2 प्रकरण 185 MV एक्ट में
(01)मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 19 बी एस 6701 चालक चंद्रहास निषाद पिता जगदीश निषाद उम्र 45 साल निवासी मचानदुर ,
(2) मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 05 am 0231 चालक पवन शो पिता हरि सिंह उम्र 37 साल निवासी कन्हारपुरी चारामा।
पर कार्रवाई की गई।
———————
03. शराब पीकर वाहन चलाकर यतायात नियमों का उल्लघन करना पाये जाने से 14 गिरफ्तार। एमव्ही एक्ट के कुल 14 प्रकरण में धारा 185 के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया।
— पुलिस जानकारी अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल आशोक कुमार राखेजा(भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल (भापुसे) भानुप्रतापपुर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में एवं अनु. अधिकारी पुलिस मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में शहर में पेट्रोलिंग बढ़ाकर शराबियों, नशेड़ी, गजेड़ियो, अवैध शराब, नशीली पदार्थ का सेवन कर उत्पात करने वाले असामाजिक तत्वो पर सतत् निगरानी रखने एवं जुआ-सट्टा पर आवश्यक कार्यवाही कर शहर में निरन्तर पुलिसिंग गस्त कार्यवाही कर असामाजिक तत्वों एवं अपराध पर अंकुश लगाने पुलिस थाना कांकेर द्वारा लगातार नागरिकों से संपर्क स्थापित कर शहर में पेट्रोलिंग के दौरान वैधानिक कार्यवाही किया गया –
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30.12.2025 एवं 31.12.202 को शराब पीकर वाहन चलाकर यतायात नियमों का उल्लघन करने वालों के विरूध प्रतिबंधात्मक धारा में इस्तगाशा तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक निरीक्षक जितेन्द्र कुमार साहू के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दयालुराम साहू सउनि सोमेन्द्र सिंह, प्र.आर. शिव बेसरे, म.प्र.आर. हितेश्वरी चेलक एवं पेट्रोलिंग टीम आरक्षक रोशन राटौर, शिव नेताम, राजकुमार, नेताम, रामप्रसाद साहू का अहम भूमिका रहा है।
———————
04. बाईक हेलमेट रैली के साथ 37 वां सड़क सुरक्षा माह का शुभारम्भ ।
—पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार आज 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जाना है, जिसका शुभारम्भ निखिल अशोक कुमार राखेचा पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशानुसार, आकाश श्रीश्रीमाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर के मार्गदर्शन, प्रतीक बंसोड़ प्रशिक्षु (भापुसे), यातायात प्रभारी कांकेर व यातायात बल कांकेर के द्वारा किया गया- बाइक हेलमेट जागरूकता रैली को कांकेर विधायक महोदय कांकेर आशाराम नेताम की उपस्थिति में महेश जैन, जिला अध्यक्ष भाजपा के द्वारा हरी झंडी दिखाकर शहर भ्रमण हेतु रवाना किया गया। शहर में भ्रमण कर लोगों को हेलमेट पहनने व यातायात नियमों का पालन करने संदेश दिया गया। यातायात पुलिस कांकेर की नई पहल शपथ हस्ताक्षर हेलमेट पहनिये का अभियान का शुभारम्भ शपथ लेकर मै शपथ लेता हु कि यातायात नियमों का पालन करूँगा हस्ताक्षर के साथ किया गया। सभी उपस्थित अतिथिगण व पुलिस बल को यातायात नियमों का पालन करने पुलिस अधीक्षक महोदय कांकेर के द्वारा शपथ दिलवाई गई। इस अवसर पर कांकेर विधायक आशाराम नेताम , भरत मटियारा, मछुवा कल्याण बोर्ड, अरुण कौशिक, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कांकेर, जन प्रतिनिधगण, इलेक्ट्रिानिक मिडिया के साथी, पुलिस बल कांकेर, सी.टी.जे.डब्लू. कॉलेज कांकेर, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड कांकेर, एवं नगर सेना बल कांकेर के साथ लगभग शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
———————–
05.आबकारी एक्ट के तहत सार्वजनिक स्थान से शराब बिक्री करने जा रहे 03 आरोपी गिरफ्तार। 02 अलग-अलग आबकारी एक्ट के प्रकरण में अंग्रेजी एवं देशी महुआ शराब कुल 24.220 लिटर कुल किमती 7680 रूपये बरामद किया गया।
—मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक उ.ब.कांकेर निखिल आशोक कुमार राखेजा(भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल (भापुसे) भानुप्रतापपुर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में एवं अनु. अधिकारी पुलिस मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में शहर में पेट्रोलिंग बढ़ाकर शराबियों, नशेड़ी, गजेड़ियो, अवैध शराब, नशीली पदार्थ का सेवन कर उत्पात करने वाले असामाजिक तत्वो पर सतत् निगरानी रखने एवं जुआ-सट्टा पर आवश्यक कार्यवाही कर शहर में निरन्तर पुलिसिंग गस्त कार्यवाही कर असामाजिक तत्वों एवं अपराध पर अंकुश लगाने पुलिस थाना कांकेर द्वारा लगातार नागरिकों से संपर्क स्थापित कर शहर में पेट्रोलिंग के दौरान वैधानिक कार्यवाही किया गया – आबकारी एक्ट के अलग अलग प्रकरण में आबकारी एक्ट के तहत् सार्वजनिक स्थान पंडरीपानी तिराहा शिव मंदिर के पास एवं मनकेश्री बाईपास रोड चैराहा के पास सेें अवैध शराब ब्रिकी करने जा रहे की सूचना पर आरोपियों के विरूध थाना कांकेर में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण में आरोपियों को गिरफ्तार कर विद्यिवत कार्यवाही किया गया सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक जितेन्द्र कुमार साहू के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दयालुराम साहू सउनि सोमेन्द्र सिंह, प्र.आर. शिव बेसरे,म.प्र.आर. हितेश्वरी चेलक एवं पेट्रोलिंग टीम आरक्षक रोशन राठौर, शिव नेताम, राजकुमार, नेताम, रामप्रसाद साहू का अहम भूमिका रहा है।
–———————
06. जिले में अब तक 2 लाख 56 हजार मेट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी हुई ।
—प्रदेश सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले के सभी 149 उपार्जन केंद्रों तथा 70 सहकारी समितियों में किसानों से धान खरीदा जा रहा है। खाद्य शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक कुल 2 लाख 56 हजार 850 मेट्रिक टन धान किसानों से खरीदा जा चुका है। इसमें 2 लाख 54 हजार 646 मेट्रिक टन मोटा धान तथा 2 हजार 073 मेट्रिक टन पतला और 131 मेट्रिक टन सरना वैरायटी का धान शामिल है। उल्लेखनीय है कि कांकेर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए केन्द्र प्रभारी तथा पर्यवेक्षण व निगरानी के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। साथ ही कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार धान के परिवहन, भण्डारण तथा विक्रय की अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए 13 चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा धान की अवैध गतिविधियों के विरूद्ध कार्रवाई करने हेतु गठित टीमों के द्वारा सतत् निगरानी की जा रही है।
———————–
07. नए वर्ष के पहले दिन सामूहिक न्यौता भोज में शामिल हुए कलेक्टर-एसपी।
—नये वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में जिले में संचालित सभी शासकीय विद्यालयों में आज सामूहिक न्यौता भोज का वृहत आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधि, शाला प्रबंधन समिति, पालकों में बहुत ही उत्साह देखने को मिला। इसी क्रम में शासकीय कन्या पुत्री प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला में यह आयोजन किया गया, जिसमें जिले के कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, निखिल अशोककुमार राखेचा पुलिस अधीक्षक सम्मिलित हुए। उन्होंने स्कूली विद्यार्थियों के साथ बैठकर सामूहिक रूप से न्यौता भोज किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने सभी शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों, शासकीय अधिकारी कर्मचारियों तथा नागरिकों से अपील की कि वे भी अपनी वर्षगांठ या परिवारजन के जन्मदिन पर शासकीय विद्यालयों में न्यौता भोज का आयोजन अवश्य करें। इससे परस्पर सौहार्द्रता एवं सकारात्मकता विकसित होती है। एसपी श्री राखेचा ने कहा कि वह पहली बार इस तरह के न्यौता भोज का हिस्सा बने जो कि यादगार रहा, साथ ही उन्होंने अपने जन्म दिन पर भी इस प्रकार के न्यौता भोज का आयोजन नौनिहाल बच्चों के साथ करने की बात कही। उल्लेखनीय है कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा नव वर्ष 2026 के आगमन के उपलक्ष्य में जिले के सभी 1511 प्राथमिक शाला, 604 माध्यमिक शाला यानी कुल 2115 विद्यालयों में सामूहिक भोज का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें स्कूली विद्यार्थियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, ग्रामीण, शिक्षक आदि एक साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया जाता है। इस दौरान बच्चों को ब्लेजर, जूता मोजा, चॉकलेट और पौष्टिक भोजन प्रदान किया गया। इस दौरान अतिथियों के द्वारा जिले के शैक्षणिक कैलेंडर 2026 का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ हरेश मण्डावी, जिला शिक्षा अधिकारी सहित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
———————–
08. कलेक्टर ने मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
—कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज पीएम-जनमन योजना के अंतर्गत नरहरपुर विकासखण्ड में निवासरत विशेष पिछड़ी कमार जनजातियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई चलित चिकित्सा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उक्त मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहन में चिकित्सा अधिकारी, लैब टेक्निशियन, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, कम्पाउंडर सहित आवश्यक खून जांच एवं दवाईयों की व्यवस्था एवं अन्य स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा उपलब्ध है। यह वाहन विशेष जनजाति समूह जो मुख्य रूप से नरहरपुर विकासखंड के 13 ग्रामों जिसमें बादल, मरादेव, सांईमुंडा, मुसुरपुट्टा कोटपारा, बिहावापारा, डोमपदर, गंवरसिल्ली, भैंसमुंडी, बासनवाही, मावलीपारा, दलदली, भीमाडीह, नयापारा सहित अन्य ग्रामों के कमार जनजातीय बस्तियों के बसाहटों में जाकर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएगी। इस मोबाइल मेडिकल यूनिट एवं चिकित्सकीय टीम से विशेष जनजाति समूह के गांवो में आमजनों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते समय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.सी. ठाकुर, नोडल अधिकारी डॉ. के.के. ध्रुव, डीपीएम रोहित वर्मा सहित अन्य चिकित्सा स्टाफ मौजूद थे।उल्लेखनीय है कि ‘पीएम जनमन’ प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान है, जो विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए शुरू की गई एक सरकारी पहल है, जिसका लक्ष्य विशेष पिछड़ी जनजातियों को पक्के घर, स्वच्छ पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और आजीविका के अवसर जैसी बुनियादी सुविधाएँ प्रदान करना है, ताकि उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।
———————–
09. कांकेर नगर मेला स्थल का विधायक आशा राम नेताम द्वारा निरीक्षण कर लिया जायजा।
—आज कांकेर में आयोजित होने वाले देव मेला को लेकर नये कम्युनिटी हॉल एवं मेला भाटा टिकरापारा मैदान का कांकेर विधायक आशा राम नेताम द्वारा निरीक्षण किया गया। इस मौके परर समस्त व्यापारी भाइयों से स्वच्छता एवं व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह किया गया, ताकि देव मेला श्रद्धा, सुरक्षा और स्वच्छता के साथ संपन्न हो सके। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीगण तथा नगरपालिका परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारीगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।

———————
10. कांकेर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। कोतवाली थाना के वर्तमान थाना प्रभारी मनीष नागर हटाए गए हैं,इनके स्थान पर जितेंद्र साहू नये थाना प्रभारी बनाए गए हैं। नये पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने कार्यभार संभालते ही नए साल के पहले दिन जारी किए स्थानांतरण आदेश जारी किया जिसमें 05 निरीक्षक,03 सहायक उप निरीक्षक 01 प्रधान आरक्षक का ट्रांसफर भी किया गया है।
———————-
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
———————-
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–







