कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
14 नवंबर 2025 शुक्रवार
✍️मनोज जायसवाल
————————–
संपादकीय—
पं. जवाहर लाल नेहरू बच्चों के प्यारे चाचा …

आज 14 नवंबर को बाल दिवस पर सादर प्रणाम …
—प्रत्येक वर्ष 14 नवंबर को बालदिवस हमारे स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। कहा जाता है,बच्चों को चाचा खुब प्यारा होता है,चाचा जैसे रिश्ता का एक परिवार में काफी अहमियत रहता है। यह कारण कि पं. जवाहर लाल नेहरू को चाचा बोलते थे। चाचा नेहरू से लगाव के चलते बाल दिवस मनाने के लिए उनका जन्मदिन चुना गया। वैसे बाल दिवस की नींव 1925 में रखी गई थी, जब बच्चों के कल्याण पर श्विश्व कांफ्रेंस में बाल दिवस मनाने की सर्वप्रथम घोषणा हुई। 1954 में दुनिया भर में इसे मान्यता मिली। संयुक्त राष्ट्र ने यह दिन 20 नवंबर के लिए तय किया लेकिन अलग अलग देशों में यह अलग दिन मनाया जाता है। कुछ देश 20 नवंबर को भी बाल दिवस मनाते हैं। 1950 से बाल संरक्षण दिवस यानि 1 जून भी कई देशों में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन इस बात की याद दिलाता है कि हर बच्चा ख़ास है और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए उनकी मूल ज़रूरतों और पढ़ाई लिखाई की ज़रूरतों का पूरा होना बेहद ज़रूरी है. यह दिन बच्चों को उचित जीवन दिए जाने की भी याद दिलाता है।
—✍️मनोज जायसवाल
————————
01.बाल दिवस पर बाल संरक्षण इकाई के सहयोग से सारवंडी में बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।।
— खबर कि उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय कांकेर आई. के. एलेसिला (भा.पु.से.) के आदेशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिन्हा के दिशा निर्देशानुसार एवं उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी अविनाश ठाकुर के मार्गदर्शन में 14 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर चौकी दुधावा पुलिस के द्वारा जिला बाल संरक्षण इकाई के सहयोग से हाई स्कूल सारवंडी में बाल सुरक्षा सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बच्चों को गुड टच-बैड टच की जानकारी दिया गया।

बच्चों को सायबर ठगी से बचने जागरूक कर, धोखाधड़ी से बचने के उपाय, यातायात सुरक्षा नियम, बालिका एवं महिला संबंधी अपराध रोकथाम एवं बचने के उपाय बताया गया। मोबाईल के उपयोग एवं मोबाईल के फेसबुक, वाट्सअप, इंस्टाग्राम दुरूपयोग से जीवन में होने वाली परेशानियों से बचने उपाय समझाया गया। बाल विवाह रोकने शपथ कार्यक्रम किया गया। उक्त कार्यक्रम में बच्चों ने कुर्सी दौड़ के खेल में हिस्सा लिया। अपने चित्रकला, रंगोली, नृत्य से अपना संपूर्ण योगदान प्रदान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिनेश सिन्हा अति. पुलिस अधीक्षक कांकेर द्वारा बाल दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए हमेशा अपने बड़ो एवं गुरूजन का आदर करना बताया। शिक्षा के महत्व को बताकर बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त कर जीवन में आगे बढने प्रोत्साहित किया गया। चित्रकला, रंगोली एवं नृत्य कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरूस्कार दिया गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन जैन, बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती रीना लारिया, महेश साहू, सरपंच श्रीमति सरिता भास्कर, प्राचार्य उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीमती शुभद्रा पाण्डे एवं माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला के शिक्षक मीना कोड़ोपी, भुनेश्वरी नाग, पी०के० गौतम, वी.उन. श्रीवास, महिला सेल प्रभारी सउनि शारदा यादव, एवं चौकी प्रभारी योगेन्द्र कुमार वर्मा, सउनि छत्रपाल साहू, प्र.आर. परमेश्वर नेताम एवं दुधावा चौकी के सभी स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में सारवंडी गांव के जनप्रतिनिधि गौकरण साहू, गैंदू भास्कर, चेतन सिन्हा, चंद्रभान साहू, दीनदयाल साहू जी एवं बहुत संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे
——————–
02.चोरी के आरोपियो पर त्वरित कार्यवाही करते हुए किया चारामा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार। आरोपियों के कब्जे से चोरी गये कुल 107.770 मिली ग्राम सोने के आभूषण एवं गला सोना, कुल कीमती 10,32,990 रूपये का संपूर्ण माल मसरूका किया गया जप्त।
—मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनाक 10.11.2025 को प्रार्थी नरेन्द्र कुमार महेश्वरी पिता सुरेश कुमार महेश्वरी उम्र 44 वर्ष निवासी नाकापारा चारामा थाना उपस्थित आकर लिखत रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह स्वास्तिक स्टील ट्रेडर्स का संचालक है कि दिनांक 25.04.2025 को अपनी पत्नि मधु महेश्वरी के साथ कम्पनी ट्रीप में विशाखापटनम घुमने गया था, कम्पनी ट्रीप समाप्ति के बाद यह अपनी पत्नि के साथ से दिनांक 05.05.2025 को रात्रि 08ः00 बजे वापस आने के बाद अपने कमरे की आलमारी खेलकर देख तो उसमें रखे सोने चांदी के जेवरात लगभग सोना 14 तोला चांदी 70 ग्राम चोरी हो गया था, प्रार्थी नरेन्द्र महेश्वरी के कम्पनी ट्रीप के दौरान इनकी भाभी गायत्री महेश्वरी की चचेरी बहन लीना भूतड़ा इनके घर घूमने आई थी, जो दो दिनों तक दिनाक 27- 28 अप्रैल 2025 को धर पर रूकी थी लीना भूतड़ा के द्वारा मौके का फायदा उठाकर चोरी किया गया है प्रार्थी की रिपोर्ट पर से थाना में अपराध 158/2025 धारा 305(1) भा.न्या.सं. पांजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया।
उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक माहोदय कांकेर आई.के. एलेसेला के निर्देशन पर अति. पुलिस अधीक्षक कांकेर दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी कांकेर मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में थाना चारामा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी लीना भूतड़ा एवं उसके पति मनोज भूतड़ा को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया गया ।जिस दौरान आरोपी लीना भूतड़ा के पास से चोरी का सोने का 01 नग लेडिस ब्रेसलेट एवं सोने के 01 नग चैन आरोपी मनोज भूतड़ा के पास से सोने का 01 नग जेन्स ब्रेसलेट एवं, आभूषण की पहचान छुपाने हेतु बेचने के उद्देश्य से सोने को गला कर रखे सोने का एक गोल बुस्कुट का टुकड़ा, सभी कुल वजन 107.770 मिली ग्राम कीमती 10,32,990 रूपये को आरोपियों के द्वारा ग्राम बिरेतरा उनके घर से छिपाकर रखे स्थान से निकालकर पेश करने पर उनके कब्जे से जप्त किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही किया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक तेज कुमार वर्मा, सउनि प्रदीप यादव, आर. 1338 जितेन्द्र नाग एवं महिला आरक्षक विद्या मण्डावी का अहम भुमिका रहा।

———————
03.नेशनल लोक अदालत की तैयारी के संबंध में बैठक आयोजित।
—छत्तीसगढ़ राज्य में तृतीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन आगामी 13 दिसम्बर को प्रस्तावित है। इस संबंध में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कांकेर श्री आनंद कुमार ध्रुव के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशों में नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती विभा पांडे द्वारा जिला न्यायालय कांकेर के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में नगरपालिका परिषद, टेलीफोन ऑफिस तथा विभिन्न बैंक विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि जिन प्रकरणों में राजीनामा, समझौता की संभावना है, उनकी सूची तैयार कर संबंधित न्यायालयों में शीघ्र प्रस्तुत किया जाए, ताकि पक्षकारों को समय पर नेशनल लोक अदालत की नोटिस जारी की जा सके। प्री-लिटिगेशन के प्रकरणों को भी समय पर प्रस्तुत करने के लिए संबंधित विभागों निर्देश दिए गए, जिससे अधिक से अधिक संख्या में मामलों का निपटारा किया जा सके। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्रीमती शांति प्रभु जैन सहित बैंक के अधिकारी उपस्थित रहे।
———————–
04.बस्तर ओलंपिक की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ समापन।स्वस्थ तन-मन के लिए खेल बहुत जरूरी, इससे जुड़कर सशक्त बनें- सांसद श्री नाग
—बस्तर ओलंपिक 2025 की तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आज समापन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर सांसद भोजराज नाग मौजूद थे। उन्होंने सभी विजयी प्रतिभागियों को मैडल एवं प्रशस्ति पत्र सौंप कर सम्मानित किया। सांसद श्री नाग ने अपने उद्बोधन में कहा कि जीवन में खेल का बड़ा महत्व है। यह प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से मानव जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाता है।

उन्होंने आगे कहा कि स्वस्थ तन-मन के लिए खेल एवं योग बेहद जरूरी है। इन विधाओं से जुड़कर प्रत्येक व्यक्ति सशक्त एवं मजबूत बन सकता है।नरहरदेव पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित मंचीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी से श्री नाग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार बस्तर लाल आतंक से मुक्त होने जा रहा है। यहां के युवाओं में छिपी खेल प्रतिभाओं को दशा और दिशा देने बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें यहां की खेल प्रतिभाओं को निश्चित रूप से प्रदेश सरकार ने प्लेटफॉर्म दिया है। उन्होंने सभी विजयी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए संभाग स्तरीय खेलों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की बात कही। इस दौरान नागरिक सतीश लाटिया और श्री महेश जैन ने भी संबोधित किया। इसके पहले विद्यालयीन छात्राओं के द्वारा बस्तर की लोक परंपराओं पर आधारित मनमोहक नृत्य का प्रस्तुतिकरण दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी विजयी टीमों एवं प्रतिभागियों को मैडल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा मारकोले, जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मण्डावी, अनुविभागीय अधिकारी कांकेर श्री अरूण वर्मा, जिला खेल अधिकारी संजय जैन सहित पार्षदगण एवं विभिन्न खेल विधाओं के खिलाड़ी तथा कोच और अधिकारीगण उपस्थित थे। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहरदेव में आयोजित जिला गौरव दिवस स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव होंगे।

———————–
05. चारामा आवर्धन जल प्रदाय योजना का प्रमुख अभियंता ने किया आकस्मिक निरीक्षण।जल जीवन मिशन के तहत अपूर्ण निर्माण कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने के दिए निर्देश।
—जलजीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन कार्यों का लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता ओंकेश चंद्रवंशी द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने योजना के तहत विभिन्न संरचनाओं का निरीक्षण कर अपूर्ण कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने तथा फिनिशिंग और सभी सिविल कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।प्रमुख अभियंता ने निरीक्षण के दौरान रेलिंग और प्लेट सुधार कार्य में पाई गई कमियों को तत्काल दूर करने को कहा। साथ ही रॉ-वॉटर पम्पिंग मेन, ग्रेविटी मेन एवं जल वितरण पाइपलाइन विस्तार कार्यों के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग पर आ रही बाधाओं के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर जल्द कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने ग्राम कुलगांव (विकासखण्ड कांकेर) की एकल ग्राम योजना के सर्वे एवं कार्य स्थल का भी निरीक्षण किया, जहां पर पाई गई कमियों को जल्द से जल्द सुधारने के निर्देश दिए। मौके पर विभाग के आला अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जलजीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे सभी कार्यों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति शीघ्र सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर अतिरिक्त मिशन संचालक जल जीवन मिशन रायपुर एस.एन. पाण्डे, मुख्य अभियंता जी.एल. लखेरा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जगदलपुर परिक्षेत्र, अधीक्षण अभियंता बी.एन. भोयर सहित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

————————
06. निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में नियोजित अधिकारी-कर्मचारियों का अवकाश स्वीकृति मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के अनुमोदन से होगा।
— भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर से संबंधित जारी कार्यक्रम के अनुसार पुनरीक्षण का कार्य 28 अक्टूबर से प्रारंभ हो गया है तथा 07 फरवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर से संबंधित कार्य में नियोजित अधिकारी-कर्मचारियों का अवकाश स्वीकृति मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के अनुमोदन से किया जाएगा।लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 13 सीसी के प्रावधान के तहत मतदाता सूची की तैयारी, पुनरीक्षण और सुधार कार्य के संबंध में नियोजित अधिकारी-कर्मचारी निर्वाचन आयोग में प्रतिनियुक्ति पर समझे जाएंगे और कुछ समय तक निर्वाचक आयोग के नियंत्रण, अधीक्षण तथा अनुशासन के अधीन रहेंगे। उक्त कार्य में नियोजित अधिकारी-कर्मचारियों का अवकाश स्वीकृति मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के अनुमोदन से किया जाएगा। अतः निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर से संबंधित कार्य में नियोजित अधिकारी-कर्मचारियों का अवकाश स्वीकृति प्रस्ताव कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के अनुशंसा सहित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर को प्रेषित किए जाएंगे। कलेक्टर ने उक्त आदेश का कड़ाई से पालन करने के लिए सभी कार्यालय प्रमुख अधिकारियों को निर्देशित किया है।
————————
07. जिला पंचायत के सीईओ ने की प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा। प्रगति नहीं पाए जाने पर संबंधित नोडल अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस।
— जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी ने आज प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, विकासखंड समन्वयक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, बी.पी.एम. एनआरएलएम, विकास विस्तार अधिकारी, सहायक विकास विस्तार अधिकारी, उप अभियंता आरईएस, तकनीकी सहायकों एवं पीआरपी एनआरएलएम की संयुक्त बैठक लेकर प्रधानमंत्री आवास निर्माण में प्रगति की गहन समीक्षा किया। उनके द्वारा वर्ष 2016-23 एवं 2024-25 के अपूर्ण आवासों को पूर्ण करने तथा वर्ष 2025-26 में स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्य को प्रारंभ करने के लिए पंचायतवार समीक्षा की गई। वर्ष 2024-25 में स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास जिन्हें प्रथम किश्त की राशि प्राप्त हो चुकी है और अब तक अपूर्ण हैं, उन्हें मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने के लिए अधिकारियों को लक्ष्य प्रदान किया गया। वर्ष 2016-23 के अपूर्ण आवासों को सतत निरीक्षण कर पूर्ण किए जाने के लिए निर्देशित किया गया।समीक्षा के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा प्रत्येक अपूर्ण आवास को पूर्ण करने के लिए हितग्राहीवार राजमिस्त्री एवं निर्माण सामग्री उपलब्धता की मैपिंग करने के निर्देश भी दिए गए। आरसेटी के माध्यम से राजमिस्त्री प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके युवाओं को आवास निर्माण कार्य में संलग्न करने के लिए निर्देशित किया गया, साथ ही अधिक से अधिक युवाओं को राजमिस्त्री प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए गए, ताकि युवाओं को रोजगार प्राप्त होने के साथ ही आवास निर्माण कार्य में प्रगति हो। अपूर्ण प्रधानमंत्री आवासों को पूर्ण करने के लिए रात्रिकालीन चौपाल लगाकर हितग्राहियों का उन्मुखीकरण के निर्देश भी उनके द्वारा दिए गए। प्रधानमंत्री आवास निर्माण में संतोषजनक प्रगति नहीं पाए जाने के कारण विकासखंड अंतागढ़ के ग्रामपंचायत बंडापाल के नोडल अधिकारी उप अभियंता आरईएस तथा कोयलीबेड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत बड़गांव के नोडल अधिकारी तकनीकी सहायक और विकासखंड चारामा के ग्राम पंचायत रामपुर के नोडल अधिकारी तकनीकी सहायक को नोटिस जारी करने के निर्देश समीक्षा के दौरान दिए गए।

————————
08.विशेष ग्रामसभा का आयोजन 15 नवम्बर को।
———————–
09. रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण के लिए काउंसलिंग 17 नवम्बर को ।
———————–
10. ग्रामसभा का आयोजन 21 से 26 नवम्बर तक।
—छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 6 के अंतर्गत प्रत्येक तीन मास में ग्रामसभा का आयोजन किए जाने का प्रावधान है। जिसके पालन में जिले के सभी ग्राम पंचायत मुख्यालय तथा उनके आश्रित ग्रामों में 21 से 26 नवम्बर 2025 तक अनिवार्य रूप से ग्राम सभा आयोजित करने के लिए कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा जिले के सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।ग्राम सभाओं का आयोजन के लिए जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों द्वारा अपने स्तर से पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया जाकर समय-सारणी बनाकर तिथि निर्धारित करते हुए ग्रामसभा का आयोजन किया जाएगा। एक ही तिथि को ग्राम पंचायत के एक से अधिक ग्राम में उसी तिथि में ग्राम सभा का आयोजन नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रकार की व्यवस्था से सरपंच, सचिव सभी ग्राम सभाओं में अपनी उपस्थिति दे सकेंगे एवं ग्राम सभा का आयोजन सही ढंग से हो सकेगा।कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने सभी जनपद पंचायत सीईओ को निर्देशित करते हुए कहा है कि जिले के सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा आयोजन कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए ग्रामसभा आयोजन की जानकारी ग्राम पंचायत के प्रत्येक पदधारी सरपंच तथा पंचों को दी जावे, जो अपने क्षेत्र के सदस्यों को ग्राम सभा में उपस्थित कराने के लिए उत्तरदायी होंगे। इसके अलावा पंचायतों के द्वारा ग्राम सभा सम्मेलन की सूचना सार्वजनिक स्थल, सहगोचर स्थानों पर चस्पा व मुनादी कराया जाकर दी जाएगी। ग्रामसभा की कार्यवाही सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के बाद ग्रामसभा में लिए गए निर्णयों की अधिकतम 15 मिनट की वीडियो रिकार्डिंग कर वीडियो को ‘‘ग्रामसभा निर्णय’’ (GS NIRNAY) मोबाईल एप में अपलोड करा ग्रामसभा के गतिविधियों को वाइब्रेंट ग्राम सभा पोर्टल https://meetingonline.gov.in एवं GPDP पोर्टल में शत-प्रतिशत अपलोड कराकर निर्धारित प्रपत्र में प्रतिवेदन जिला कार्यालय को 28 नवम्बर 2025 तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
———————–
विशेष-
धान खरीदी केन्द्रों के निरीक्षण हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त
— छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत जिले में स्थित 149 धान खरीदी केन्द्रों के नियमित रूप से निरीक्षण व पर्यवेक्षण के लिए कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। धान खरीदी केंद्र कांकेर हेतु राकेश वर्मा, दशपुर के लिए गणेशराम सहारे, मर्दापोटी के लिए दिनेश हिड़को, ईच्छापुर रामकरण सुमन, नाथियानवागांव गुमेश कुमार नाग, सरंगपाल श्रीमती रीता दर्रा, सुभियामुड़पार भागवत सिन्हा, बागोडार धनेश जैन, सिदेसर ईशुराम कावड़े, पटौद समीक्षा सिंह, बेंवरती भिरेन्द्र सिन्हा, पुसवाड़ा अमित बाला, मालगांव रविकांत मारगिया, पीढ़ापाल ममता भण्डारी, तेलावट मुलेश उईके, सुरेली विवेक साहू, कापसी बालकृष्ण तोमर, मरकाटोला अजय शोरी, पोटगांव वरूण दिवाकर, तालाकुर्रा प्रीतम प्रसाद नेताम, बारदेवरी रविशंकर नेताम, कोदागांव नोहर सिंह उईके, अमोड़ा एम.आर. नेताम, चवांड़ श्रीमती रश्मि मरकाम, उमरादाह एस.के. कावड़े, नावडबरी श्रीमती घृत कश्यप, कुरना संतोष सिंह, चरभट्ठी आशाराम कुंजाम तथा हटकाचारामा हिरदेलाल जैन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार दुधावा महेन्द्र साहू, मुसुरपुट्टा धनेश्वर ठाकुर, सारवण्डी श्रीमती सुनिता प्रधान, घोटियावाही श्रीमती तनूजा गंगवंशी, दबेना तामेश्वर साहू, जामगांव हरिओम सिन्हा, बादल कृष्णकुमार मेश्राम, नरहरपुर संजीव नेताम, थानाबोड़ी पानेश्वर पाल, बिरनपुर अनिल दुग्गा, डुमरपानी उमेन्द्र सिंह नेताम, बुदेली डी.के. नेताम, डंवरखार बिरझूराम नेताम, बासनवाही बिरझूराम कवाची, मांडाभर्री सुश्री मंगखाइन कोर्राम, ठेमा श्रीमती अनिता यादव, कुम्हानखार बलदेव शोरी, सरोना डी.के. कुंजाम, मालगांव रमेश कोड़ोपी, अभनपुर पी.आर. सेठिया को नोडल अधिकारी। लिलेझर के लिए कंवल कश्यप, कोटतरा रामसाय मांझी, परसोदा श्रीमती पुष्पलता पोया, काटागांव किशोर शोरी, मरकाटोला लोकेश तारम, पुरी रमेश कुमार दुबे, उंकारी हिम्मतलाल सोनवानी, आंवरी तामेश्वरलाल साहू, चारामा बालाराम जैन, चांवड़ी नंदकिशोर गायकवाड़, खरथा महेश सोनकर, डोकला देवलाल नायक, माहुद दुर्गेश सलाम, पंडरीपानी संजय कुमार कुर्रे, लखनपुरी विवेक गंगवाल, चिनौरी हिमांशु मंडावी, उड़कुड़ा श्रीमती पुष्पलता कुंजाम, हल्बा टेमनलाल सिन्हा, गितपहर रामगोपाल साहू, रानीडोंगरी नितेश जोशी, पलेवा श्रवण मरकाम, शाहवाड़ा सुश्री दशबत्ती भूआर्य, हाराडुला श्रीमती अजीता मंडावी, जेपरा कमलेश गंजीर, टांहकापार नवलराम नेताम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार आसुलखार श्रीमती सुषमा नरेटी, केंवटी भावेश चंद्रवंशी, हाटकर्रा आशीष कुमार साहू, बारवी प्रवीण नरवाश, कोरर किरण कुमार भंडारी, सेलेगांव अश्वन शोरी, बैजनपुरी प्रवीण कुमार कवाची, कनेचूर गिरिजा ओटी, भानुप्रतापपुर कु. कविता सिन्हा, कच्चे धनंजय प्रसाद साहू, भानबेड़ा कुलदीप साहू, संबलपुर राकेश कुमार शोरी, हाटकोंदल कमलेश पदमाकर, कोड़ेकुर्से सुश्री भुनेश्वरी पोया, सुरंगदोह संजय मंडल, गोड़पाल सुरेन्द्र कुमार भोय, चिखली खगेश नरेटी, पचांगी प्रसनजीत वैद्य, दुर्गूकोंदल हलधर नेगी, कोण्डे धनराज नेताम, कोदापाखा नेश्वर्य साहू, दमकसा मनोहर चंद्रवंशी, कलंकपुरी (पुजारीपारा) दिलीप सोनकर, लोहत्तर पतिराम सलाम, ताड़ोकी मिथिलेश्वरी मंडावी, कोलर सुभाष देहारी, सरंडी सुंदरलाल बंछाड़, आमाबेड़ा प्रवीण चंद्राकर, बण्डापाल ओमप्रकाश श्वेता, मातला ब नरेन्द्र नेताम, उसेली मिथलेश कुमार धु्रव, पोड़गांव तेजप्रकाश भास्कर, अंतागढ़ टिकेश यादव, भैंसासुर माधवपाल, चारगांव आशीष पवार, कोयलीबेड़ा श्रवण खुराशू, उदनपुर आकाश कश्यप, सिकसोड़ अशोक कुमार दीपक, बड़गांव सियाराम उईके, मदले मानिक शाहा, कापसी देवदास मंडल, छोटे कापसी रितेश कुमार पटेल, पी.व्ही. 08 अविषेक निषादराज, पी.व्ही. 02 शैलेश वैद्य, पी.व्ही. 119 रंजीत विश्वास, पी.व्ही. 11 सुभाष दास, पी.व्ही. 12 देवेन्द्र कुमार सलाम, गोण्डाहूर सोहनलाल उईके, हांकेर उत्तम सरकार, पी.व्ही. 16 धीरजराम जैन, बारदा स्वपन मंडल, पी.व्ही. 68 मनतोष घरामी, परतापुर रैनूराम कोमरे, संगम प्रभात विश्वास, ऐसेबेड़ा सुमरीत राम जाड़े, पी.व्ही. 15 श्रीमती नूतन नाविक, पी.व्ही. 121 शुभंकर मालाकर, पखांजूर योगेश रामटेके, चांदीपुर रविन्द्रनाथ बैनर्जी, माटोली रथिन विश्वास, पी.व्ही. 39 धर्मपाल कोड़ोपी, पी.व्ही. 22 अमिया विश्वास, पी.व्ही. 24 सूर्यकांत सरकार, पी.व्ही. 32 नंदकिशोर शोरी, पी.व्ही. 26 दिपांकर हलदार, बांदे संजीत राय, बेलगाल चेतनप्रसाद देहारी, पी.व्ही. 78 राजनदास मानिकपुरी, पी.व्ही. 84 सनीतकुमार पिपरैया, पी.व्ही. 99 नेहरूसिंग गंगासागर, पी.व्ही. 89 रविशंकर ठाकुर, पी.व्ही. 105 कालूराम वैद्य, कुरेनार उदय मिस्त्री, ईरपानार निरंजन सरकार तथा धान खरीदी केन्द्र छोटेबेठिया के लिए नारायण हालदार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।शासन के दिए गए निर्देश का पालन करते हुए पंजीकृत किसानों से सरलतापूर्वक धान खरीदी की जावे एवं खरीदे गए धान का समुचित रख-रखाव का नियमित रूप से निरीक्षण कर प्रत्येक शनिवार, रविवार को विभाग द्वारा दिए गए भौतिक सत्यापन एप के माध्यम से उपार्जन केन्द्रों में संग्रहित धान एवं बारदानों का भौतिक सत्यापन करेंगे तथा धान खरीदी अवधि के दौरान पंजीकृत किसानों के धान विक्रय करने में समस्या होने पर निराकरण करेंगे।
—————-
जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री श्री मोदी 15 नवम्बर को करेंगे वर्चुअल संबोधन। जिला स्तरीय कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री यादव होंगे मुख्य अतिथि।
—धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस के तौर पर मनाया जा रहा है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 15 नवम्बर को नरहरदेव पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर के प्रांगण में किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव सम्मिलित होंगे। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दोपहर 3.30 बजे से शाम 05 बजे के मध्य सम्बोधित करेंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर कांकेर विधायक आशाराम नेताम, अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी, भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मण्डावी, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा, छ.ग. हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत शामिल होंगी। इसके अतिरिक्त जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी, नगरपालिका कांकेर के अध्यक्ष अरूण कौशिक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगी।
—————-
जिला पुलिस कांकेर द्वारा पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार बालकों के संरक्षण एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बालकों, अभिभावकों व नागरिकों के साथ “बाल सुरक्षा सप्ताह” कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ।
—पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देश के परिपालन में “बाल सुरक्षा सप्ताह” (दिनांक 14. 11.2025 से 20.11.2025 तक) कार्यक्रम आयोजित किये जाने के अनुक्रम में बाल संरक्षण एवं सुरक्षा सुनिश्चित करते हुये बालकों, अभिभावकों व नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री आई. के. एलिसेला जिला उत्तर बस्तर कांकेर के निर्देशन एवं श्री दिनेश कुमार सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर के मार्गदर्शन में तथा बाल सुरक्षा सप्ताह के नोडल अधिकारी सुश्री विकेश्वरी पिंदे ,उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कांकेर, श्रीमती कविता धुर्वे सहायक नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक कांकेर के पर्यवेक्षण में तथा बाल सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम अभियान हेतु गठित टीम के सदस्य सउनि शारदा यादव व सउनि श्रीमती शशिकला साहू प्रभारी (रक्षा टीम) के अलावा थाना प्रभारी (दुधावा) श्री योगेंद्र वर्मा ,जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री विपिन जैन, परियोजना समन्यक श्री अमित बघेल, जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती रीना लारिया के संयुक्त पहल में दिनांक 14.11.2025 को प्रथम दिवस में प्रयास आवासीय विद्यालय कांकेर एवं सुदूर वनांचल क्षेत्र ग्राम सारवण्डी के स्कूली बच्चों, शिक्षकों व नागरिकों के बीच दिवस कार्यक्रम आयोजित कराया गया। कार्यक्रम में बच्चों को शिक्षा, कैरियर गाईड, गुड टच-बैड टच, पॉक्सो एक्ट के प्रावधान, मानव तस्करी, बाल विवाह, बालश्रम, बाल मिक्षावृत्ति, स्वच्छता, पौष्टिक आहार, नशा के दुष्प्रभाव, सायबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना इत्यादि के बारे में जानकारी देकर जागरुक कर विभिन्न प्रकार के खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिताओं में शामिल तथा अव्वल आने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया है। आने वाले एक सप्ताह में बाल सुरक्षा सप्ताह के दौरान भिन्न भिन्न बाल गतिविधियों का आयोजन कराया जायेगा।
—————-
प्रधानमंत्री द्वारा 15 नवम्बर को 50 एकलव्य विद्यालयों का शिलान्यास, 42 विद्यालयों का होगा उद्घाटन
—जनजातीय क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में भारत सरकार द्वारा संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) योजना के तहत देशभर में नए विद्यालयों के संचालन में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। देश के माननीय प्रधानमंत्री द्वारा 15 नवम्बर 2025 (शनिवार) को दोपहर 1:00 वर्चुअल माध्यम से देश के 50 ईएमआरएस विद्यालयों का शिलान्यास तथा 42 ईएमआरएस विद्यालयों का उद्घाटन किया जाएगा। जिला कलेक्टर कार्यालय कांकेर से प्राप्त जानकारी केअनुसार इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य के कांकेर जिले के दो विद्यालय भी शामिल हैं।कांकेर जिले के दुर्गूकोंदल विकासखंड के ग्राम भंडारडिगी तथा नरहरपुर विकासखंड के ग्राम सुरही स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय इस उद्घाटन कार्यक्रम का हिस्सा होंगे। कार्यक्रम पूरी तरह वन-वे लाइव प्रसारण के माध्यम से होगा, जिसके लिए संबंधित स्थलों पर आवश्यक तकनीकी एवं व्यवस्थागत तैयारियों के निर्देश जारी किए गए हैं।जिला प्रशासन द्वारा संबंधित विद्यालय प्रबंधन एवं स्थानीय शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया है कि कार्यक्रम के दौरान निर्बाध इंटरनेट कनेक्टिविटी, एलईडी स्क्रीन, साउंड सिस्टम, मंच व्यवस्था, स्वागत एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही विद्यालय परिसर को सुव्यवस्थित एवं आकर्षक रूप में तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
—————-
—बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ऐतिहासिक जीत पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। इसी खुशी को साझा करते हुए भाजपा मंडल दुर्गूकोदल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष बिदेसिह कल्लो एवं मंडल महामंत्री रामचंद्र कल्लो के नेतृत्व में दुर्गूकोदल बस स्टैंड पर विजय उत्सव मनाया।
हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। शुभ रात्रि… 🙏
———————–







