कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
07 मार्च 2026 शनिवार
✍️मनोज जायसवाल
————————
संपादकीय-
—जिले के जिला पंचायत क्षेत्र क्रं. 05 की महिला जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति,डंडसेना कलार समाज की दबंग पार्टी के प्रति निष्ठावान,कर्मठ नेत्री श्रीमती तेजेश्वरी सिन्हा को बाहर के रेत ठेकेदार श्रीकांत सोनी द्वारा अरौद महानदी रेत खदान में धमकी का मामला अभी ठंडा नहीं पडा है। ऐसा पहली दफा देखने मिला कि कोई बाहर का ठेकेदार बस्तर के सबसे जागरूक कहे जाने वाले चारामा विकासखंड के रिकार्ड मतों से विजयी वो भी महिला जनप्रतिनिधि को धमकी दे।तत्संबंध में चारामा में चर्चा का बाजार गर्म रहा। यहां के रेत को बाहर बगैर पीटपास के बाहर भेजे जाने के तगडे खेल में सियासी गलियारों से कई हस्तियों का नाम आता रहा है। तो क्या यही कारण है कि इस मामले पर लोग चुप्पी साधे बैठे हैं? कांग्रेसी सुत्रों की मानें तो वो भी देख रहे हैं,कि इस मामले पर आखिर आगे क्या तुल पकडता है,न्याय नहीं मिलने पर कांग्रेस भी इसे मुद्दा बना सकती है। सामाजिक मुद्दा तो होने के बावजूद नहीं बना है,लेकिन बनेगा जरूर ऐसा लग रहा है। वैसे रेत खदान के ठेकेदार का बयान तो यह है कि वो धमकी चमकी देना तो दूर महिला जनप्रतिनिधी को देखा भी नहीं है।
आमलोग भले ही यह समझें कि इस मामले पर कोई खबर नहीं पढ पा रहे तो मामला ठंडा पड गया है, पर ऐसा नहीं है। रेत ठेकेदार भी अपना बयान दर्ज कराया है,लेकिन वो अभी यहां नहीं है। इस वक्त तो त्यौहार पूर्व अरौद,बासनवाही,किलेपार,भुईगांव,टांहकापार आदि खदानें बंद है।
चर्चा हाराडुला घाट का भी हो रहा है,जहां पिछले साल भयंकर तरीके से दोहन हुआ,जिसके ही चलते हाराडुला पूल टूटने की घटनाएं हुई जो अमूमन समाचार पत्रों की सुर्खियां बनी। नये पुल की स्वीकृति की खबरें भी हमने ही पहले पहल बतायी थी। अब इस बडी बदनामी का डर भविष्य में बना रहेगा ऐसा आम जनता के द्वारा सुनी जाती रही। लेकिन यह क्या? अब हाराडुला से भी रेत उत्खनन की खबरें व्याप्त है। कब से शुरू होगा?कौन है, ठेकेदार ! यह तो शुरू होने पर ही पता चलेगा। तो अब यहां से रेत खनन शुरू होगा तो क्या पिछला कृत्य भुला दिया जायेगा ? नया पुल भले ही स्वीकृत हुआ हो पर क्या पिछला पुल टूटने से शासन का नुकसान नहीं हुआ? विचारणीय तो काफी कुछ…! चर्चा में तो भिरौद घाट,जुनवानी का वो घाट जो हाल में चर्चा का विषय बना एवं अन्य घाट है,जो गंगरेल जलाशय का पानी होने के चलते शुरू नहीं हो पाया है। रेत खननकर्ता इंतजार कर रहे हैं कि कब पानी का स्तर पीछे चला जाये और अवैध तरीके से बडी बडी हाईवा ट्रकों से रेत परिवहन करें।
लेकिन आगे ऐसी संभावना है कि कांग्रेस भी इस मामले पर सामने आयेगा,,क्योंकि सवाल नारी अस्मिता की है।
मनोज जायसवाल

—जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति, प्राकृतिक आपदा, भीड़ प्रबंधन अथवा आकस्मिक घटनाओं से त्वरित एवं प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से दिनांक 07 मार्च 2026 को भानुप्रतापपुर अनुभाग के समस्त थानों का मुल्ला कैंप थाना भानुप्रतापपुर जिला कांकेर में मॉक ड्रिल का आयोजन।इस मॉक ड्रिल का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा (भापुसे) के निर्देशन में,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल के मार्गदर्शन में श्री शेर बहादुर सिंह, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भानुप्रतापपुर, एवं गिरिजा शंकर साव उप पुलिस अधीक्षक(नक्सल ऑप्स) जिला कांकेर के पर्यवेक्षण में निरीक्षक रामेश्वर देशमुख थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर के द्वारा (भानुप्रतापपुर अनुविभाग, डीआरजी के 02 टीम) कुल 120 का बल तथा जिला पुलिस बल के अधिकारी एवं कर्मचारी की उपस्थिति में करवाया गया।
मॉक ड्रिल के प्रमुख अभ्यास बिंदु:
🔹 दंगा नियंत्रण (Riot Control) की रणनीति एवं गठन अभ्यास
🔹 भीड़ प्रबंधन (Crowd Management) की आधुनिक तकनीक
🔹 प्राकृतिक आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया (Disaster Response)
🔹 वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था की कार्यप्रणाली
🔹 संदिग्ध वस्तु/परिस्थिति से सुरक्षित निपटान की प्रक्रिया
🔹 आपातकालीन संचार प्रणाली (Emergency Communication System) की सक्रियता
🔹 त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) की कार्यशैली एवं समन्वय
ड्रिल के दौरान पुलिस बल को आधुनिक दंगा नियंत्रण उपकरणों, सुरक्षा संसाधनों, बॉडी प्रोटेक्शन गियर, टियर गैस, शील्ड, हेलमेट आदि के साथ सामूहिक एवं समन्वित कार्रवाई का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
————————
02. चोरी के 02 आरोपी पुलिस के गिरफ्त में।चोरी के आरोपियों को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार किया गया। जय बम्बे किराना स्टोर दुकान शटर का ताला तोडकर जुमला 22,000 रूपये का किया गया था चोरी।
— पुलिस जानकारी के अनुसार मामले संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी नीमेश ठक्कर पिता हरिश उम्र 45 निवासी सुभाष वार्ड कांकेर थाना उपस्थित होकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 05.03.2026 के 09.30 बजे अपने दुकान को ताला लगाकर अपनेघर सुभाष वार्ड चला गया था, दूसरे दिन दिनांक 06.03.2026 को सुबह लगभग 09.00 बजे अपने दुकान में आकर देखा उसके दुकान का ताला टूटा हुआ था। दुकान में रखे चिल्हर पैसे एवं खाने पीने का सामान को कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले जाने से प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध क्र. 88/2026 धारा-331(4),305(ए) बीएनएस, कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना दौरान अज्ञात आरोपी का पता तलाश के दौरान जरिये मुखबीर की सूचना मिला कि 01. शिवा बाल्मिकी, 02. भरत साहू दोनों गडिया पहाड के निचे में होना बताने पर घेराबंदी कर पकडे गए जिनको घटना दिनांक के संबंध में पुछताछ करने पर घटना कारित करना कबूल करने से दिनांक 07.03.2026 को गिरफ्तार किया गया एवं चोरी के सिक्के एवं खाने पीने का सामान के संबंध पुछताछ करने पर गडिया पहाड में जाकर दोनों बराबर बांटकर एवं उक्त रकम समान को खा पीकर खर्च करना बताये, आरोपी शिवा बाल्मिकी के कब्जे से मोटर सायकल क्र. सीजी 19 बीएफ 8188 एवं चोरी के 900 रूपये व घटना में प्रयुक्त सब्बल, एवं आरोपी भरत साहू के कब्जे से चोरी के सिक्के 811 रूपयें व घटना में उपयोग पेंचिस, पेचकस जुमला रकम 1,711 रूपये को बरामद किया गया।चोरी के उक्त रकम समान का खा पीकर खर्च करना बतायें। प्रकरण के आरोपी शिवा बाल्मिकी थाना कांकेर में अन्य कई अपराध दर्ज हैं व गुण्डा बदमाश की सूची में नाम दर्ज हैं। आरोपियों के विरूद्ध विधिवत् कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
पुलिस टीम का विवरणः- निरीक्षक जितेन्द्र कुमार साहू, प्र.आरक्षक 773 दिनेश कुलदीप, 824 कौशल साहू, आरक्षक 792 रूद्र जुर्री, 1093 रामू जुर्री, आर. 1311 अनिल मरकाम
———————
03.छत्तीसगढ़ महिला आयोग द्वारा प्रकरणों की सुनवाई 13 मार्च को जगदलपुर में।
—छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग में महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित बस्तर संभाग के बस्तर, कांकेर, दंतेवाड़ा, कोण्डागांव, नारायणपुर, बीजापुर एवं सुकमा जिलों से प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई आयोग की गठित न्यायपीठ की अध्यक्ष डॉ. श्रीमती किरणमयी नायक एवं आयोग के सदस्यों द्वारा 13 मार्च को कलेक्ट्रेट भवन जगदलपुर के प्रेरणा सभा कक्ष में प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी। कांकेर जिले के आवेदिका एवं अनावेदक को भी उक्त सुनवाई के दौरान उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया गया है।
————————
04. चवांड में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का हुआ सम्मान।

—आज ग्राम चवांड में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस नरहरपुर के ग्राम चवांड में मनाया गया। इस मौके पर महिला प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ जिसमें क्षेत्रीय विधायक आशा राम नेताम में शामिल हुए। क्षेत्र की मातृशक्ति महिलाओं को सम्मानित कर उनके योगदान, परिश्रम और समाज निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को नमन किया। विधायक ने कहा- नारी शक्ति हमारे समाज की आधारशिला है। महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही एक मजबूत एवं विकसित समाज की पहचान है। आज का यह आयोजन नारी सम्मान, आत्मविश्वास और सामाजिक जागरूकता का एक प्रेरणादायक उदाहरण है।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण, जनप्रतिनिधिगण, ग्राम के वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। आप सभी के स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद से ही ऐसे सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यक्रमों को निरंतर आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है।


———————–
06.हाहालद्दी स्थित मां बंजारी माता मंदिर में 19 मार्च से चैत्र नवरात्र महोत्सव।
—दुर्गूकोदल क्षेत्र के हाहालददी स्थित बंजारी माता मंदिर में इस वर्ष चैत्र नवरात्र का पर्व 19 मार्च से श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। नवरात्रि के अवसर पर मंदिर समिति द्वारा विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कांकेर जिला मुख्यालय सहित चारामा विकासखंड के देवी मंदिरों में भी तैयारियां शुरू हो चुकी है।
———————–
07. हाटकर्रा में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

—शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाटकर्रा,(भानुप्रतापपुर) में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा योजना के अंतर्गत आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया‚ जिसमें सत्र 2025-26 के छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और आत्मरक्षा कौशल का अभ्यास किया! प्राचार्य एवं समस्त स्टॉफ ने इस पहल कि सराहना की और कहा कि यह बालिकाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कौशल है जो उन्हें सशक्त बनाएगा। जिला कांकेर में वर्ष 2025-26 में विद्यालयों में छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा योजना के अंतर्गत आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जा रहा है, इस प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों को आत्मरक्षा के विभिन्न सिखाये गए। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को कठिन परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा कैसे करें, सतर्कता कैसे रखें तथा साहस के साथ प्रतिक्रिया कैसे दें, इसके बारे में जानकारी दी गई! साथ ही प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को सरल और प्रभावी आत्मरक्षा तकनिकों का अभ्यास कराया भी कराया गया।विद्यालय के शिक्षक -शिक्षिकाओं ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है, और वे अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक बनते हैं! कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रशिक्षण को बहुत उपयोगी बताया।
———————–
08. होली त्यौहार के बाद लखनपुरी साप्ताहिक बाजार में रौनकता दिखी।
———————–
09. जिले के परलकोट क्षेत्र में बिजली के लौ—वोल्टेज सहित कटौती से किसान परेशान।
———————
10. कल चारामा राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर सब्जी से भरी पिकअप माजदा वाहन नेचर पार्क के पास पलट गई। यहां भरे शाक सब्जियां सडकों में छिटक गई। पुलिस पेट्रोल वाहन तत्काल आकर ड्राइवर एवं साथी को अस्पताल पहूंचाया।
———————
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
———————
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–






