आज की टॉप 10 खबर 06 दिसंबर 2025 शनिवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
  06  दिसंबर  2025 शनिवार

✍️मनोज जायसवाल

————————–

संपादकीय—

हिन्दी सिनेमा के चरित्र अभिनेता के रूप में चर्चित राम मोहन 

आज  पुणतिथि  पर सादर नमन  ….
—राम मोहन का जन्म 2 नवंबर1929 को अंबाला कैंट में हुआ था। माता योगमाया शर्मा तथा पिता डा. साधु राम शर्मा थे। आपके तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। हरियाली और रास्ता’, ‘मेरे हुज़ूर’, ‘तक़दीर’, ‘शोर’, ‘किताब’, ‘जियो तो ऐसे जियो’, ‘अंगूर’, ‘सावन को आने दो’, ‘शान’, ‘नदिया के पार’, ‘बंटवारा’, ‘ग़ुलामी’, ‘रंगीला’ और ‘कोयला’ उनकी प्रमुख फिल्मे थी।आपने ‘मिर्ज़ा ग़ालिब’, ‘तारा’, ‘शतरंज’, ‘संसार’, ‘बहादुर शाह ज़फ़र’, ‘ये दिल्ली है’ और ‘महाभारत’ जैसे 15 टेलिविज़न धारावाहिकों में अभिनय किया।राम मोहन 4 साल ‘सिने आर्टिस्ट एसोसिएशन’ के उपाध्यक्ष और 6 साल महासचिव पद पर रहे । 86 साल की उम्र में 6 दिसम्बर, 2015 को मुम्बई में हो गया और आपने कलाजगत सहित दुनियां को अलविदा कह दिया

✍️मनोज जायसवाल

———————— 

01. ग्राम करियापहार में तेंदुए की संदिग्ध मौत, चार आरोपी गिरफ्तार, पंजे बरामद।

—कांकेर वनमण्डल के नरहरपुर परिक्षेत्र अंतर्गत देवी नवागांव परिसर, ग्राम करियापहार में 04 दिसंबर 2025 को एक गंभीर वन्यजीव अपराध का मामला सामने आया है। कृषक शिवराम नेताम और रामचंद नेताम के खेत (खसरा नंबर 139) स्थित कुएँ में एक नर तेंदुआ मृत अवस्था में पाया गया। इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और वनमण्डलाधिकारी कांकेर की उपस्थिति में तेंदुए के शव को कुएँ से बाहर निकाला गया। निरीक्षण के दौरान तेंदुए के चारों पैर पंजों सहित काटकर गायब पाए गए, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई।

तीन सदस्यीय चिकित्सक दल द्वारा मौके पर ही तेंदुए का पोस्टमार्टम किया गया तथा वन्य प्रोटोकॉल के अनुसार शव का दहन कराया गया। घटना की जांच हेतु अज्ञात आरोपी के विरुद्ध वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।घटना के तुरंत बाद रायपुर से राज्य स्तरीय उडनदस्ता दल की डॉग स्क्वाड टीम भी जांच में जुट गई। मुख्य वन संरक्षक, कांकेर वृत्त श्री राजेश कुमार चंदेले (भा.व.से.), मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) जगदलपुर श्रीमती स्टाइला मंडावी (भा.व.से.) तथा वनमण्डलाधिकारी कांकेर श्री रौनक गोयल (भा.व.से.) के मार्गदर्शन में आरोपियों की तलाश तेज की गई।

तदोपरांत आज 06 दिसंबर को जांच के दौरान ग्राम करियापहार के चार आरोपियों शत्रुघन पिता नारायण (51 वर्ष), श्रवण पिता महेंद्र (19 वर्ष), छबिलाल पिता बुधारू (35 वर्ष) और बुधारू पिता अमरसिंह (71 वर्ष) के पास से तेंदुए के काटे हुए पैर (नाखून सहित) बरामद किए गए। मौके पर ही जब्ती एवं पंचनामा तैयार किया गया। आरोपियों द्वारा पंजा काटने में प्रयुक्त सामग्री— कुल्हाड़ी, लकड़ी, कटारी, रस्सा आदि भी जब्त की गई।
वन विभाग द्वारा वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। जांच में ग्राम प्रमुखों का सहयोग सराहनीय रहा। वन विभाग ने इसे गंभीर वन्यजीव अपराध मानते हुए सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

 ——————–

02. जिले के 21 हजार असाक्षरों को साक्षर बनाने के लिए महापरीक्षा अभियान 07 दिसंबर को।  

  —कलेक्टर एवं अध्यक्ष  निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उपाध्यक्ष हरेश मंडावी के निर्देशानुसार उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत जिले में रविवार 07 दिसंबर को राज्यव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में 15 वर्ष से अधिक उम्र के शिक्षार्थियो को सम्मिलित कराया जाना है जो शिक्षा की मुख्य धारा से कटे हुए हैं।

कलेक्टर द्वारा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को तैयारियां पूर्ण करने तथा सभी असाक्षरों को उक्त अभियान से जोड़कर उन्हें महापरीक्षा अभियान में सम्मिलित करने निर्देशित किया गया है। जिला पंचायत के सभाकक्ष में 04 दिसंबर को आयोजित बैठक में बताया गया कि जिले में कुल प्राधिकरण द्वारा 21130 असाक्षरों को साक्षर करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए जिले में कुल 426 परीक्षा केंद्र तथा केंद्राध्यक्ष बनाए गए हैं। कलेक्टर ने सभी विकासखंड के शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा है कि कोई भी शिक्षार्थी परीक्षा से वंचित न रहे और किसी तरह की नकल ना हो इस पर विशेष रूप से ध्यान दें। इसके अलावा स्वयं शिक्षक के रूप में जो सेवा दे रहे हैं उनको भी इस परीक्षा में सहयोग लेना है।

शिक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने हेतु सहयोग की अपील करना है जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा की परीक्षा केंद्र में शिक्षार्थियों के लिए पेयजल, प्रकाश, विद्युत व्यवस्था बैठने की समुचित व्यवस्था हो शिक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र और समय की जानकारी अनिवार्य रूप से एक दिन पहले विभिन्न माध्यमों से प्रदान की जाए जिला परियोजना अधिकारी पुष्पांजलि ठाकुर द्वारा राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के निर्देशों को विस्तार से परीक्षा संबंधी जानकारी सभी ब्लॉक के अधिकारियों को दी जिसमें महा परीक्षा अभियान का प्रचार-प्रसार नामांकन पंजीकरण डाटा कंप्यूटर कारण और परीक्षा की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने एवं प्रत्येक विकास खंड में कंट्रोल रूम स्थापित करने हेतु दायित्वों के बारे में बताया गया बैठक के अंत में जिला शिक्षा अधिकारी महोदय के द्वारा सभी अधिकारियों एवं साक्षरता अमले को महा परीक्षा अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने तथा सभी शिक्षार्थियों को इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने के लिए निर्देशित किया गया तथा साक्षरता शपथ दिलाई। इस अवसर पर सभी ब्लॉक के विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी नोडल अधिकारी एवं संकुल स्त्रोत समन्वयक सहित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

  ———————

03. आज अंतागढ़ के नवीन पी.एम.टी. बालक छात्रावास में आयोजित संयुक्त छात्रावास दिवस समारोह में कांकेर विधायक आशा राम नेताम शामिल हुए। इस गरिमामयी आयोजन में अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी जी उपस्थिति के साथ अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षकगण एवं भारतीय जनता पार्टी कांकेर के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

  ———————

04.राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमकसा एवं आमाकड़ा द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित मेगा शिविर का आयोजन ग्राम बरहेली में किया जा रहा है। शिविर के बौद्धिक परिचर्चा के अगले सत्र में स्वास्थ्य विभाग के त्रिलोक सोनी ने स्वयंसेवकों को सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं, संक्रामक रोगों की रोकथाम तथा स्वच्छता के महत्व पर विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर युवाओं को प्रेरित किया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी द्वय अजय रावटे एवं पी.आर. करपाल, वरिष्ठ व्याख्याता एन.आर. मंडावी, नरेशा मंडावी, संगीता छेदैया, सीमा चौधरी, राजेश्वरी भंडारी, खुशबू ध्रुव, भारती नाग, मनोज दरियो, सुरेश ठाकुर, नरेश गावड़े सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन कु. मनीषा हिड़को द्वारा किया गया।

———————–

05.  चारामा में 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, राष्ट्र जागरण, युग संदेश एवं प्रज्ञा पुराण की कथा का आयोजन 14 से 17 दिसंबर 2025 को। जोरशोर से तैयारी जारी। चारामा नगर के डीजे मार्केट की साफ सफाई की गई। कल से तैयारी में और तेजी। टेंट लगाने  का कार्य भी प्रारंभ होगा।   

—जिले के चारामा में 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, राष्ट्र जागरण, युग संदेश एवं प्रज्ञा पुराण की कथा का आयोजन 14 से 17 दिसंबर 2025 तक नगर के बैंक ऑफ बडोदा के सामने डीजे मार्केट मेन रोड में हो रहा है। यह वृहत आयोजन अखिल गायत्री से जुडे जिला समन्वय समिति, गायत्री प्रज्ञा पीठ एवं समस्त नगरवासी के सौजन्य से होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में भक्तों के लिए आवास,भोजनालय एवं वाहन पार्किंग व्यवस्था धमतरी रोड पर राजमार्ग 30 किनारे ज्ञान रश्मि हायर सेकेण्डरी स्कूल के सामने रखी गई है। पूरे आयोजन के लिए भारतीय वेशभूषा में कार्यक्रम में भागीदारी रखने, संस्कार हेतु पहले से पंजयन कराने की जानकारी दी जा रही है। सभी संस्कार निःशुल्क सम्पन्न होंगे। आयोजन की बात करें तो 14 दिसंबर को सुबह से कलश यात्रा निकलेगी। द्वितीय दिवस 15 दिसंबर को सामुहिक जप,ध्यान,पज्ञा योग,व्यायाम,देवपूजन,गायत्री महायज्ञ,प्रज्ञा पुराण एवं युग संदेश,संगीत प्रवचन,सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा तृतीय दिवस सामुहिक जप,ध्यान,प्रज्ञा योग,व्यायाम,गायत्री महायज्ञ एवं विभीन्न संस्कार प्रज्ञा पुराण एवं युग संदेश, संगीत,प्रवचन,सम्मान एवं संकल्प दीप महायज्ञ। चतुर्थ दिवस गायत्री महायज्ञ एवं विभीन्न संस्कार,पुर्णाहुति एवं टोली की विदाई सम्पन्न होगी। आज क्षेत्र के कई गावों में इस आयोजन के प्रचार प्रसार किया गया।

———————

06 . दुर्गूकोंदल में 9-10 दिसंबर को सांसद खेल महोत्सव का होगा आयोजन ।

—विकासखण्ड दुर्गूकोंदल में ग्रामीण एवं विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन 09 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा। इस आयोजन में ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हुए विभिन्न पारंपरिक एवं आधुनिक खेलों की प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी। यह जानकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरेंद्र बंजारे द्वारा दी गई।
प्रतियोगिता में तीन आयु वर्ग18 वर्ष तक, 18 से 40 वर्ष तथा 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों को भाग लेने का अवसर मिलेगा। महोत्सव के दौरान एथलेटिक्स (100 मीटर दौड़), कबड्डी, को-को, वॉलीबॉल, गेड़ी दौड़, गिल्ली-डंडा, सहित कई खेलों को शामिल किया गया है, जिनमें खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

———————–

07.अमीन भर्ती परीक्षा : जिले में स्थापित 44 केन्द्रों में सम्मिलित होंगे 9554 परीक्षार्थी। परीक्षा 07 दिसम्बर को, व्यापमं द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील। परीक्षा केन्द्रों में बिना जेब वाले स्वेटर पहनकर आने की होगी अनुमति।

—छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा अमीन भर्ती परीक्षा-2025 आगामी 07 दिसम्बर को आयोजित की जाएगी। कलेक्टर  निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने परीक्षा की तैयारियों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि उक्त परीक्षा के लिए जिले में कुल 44 परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए हैं, जहां 09 हजार 554 पंजीकृत अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा पारदर्शिता और निष्पक्षतापूर्वक सम्पन्न हो, इसके लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा अभ्यर्थियों हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा की नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्रीमती आस्था बोरकर ने बताया कि कलेक्टर द्वारा जिले के परीक्षा केन्द्रों में व्यापमं द्वारा जारी निर्देश और मापदण्डानुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि व्यापमं द्वारा अभ्यर्थियों के लिए जारी दिशानिर्देश के अनुरूप परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 2 घंटे पूर्व पहुंचना होगा, जिससे उनकी समय पर फ्रिस्किंग गहनता से की जा सके एवं पहचान पत्र का सत्यापन किया जा सके। यह भी बताया गया कि परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जायेगा।

व्यापमं द्वारा जारी निर्देशों का हवाला देते हुए नोडल अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षार्थी हल्के रंग की आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने आएं। काले, गहरे नीले, गहरे हरे. जामुनी, मैरून, बैगनी रंग व गहरे चॉकलेटी रंग का कपड़े पहनकर परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं होगी। केवल साधारण स्वेटर (बिना पॉकेट) की अनुमति है। सुरक्षा जांच के समय स्वेटर को उतारकर सुरक्षा कर्मी से जांच कराना होगा। इसके अलावा फुटवियर के रूप में चप्पल पहनने के निर्देश दिए गए हैं, कानों में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है। परीक्षा प्रारंभ होने के पहले आधा घंटा में एवं परीक्षा समाप्ति के आखिरी आधा घंटा में परीक्षा कक्ष से बाहर जाना वर्जित है। इसी तरह परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा। प्रवेश पत्र के सभी पेज का प्रिंट आउट लेकर और पेज के केवल एक तरफ प्रिंट कराने कहा गया है, क्योंकि प्रत्येक परीक्षा हेतु व्यापम की प्रति परीक्षा केंद्र में जमा हो जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि परीक्षार्थी को परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र के साथ पहचान पत्र के रूप में मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड जिसमें अभ्यर्थी का फोटो हो, उसका एक मूल पहचान पत्र परीक्षा दिवस में परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य होगा। मूल पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं करने पर परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, जिसके लिए अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेदार होंगे। यदि इंटरनेट से प्राप्त प्रवेश पत्र पर फोटो नहीं आता है, तो अभ्यर्थी अपने साथ दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो लेकर परीक्षा केन्द्र में आएं। परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में केवल काले या नीले बाल पॉइंट पेन से ही उत्तर अंकित करने हेतु उपयोग में लाने के निर्देश व्यापमं द्वारा दिए गए हैं। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया है कि परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। व्यापमं के इन निर्देशों का पालन नहीं करने पर अभ्यर्थी को परीक्षा देने से वंचित किया जा सकेगा।

 ———————–

08.

———————–

09.ओपन स्कूल हाईस्कूल/हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026: आवेदन फार्म भरने की समय-सारणी घोषित।

—छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा मार्च–अप्रैल 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत कार्य-योजना जारी कर दी गई है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्गूकोदल के प्राचार्य अजय नेताम ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थी निर्धारित तिथियों के भीतर फार्म अवश्य भरें, अन्यथा विलंब शुल्क देना होगा।प्राचार्य के अनुसार सामान्य शुल्क के साथ आवेदन फार्म 01 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक भरे जा सकेंगे। अध्ययन केंद्रों के द्वारा सामान्य शुल्क वाले आवेदन फार्म जिला समन्वय केंद्रों में 19 एवं 20 जनवरी 2026 तक जमा किए जाएंगे। इसके बाद जिला समन्वय केंद्रों द्वारा राज्य कार्यालय में 21 एवं 22 जनवरी 2026 तक आवेदन जमा करने की व्यवस्था है।वहीं विलंब शुल्क के साथ आवेदन 18 से 25 जनवरी 2026 तक भरे जा सकेंगे। इन फार्मों को अध्ययन केंद्रों द्वारा जिला समन्वय केंद्रों में 29 जनवरी 2026 तक एवं जिला समन्वय केंद्रों द्वारा राज्य कार्यालय में 30 जनवरी 2026 तक जमा किया जाएगा।

———————–

10 

 ———————–

शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

 ———————-
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–

 

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 1 फरवरी 2026 बुधवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   11  फरवरी  2026 बुधवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”मंच पर थोथी वाहवाही से अधिक दुवाएं” —यही समय होता है, मानवता दिखाने का!…

आज की टॉप 10 खबर 10 फरवरी 2026 मंगलवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   10  फरवरी  2026 मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”युरिया खाद के नाम किसानों को हताशा” —जिले का चारामा विकासखंड जो स्वावलंबी और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *