आज की टॉप 10 खबर 12 नवंबर 2025 बुधवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
  12  नवंबर  2025 बुधवार

✍️मनोज जायसवाल

————————–

संपादकीय—

 ”जल समृद्ध भारत” के दृष्टिकोण को मूर्त रूप देने में छत्तीसगढ़ का बेहतर योगदान

अच्छी बारिश के चलते छत्तीसगढ में अमूमन बांध लबालब हैं….

—छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2024 का पुरस्कार वितरण समारोह 18 नवंबर 2025 को प्रातः 11.30 बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली के प्लेनरी हॉल में आयोजित होगा। इस समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ को मिले तीन राष्ट्रीय जल पुरस्कारों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान राज्य के सतत जल संरक्षण और जनसहभागिता आधारित प्रबंधन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘जल समृद्ध भारत’ के दृष्टिकोण को मूर्त रूप देने में छत्तीसगढ़ ने उल्लेखनीय कार्य किया है। राजनांदगांव, कांकेर और रायपुर के इन उदाहरणों ने यह सिद्ध किया है कि जब समाज, प्रशासन और संस्थान एक साथ कार्य करते हैं, तब जल संरक्षण एक जन-आंदोलन बन जाता है। मुख्यमंत्री ने सभी विजेताओं को बधाई दी और कहा कि राज्य सरकार हर जिले और पंचायत में जल संवर्धन के इस मॉडल को आगे बढ़ाएगी। यह खबर सबके लिए सकारात्मक पहलू है। कांकेर के लिए खुशी की बात कि नरहरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत डुमरपानी को ग्राम पंचायत श्रेणी में तीसरा स्थान मिला है,जहां सम्मान मिलेगा। इस वर्ष बारिश की अच्छी स्थिति के चलते कांकेर जिले के दुधावा एवं गंगरेल बांध लबालब है,इसके साथ गंगरेल द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र को दी जाने वाली मरोदा बांध भी लबालब है। आने वाले समय में गर्मी फसल के लिए किसानों को पानी दिया जायेगा कि नहीं यह अभी तय नहीं है,पर किसान फसल चक्र अपना कर खुशी का अनुभव कर रहे हैं,यही कारण है कि बालोद,धमतरी जिले में चना,उडद,अरहर सहित अन्य दलहनी फसलों से किसान समृद्व हो रहे हैं। लेकिन छत्तीसगढ के नगरों,गावों मे जल संरक्षण के तारतम्यं ऐतिहासिक तालाबों एवं अन्य जल स्रोतों का संरक्षण बेहद जरूरी है।

✍️मनोज जायसवाल

———————— 

01. जिले के 149 उपार्जन केन्द्रों में 15 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर की जाएगी धान की खरीदी धान के अवैध परिवहन को रोकने 18 चेक पोस्ट स्थापित की गई।

—खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवम्बर से 31 जनवरी 2026 तक किया जाना है। धान खरीदी हेतु जिले 91726 किसानों का एग्रीस्टेक पंजीयन किया गया है। पंजीकृत किसानों से 118 समिति (लेम्पस) अंतर्गत 149 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी का कार्य किये जाने हेतु उपार्जन केन्द्र स्तर पर नोडल अधिकारी निगरानी समिति का गठन किया गया है। इसके अलावा जिले के उपार्जन केन्द्रों में अन्य राज्यों से कोचियों/बिचौलियों द्वारा धान लाकर बेचने को रोकने हेतु जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में 13 चेक पोस्ट एवं जिला स्तर पर 05 चेक पोस्ट कुल 18 चेक पोस्ट बनाई गई है।जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिला एवं तहसील स्तर पर उड़नदस्ता दलों का भी गठन किया गया है, जिन्हें आई.डी. पासवर्ड जारी किया गया है। उनके द्वारा उपार्जन केन्द्रों एवं चेक पोस्ट का नियमित रूप से निरीक्षण व पर्यवेक्षण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर किसानों की सुविधा हेतु जिला कमांड एण्ड कंट्रोल सेन्टर (मोबाइल नम्बर 9755035321) की स्थापना की गई है। ’तुंहर टोकन’ मोबाइल एप के माध्यम से भी ऑनलाईन टोकन जारी किये जाने के संबंध में प्रसार-प्रचार किया जा रहा है।

 

——————–

02. बस्तर ओलंपिक की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का विधायक आशा राम नेताम ने किया शुभारंभ  14 नवम्बर तक विभिन्न खेलों में अपने हुनर दिखाएंगे जिले के खिलाड़ी

— बस्तर ओलंपिक 2025 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आज सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति के साथ शुभारंभ हुआ। उक्त प्रतियोगिता आज से 14 नवम्बर तक आयोजित होगी, जिसमें जिले के सभी सातों विकासखण्ड के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर विधायक   आशाराम नेताम उपस्थित थे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से बेहतर भविष्य का निर्माण हो सकता है। यह अपनी प्रतिभा को ऊंचाई पर ले जाने का सशक्त माध्यम है।नरहरदेव पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के डोम में आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्री नेताम ने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय खेल प्रतिभाओं का आगे बढ़ाने का सदैव सार्थक और सकारात्मक प्रयास किया। उन्होंने बताया कि बस्तर के युवक युवतियों में खेल प्रतिभाओं की कहीं कमी नहीं है। इस तरह के आयोजन से उन्हें उपयुक्त प्लेटफॉर्म प्रदेश सरकार द्वारा मुहैय्या कराया जा रहा है। इस अवसर पर राज्य हस्तशिल्प बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत ने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए अपने जीवन का श्रेष्ठ प्रदर्शन करने और संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में विजय हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। नगर पालिका कांकेर के अध्यक्ष  अरूण कौशिक ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रौशन करने की बात कही। इस अवसर पर अन्य मंचस्थ अतिथियों ने भी उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित कर अपनी शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विधायक श्री नेताम ने बस्तर ओलंपिक 2025 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता के शुभारंभ की विधिवत् घोषणा की। साथ ही खिलाड़ियों से सौजन्य भेंट कर परिचय प्राप्त किया। इसके पहले, विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मनमोहक प्रस्तुतिकरण दिया। अंत में विधायक एवं अन्य अतिथियों ने कोयलीबेड़ा एवं अंतागढ़ विकासखण्ड की कबड्डी प्रतिभागियों के बीच रोमांचक मैच का आनंद लिया। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री उत्तम यादव, पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा मारकोले, नागरिक  महेश जैन,  सतीश लाटिया, जिला पंचायत के सीईओ   हरेश मण्डावी, एसडीएम अरूण वर्मा, खेल अधिकारी श्री संजय जैन सहित सभी विकाखण्ड से आए खिलाड़ी, खेल प्रशिक्षक एवं कोच बड़ी संख्या में उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि बस्तर ओलंपिक 2025 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में एथलेटिक्स-100 मी., 200 मी. और 400 मी., लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जेवेलिन थ्रो 4ग100 मी. रिले रेस, तीरंदाजी, फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, हॉकी, कराते, व्हॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग तथा महिला सीनियर वर्ग के लिए रस्साकसी की प्रतियोगिता आज से 14 नवम्बर तक होगी। इसमें जीत हासिल करने वाले प्रतिभागी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

 ———————

03.डिप्टी कलेक्टर  मनीष साहू को जिला जेल प्रभारी का दायित्व।
 

—कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य पूर्व में जारी कार्य विभाजन आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए डिप्टी कलेक्टर कांकेर राहुल रजक के स्थान पर डिप्टी कलेक्टर मनीष देव साहू को प्रभारी अधिकारी जिला जेल कांकेर का दायित्व सौंपा गया है।
———————–

04.सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजनों को सहायता राशि स्वीकृत।

—अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कांकेर श्री अरूण वर्मा द्वारा सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के चार प्रकरण में मृतक के परिजनों के लिए 25-25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत किया गया है। कांकेर तहसील के ग्राम सिंगारभाट निवासी संतोष यादव की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के प्रकरण के उनकी पत्नी श्रीमती प्रीति लक्ष्मी के लिए 25 हजार रूपए तथा ग्राम मोदे-माकड़ीखूना निवासी प्रभुराम की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम परिजन श्रीमती खोरिनबाई के लिए 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया गया है। इसी प्रकार नरहरपुर तहसील अंतर्गत ग्राम बाबूसाल्हेटोला निवासी मनाराम शोरी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर पत्नी श्रीमती सुरजाबाई शोरी के लिए 25 हजार रूपए और ग्राम डुडुमबाहरा निवासी जितेन्द्र कोड़ोपी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम आश्रित सन्ताबाई कोड़ोपी के लिए 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया गया है।

———————–

05. आकांक्षी ब्लॉक दुर्गूकोदल के कोदापाखा ग्राम में आईएएस, आईपीएस, आईएफएस अधिकारियों की फील्ड स्टडी । 

—आकांक्षी ब्लॉक दुर्गूकोदल के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोदापाखा में आज लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मंसूरी के फाउंडेशन कोर्स के तहत आए प्रशिक्षु अधिकारियों के दल ने विभिन्न शासकीय संस्थानों का फील्ड स्टडी एवं अनुसंधान के उद्देश्य से निरीक्षण किया।  प्रशिक्षु दल में पीयूष कुमार (आई.आर.एम.एस., भारतीय रेलवे प्रबंधक सेवा), आमिर नौसाद (आई.एफ.एस., भारतीय वन सेवा), सुमित चक्रवर्ती (आई.आर.एस., भारतीय राजस्व सेवा), दिनेश हापूराम विश्नोई (आई.ए.एस., भारतीय प्रशासनिक सेवा) तथा प्रीति (आई.ए.एस., सहायक कलेक्टर प्रशिक्षणधीन) शामिल थे। अधिकारियों ने ग्राम पंचायत कोदापाखा कार्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र कोपाकटेल, प्राथमिक शाला बोकराटोला, प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोदापाखा, उप स्वास्थ्य केंद्र तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) शासकीय आयुर्वेद औषधालय का दौरा किया।
ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

———————

06. सामान्य सभा की बैठक 17 नवम्बर को ।

जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आगामी 17 नवम्बर को अपरान्ह 12 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। उक्त बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी की अध्यक्षता में आहूत की गई है। जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मंडावी ने सर्व संबंधित विभागीय अधिकारियों को एजेण्डावार अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया है।

———————

07. पंचायत सचिव की भर्ती हेतु आवेदन 05 दिसम्बर तक आमंत्रित।

 जिला पंचायत के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिव के कुल 18 रिक्त पदों पर वर्गवार भर्ती के लिए आवेदन 05 दिसम्बर 2025 तक आमंत्रित किए गए हैं। इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा विज्ञापन जारी किया गया है। आवेदन हेतु पात्रता, नियम व शर्ते, आवेदक की शैक्षणिक अर्हताएं, चयन प्रक्रिया आदि से संबंधित जानकारी एवं आवेदन पत्र का विस्तृत विवरण जिला पंचायत कांकेर सहित सभी जनपद पंचायतों के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है। साथ ही जिले के वेबसाइट www.kanker.gov.in में अवलोकनार्थ अपलोड किया गया है।

———————

08.नरहरपुर में आयोजित गोपाष्टमी पर्व में शामिल हुए कांकेर विधायक आशा राम नेताम।  

—जिले के नरहरपुर में गोपाष्टमी पर्व पूरे धुमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 10 में स्थित श्रीराधा-कृष्ण मंदिर में गोपाष्टमी पर्व में शामिल होकर श्रीकृष्ण राधा के चरणों को नमन किया। इस मौके पर समाज के साथ ाही स्थानीय नागरिक शामिल थे। अपने विधायक को बीच पाकर सबने खुशी व्यक्त किया। 

———————–

09.जिले में कडाके की ठंड ने दी दस्तक‚पर सुबह मार्निंग वाक में निकलने वालों की संख्या बढी।   

 ———————–

10. हेल्दी सीजन की शुरूआत  साप्ताहिक बाजारों में शाक सब्जियां हुई सस्ती पर टमाटर अब भी लाल।

 ———————-
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। शुभ रात्रि… 🙏
———————–

 

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 1 फरवरी 2026 बुधवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   11  फरवरी  2026 बुधवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”मंच पर थोथी वाहवाही से अधिक दुवाएं” —यही समय होता है, मानवता दिखाने का!…

आज की टॉप 10 खबर 10 फरवरी 2026 मंगलवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   10  फरवरी  2026 मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”युरिया खाद के नाम किसानों को हताशा” —जिले का चारामा विकासखंड जो स्वावलंबी और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *