आज की टॉप 10 खबर 25 दिसंबर 2025 गुरूवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
  25  दिसंबर  2025 गुरूवार

✍️मनोज जायसवाल

————————–

”विद्रोही की भूमिका जीता हूं मै”

-ठीक दामिनी की तरह,जिसने नीली पर्दो में जीवन जीया हो,लेकिन मै पुरुष होकर उस सा जीवन जीता हूं।ऐसा नहीं कि दामिनी जैसी विद्रोही और तेजस्वी आधुनिक समाज में जीवन नहीं जी रही है?जरूर! लेकिन दरअसल वो विद्रोह नहीं कर पा रही।में भी वही विद्रोही जीवन जीता हूं,जहां संभवतया सच्चाई की कीमत नहीं है। तल्ख रुपयों में अपना ईमान बेच चुके उन लोगो की जमात है,जिसके पिछलग्गू बनो,सामाजिक सरोकार की बाते हो या सामाजिक तानेबाने हों। हा में हा मिलाओ तो ठीक!नहीं तो खुद घमंडी, अकड़ वाले जैसी तमाम संज्ञाएं झेलो। मै पुरुष ही नही, उन सामाजिक व्यवस्थाओं में अपनी स्वंत्रत अभिव्यक्ति कई स्त्रियां भी जाहिर कर पाने असमर्थ होती है।
यह तो कलम है,जहां लागलपेट की भूमिकाएं नहीं बांधी जाती,चलती ही जाती है।अब इन निष्पक्ष अभिव्यक्तियों में किसी मिर्ची लगी तो इसके लिए लिखने वाला नहीं,अपितु समाज के ठेकेदार बैठे है। साम्य बिठाने तमाम नियम,कायदे तो शायद वही जानते है,ना दूसरे नहीं।उनकी माने तो स्वंतत्र लेखक लेखिका फ़ैल खा जाएं।बेशर्मी की इंतहा तो समाज के उन निम्न तबकों में ये ठेकेदार दिखा रहे होते है,जहां कोई इनके कोप से अपनी दैनिक मजदूरी,पाई पाई पैसे की कमाई उन्हीं कुछ गलतियों की खातिर या इनके बनाए नियम पालन ना करने की खातिर दंड,मानसिक अवसाद तो इनके सामाजिक तानेबाने में कभी कभी सामाजिक बहिष्कार के रूप में झेलना पड़ रहा होता है।
हालाकि शिक्षित समाज में जरूर उन प्रतिनिधित्व कर्ताओं को आज जवाब मिल रहा है,कई जगह बेइज्जती झेलते मिह की खानी पड़ रही है,लेकिन पैसे सत्ता और कुछ जनबल के मद में चूर कई ऐसे है जिनका यह भ्रम की उनकी विद्वता किसी प्रकांड लेखक से भी अधिक है। मै भी कभी कभी उसी विद्रोही पुरुष सा जीवन जीता हूं,ऐसा मुझे लगता है। सामाजिक तानबाने में हमारा वजूद भले तुम्हारे इस प्रकार के चाटुकारिता जमात में ना रहे और वो जनबल वाली स्नेह न मिले पर हमें सबसे पहले अपने आप से जो स्नेह होता है,अपनी विधा से प्यार,गर्व होता है,इसे कतई डिगाया नहीं जा सकता।
✍️मनोज जायसवाल

———————— 

01. सांसद खेल महोत्सव के समापन पर बोले श्री नाग- खिलाड़ियों के हुनर को दिशा देने प्रधानमंत्री श्री मोदी की अनूठी पहल, भारत रत्न श्री वाजपेयी की संकल्पना को आगे बढ़ा रहे। 

— जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में लोकसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव के दो दिवसीय आयोजन का आज नरहरदेव पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में समापन हुआ। इसमें कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भोजराज नाग मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में कांकेर विधायक   आशाराम नेताम मौजूद थे। इस दौरान प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी वर्चुअली रूप से जुड़कर विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों से सीधा संवाद किया तथा उनकी हौसला अफजाई की। साथ ही देशभर के खिलाड़ियों एवं आम जनता को संबोधित भी किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि की आसंदी से सासंद श्री नाग ने भी प्रतिभागियों को अपने उद्बोधन में कहा कि सांसद खेल महोत्सव देश के खिलाड़ियों के हुनर को दिशा एवं दशा देने का सशक्त माध्यम है। प्रधानमंत्री श्री मोदी की उक्त पहल से समाज, प्रदेश और देश को निश्चित तौर पर मान बढ़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि देश के महान विचारक, कवि तथा भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री   अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर इस खेल का आयोजन होना उनको सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं भी दी। विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित विधायक श्री नेताम ने संबोधित करते हुए कहा कि खेलो के जरिए लोगों को परस्पर जोड़ना तथा खेल प्रतिभाओं को उचित प्लेटफॉर्म देना ही सांसद खेल महोत्सव का उददेश्य है। उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों और नागरिकों को नसीहत देते हुए कहा कि आधुनिक संचार माध्यमों ने मानव जीवन को एकाकी बना दिया है तथा खेल ही वह जरिया है, जिससे लोगों में परस्पर समीपता आएगी।

इस अवसर पर मंचस्थ अतिथियों द्वारा सभी विजेता प्रतिभागियों को मैडल, स्मृति चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके पहले, प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सांसद खेल महोत्सव में सम्मिलित असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु तथा हरियाणा के खिलाड़ियों से वर्चुअल माध्यम से संवाद करते हुए विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल करने की शुभकामनाएं दीं। सांसद खेल महोत्सव के समापन अवसर पर मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री भरत मटियारा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी, उपाध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर, नगर पलिका कांकेर के अध्यक्ष   अरूण कौशिक सहित कलेक्टर  निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, जिला पंचायत के सीईओ   हरेश मण्डावी, पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा मारकोले एवं  शिशुपाल शोरी, एसडीएम कांकेर   अरूण वर्मा के अलावा खेल एवं स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा विभिन्न विधानसभा से पहुंचे खिलाड़ी और कोच काफी संख्या में उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि उक्त दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में तीन आयु वर्गों में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, व्हॉलीबॉल, गेड़ी दौड़, गिल्ली डंडा तथा रस्साकसी खेलों में प्रतिस्पर्धा आयोजित की गई। उक्त खेल प्रतियोगिता में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी आठ विधानसभा क्षेत्र के 800-ं800 पुरूष एवं महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें विजेता खिलाड़ियों को शील्ड, मोमेन्टो और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 ———————— 

02.सुदूरवर्ती क्षेत्र दुर्गूकोंदल मे हो रहे विकास के कार्य।

  —  जिले के विकासखंड दुर्गुकोंदल में जिला प्रशासन द्वारा लगातार विकास कार्य किये जा रहे हैं। यह क्षेत्र काफ़ी लंबे समय से नक्सल समस्या से गुजरा है, अब नक्सल मुक्त होने के बाद प्रशासन की ओर से विकास करने के सतत् प्रयास किए जा रहे हैं। यहाँ तक उस क्षेत्र में 03 माइंस हैं चेमल में 01 और हाहालद्दी में 02 माइंस है। इन माइंस से खनिज निकासी की जाती है जिसका राजस्व जिला को प्राप्त होता है, उससे भी अधिक के कार्य स्वीकृत किये गए हैं, ताकि यह पिछड़ा क्षेत्र विकसित हो सके। अंतिम दो वर्ष मे लगभग 18 करोड़ रुपए के कार्य स्वीकृत हुए हैं जिनमें प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत के माध्यम से 10 करोड़ रुपए के विकास कार्य कराये जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त अन्य पुल–पुलिया जैसे पराली पुल, सुरुँगदोह भेजर मार्ग, कोदापाखा रोड एवं अन्य सड़क, निर्माण कार्य और हितग्राहीमूलक कार्य किया जा रहे हैं। भविष्य में मिनी एजुकेशन सिटी के लिए भी योजना जिला प्रशासन द्वारा बनाई जा रही है।

  ———————

03.  अटल शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में घड़ी चौक पर अटल परिसर का किया गया लोकार्पण ।मुख्यमंत्री श्री साय ने कांकेर सहित प्रदेश में 115 अटल परिसर का किया वर्चुअल लोकार्पण।

— देश के महान विचारक, कवि तथा भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री  अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के उपलक्ष्य में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा प्रदेशभर के 115 नगरीय निकायों में अटल परिसर का लोकार्पण एवं प्रतिमा का अनावरण किया गया, जिसका मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने वर्चुअली तौर पर लोकार्पण किया। नगर पालिका कांकेर के घड़ी चौक में अटल परिसर का लोकार्पण एवं   अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण कांकेर सांसद  भोजराज नाग तथा कांकेर विधायक   आशाराम नेताम की उपस्थिति में किया गया।

आज दोपहर को आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान सांसद श्री नाग ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत रत्न   अटल बिहारी वाजपेयी का देश और छत्तीसगढ़ राज्य में विशिष्ट योगदान रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य का गठन उनकी ही देन है। उन्होंने भारत को आत्मनिर्भर व विकसित बनाने की नींव रखी थी, जिसे आने वाली पीढी को भी सदैव स्मरण रखना चाहिए। विधायक श्री नेताम ने अपने उद्बोधन में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री वाजपेयी ने जहां एक ओर अंत्योदय विकास का धरातलीकरण किया वहीं रक्षा के क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाया तथा उनके योगदान को कभी देश भूल नहीं सकता। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री अरूण कौशिक ने भी अपने सारगर्भित उद्बोधन में श्री वाजपेयी के जीवन दर्शन और योगदान पर संक्षिप्त प्रकाश डाला। इस अवसर पर राज्य हस्तशिल्प बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी, उपाध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर, नगर पलिका कांकेर के उपाध्यक्ष  उत्तम यादव, जिला पंचायत के सीईओ  हरेश मण्डावी, नागरिक   महेश जैन, राजीवलोचन सिंह, राजा देवनानी, पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा मारकोले एवं  शिशुपाल शोरी, एसडीएम कांकेर   अरूण वर्मा सहित विभिन्न वार्डों के पार्षदगण और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

  ———————

04. ’पेसा’ के माध्यम से स्थानीय स्वशासन को मजबूत करने जिले में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित।

– अनुसूचित क्षेत्रों में जमीनी लोकतंत्र को सशक्त बनाने के उद्देश्य से कांकेर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में पेसा (पंचायतों का अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तार अधिनियम) पर विशेष ग्रामसभाओं का आयोजन किया गया। इनमें ग्रामसभा को सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था के रूप में उसकी भूमिका, स्थानीय योजना निर्माण, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन एवं सामाजिक न्याय से जुड़े अधिकारों तथा आरपीएमसी (संसाधन योजना एवं प्रबंधन समिति) एवं शांति एवं न्याय समिति जैसी समितियों की भूमिका पर चर्चा की गई।

इस पहल की एक विशेषता यह रही कि प्रत्येक ग्राम सभा के साथ स्वास्थ्य जांच शिविर एवं एनसीडी स्क्रीनिंग का भी आयोजन किया गया, जिसका  जनसमुदाय को प्रत्यक्ष स्वास्थ्य लाभ मिला। गैर शासकीय संस्था पिरामल फाउंडेशन टीम डिस्ट्रिक्ट लीड महेन्द्र आर्य, प्रोग्राम लीडर श्रीमती ऋचा गुप्ता निगम और प्रोग्राम लीडर सोनल लाल, फैलो श्वेता तिवारी की उपस्थिति मालगांव एवं कोकपुर ग्राम पंचायतों में रही। कोकपुर में आयोजित ग्राम सभा में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.शशांक गुप्ता ने प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं, संक्रामक रोगों की रोकथाम, उच्च जोखिम गर्भावस्था, तथा एएनसी एवं पीएनसी देखभाल के महत्व पर ग्रामीणों से संवाद किया तथा लगभग 550 ओपीडी कवर की गई। इस दौरान बताया गया कि ग्राम सभा केवल बैठक नहीं, बल्कि संवैधानिक अधिकारों से युक्त एक सशक्त संस्था है, बैठकों की प्रक्रिया, कोरम, निर्णय प्रणाली एवं अभिलेख संधारण पर विशेष जोर दिया गया।

———————–

05. लखनपुरी मेला  कल से शुरू।

—क्षेत्र का ऐतिहासिक  लखनपुरी वार्षिक तीन दिनी मेला कल से शुरू होने जा रहा है।मेला व्यापारी अभी से आना शुरू हो गए हैं। कई व्यापारियों ने अपनी जगह भी आरक्षित कर ली है।

———————

06. मिशन संचालक और कलेक्टर ने जलजीवन मिशन के कार्यों का किया निरीक्षण। ग्राम खमढोड़गी के ग्रामीणों से चर्चा कर संधारण के संबंध में किया मार्गदर्शन।

—कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर तथा मिशन संचालक जल जीवन मिशन  जितेन्द्र शुक्ला, अतिरिक्त मिशन संचालक  एस.एन. पांडेय द्वारा जिले की ग्राम पंचायत कोकपुर के आश्रित ग्राम खमढोडगी में आज जल जीवन मिशन के तहत किए गए कार्यों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।अधिकारियों के दल ने ग्राम में जल जीवन मिशन के तहत निर्मित उच्च स्तरीय जलागार, सोलर आधारित जल आपूर्ति योजना, नल कनेक्शन, पाइप लाइन एवं अन्य तकनीकी पहलुओं की गहन जांच की। इस दौरान उन्होंने पूर्व सरपंच एवं हितग्राहियों से चर्चा कर योजना से प्राप्त हो रहे लाभों की जानकारी ली तथा ग्रामवासियों को योजना के सुचारू संचालन एवं संधारण के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मुख्य अभियंता  जी.एल. लखेरा, सहायक अभियंता  राजेश हिरकने, उप अभियंता श्री प्रकाश कुमेटी सहित विभागीय अमला एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

 ———————–

07. भाजपा किसान मोर्चा ने लखनपुरी से सटे पिपरौद में मनाया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म दिवस।

—भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा कांकेर द्वारा श्रद्धा अटल बिहारी वाजपेी के जन्मदिवस पर आज चारामा विकासखंड के लखनपुरी से सटे ग्राम पिपरौद मेंअटल चौक पर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय मंडावी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। आज ही ग्राम पिपरौद में एनएसएस शिविर का समापन हुआ जहां भी विजय मंडावी शामिल हुए।

इसके साथ ही छत्तीसगढ प्रदेश के निर्माण में अपनी महती भूमिका निभाने वाले , भारत रत्न से विभूषित हमारे श्रधेय पूर्व प्रधान मंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी जी के जयंती पर उन्हें ब्यासकोंगरा बूथ पर जिलाभारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा कांकेर के कार्य कर्ताओ की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया गया । इस अवसर पर विशेष रूप से चंद्र प्रकाश ठाकुर जिला महामंत्री किसान मोर्चा , कमलेश उसेंडी अध्यक्ष कांकेर ग्रामीण मंडल, अशोक पोटाई , विपत नेताम , योगेंद्र भाई, उर्मिला बाई , छबीला बाई अनुसुइया बाई एवम कार्यकर्ता उपस्थित थे ।   

 ———————–

08.डीएमएफ से विकास कार्य स्वीकृति का मामला गरमाया, दुर्गूकोंदल मुख्य चौक में सरपंचों का धरना जारी।

—दुर्गूकोंदल।खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) से माइंस प्रभावित पंचायतों में विकास कार्यों की स्वीकृति नहीं मिलने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को दुर्गूकोंदल मुख्य चौक में सरपंच संघ एवं ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन लगातार जारी रहा। आंदोलनरत सरपंचों ने जिला प्रशासन और जिला पंचायत व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ खुला भेदभाव किया जा रहा है। धरना स्थल पर सरपंचों ने आरोप लगाया कि दलाल और बिचौलिए ठेकेदार बनकर पंचायतों के प्रस्ताव उठाते हैं और सप्ताह भर के भीतर जिला पंचायत से स्वीकृति आदेश प्राप्त कर लेते हैं, जबकि दुर्गूकोंदल विकासखंड के निर्वाचित सरपंच पिछले छह माह से जिला पंचायत और कलेक्ट्रेट के चक्कर काटने को मजबूर हैं।

———————–

09.चक्काजाम समाप्त, 10 दिन का अल्टीमेटम।

—दुर्गूकोंदल।सरपंच संघ दुर्गूकोंदल द्वारा आयोजित चक्काजाम गुरुवार को समाप्त हो गया। लगभग 8 घंटे तक चले धरना-प्रदर्शन के बाद सरपंच संघ ने प्रशासन को 10 दिवस का अल्टीमेटम देते हुए ज्ञापन सौंपा।सरपंच संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 10 दिनों के भीतर खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) एवं अन्य मदों से लंबित निर्माण कार्यों की स्वीकृति नहीं दी गई, तो हाहालद्दी–बंजारी मंदिर मार्ग पर अनिश्चितकालीन चक्काजाम एवं जंगी प्रदर्शन किया जाएगा।

 ———————

10. महानदी से अवैध तरीके से रेत उत्खनन परिवहन जारी। अरौद के बाद अब किलेपार से भी खनन।  

 ———————-

  शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

 ———————-
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–

 

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 10 फरवरी 2026 मंगलवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   10  फरवरी  2026 मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”युरिया खाद के नाम किसानों को हताशा” —जिले का चारामा विकासखंड जो स्वावलंबी और…

आज की टॉप 10 खबर 09 फरवरी 2026 सोमवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   09  फरवरी  2026 सोमवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  ”जीवन को कैसे स्मार्ट बनायेगी ये स्मार्ट मीटर” लगातार महंगाई से त्रस्त लोगों के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *