आज की टॉप 10 खबर 20 अक्टूबर 2025 सोमवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
20  अक्टूबर 2025 सोमवार

✍️मनोज जायसवाल

———————–
संपादकीय—

”रंगोली”
कब से शुरू हुई रंगोलीॽ क्या है‚मान्यताǃ

—हिंदु सनातन धर्म में हर तीज त्यौहार,शुभ कार्यों पर घर के आंगन में रंगोली से सजाने की परंपरा निर्वाहित की जा रही है। ऑंगन में सजी रंगोली सबको भाती है। आखिरकार यह प्रश्न भी मन में उठता है कि रंगोली की शुरूआत कब से हुई होगी? अतीत में रंगोली कैसी हुआ करती थी? बताते चलें प्राचीन वैदिक काल में प्रारंभिक दौर में घर के ऑंगन के सामने चॉंवल के आटे से या प्राकृतिक रंगों से ज्यामितीय आकृतियां बनायी जाती थी, इसके नाम देवताओं को आकृष्ट एवं स्वागत किये जाने के साथ भूमि को शुद्व करने एवं दैवीय ऊर्जाओं को आमंत्रित भी किया जाता था। आज भी जीवन के विवाह जैसे महती मौके पर चॉंवल के आटे से बनायी जाती है। आधुनिक काल में सांस्कृतिक कला के रूप में उभर कर सामने आई और आज हर घर के ऑंगन में सभी रंगों में रंगोली सजायी जाती है। एक लोककथा मुताबिक तो भगवान राम जब 14 वर्ष वनवास से वापस आए तो स्वागत के लिए घर के ऑंगन में रंगोली संजोने की परंपरा शुरू हुई। घर परिवार से समाज और राष्ट्रीय स्तर तक आज रंगोली की प्रतियोगिताएं चलन में है।

✍️मनोज जायसवाल

x—–विज्ञापन———–x

x—–विज्ञापन———–x
x—–विज्ञापन———–x
x—–विज्ञापन———–x

x—–विज्ञापन———–x

x—–विज्ञापन———–x


x—–विज्ञापन———–x

x—–विज्ञापन———–x

x—–विज्ञापन———–x

x—–विज्ञापन———–x

x—–विज्ञापन———–x

——————– 

01. आज कांकेर जिला मुख्यालय सहित लखनपुरी‚चारामा‚भानुप्रतापपुर‚अंतागढ‚दुर्गूकोंदल‚नरहरपुर‚कोरर‚आमाबेडा सहित सभी मुख्यालयों पर दीपावली पर्व  के चलते बाजारों में रौनकता दिखायी दी। कांकेर में पटाखे की रिकार्डतोड बिक्री हुई। लखनपुरी में दोपहर में  हल्की बारिश के चलते बाजार कुछ देर थमा लेकिन पटाखा बाजार में रौनकता फिर से प्रारंभ हो गई।

——————– 

02. गांव एवं नगर हर तरफ दीपों के प्रकाश का उजियारा इस वक्त दिखायी दे रहा है।

——————– 

03. चारामा विकासखंड के कुछ गावों में कल दीपावली मनाने की खबर भी है। लेकिन जानकारों के अनुसार आज शुभ लग्न के चलते अमूमन लोग आज ही लक्ष्मी पूर्जा का महापर्व दीपावली मना रहे हैं।

——————– 

04. दीपावली पूर्व विद्‍युत लाईनों के मेंटनेंस के चलते अभी तक कहीं से बिजली बंद होने की खबर नहीं है।

——————– 

05.

06.

07.

08.

09.

10.

विशेष—
गृह निर्माण मंडल दे रहा वैध व विकसित कॉलोनी में भवन प्राप्त करने का सुनहरा अवसर।

—मनुष्य की चार मूलभूत आवश्यकताओं में एक है- सुविधायुक्त आवास। कम आय वाले परिवारों को खुद का आवास तैयार करने में काफी परेशानियों और वित्तीय लागत से संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल द्वारा जिले में अटल विहार योजना द्वारा कम लागत में सर्वसुविधायुक्त आवास तैयार कर आम लोगों के सपनों को साकार किया जा रहा है। इसके तहत कांकेर नगर के श्रीरामनगर कांकेर में मण्डल द्वारा कॉलोनी विकसित की गई है।
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल प्रक्षेत्र कोण्डागांव के संपदा अधिकारी ने बताया कि नगरपालिका सीमा क्षेत्र में प्रयास आवासीय विद्यालय के समीप मण्डल द्वारा विकसित एवं राज्य प्रवर्तित अटल विहार योजना श्रीरामनगर कांकेर में 354 नग विभिन्न श्रेणियों के भवनों का निर्माण एवं विकास कार्य किया जाना है। योजना के प्रारंभिक चरणों में 216 नग भवनों निर्माण कर विक्रय किया जा चुका है और 33 नग भवनों का निर्माण प्रगति पर है। जिले मे अटल विहार योजना के तहत कॉलोनी विकसित की गई, जो पूर्णताः की ओर है। उन्होंने बताया कि कॉलोनी का विकास कार्य भी पूर्णता की ओर है तथा निर्मित व विक्रित सभी भवनों में आबंटी निवासरत हैं। शेष 105 नग भवनों का निर्माण शीघ्र किया जाएगा, जिसका पंजीयन/बुकिंग जारी है। कांकेर शहर के भीतर विकसित कॉलोनी में भवन क्रय करने का यह अच्छा अवसर है। निर्माण हेतु प्रस्तावित भवनों जिनमें सीनियर एम.आई.जी. का ऑफसेट मूल्य 39.24 से 44.13 लाख के बीच है। इसी प्रकार जूनियर एम.आई.जी. भवनों का ऑफसेट मूल्य 30.35 लाख से 34.83 लाख रूपए है। भवनों की पंजीयन/बुकिंग भवन मूल्य का 10 प्रतिशत है।
इसी प्रकार छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल द्वारा अटल आवास योजना के तहत ग्राम कराठी भानुप्रतापपुर में कॉलोनी विकसित की गई है। योजना के प्रथम चरण में 126 नग अटल आवास भवनों का निर्माण कर विक्रय किया जा चुका है। निर्मित व विक्रित सभी भवनों में आबंटी निवासरत हैं तथा 87 नग ईडब्ल्यूएस भवनों का पंजीयन/बुकिंग जारी है। भानुप्रतापपुर में विकसित कॉलोनी में भवन क्रय करने का यह अच्छा अवसर है। ईडब्ल्यूएस भवन का ऑफसेट मूल्य 6.75 लाख रूपए तथा इसकी धरोहर राशि 25 हजार रूपए निर्धारित है। संपदा अधिकारी ने जानकारी दी है कि भवनों का आबंटन ऑनलाइन ऑफर के माध्यम से स्ववित्तीय आधार पर किया जाएगा। भवन क्रय करने हेतु किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु मण्डल की वेबसाइट www.cghb.gov.in टोल फ्री नं. 18001216313 अथवा उपसंभाग कार्यालय इमलीपारा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कांकेर में या मोबाइल नं. 8109135551, 7697192220, 9770233073 से संपर्क किया जा सकता है।
———————-

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। शुभ रात्रि… 🙏

———————–

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 28 मार्च 2026 शनिवार

———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….  28 मार्च 2026 शनिवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- संपादकीय प्रिया राजवंश(अभिनेत्री) — 64-80 दशक की खुबसूरत अभिनेत्री रही। कुदरत,साहेब बहादुर,हँसते जख्म,चन्दा,हिन्दुस्तान की…

आज की टॉप 10 खबर 27 मार्च 2026 शुक्रवार

———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….  27 मार्च 2026 शुक्रवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- संपादकीय प्रिया राजवंश(अभिनेत्री) — 64-80 दशक की खुबसूरत अभिनेत्री रही। कुदरत,साहेब बहादुर,हँसते जख्म,चन्दा,हिन्दुस्तान की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *