आज की टॉप 10 खबर 20 दिसंबर 2025 शनिवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
  20  दिसंबर  2025 शनिवार

✍️मनोज जायसवाल

————————–

संपादकीय—

”धार्मिकता के ऐसे दिखावे से दूर रहें”

 —किसी व्यक्ति के विषम हालातों को नहीं समझ पाए, किसी जरूरतमंद को कमजोर समझ कर उनकी खिल्ली उडाने का विचार मन में विचार आया ! अपने को सक्षम और दूसरे के निर्बल, अपने को प्रभावशाली और दूसरे को अप्रभावशाली समझने का कीचड यदि आपके मस्तिष्क पटल में है,तो आप कितना ही ‘समाजसेवा’ के नाम दिखावा कर लो सब बेकार ही है।

सार्वजनिक स्तर पर कोई किसी धार्मिक आध्यात्मिक संस्था से तो कोई वो पंथवादी जो अपने संस्था में जुडे लोगों के साथ कभी स्थल को झाडु बुहारना तो कभी प्रसादालय में भोजन बनाने,परोसने से लेकर क्या नहीं करते। कुछ वो लोग हैं,जो स्थानीय स्तर पर भी शांति की खोज में शिवलिंग जो सर्वस्व सर्व शक्तिमान है, की सत्ता के अतिरिक्त अन्य शिवलिंगों में शांति,वैभव की प्राप्ति के लिए ऐसे दिखावे करते फिरते हैं, कि लोग उन्हें धार्मिकता से ओतप्रोत समझे।
कुछ वो व्यक्ति ऐसा तो करते हैं,लेकिन उनकी आम व्यवहारिकता उनके नगर में इतनी कटू होती है,कि दिल से इन्हें कभी दुआ देना दूर इनके साथ बैठना भी पसंद नहीं करते। कभी-कभी तो इनकी बेशर्मी इतना कि दिल से सहयोग करने वाले तो पीछे रह जाते हैं, और ये वाहवाही के कतार में सबसे पहले पहल नजर आते हैं। जिनसे जुडे हों वहां सकारात्मक विचार और बाहरी दुनियां में आकर फिर वहीं दिनचर्या और लोगों के साथ वही द्वेश भुनाने और कलुषित विचारों का कीचड जो कि वे ना तो त्याग पाएं हैं,ना ही त्याग सकते..! भुनाते दिखते हैं।
लोगों के प्रति सकारात्मक सोच जब तक इनके मस्तिष्क पटल में नहीं आती दुःखो के पहाड में घिरे रहते हैं। इसके लिए कोई दवाई नहीं है। दवाई है,तो आप किसी विषम हालातों,बाधाओं,तकलीफों से जुझ रहे हैं,अशांति ही अशांति व्याप्त है, तो आप तत्काल दूसरों के लिए अच्छा सोचना अच्छा सलूक करना शुरू कर दीजिए। आप देखिये कि कैसे आपकी समस्या हल नहीं होती है। दुनियां में पैसे के हिसाब किताब का इतना परवाह है कि किसी-किसी के लिए तो पैसा यानि अर्थ ही सब कुछ है।
इसके सिवाय दुनिया में कुछ नहीं है। इसी के अहं में अपने सारे,रिश्ते नाते,संबंध तक भूल जाते हैं। एक दिन इनका हिसाब तो मिल जाता है,पर तब बहुत देर हो चुकी होती है,जब आप इसके नाम खत्म हुए संबंधों में मिठास वापस नहीं ला पाते। इस जीवन में तो कदापि नहीं। अतएव संबंधों का धन भी धन के उन प्रकारों में एक प्रमुख धन है,जिसे भी सहेज कर रखना है, और सहेजे रखने का एक ही सुत्र है कि आप अपने संबंध बरकरार रखना चाहते हैं तो आपको झुकना भी पडेगा।
आपकी लोकप्रियता आपकी वाणी‚आपकी कलम‚आपकी कठ से निकले गीतों और सबके साथ बनाए व्यक्तित्व बताने काफी है। यह सब रखें आपको किसी अखबार की सुर्खियों में किसी उपस्थिति के नाम अपना नाम तलाशने की जरूरत नहीं पडेगी। आप कितने बडे हैं‚कितने लोकप्रिय है‚ यह दुनिया वाले बताएंगे। आप नहीं ǃ

✍️मनोज जायसवाल

———————— 

01. राष्ट्रीय कला उत्सव 2025-26 के लिए कांकेर जिला से दो विधाओं चित्रकला और सामूहिक वादन का चयन।  

— स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत समग्र शिक्षा द्वारा राज्य स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन विगत दिनों शासकीय शिक्षा महाविद्यालय रायपुर में हुआ। जिसमें कांकेर जिला से कुल 26 प्रतिभागियों ने अलग-अलग विधाओं में अपनी प्रस्तुति दी । इस प्रतियोगिता में हायर सेकंडरी स्कूल पुसवाड़ा के मिथलेश मंडावी, गौतम नेताम, दीपांशु वट्टी,यूनिस सलाम ने सामूहिक वादन में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा जेपी इंटरनेशनल स्कूल सरंगपाल के सानिध्य साहू ने चित्रकला में प्रथम स्थान प्राप्त करके ये दोनों टीम राष्ट्रीय कला उत्सव के लिए चयनित हुए। राष्ट्रीय कला उत्सव प्रतियोगिता 20 से 23 दिसंबर तक पुणे महाराष्ट्र में आयोजित होगा।

इसी क्रम में राज्य स्तरीय कला उत्सव में कु. आदित्या रतीस एकल गायन, अवनी सिंह एकल स्वर वादन, अन्वेषा पंथ एकल शास्त्रीय नृत्य तीनों जेपी इंटरनेशनल स्कूल सरंगपाल, सोमा विश्वास, रिम्पिकर, सुकृति पाल , पूर्वा ढाली आराधना कॉन्वेंट स्कूल पखांजूर ने सामूहिक गायन, फानेंद्र कोसमा शा.उ.मा.वि. कोरर ने एकल ताल वादन, जानवी संचेती,खुशबू देवांगन, संजना मरकाम, विद्या शोरी पी एमश्री नरहरपुर ने सामूहिक जन जातीय लोक नृत्य, हेमंत कुमार कुमेटी,रोकी कुमेटी, राम यादव, लखन यादव शा.हाईस्कूल ईरा दाह ने सामूहिक नाटक,भूपेन्द्र भूआर्य शा.उ.मा.वि.पोटगांव ने मूर्तिकला, मिथलेश दुग्गा और यामिनी दुग्गा शा.उ.मा. वि.मुर डोंगरी ने स्वदेशी खेल खिलौने, खनक सलाम और इशिका वर्मा सेजेस पटौद ने पारंपरिक कहानी वाचन में अपनी सहभागिता दी।

सभी विधाओं के प्रतिभागी टीम का नेतृत्व करते हुए जिला कला उत्सव नोडल अधिकारी पुष्पांजलि ठाकुर ने बताया कि छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले से विभिन्न विधाओं में प्रतिभागी सम्मिलित हुए जिसमें कांकेर जिला ने दो विधाओं में प्रथम स्थान पाकर राज्य में अपना सेकंड पोजीशन बनाया। प्रतिदिन कार्यक्रम स्थल पर बच्चों के साथ अलग-अलग विधाओं के प्रभारी शिक्षक अनुपम जोफर, राजेंद्र नेताम, अरविंद मोईरांगचो,जी आर गुरुवर, आर बी दादरा, ओम प्रकाश डड़सेना, प्रद्युम्न शुक्ला, गुलज़ारी लाल साहू, रत्ना यादव,सूरजा जूरी,ऊषा नेताम, मनीषा नाग,घनश्याम कुंजाम ,वंदना पटेल, सीमा गोस्वामी,सरिता हेवार,योगेश्वरी ठाकुर उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों को  नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर कलेक्टर कांकेर , हरेश मंडावी जिला पंचायत सीईओ कांकेर, रमेश कुमार निषाद डी ई ओ कांकेर, लक्ष्मण कावड़े, सहायक संचालक, विनोद राजपूत एवं सभी प्रतिभागियों के प्राचार्यगण ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

 ———————— 

02. कोटपारा–आमाकड़ा में संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य समापन, विधायक सावित्री मनोज मंडावी ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह।

  —दुर्गूकोंदल अंतर्गत ग्राम कोटपारा, ग्राम पंचायत आमाकड़ा में आयोजित संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक सावित्री मनोज मंडावी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।समापन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती मंडावी ने कहा कि खेलकूद बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल से बच्चों में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।

कार्यक्रम में  अतिथि के रूप में चन्द्रिका नेताम, सरपंच ग्राम पंचायत आमाकड़ा; आनंद तेता, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल; सुलोचना कोरेटी, सदस्य जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल; सोपसिंग आंचला, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्गूकोंदल; सुनाराम तेता, अध्यक्ष जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर; पीलम नरेटी, सदस्य जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल उपस्थित रहे।
इसके साथ ही बलराम टेमरिया, सोमदेव कोरेटी, कैलाश नेताम, मुकेश दर्रो, रामरतन नेताम, भुनेश्वर नेताम, धर्मेन्द्र नेताम, दीनदयाल पटेल, राजू संघोरिया, नंदकिशोर नेताम, अमीत दुग्गा, हेमंत नरेटी, सुरेश नरेटी एवं मनोहर नेताम सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।समारोह में आमाकड़ा संकुल के समस्त शिक्षकगण, बड़ी संख्या में विद्यार्थी तथा ग्रामवासी भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए,

  ———————

03. किसानों से 41,300 ग्राम अतिरिक्त तोल का आरोप, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी।

— दुर्गूकोंदल स्थित धान खरीदी केंद्र का आज जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की निरीक्षण टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने मौके पर उपस्थित किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनकी शिकायतों का अवलोकन किया। किसानों ने धान खरीदी प्रक्रिया में अनियमितताओं, विशेषकर तोल प्रक्रिया में अतिरिक्त वजन लिए जाने की शिकायत प्रमुखता से उठाई। किसानों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कांग्रेस की निरीक्षण टीम ने मौके पर ही तहसीलदार को धान खरीदी केंद्र में बुलाया। किसानों की उपस्थिति में तहसीलदार, खरीदी प्रभारी एवं प्रबंधक से चर्चा की गई। इस दौरान किसानों ने बताया कि धान की खरीदी के समय उनसे 41,300 ग्राम तक अतिरिक्त तोल लिया जा रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

  ———————

04.उज्ज्वला व सामान्य गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, 27–28 दिसंबर को लगेगा विशेष शिविर।  

—र्गूकोंदल विकासखंड के समस्त उज्ज्वला गैस कनेक्शन हितग्राहियों एवं सामान्य गैस कनेक्शन हितग्राहियों के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है। इसी क्रम में हितग्राहियों की सुविधा हेतु विशेष ई-केवाईसी शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर दिनांक 27 एवं 28 दिसंबर 2025 (शनिवार एवं रविवार) को आदिम जाति सहकारी समिति, दुर्गूकोंदल में आयोजित होगा। शिविर का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।शिविर में ई-केवाईसी कराने के लिए हितग्राहियों को गैस कार्ड, आधार कार्ड एवं मोबाइल फोन साथ लाना अनिवार्य होगा।
———————–

05. राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समझ का संदेश लेकर हरियाणा रवाना हुआ 20 सदस्यीय आदिवासी युवा दल।

—दुर्गूकोंदल।राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने तथा आदिवासी युवाओं को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता से परिचित कराने के उद्देश्य से सीमा सुरक्षा बल की 178वीं बटालियन द्वारा आयोजित 17वें आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के अंतर्गत 20 सदस्यीय युवा दल को आज गुरुग्राम (हरियाणा) के लिए रवाना किया गया। इस दल में दुर्गूकोंदल एवं कोयलीबेड़ा विकासखंड से चयनित 10 युवक एवं 10 युवतियाँ शामिल हैं।

———————

06. अंतागढ़ के सुदूर अंचल के स्कूलों का डीईओ ने किया निरीक्षण, शिक्षा गुणवत्ता व मध्यान्ह भोजन की हुई समीक्षा। खनिज प्रभावित क्षेत्र के बच्चों को जिला मुख्यालय लाने की पहल, शीतकालीन अवकाश में होगा शैक्षणिक भ्रमण । 

— जिले के सुदूर एवं दुर्गम अंचल में शिक्षा की स्थिति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय कांकेर अंतर्गत विकासखंड अंतागढ़ के अंतिम छोर, जो जिला नारायणपुर की सीमा से लगा हुआ है, वहां स्थित शैक्षणिक संस्थानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्राथमिक शाला आतुरबेड़ा, प्राथमिक शाला भैंसगांव, माध्यमिक शाला भैंसगांव एवं हाई स्कूल तालाबेड़ा का गहन निरीक्षण किया गया।जिला शिक्षा अधिकारी   एवं नवनीत पटेल डीएमसी द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।

  ———————–

07. संजु गोपाल साहू के प्रथम कांकेर नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।

— पुराना बस स्टैंड, कांकेर में नव नियुक्त भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजू गोपाल साहू के प्रथम कांकेर आगमन पर तथा नव नियुक्त जिला महामंत्री घनेंद्र सिंह ठाकुर एवं निखिल वलेचा को नई जिम्मेदारी मिलने के अवसर पर आयोजित स्वागत-सम्मान कार्यक्रम में कांकेर विधायक आशा राम नेताम सहित तमाम भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल हुए।

 ———————–

08. कहाडगोंदी मे पांच दिवसीय प्रशिक्षण  शिविर का आयोजन आज 20 से 24 दिसंबर तक। 

—कोया पुनेम एवं संवैधानिक पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज 20 से 24 दिसंबर तक चारामा विकासखंड के कहाडगोदी क्षेत्र पुरी में आयोजित है। आयोजक सर्व आदिवासी समाज ब्लाक चारामा द्वारा किया जा रहा है। पेसा एक्ट से संबंधित पूर्ण जानकारी यहां दी जावेगी। यह ब्लाक चारामा में दूसरा आयोजन है। विगत वर्ष खैरखेडा में भी इस प्रकार का सफल आयोजन किया गया था। आयोजन का मुल वाक्य-ग्राम सभा सर्वोपरि,शोषण मुक्त समाज रखा गया है। इस आयोजन को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है। 

———————–

09. छत्तीसगढ़ कलमकार मंच द्वारा पुस्तक विमोचन एवं काव्य-गोष्ठी का आयोजन। 

—जिला मुख्यालय बिलासपुर से 12 कि.मी. दूर मुंगेली मुख्य मार्ग में स्थित कानन पेण्डारी जूलॉजिकल पार्क में राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान प्राप्त तथा राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार प्राप्त समिति- “छत्तीसगढ़ कलमकार मंच” के तत्वावधान में आगामी 25 दिसम्बर 2025 (गुरुवार) को पूर्वाह्न 11:30 बजे कानन भ्रमण उपरान्त पुस्तक विमोचन, काव्य-गोष्ठी तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।

कलमकारों द्वारा सर्व प्रथम कानन पेण्डारी का भ्रमण किया जाएगा। तत्पश्चात कलमकारों का स्वागत एवं भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन के बाद डॉ. किशन टण्डन क्रान्ति साहित्य वाचस्पति द्वारा सम्पादित एवं रचित अग्रलिखित छह पुस्तकों क्रमशः 1. उजाला- राष्ट्रीय साझा काव्य संग्रह, 2. सतनाम सार, 3. सतनाम रहस्यवाद, 4. सतनाम धर्म-संस्कृति, 5. सतनाम अमृतवाणी और 6. सतनामधर्मियों की ऐतिहासिकता सतनाम पोथियों का लोकार्पण सम्पन्न होगा।

छत्तीसगढ़ कलमकार मंच के तत्वावधान में प्रकाशित बाइसवीं कृति- उजाला राष्ट्रीय साझा काव्य संग्रह में शामिल 55 कलमकारों को साहित्य उजाला सम्मान-2026 प्रमाणपत्र एवं मेडल प्रदान किये जाएंगे। तत्पश्चात काव्य गोष्ठी का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने के लिए साहित्यकारों से अपील की गई है।

उजाला राष्ट्रीय साझा काव्य-संग्रह में निम्नलिखित 55 साहित्यकारों की श्रेष्ठ रचनाओं एवं उनके जीवन परिचय का समावेश है ।

उजाला – राष्ट्रीय साझा काव्य संग्रह में निम्नलिखित कलमकारों की रचनाएँ शामिल हैं :

01. डॉ. किशन टण्डन क्रान्ति
02. डॉ. राखी कोर्राम ‘गुड़िया’
03. श्री ओमप्रकाश पात्रे ‘ओम’
04. कु. गरिमा पोयाम ‘स्थितप्रज्ञा’
05. श्री मोजय शंकर पटेल
06. श्री नोमी शरण नागवंशी
07. श्री चीनू टण्डन ‘सिकन्दर’
08. श्री मंगत रवीन्द्र
09. डॉ. गोवर्धन मार्शल
10. श्री नवीन कुमार कुर्रे
11. श्री मनोज कुमार डागा
12. श्री सुरजीत क्रान्ति
13. डॉ. मीरा आर्ची चौहान
14. श्रीमती पी. रेखा कौशिक
15. डॉ. चन्द्रभान ‘चन्द्र’
16. श्री सुरेश कुमार चन्द्रा
17. श्री मोहन सत्ऋषु
18. श्री खिली प्रसाद मधुकर
19. श्री बुंदराम जांगड़े
20. श्री बेदराम जाटवर ‘वेदांज’
21. डॉ. मनिहार सिंह निराला
22. श्रीमती अनु भास्कर
23. श्री देव मानिकपुरी
24. श्री राम सूरत भारद्वाज
25. श्रीमती सुरजा खाण्डे ‘तनया’
26. श्री देव प्रसाद पात्रे
27. श्री राजेन्द्र कुमार लास्कर
28. श्री मणिशंकर दिवाकर ‘गदगद’
29. श्री वेदप्रकाश दिवाकर
30. श्री कार्तिक पुराण घृतलहरे
31. श्री योगेन्द्र चतुर्वेदी
32. श्री राजेश कुमार बंजारे
33. श्रीमती सरस्वती लहरे
34. श्री मनोज कुमार जायसवाल
35. श्री जुगेश कुमार बंजारे ‘धीरज’
36. श्रीमती कल्पना कुर्रे ‘कल्पना’
37. श्री चतुर सिंह ‘चंचल’
38. श्रीमती उषा पाटले
39. श्री ज्वाला विष्णु कश्यप
40. डॉ. गुलाबचंद ‘कुसुम’
41. श्रीमती लक्ष्मी डहरिया
42. डॉ. श्यामा कुर्रे
43. श्री सुखदेव सिंह ‘अहिलेश्वर’
44. श्री चैतराम टण्डन
45. श्री राजेन्द्र कश्यप
46. श्री दिलीप कुमार खोटे
47. श्रीमती रीता राय ऋषिता
48. श्री वेदप्रकाश खाण्डेकर
49. श्री हजारी लाल कुर्रे
50. श्री सेवक राम निषाद
51. श्री सुरेश अजगल्ले ‘इन्द्र’
52. श्री रमेश कुमार रसिय्यार
53. श्री राजेन्द्र गेंदले
54. श्री कुंम. सत्यपाल बाँधड़े ‘सत्य’
55. सुश्री माधुरी मारकंडे

———————-

10. लखनपुरी में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन 25 दिसंबर को।।

—-जिले के लखनपुरी में आने वाले 25 दिसंबर को हिन्दू सम्मेलन-2025 का आयोजन हिन्दू रक्षा मंच द्वारा किया जा रहा है। 25 दिसंबर को यह आयोजन मॉं वैष्णवी मंदिर प्रांगण में होगी। आयोजन के मुख्य अतिथि जगदीश देशमुख प्रांताध्यक्ष तुलसी मानस प्रतिष्ठान छ.ग., मुख्य वक्ता राजेश भार्गव, प्रांत संगठक हिन्दू जागरण मंच छ.ग. एवं विशेष्ज्ञ अतिथि श्रीमती त्रिवेणी साहू पूर्व जिला उपाध्यक्ष साहू समाज कांकेर होंगे। आयोजन में 11.30 से अपरान्ह 1000 बजे तक स्वरांजली मानस मंडली भैंसाकट्टा की प्रस्तुती होगी। दोपहर 1.00 बजे से 4.00 बजे तक उद्बोधन एवं रामप्रसादी वितरण होगा। 

 ———————-

  शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

 ———————-
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–

 

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 10 फरवरी 2026 मंगलवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   10  फरवरी  2026 मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”युरिया खाद के नाम किसानों को हताशा” —जिले का चारामा विकासखंड जो स्वावलंबी और…

आज की टॉप 10 खबर 09 फरवरी 2026 सोमवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   09  फरवरी  2026 सोमवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  ”जीवन को कैसे स्मार्ट बनायेगी ये स्मार्ट मीटर” लगातार महंगाई से त्रस्त लोगों के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *