
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
10 मार्च 2025 सोमवार
✍️मनोज जायसवाल
——————————–
– आज कांकेर नगर में आंगनबाडी सहायिकाओं ने नगर में काफी लंबी लाईन के साथ अपनी मांग को लेकर आवाज बुलंद करते रैली निकाली। एक किनारे चलने से नगर की यातायात व्यवस्था प्रभावित नहीं हुई।
–होली पर्व, रंग पंचमी, ईद पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक कलेक्टर नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर की अध्यक्षता में 11 मार्च मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शाम 4.00 बजे आहूत की गई है, जिसमें सभी मीडिया प्रतिनिधियों को जनसंपर्क विभाग के माध्यम से सादर आमंत्रण हेतु एतद की सुचना दी गई है।
——————————–
01. चारामा विकासखंड में विद्युत विभाग द्वारा मार्च एकाउंट के नाम कर्मचारियों को लगा कर ग्रामीणों से तत्काल बिजली बिल की राशि जमा करने दबाव बनाया जा रहा अन्यथा कनेक्शन विच्छेदित करने की बात की जा रही वहीं ऐन बोर्ड परीक्षा के वक्त प्रतिदिन लंबे समय तक विद्युत अवरोध किया जा रहा है‚जिससे लोग परेशान हैं। चारामा विकासखंड में किसान इन दिनों युरिया खाद की कालाबाजारी के चलते मजबूर है‚ बेबस लाचार किसानों को बाहर में 500 रूपये बोरी में खरीदे जाने की खबर है‚ किसानी प्रभावित न हो इसे लेकर मजबूरी यह है कि वे शिकायत नही कर रहे।
02. ग्राम पंचायत खैरखेड़ा (चारामा)में नवनिर्वाचित सरपंच, पंच द्वारा आयोजित आभार एवं सम्मान कार्यक्रम रखा गया था‚ जहां क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मण्डावी ,नरेन्द्र यादव पूर्व सदस्य गौ सेवा आयोग के साथ सम्मिलित होकर सभी नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते आभार जताया।
03. जनपद पंचायत चारामा में अध्यक्ष उपाध्यक्ष निर्वाचन लगातार टाले जाने पर कांग्रेस ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट किया है,जो वायरल हो रहा है,जहां लिखा है- एक सावित्री से डर गई भाजपा सारी
आखिर भानुप्रतापपुर विधानसभा के तीनो जनपद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव कराने में शासन प्रशाशन को पसीना क्यों आ रहा है पहले 4 मार्च फिर 10 मार्च अब 18 मार्च तारीख पे तारीख,तारीख पे तारीख,
जितनी भी तारीख दे दो लेकिन आएगा तो कांग्रेस ही जनपद पंचायत चारामा ,भानुप्रतापपुर और दुर्गूकोंदल में।
लेकिन एक खबर अंतागढ से है,जहां – जनपद पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव हुआ संपन्न हो गया जहां मनोरमा मंडावी अध्यक्ष तो कुबल भूसाखरे बने उपाध्यक्ष बनाये गये। वही पखांजूर के जनपद पंचायत कोयलीबेडा में श्यामबती मंडावी अध्यक्ष तो मंजू सरदार उपाध्यक्ष बनाये गये। लोगों ने निर्वाचन पर खुशियों का इजहार होली पूर्व ही रंग गुलाल लगाकर किया।
04.कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा 14 मार्च होली पर्व (जिस दिन रंग खेला जाय) के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। उन्होंने इस दिन जिले की समस्त देशी, विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, एफ.एल.4 (क) व्यवसायिक क्लब एवं एफ.एल.7, सैनिक कैन्टीन को पूर्णतः बंद रखे जाने हेतु आदेशित किया है। जिला दण्डाधिकारी ने शुष्क दिवस के दौरान जिले में अवैध मदिरा संग्रहण, विनिर्माण, परिवहन व विक्रय पर पूर्णतः नियंत्रण सुनिश्चित करने का आदेश जिला आबकारी अधिकारी को दिया है।
05. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र तथा कृषक कल्याण विभाग कांकेर द्वारा कृषक संगोष्ठी का आयोजन कर महिला कृषक उद्यमियों का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह मुख्य आतिथ्य जनपद पंचायत कांकेर की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा कावड़े एवं उपाध्यक्ष श्रीमती किरण ठाकुर की उपथिति में किया गया। उक्त कार्यक्रम में कांकेर तथा चारामा विकासखण्ड के लगभग 102 कृषकों ने भाग लिया। इस अवसर पर महिला स्व-सहायता समूहों ने अपने कार्यों तथा उपलब्धियां साझा की तथा परिचर्चा कर उन्हें तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
06. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत 09 से 15 मार्च तक ’’विश्व ग्लूकोमा सप्ताह’’ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ आज जिला चिकित्सालय कांकेर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेश शांडिया द्वारा किया गया।
07. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शांडिया ने बताया कि ग्लूकोमा एक (काला मोतिया) आंखों का रोग है, यह बीमारी 40 वर्ष से अधिक उम्र वालों को होती है। ग्लूकोमा धीरे-धीरे आंखां की रोशनी छीन लेता है। उन्होंने यह भी बताया कि दृष्टि में धीरे-धीरे कमी आना, आंखों में लालिमा, अचानक दृष्टि का जाना, तीव्र दर्द, धुंधली दृष्टि, तेज रोशनी के चारों तरफ इंद्रधनुष रंग के गोले नजर आना, चश्मा नम्बर में लगातार बदलाव होना यह ग्लूकोमा के लक्षण है। इस अवसर पर डॉ. वेदप्रकाश सिन्हा नेत्ररोग विशेषज्ञ द्वारा ग्लूकोमा के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी गई। इसके अलावां छात्र-छात्राओं के द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं पोस्टर प्रेजेंटेशन के माध्यम से जन चेतना हेतु प्रस्तुति दी गई। साथ ही शहर में विश्व ग्लाकोमा दिवस के अवसर पर जन-जगरूकता हेतु रैली निकाली गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिलेवासियों से अपील किया है कि विश्व ग्लूकोमा सप्ताह में अपनी आंखो का जांच अवश्य करवाएं तथा अधिक से अधिक संख्या में इसका लाभ उठाएं। इस अवसर पर अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. सरिता कुमेटी, संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. विमल भगत, टीकाकरण अधिकारी डॉ. ओ.पी. शंखवार, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. वासुदेव कुमेटी, नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. वेदप्रकाश सिन्हा उपस्थित थे।
08. भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा 01 करोड़ युवाओं के 500 शीर्ष कम्पनियों इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करने के लिये एक व्यापक योजना पीएम इंटर्नशिप योजना शुरू की गई है, जिसमें आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों के पंजीयन हेतु 11 मार्च को कैम्प का आयोजन किया जाएगा। महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के प्राचार्य ने बताया कि उक्त कैम्प में 21 से 24 वर्ष के आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी सम्पूर्ण दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन हेतु दसवीं, बारहवीं एवं आईटीआई उत्तीर्ण की अंकसूची, जाति प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र, बैंक पासबुक की फोटोकापी, आधार कार्ड, राशन कार्ड की छायाप्रति एवं दो पासपोर्ट फोटो लाना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए महिला आईटीआई कार्यालय कांकेर से सम्पर्क किया जा सकता है।
09. कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के तहत् सर्प काटने, आग में जलने, कुंआ, डबरी तथा तालाब में डूबने से मृत्यु होने के 07 प्रकरणों के लिए मृतकों के निकटतम आश्रितों को कुल 28 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की है।
10. राशन दुकान में पिछले चार महीने से चना नहीं मिलने के साथ चांवल वितरण में अनियमितता राशन दुकान संचालक की मनमानी दुर्रव्यवहार को लेकर चारामा नगर से सटे आंवरी‚कंडेल के ग्रामीण परेशान।
टीप- 1. खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏