आज की टॉप 10 खबर 03 मार्च 2026 मंगलवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से …. 
  03  फरवरी  2026 मंगलवार 

✍️मनोज जायसवाल

 ————————

संपादकीय-

”एक झटके मे संबंध विच्छेदित”
—यदि कोई पत्नी उसके पति के साथ नहीं रहना चाहती चाहे उनके पास उस लड़के यानि पति से संबंध विच्छेद किये जाने हेतु पर्याप्त कारण रहे या ना रहे अंततः फैसला लड़की यानि पत्नी के मन की बात सीधे शब्दों में कहें तो उनके कहे अनुसार फैसला होता है। मामलों में लड़का लाख मिन्नतें करे मैं अपनी पत्नी छोड़ना नहीं चाहता हमें सौंप दें! उसको साथ देने वाले कम ही रहते हैं,जिसके चलते उन्हें हार का सामना करना पड़ता है। कई बार सामाजिक सभा में पति-पत्नी के संबंध महज कुछ मिनट में काउंसलिंग कर दी जाती है,जिस पर दोनों पक्ष को और भी विचार करने का समय दिया जा सकता था। हालांकि कारण कि लड़की पक्ष द्वारा एक सिरे से गंभीरता से नकारे जाने के चलते भी प्रकृति को देखते हुए काउंसलिंगकर्ताओं द्वारा मान लिया जाता है कि ऐसे में संबंध बनने से रहा। कई छोटे कारण भी होते हैं सबंध विच्छेद के। कई बार देखने मिलता है कि लड़के के शारीरिक अक्षमता को कारण बताया जाता है,जिसे बिना डाक्टरी मुलाहिजा के प्रमाणित ही नहीं किया जा सकता। कई दफा तो शारीरिक अक्षमता को लेकर किए गए निर्णय में उसी लड़के की अन्य जगह शादी होने पर बच्चे आते देखे गए हैं। हां दीगर बात है कि लड़की का कहना कि उनका मन ही नहीं है अब! लेकिन,किंतु, परंतु का अब यहां क्या बात! जब विवाह पूर्व ही स्वयं काउंसलिंग कर लेते। जिस लड़के के साथ अग्नि के समक्ष सात फेरे लिए,जिस लड़के के नाम मेंहदी हल्दी लगवायी उसे एक झटके में एक ही सभा में निर्णय कर दिया जाना भी शायद उचित नहीं। बड़े कठिन समय से रिश्ता तय किया जाता है और विवाह किया जाता है। उक्त दोनों जोड़ियों पर ज्ञान देने वालों को क्या दुःख होना है। नये संबंध में जीवन की शुरूआत कर रहे ये जोड़ियां जो अपने निर्णय के लिए इस वक्त मैच्योर नहीं होते। जहां पर उनके हौसले को बढ़ाये जाने और सहयोग की बात की जानी चाहिए लेकिन यहां तत्काल उनके बताए अनुसार एक पक्ष संबंध तोड़ने पर साथ देने को ही उतारू दिखते हैं।
✍️मनोज जायसवाल
————————
01. ‘उजियारा अभियान ‘के तहत् चौकी हल्बा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरूद्ध की सक्त कार्यवाही। 14 लीटर देशी महुआ शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार ।

—पुलिस जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि  पुलिस अधीक्षक महोदय कांकेर  निखिल राखेचा के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक  योगेश साहू, उप पुलिस अधीक्षक  अविनाश ठाकुर के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे उजियारा अभियान के तहत अवैध शराब बिकी करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में चौकी हल्बा प्रभारी निरीक्षक कोमल भूषण पटेल के नेतृत्व में दिनांक 02.03.2026 को चौकी पुलिस टीम द्वारा होली पर्व का ध्यान में रखते हुए सतत जुर्म जरायम पतासाजी एवं ग्राम भ्रमण दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि 01. राजू मरकाम पिता रोहिदास मरकाम उम्र 36 वर्ष 02. श्रीमती शिवबत्ती विश्वकर्मा पति स्व. पुन्नूराम विश्वकर्मा दोनों निवासी ग्राम डुमरपानी अपने घर बाड़ी में हाथ भठ्ठी से बना देशी महुआ शराब बिक्री करने के लिए छिपाकर रखें हैं कि सुचना पर मुखबीर के बताये अनुसार अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किये ।

पुलिस टीम का विवरण
सम्पूर्ण रेड कार्यवाही में निरीक्षक चौकी प्रभारी कोमल भूषण पटेल के नेतृत्व में ,सउनि राकेश कुमार स्वर्ण, प्र0 आर0 595 चन्द्रभान टेकाम आरक्षक 319 शिवप्रसाद तारम, 371 ललित मण्डावी, 937 सहदेव ठाकुर, 1234 मंगलेश्वर वटटी, 1383 विरेन्द्र जुर्री, महिला आरक्षक- 05 जागेश्वरी कश्यप, 806 रामिन दर्रो  ।

   ———————— 

02. अवैध रूप से अंग्रेजी शराब (बीयर)/ देशी मंदिरा की ब्रिकी करने वाले आरोपी को आमाबेड़ा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।’ आरोपी के कब्जे से 10 लीटर 990 एमएल अंग्रेजी शराब (बीयर)/ देशी मंदिरा प्लेन शोले कंपनी कीमती 4000/- रूपये एवं ब्रिकी रकम 400/-रूपये को जप्त किया गया।उजियारा अभियान के तहत् थाना आमाबेड़ा पुलिस कार्यवाही।

—पुलिस जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण  इस प्रकार है  कि   निखिल अशोक राखेचा, (भापुसे) पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन में जिल में चल रहे उजियारा अभियान के तहत् दिनांक 02.03.2026 को थाना आमाबेड़ा पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम लोहत्तर निवासी गणेश सलाम पिता स्व0 मंगलू राम सलाम नामक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप अंग्रेजी शराब बीयर अपने घर की परछी में रखकर ब्रिकी करने हेतु रखा हुआ है व ब्रिकी कर रहा कि सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान की घेराबंदी कर दबिश दिये जो एक व्यक्ति अपने घर की परछी में मिला जो पुलिस को देखकर घबरा गये इधर-उधर भागने का प्रयास कर रहे थे जिसे घेराबंदी कर पकड़े और नाम पता पूछने पर अपना नाम गणेश सलाम पिता स्व0 मंगलू राम सलाम उम्र 37 वर्ष ग्राम लोहत्तर थाना आमाबेड़ा जिला कांकेर का रहने वाला बताये। जिसके घर के परछी की तलाशी लेने पर आरोपी के घर से 13 नग SIMBA कम्पनी का बीयर बाटल प्रत्येक में 650-650 एमएल भरी हुई जुमला 8 लीटर 450 एमएल कुल कीमती 2600/-रूपये, 04 नग NINTH कंपनी का केन बीयर प्रत्येक में 500-500 एमएल भरी हुई कुल 02 लीटर, कुल कीमती 800/-रूपये एवं 03 नग प्लेन शोले कंपनी का देशी मंदिरा प्रत्येक में 180-180 एमएल जुमला 540 एमएल, कीमती 600/-रूपये, जुमला अंग्रेजी (बीयर)/देशी मंदिरा 10 लीटर 990 एमएल, कुल कीमती 4000/-रूपये तथा शराब ब्रिकी रकम 400/-रूपये बरामद कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा- 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर विधिवत् कार्यवाही किया गया।

पुलिस टीम का विवरणः-
निरीक्षक विनोद कुमार साहू, उप निरीक्षक भुनेश्वर चन्द्रवंशी, सउनि0, गिरीश चन्द्र, प्रधान आरक्षक, महेश नेताम, कैलाश मण्डावी, आरक्षक परमानंद साहू, अमर सिंग नेताम, घनश्याम नाग, अजीत दानात, शैलेन्द्र प्रधान, आशीष कावड़े, योगेश्वर भेड़िया, प्रतिभा यादव, चन्द्रप्रकश विश्वकर्मा, अरविन्द हिड़को, नंदकुमार ठाकुर,
 ———————

03.अवैध रूप से अग्रेजी शराब बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।आरोपी द्वारा ढाबा चलाने के नाम पर करता था शराब का अवैध कारोबार।थाना कोरर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस की कार्यवाही।

—पुलिस जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण  इस प्रकार है  कि  निखिल राखेचा,(भापुसे) पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन में जिले में चल रहे उजियारा अभियान के तहत दिनांक 02.02.2026 को थाना कोरर पुलिस टीम होलिका दहन के दिन मुखबीर से सूचना मिला कि, ग्राम चिल्हाटी मेन रोड़ किनारे संचालित चन्दु ढाबा के संचालक द्वारा अपने ढाबा के पीछेे बाड़ी में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री हेतु छिपा कर रखा है। जिसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों की दी गयी। प्रकरण में थाना कोरर टीम द्वारा ग्राम चिल्हाटी मेन रोड़ किनारे संचालित चन्दु ढाबा की ओर रवाना किया गया। मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किये जो ढाबा के पीछे बाड़ी में एक कागज के कार्टुन में 37 नग पौवा एवं दो कागज के कार्टुन में शिम्बा बीयर कुल 24 नग कुल मात्रा 22.260 एमएल (22 लीटर 260 एमएल) कुल किमती 10400.00 रू. मिला । जिसे मौके पर जप्त कर आरेापी को पकड़कर थाना लाये जिनसे बारिकी से पूछताछ करने पर उक्त शराब को बिक्री हेतु रखना बताये। आरोपी द्वारा अपराध कारित करना कबूल करने पर गिरफ्तार कर दिनाँक 03/03/2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

पुलिस टीम का विवरण:-

निरीक्षक जितेन्द्र गुप्ता, प्र.आर. 138 लकेश रावटे, आर. 161 विनोद साहू, 286 ईश्वर कावड़े, 1000 मनोज साहू, एवं अन्य स्टाॅफ

 ———————— 

04. अवैध अंग्रेजी शराब एवं देशी महुआ शराब ब्रिकी करते 01 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपी के कब्जे से गोल्डन विस्की 30 नग, देशी प्लेन 10 नग एवं देशी महुआ शराब 20 लीटर कुल 27.02 लीटर शराब कुल कीमती। 6800/-रूपये एवं ब्रिकी रकम 500/-रूपये को जप्त किया गया। थाना बांदे जिला कांकेर पुलिस की कार्यवाही।

—पुलिस जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण  इस प्रकार है  कि निखिल अशोक राखेचा, (भापुसे) पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन में जिल में चल रहे उजियारा अभियान के तहत् दिनांक 03.03.2026 को थाना बांदे पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम जबेली निवासी दिनेश कोर्राम पिता रामसु कोर्राम उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम जबेली थाना बांदे द्वारा अवैध अंग्रेजी/देशी महुआ शराब ब्रिकी के लिए अपने घर बाड़ी में रखे है कि सूचना पर पुलिस द्वारा आरोपी के घर बाड़ी के पीछे पहुंचकर घेराबंदी किये जो एक व्यक्ति मिला जो पुलिस को देखकर घबरा गये और इधर-उधर भागने का प्रयास कर रहे थे जिसे घेराबंदी कर पकड़े और नाम पता पूछने पर अपना नाम दिनेश कोर्राम पिता रामसु कोर्राम उम्र 21 वर्ष ग्राम जबेली थाना बांदे जिला उ0ब0कांकेर बताये। जिसके कब्जे से घर के बाड़ी के पैरा में छिपा के रखे एक सफेद रंग के प्लास्टिक जरकिन में हाथ भट्ठी से बना देशी महुआ शराब 20 लीटर कीमती 2400/-रूपये एवं 30 नग, गोल्डन गोवा, पौवा प्रत्येक में 180 एमएल, कुल 5.4 लीटर, जुमला कीमती 3600/-रूपये, एवं 10 नग पौवा शोले प्लेन देशी मंदिरा प्रत्येक में 180 एमएल 1.8 लीटर कीमती 800/-रूपये, कुल जुमला शराब 27.02 लीटर कीमती 6800/-रूपये एवं शराब ब्रिकी रकम 500/-रूपये बरामद कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा- 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर विधिवत् कार्यवाही किया गया।

पुलिस टीम का विवरण:-
निरीक्षक रामचन्द्र साहू थाना प्रभारी बांदे, सउनि0 देवनारायण बंजारे, प्रधान आरक्षक सूर्यदेव कंुजाम, आरक्षक गजानंद हिड़को, यशवंत मण्डावी, अमृत नेताम, नरोत्तम कुलदीप, संतोषी मातलाम, जागेश्वरी सलाम डीएसएफ आरक्षक सुरेश नरेटी
 
———————–
 05. होली से एक दिन पूर्व नशे के खिलाफ पखांजूर पुलिस की बड़ी कार्यवाही। अवैध महुआ शराब बेचने वाले 02 आरोपियों को पखांजूर पुलिस ने भेजा जेल। आरोपी हिरूराम मण्डावी से 17 लीटर कीमति 2380 रूपये का शराब जप्त।  आरोपी संतराम आंचला से 13 लीटर कीमति 1820 रूपये का शराब तथा शराब बिक्री रकम 250 रूपये जप्त।   थाना पखांजूर जिला कांकेर पुलिस की कार्यवाही।
– पुलिस जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण  इस प्रकार है  कि निखिल राखेचा (भापुसे) पुलिस अधीक्षक कांकेर के पहल पर संपूर्ण जिले में नशे के खिलाफ   उजियारा’ अभियान के तहत अवैध शराब बेचने वाले के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है।  होली त्यौहार से एक दिन पूर्व दिनांक 03.03.2026 को पखांजूर पुलिस को मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम कोयगॉव निवासी हिरूराम मण्डावी व संतराम आंचला अपने मक्का खेत लाड़ी में अवैध धन अर्जित करने अवैध रूप से हाथ भट्टी से निर्मित महुआ शराब खेत लाड़ी में रखकर बिक्री कर रहे है कि सचूना को वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर तत्काल ASI बिन्दुलता देवांगन के हमराह पुलिस स्टाफ कार्यवाही हेतु ग्राम कोयगांव मुबखीर द्वारा बताये स्थान की घेराबंदी कर 02 व्यक्ति हिरूराम मंडावी पिता स्व. चातु राम मंडावी उम्र 46 वर्ष व संतराम आंचला पिता सानू राम आंचला उम्र 41 वर्ष निवासी दोनो ग्राम कोयगांव थाना पखांजूर के खेत लाड़ी को चेक करने पर आरोपी हिरूराम मण्डावी के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक जरकिन में 17 लीटर व संतराम आंचला के कब्जे से एक सफेद जरकिन व एक पीला रंग जरकिन में 13 लीटर दोनो आरोपी से कुल 30 लीटर कीमति 4200 रूपये व शराब बिक्री रकम 250 रूपये को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस टीम का विवरण:-  
 निरीक्षक लक्ष्मण केवट थाना प्रभारी पखांजूर, ASI बिन्दुलता देवांगन, प्रधान आरक्षक भुवन देहारी, लिहेन्द्र देवांगन, अभिषेक साहू, आर. वेदप्रकाश जुर्री, अजय कोड़ोपी, जगननाथ नेताम, सरोजित विश्वास, संजीत मण्डावी, नरेन्द्र साहू म.आर. पूर्वा मण्डावी

  ———————–

06.कांकेर गोविंदपुर में विश्व भारती ऑटोमोबाइल द्वारा अग्रवाल परिवार के मार्गदर्शन में आज Grand Vitara EV की भव्य लॉन्चिंग एवं नए सर्विस सेंटर का शुभारंभ कांकेर विधायक आशा राम नेताम द्वारा किया गया। इस मौके पर कांकेर नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष अरूण कौशिक सहित कई भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  ———————–

07. श्रीसत्य साई सेवा समिति साई जिला कांकेर के तत्वाधान में श्री सत्य साई बाबा जी के 100वें जन्मोत्सव वर्षगांठ (वर्ष 2026)के उपलक्ष्य में 101 घरों भजनों की श्रृंखला का आयोजन सुनिश्चित किया गया है.आज दिनांक 02-03-2026 दिन सोमवार को 101 घरों में भजनों की श्रृंखला का बारहवाँ विशेष आमंत्रित भजन श्रीमती चंचल सोनी    चेतन सोनी   के निवेदन पर (संजय नगर कांकेर) में उत्साह एवं भक्ति भाव पूर्वक सम्पन्न हुआ. आज के विशेष आमंत्रित भजन में सम्माननीय सोनी परिवार सहित कांकेर समिति व आस पास के श्रद्धालू भक्त गण भगवान के दिव्य भजनों का आनन्द ग्रहण किया. भजन के उपरान्त स्वामी  का दिव्य सन्देश, सारगर्भित उद्बोधन एवं समिति कार्यक्रम की जानकारी के पश्चात् महामंगल आरती एवं विभूति प्रसाद वितरण के साथ विशेष अनुरोध भजन का समापन हुआ

   ———————–

08. एपस्टीन फाइल में बीजेपी के नेता और केंद्री मंत्री हरदीप सिंह पूरी का नाम आने के बाद भी उनका स्तीफा न देना ये देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संरक्षण को दर्शाता है एपस्टीन ने छोटी छोटी बच्चियों और लड़कियों के साथ अमानवीय कृत्य किए ऐसे लोगों के साथ जिनका नाम सामने आया है उनको देश के कोई भी संवैधानिक पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है जिला महिला कांग्रेस कमेटी कांकेर द्वारा आज हस्ताक्षर अभियान चला कर इस्तीफा की मांग की गई

———————–

  09. आज मस्जिद चौक के आसपास नियमित साफ़-सफ़ाई के बावजूद कभी-कभी सामाजिक कारणों एवं कचरे के जमाव से नालियों में रुकावट की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे आवागमन में असुविधा होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए आज क्षेत्र का निरीक्षण कर यातायात सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पार्किंग की सुव्यवस्थित व्यवस्था बनाई गई तथा नालियों की सफाई एवं आवश्यक सुधार कार्य के निर्देश दिए गए। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अरूण कौशिक स्वयं स्थल पर उपस्थित होकर जायजा लिया।

  ———————

10. जिले में आज कांकेर से सटे माकडी, नाथियानवागांव, चारामा के झिपाटोला,हाराडुला,नरहरपुर,चारामा सहित कई जगहों पर साप्ताहिक बाजार हुई। जिले में लखनपुरी सहित कई बुधवारी बाजार त्यौहार के चलते नहीं होंगी। आज जिले में पूर्ववत बाजार रहा। जिले के व्यवसाय जगत में आज ग्रहण का परवाह ना करते हुए खुब खरीदारी की। मुस्तैद पुलिस की स्फुर्ति दिखायी दी। बैंकों में भीड दिखी। किसानों के अंतर की राशि खाता में आ जाने व कल त्यौहार के चलते काफी भीड लगी रही। भीड कांकेर मुख्यालय में ज्यादा दिखी। लखनपुरी,चारामा,नरहरपुर,कोरर में भी भीड नजर आई। कई जगह एटीएम में राशि जल्द खत्म हो जाने पर राशि डाली गई।  

 ———————

  शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…

 ———————

नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास  किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
———————–

 

 

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 02 मार्च 2026 सोमवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार ….   02  फरवरी  2026 सोमवार ✍️मनोज जायसवाल  ———————— 01. होली पर्व के मद्देनजर शांति और सुरक्षा हेतु कांकेर पुलिस ने निकाला शहर में…

आज की टॉप 10 खबर 01 मार्च 2026 रविवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार ….   01  फरवरी  2026 रविवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————   01. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अहम बैठक, संगठन विस्तार और जन मुद्दों पर बनी रणनीति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *