आज की टॉप 10 खबर 22 दिसंबर 2025 सोमवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
  22  दिसंबर  2025 सोमवार

✍️मनोज जायसवाल

————————–

संपादकीय—

गुरु गोबिन्द सिंह
 
  
आज जयंती पर सादर नमन…..

—गुरु गोबिन्द सिंह जन्म: 22 दिसम्बर 1666, मृत्यु: 7 अक्टूबर 1709) सिखों के दसवें गुरु थे। उनका जन्म बिहार के पटना शहर में हुआ था। उनके पिता गुरू तेग बहादुर की मृत्यु के उपरान्त 11 नवम्बर सन १६७५ को वे गुरू बने। वह एक महान योद्धा, कवि, भक्त एवं आध्यात्मिक नेता थे। उन्होने सन १६९९ में बैसाखी के दिन उन्होने खालसा पन्थ की स्थापना की जो सिखों के इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है।गुरु गोविंद सिंह का जन्म नौवें सिख गुरु गुरु तेगबहादुर और माता गुजरी के घर पटना में २२ दिसम्बर १६६६, मृत्यु: ७ अक्टूबर १७०८ हुआ था। जब वह पैदा हूए थे उस समय उनके पिता असम मे धर्म उपदेश को गये थे। उन्होंने बचपन मे फारसी, संस्कृत, उर्दु की शिक्षा ली और एक योद्धा बनने के लिए मार्शल कौशल सीखा। गुरु गोबिंद सिंह जी का विवाह सुंदरी जी से 11 साल की उम्र में 1677 में हुआ। उनके चार पुत्र साहिबज़ादा अजीत सिंह, जूझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह थे ।गुरु गोबिंद सिंह जी का नतृत्व सिख समुदाय के इतिहास में बहुत कुछ नया ले कर आया। उन्होंने सन 1699 में बैसाखी के दिन खालसा जो की सिख धर्म के विधिवत् दीक्षा प्राप्त अनुयायियों का एक सामूहिक रूप है उसका निर्माण किया। सिख समुदाय के एक सभा में उन्होंने सबके सामने पुछा – कौन अपने सर का बलिदान देना चाहता है? उसी समय एक स्वयंसेवक इस बात के लिए राज़ी हो गया और गुरु गोबिंद सिंह उसे तम्बू में ले गए और कुछ देर बाद वापस लौटे एक खून लगे हुए तलवार के साथ। गुरु ने दोबारा उस भीड़ के लोगों से वही सवाल दोबारा पुछा और उसी प्रकार एक और व्यक्ति राज़ी हुआ और उनके साथ गया पर वे तम्बू से जब बहार निकले तो खून से सना तलवार उनके हाथ में था। उसी प्रकार पांचवा स्वयंसेवक जब उनके साथ तम्बू के भीतर गया, कुछ देर बाद गुरु गोबिंद सिंह सभी जीवित सेवकों के साथ वापस लौटे और उन्होंने उन्हें पंज प्यारे या पहले खालसा का नाम दिया।

✍️मनोज जायसवाल

———————— 

01. एनआरएलएम विहान कृषि सखी,पशु सखी,पशु सखी संघ द्वारा कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन करते जमकर नारेबाजी की।  

—- जिले के एनआरएलएम विहान कृषि सखी,पशु सखी,पशु सखी संघ द्वारा कलेक्ट्रेट गेट पर अपनी 06 सुत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते जमकर नारेबाजी की। उनकी मांगों मे वर्तमान में 1910 रूपये जो दिया जा रहा है, को सम्मानजनक रूप से वृद्वि किये जाने। मानदेय शासन द्वारा न्युनतम वेतन अधिनियम के अनुसार दिये जाने। सभी कैडरों को मोबाईल दिये जाने,नेट खर्च,यात्रा भत्ता दिये जाने। मानदेय प्रतिमाह देते हुए उनके खातों में ट्रांसफर किये जाने। नियुक्ति पत्र दिये जाने एवं नियमितीकरण आदि मांगे है।

 ———————— 

02.नरहरपुर मेला स्थल का विधायक आशा राम नेताम द्वारा निरीक्षण।

  —-कल से लगने वाले नरहरपुर के वार्षिक देव मेला को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाने हेतु मेला स्थल व सड़क सुरक्षा का कांकेर विधायक आशा राम नेताम द्वारा निरीक्षण किया। मेला व्यवसायियों ने चर्चा कर हालचाल जानी एवं सुविधाओं पर बात की। मेला स्थल की स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर अधिकारी-कर्मचारी एवं भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  ———————

03.  आवास  मित्र संघ ने  01 वर्ष से लंबित मानदेय भुगतान को लेकर ज्ञापन सौंपा।

— जिला कांकेर आवास मित्र संघ द्वारा आज कलेक्ट्रेट में एक वर्ष से लंबित मानदेय भुगतान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से आवास मित्रों ने अपनी गंभीर आर्थिक समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया जिसमें जिला अध्यक्ष दिनेश चौबे, उपाध्यक्ष विकास नेताम, नरोत्तम सिन्हा रमेश चक्रधारी, जगमोहन नेताम , आदि उपस्थित रहे ,और शीघ्र भुगतान की मांग की। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि आवास मित्र पिछले लंबे समय से निरंतर और निष्ठापूर्वक कार्य कर रहे हैं, बावजूद इसके उनका मानदेय एक वर्ष से लंबित है। आर्थिक तंगी के कारण कई आवास मित्रों के सामने पारिवारिक और दैनिक खर्चों को पूरा करने में कठिनाइयां उत्पन्न हो रही हैं। आवास मित्र संघ ने यह भी उल्लेख किया कि उनके सतत प्रयास और मेहनत के चलते ही हाल ही में छत्तीसगढ़ राज्य को प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इसके बावजूद मानदेय का भुगतान न होना कर्मचारियों के मनोबल को प्रभावित कर रहा है।  संघ ने प्रशासन से मांग की है कि आवास मित्रों के लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान किया जाए, ताकि वे बिना किसी आर्थिक दबाव के शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर तक सफलतापूर्वक पहुंचा सकें। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में आवास मित्र उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में अपनी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की अपील की।

  ———————

04.आंगनबाडी केंद्र क्रं. 01 भैंसमुडी के सहायिका श्रीमती केशर नरेटी को सहायिका के पद पर से हटाने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। 

– नरहरपुर विकासखंड के भैंसमुंडी(तुलसी) आंगनबाडी केंद्र क्रं. 01 की सहायिका श्रीमती केशर नरेटी को सहायिका के पद पर से हटाने आज काफी संख्या में ग्रामीण महिला एवं पुरूषों ने कलेक्ट्रेट पहूंच कर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि यहां पदस्थ श्रीमती केशर नरेटी पति अमृत नरेटी सभी ग्रामवासियों के द्वारा पूर्व में ग्राम के रीति रिवाज को मानती थी, तब गांव के सर्व समाज के द्वारा उनके जीवनयापन के लिए सहायिका पद में नियुक्त किया गया था। कुछ वर्षों से हिन्दू रीति रिवाज को छोडकर इसाई समुदाय को अपनाकर रह रही है और अपना कार्य कर रही है। जिससे हमारे बाल बच्चे प्रभावित हो रहे हैं। सहायिका केशर नरेटी को ग्राम में सार्वजनिक मीटिंग कर मूल धर्म में वापस आकर कार्य करने कहा गया तो उन्होंने नकारते हुए का कि मैं मर जाऊंगी पर ईसाई समुदाय को त्याग नहीं करूंगी। अतएव उन्हें हटाने की मांग कर रहे हैं।

———————–

05. सांसद खेल महोत्सव 24 और 25 दिसम्बर को, कलेक्टर ने लगाई अधिकारियों की ड्यूटी।

—लोकसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन आगामी 24 एवं 25 दिसम्बर को नरहरदेव पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में प्रस्तावित है। उक्त खेल प्रतियोगिता में तीन आयु वर्गों में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, व्हॉलीबॉल, गेड़ी दौड़, गिल्ली डंडा तथा रस्साकसी जैसे विभिन्न खेलों में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें 800 पुरूष एवं 800 महिला प्रतिभागी सम्मिलित होंगीं। कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने उक्त आयोजन को सफल बनाने जिला स्तर के अधिकारियों को दायित्व सौंपा है। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी को नोडल अधिकारी तथा सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार आवास एवं खेल मैदानों में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस अधीक्षक, खेल व्यवस्थापन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी, खेल मैदान/आवासों की साफ-सफाई व वॉटर टेंकर, फॉगिंग के लिए नगरपालिका परिषद कांकेर, खेल मैदानों के समतलीकरण, विद्युत कनेक्शन हेतु लोक निर्माण विभाग, वाहन व्यवस्था के लिए जिला परिवहन अधिकारी को दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार प्रतिभागियों की चिकित्सा व्यवस्था हेतु स्वास्थ्य विभाग, पेयजल संबंधी व्यवस्था के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, खिलाड़ियों की भोजन व्यवस्था हेतु खाद्य नियंत्रक एवं खाद्य विभाग, प्रतियोगिता के प्रचार-प्रसार हेतु जनसम्पर्क विभाग, जनप्रतिनिधियों की आवास व्यवस्था के लिए वन विभाग, विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने विद्युत विभाग, मंच सजावट के लिए रेशम एवं उद्यान विभाग, नर्तक दलों की व्यवस्था आदिवासी विकास विभाग तथा मैदान निर्माण हेतु आवश्यकतानुसार मिट्टी एवं डस्ट की व्यवस्था करने खनिज विभाग को दायित्व सौंपकर आयोजन को सफल बनाने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए हैं।

———————

06.  धान के अवैध परिवहन, भण्डारण व खरीदी के 46 मामलों में 1388 क्विंटल धान जब्त। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26

—खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत प्रदेश सरकार द्वारा 15 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। इसके साथ ही कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के धान के अवैध परिवहन, भण्डारण तथा खरीदी के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा गठित टीमों के द्वारा सतत कार्यवाही कर धान की जब्ती की जा रही है। खाद्य शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 नवम्बर से अब तक धान के अवैध परिवहन, भण्डारण तथा खरीदी के 46 प्रकरण तैयार कर संबंधितों के विरूद्ध मण्डी अधिनियम-1972 के तहत विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई कर 1388.60 क्विंटल धान की जब्ती की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 नवम्बर को धान के अवैध परिवहन, भण्डारण तथा खरीदी के 10 प्रकरण तैयार कर संबंधितों से 330.80 क्विंटल धान बरामद कर मण्डी अधिनियम 19़72 के तहत कार्यवाही की गई। इसी तरह 17 नवम्बर को 04 प्रकरणों में 148.40 क्विंटल, 19 नवम्बर को एक प्रकरण में 26 क्विंटल, 20 नवम्बर को 02 प्रकरणों में 74 क्विंटल, 22 नवम्बर को एक प्रकरण में 12.40 क्विंटल, 24 नवम्बर को 05 प्रकरण में 196.80 क्विंटल, 26 नवम्बर को दो प्रकरणों में 42.50 क्विंटल, 27 नवम्बर को 24 क्विंटल धान के अवैध परिवहन के विरूद्ध टीम द्वारा मण्डी अधिनियम 1972 के तहत कार्यवाही की गई। इसके अलावा 02 दिसम्बर को एक प्रकरण में 20 क्विंटल, 03 दिसम्बर को एक प्रकरण के विरूद्ध 24 क्विंटल, 04 दिसम्बर को 02 प्रकरणों में 112 क्विंटल, 11 दिसम्बर को एक प्रकरण में 10 क्विंटल, 12 दिसम्बर को 03 प्रकरणों में 51 क्विंटल, 13 दिसम्बर को दो प्रकरणों में 60 क्विंटल, 15 दिसम्बर को दो प्रकरणों में 44.50 क्विंटल, 17 दिसम्बर को दो प्रकरणों में 55 क्विंटल, 18 दिसम्बर को पांच प्रकरणों में 155.20 क्विंटल धान की जब्ती बनाकर मण्डी अधिनियम 1972 के तहत अवैध परिवहन, भण्डारण तथा खरीदी के विरूद्ध कार्यवाही की गई। कलेक्टर ने खाद्य एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को आगे भी धान के अवैध परिवहन, भण्डारण तथा खरीदी के विरुद्ध सतत् कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

 ———————–

07. एसआईआर संबंधी राजनैतिक दलों की बैठक 23 दिसम्बर को।

—भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)- 2026 हेतु जारी कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार 23 दिसम्बर को जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र अंतागढ़, भानुप्रतापपुर और कांकेर से संबंधित मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जितेन्द्र कुमार कुर्रे ने बताया कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा एसआईआर-2026 के दौरान की गई गतिविधियों के संबंध में चर्चा हेतु 23 दिसम्बर को जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक सुबह 10.30 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आहूत की गई है, जिसमें उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है।

 ———————–

08.गत शनिवार को लखनपुरी मेन रोड पर स्थित ट्रांसफार्मर की शिप्टिंग का कार्य आज किया गया। इस अदद कार्य के लिए यहां तीन दिनों तक बिजली बंद की जाती रही, जिसे लेकर व्यापारियों में नाराजगी एवं गुस्सा व्याप्त है।  

———————–

09.  

———————-

10.

— 

 ———————-

  शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

 ———————-
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–

 

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 10 फरवरी 2026 मंगलवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   10  फरवरी  2026 मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”युरिया खाद के नाम किसानों को हताशा” —जिले का चारामा विकासखंड जो स्वावलंबी और…

आज की टॉप 10 खबर 09 फरवरी 2026 सोमवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   09  फरवरी  2026 सोमवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  ”जीवन को कैसे स्मार्ट बनायेगी ये स्मार्ट मीटर” लगातार महंगाई से त्रस्त लोगों के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *