———————–
संपादकीय-
पं.श्री राम शर्मा आचार्य
गायत्री परिवार के संस्थापक‚ जिन्होंने अपना पूरा जीवन मानव जाति के कल्याण के लिए बिताया…..बारंबार प्रणाम….

-पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य का जन्म आश्विन कृष्ण त्रयोदशी विक्रमी संवत् 1967 (20 सितम्बर 1911) को उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद के आँवलखेड़ा ग्राम में (जो जलेसर मार्ग पर आगरा से पन्द्रह मील की दूरी पर स्थित है) हुआ था।उनका बाल्यकाल व कैशोर्य काल ग्रामीण परिसर में ही बीता। वे जन्मे तो थे एक जमींदार घराने में, जहाँ उनके पिता श्री पं.रूपकिशोर जी शर्मा आस-पास के, दूर-दराज के राजघरानों के राजपुरोहित, उद्भट विद्वान, भगवत् कथाकार थे, किन्तु उनका अंतःकरण मानव मात्र की पीड़ा से सतत् विचलित रहता था। साधना के प्रति उनका झुकाव बचपन में ही दिखाई देने लगा, जब वे अपने सहपाठियों को, छोटे बच्चों को अमराइयों में बिठाकर स्कूली शिक्षा के साथ-साथ सुसंस्कारिता अपनाने वाली आत्मविद्या का शिक्षण दिया करते थे। छटपटाहट के कारण हिमालय की ओर भाग निकलने व पकड़े जाने पर उनने संबंधियों को बताया कि हिमालय ही उनका घर है एवं वहीं वे जा रहे थे। किसे मालूम था कि हिमालय की ऋषि चेतनाओं का समुच्चय बनकर आयी यह सत्ता वस्तुतः अगले दिनों अपना घर वहीं बनाएगी। जाति-पाँति का कोई भेद नहीं। जातिगत मूढ़ता भरी मान्यता से ग्रसित तत्कालीन भारत के ग्रामीण परिसर में अछूत वृद्ध महिला की जिसे कुष्ठ रोग हो गया था, उसी के टोले में जाकर सेवा कर उनने घरवालों का विरोध तो मोल ले लिया पर अपना व्रत नहीं छोड़ा।1927 से 1933 तक का समय उनका एक सक्रिय स्वयं सेवक- स्वतंत्रता सेनानी के रूप में बीता, जिसमें घरवालों के विरोध के बावजूद पैदल लम्बा रास्ता पार कर वे आगरा के उस शिविर में पहुँचे, जहाँ शिक्षण दिया जा रहा था, अनेकानेक मित्रों-सखाओं-मार्गदर्शकों के साथ भूमिगत हो कार्य करते रहे तथा समय आने पर जेल भी गये। छह-छह माह की उन्हें कई बार जेल हुई। जेल में भी जेल के निरक्षर साथियों को शिक्षण देकर व स्वयं अँग्रेजी सीखकर लौटै। आसनसोल जेल में वे पं.जवाहरलाल नेहरू की माता श्रीमती स्वरूपरानी नेहरू, श्री रफी अहमद किदवई, महामना मदनमोहन मालवीय जी, देवदास गाँधी जैसी हस्तियों के साथ रहे व वहाँ से एक मूलमंत्र सीखा जो मालवीय जी ने दिया था कि जन-जन की साझेदारी बढ़ाने के लिए हर व्यक्ति के अंशदान से, मुट्ठी फण्ड से रचनात्मक प्रवृत्तियाँ चलाना। 1935 के बाद उनके जीवन का नया दौर शुरू हुआ जब गुरुसत्ता की प्रेरणा से वे श्री अरविन्द से मिलने पाण्डिचेरी, गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगौर से मिलने शांति निकेतन तथा बापू से मिलने साबरमती आश्रम, अहमदाबाद गये। सांस्कृतिक, आध्यात्मिक मंर्चों पर राष्ट्र को कैसे परतंत्रता की बेड़ियों से मुक्त किया जाय, यह र्निदेश लेकर अपना अनुष्ठान यथावत् चलाते हुए उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रवेश किया, जब आगरा में ‘सैनिक’ समाचार पत्र के कार्यवाहक संपादक के रूप में श्रीकृष्णदत्त पालीवाल जी ने उन्हें अपना सहायक बनाया।गुरु जी की आत्मा 2 जून 1990 को शरीर त्याग कर परमात्मा में विलीन हो गयी ।
✍️मनोज जायसवाल
———————–
कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….
02 जून 2026 मंगलवार
✍️मनोज जायसवाल
———————–
01. दस पैसे कमीशन में बढोतरी राशन विक्रेताओ का अपमान-नरोत्तम वैष्णव ।

—आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति सीसीईए ने सार्थक पीडीएस योजना के तहत राशन परिवहन और प्रबंधन में सहायता व सार्वजनिक वितरण में स्वचालन के साथ आय की योजना को एक व्यापक रूप देने की मंजूरी देते हुए 25 ,530 करोड़ रुपए का परीबय किए जाने की घोषणा की है। अब इसे लेकर प्रदेश भर के राशन विक्रेताओं में असंतोष उत्पन्न हो गया है। दर असल लंबे समय से अपने मेहताना यानी कमीशन बढ़ाने को लेकर राशन विक्रेताओं ने लगातार लंबे अर्से से मांग कर रहे थे उनका कहना है कि लंबे संघर्ष के बाद 10 पैसा कमीशन केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाया जाना राशन विक्रेताओं के साथ भद्दा मजाक उड़ाने जैसा है।

इसे लेकर देश भर के राशन विक्रेताओं में आक्रोश है। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन इकाई छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,एवं प्रदेश अध्यक्ष रामदेव सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्रीय खाद्य मंत्री को पत्र लिखा है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्रीय कैबिनेट ने राशन दुकान संचालकों का मजाक के तौर पर मामूली कमीशन मात्र 10 पैसे प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है एक तरफ जहां केंद्र सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता हर 6 महीने में बाजार भाव के हिसाब से बढ़ रहा है वहीं दूसरी तरफ लंबे इंतजार के बाद कमीशन में मामूली बढ़ोतरी कर साढ़े 5 लाख राशन विक्रेताओं व उनके परिवार के साथ क्रूर मजाक है प्रदेश भर के 14 हजार राशन विक्रेताओं ने पिछले साल 05 अक्टूबर 2025 में बस्तर संभाग के प्रवेश द्वार चारामा जिला कांकेर से ऐतिहासिक हजारों की संख्या में 125 किलोमीटर पदयात्रा पैदल चलकर मुख्यमंत्री निवास चल कर अपनी 6 सूत्रीय मांग पत्र सौंपनी थी यह पदयात्रा कार्यक्रम तय हुआ था परन्तु सरकार के नुमाइंदों ने नया रायपुर तूता धरना स्थल में ही पदयात्रा को रोक दिया ,यह सरकार की नाकामी है।
एक तरफ सरकार कहती है वन नेशन वन राशन कार्ड ,एक देश एक कमिशन होना चाहिए किंतु एक ही काम के लिए केंद्र सरकार 90रू. कमीशन दे रही है तो उसी काम के लिए राज्य सरकार महज 30रू. कमीशन देकर राशन विक्रेताओं और उनके परिवार के साथ कुठाराघात कर रही है जबकि अन्य राज्यों में रु150 से लेकर रु 200 प्रति क्विंटल तक कमीशन दे रही है साथ ही वर्ष 2016 में राशन विक्रेताओं की आमदानी बढ़ाने की दृष्टिकोण से पूर्व मुख्य मंत्री डॉ रमन सिंह सरकार ने छोटे दुकान संचालकों को आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए वित्तीय पोषण की राशि जारी किया गया था किंतु पिछले दो वर्षों से वित्तीय पोषण की राशि बिना सूचना दिए सरकार ने देना बंद कर दिया है, यह बहुत ही चिंतनीय विषय है कि हमारी 6 सूत्रीय मांग पदयात्रा को संज्ञान में लेते हुए खाद्य सचिव रीना बाबा कंगाले साहेब ने राज्यांश कमीशन बढ़ाने का प्रस्ताव प्रपोजल बना कर वित्तमंत्री को पत्र भेजा गया है जो आज तक अधर में लटका हुआ है तथा देशभर के राशन विक्रेताओं ने पिछले वर्ष 2020 में 13 दिन के लगातार आंदोलन के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संयुक्त राष्ट्र के तहत एक स्वतंत्र संगठन विश्व खाद्य कार्यक्रम के जरिए करवाए गए सर्वे रिपोर्ट के अनुसार राशन विक्रेताओं को 10रू. प्रति किलोग्राम कमीशन बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया था छत्तीसगढ़ शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक विक्रेता कल्याण संघ ने मांग करता है कि कम से कम 150 से 200 रुपए प्रति क्विंटल कमीशन दिया जाना चाहिए अन्यथा आने वाले समय में अनिश्चित कालीन आंदोलन किया जा सकता है
———————–
02. कुशल, संवेदनशील एवं जनोन्मुख पुलिस नेतृत्व तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम,कांकेर जिले में पदस्थ हुए 12 प्रशिक्षु उप निरीक्षक। कांकेर जिले के विभिन्न थाना एवं चौकियों में प्रशिक्षु उप निरीक्षकों की पदस्थापना।

—पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ द्वारा नियुक्त 12 नवीन प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को जिला स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण हेतु पदस्थ किया गया है। इन प्रशिक्षु अधिकारियों को पुलिस कार्यप्रणाली के विभिन्न आयामों का मैदानी स्तर पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे वे भविष्य में दक्ष, संवेदनशील एवं उत्तरदायी पुलिस अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर सकें।पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन में प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान उन्हें अपराध विवेचना,कानून-व्यवस्था संधारण, यातायात प्रबंधन, बीट प्रणाली, सामुदायिक पुलिसिंग, जनसंपर्क, साइबर अपराधों की प्रारंभिक जांच, महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में पुलिस कार्यवाही तथा पुलिस प्रशासन की विभिन्न प्रक्रियाओं का व्यवहारिक ज्ञान प्रदान किया जाएगा।
प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षु उप निरीक्षक वरिष्ठ अधिकारियों एवं अनुभवी थाना प्रभारियों के मार्गदर्शन में कार्य करेंगे तथा वास्तविक परिस्थितियों में पुलिसिंग के विभिन्न पहलुओं को समझते हुए अपने व्यावसायिक कौशल का विकास करेंगे। साथ ही उन्हें नागरिकों के प्रति संवेदनशील व्यवहार, त्वरित समस्या समाधान, प्रभावी संवाद एवं जनविश्वास आधारित पुलिसिंग की अवधारणा से भी अवगत कराया जाएगा।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को एक सक्षम, अनुशासित, संवेदनशील एवं जनोन्मुख पुलिस अधिकारी के रूप में विकसित करना है, ताकि वे भविष्य में समाज के सभी वर्गों को बेहतर, प्रभावी एवं पारदर्शी पुलिस सेवाएं उपलब्ध करा सकें।पुलिस अधीक्षकय द्वारा नवीन प्रशिक्षु उप निरीक्षकों का कांकेर पुलिस परिवार में स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। उन्होंने प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण अवधि का पूर्ण लाभ उठाने, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने तथा उत्कृष्ट पुलिस अधिकारी बनने हेतु निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया।कांकेर पुलिस परिवार की ओर से सभी प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को सफल प्रशिक्षण एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।
———————
03. मुख्यमंत्री कांकेर पहुच कर जिला पंचायत सभागार में समीक्षा बैठक ली।

—- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हेलीकॉप्टर से कांकेर अलबेलापारा स्थित हेलीपैड पहुंचे। साथ उनके प्रमुख सचिव सुबोध सिंह एवं तथा मुख्यमंत्री के विशेष सचिव एवं जनसम्पर्क आयुक्त रजत बंसल उपस्थित थे।बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह, कांकेर कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीरसागर,पुलिस अधीक्षक निखिल राखेंचा नें आत्मीय स्वागत किया इसमें कांकेर सहित नारायणपुर, कोंडागांव और बस्तर (जगदलपुर) जिले के आला अधिकारी सुशासन तिहार और बस्तर मुन्ने, नियद नेल्लानार योजना 2.0 के तहत प्राप्त आवेदनों के निराकरण और प्रगति की एजेंडवार/क्रमवार जानकारी पीपीटी के माध्यम से दिया गया।समीक्षा बैठक में कांकेर विधायक आशाराम नेताम और अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी उपस्थित हुए।
————————
04. रोजगार मेला का आयोजन 08 जून को
— जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोड़ेजुंगा कांकेर में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन 08 जून को सुबह 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक किया जाएगा, जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा 242 रिक्तियों के आधार पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि उक्त रोजगार मेला में सिक्युरिटी गार्ड के 100 पद, असिस्टेंट सुपरवाइजर के 20 पद, सिक्युरिटी सुपरवाइजर के 10, मार्केटिंग एक्सक्यूटिव के 08, इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन के 100, काउंसलर के 01 और टीचर के 03 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक आवेदक उक्त रोजगार मेला में उपस्थित होकर या ई-रोजगार के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन https://erojgar.cg.gov.in/ पर अपना सम्पूर्ण बायोडाटा के साथ आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर नियोक्ता द्वारा प्राथमिक चयन कर साक्षात्कार लिया जाएगा, जिसकी सूचना पृथक से फोन के माध्यम से आवेदक को दी जाएगी।
————————
05.आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
— कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 में दिए गए अधिकारों का प्रयोग करते हुए पानी में डूबकर मृत्यु होने के दो प्रकरणों में मृतक के आश्रितों के लिए चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चारामा तहसील के ग्राम चिनौरी निवासी 41 वर्षीय सुरजीत कोड़ोपी की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी श्रीमती उषा कोड़ोपी को चार लाख रुपए तथा ग्राम लिलेझर के 09 वर्षीय सूर्यकांत परतेती की तालाब में डूबने से मृत्यु हो जाने पर उनके माता-पिता श्री दुर्योधन परतेती और श्रीमती चन्द्रिका परतेती के लिए चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है।
————————
06.नहीं रहे कांग्रेस के नवाज अली ।

-जेल से छुटने के बाद कांग्रेस के नेता नवाज अली ने गौठान में फासी लगाकर आत्महत्या कर लिया। गौरतलब कि जिले के कोदागांव में पिछले दिनों उनकी कार ग्राम सचिव की मोटर सायकल को ठोकर मार दी जिससे ग्राम सचिव की मौत हो गई थी। जिसके बाद नवाल अली पर एफआईआर दर्ज किया गया था,जहां उसे जेल भेज दिया गया। अब जबकि वे जेल से आए थे,लेकिन तनाव जरूर व्याप्त था। अब इस मामले को लेकर पुलिस परिजनों सहित संबंधित लोगों से जांच कर रही है।
————————
07. चारामा विकासखंड में स्कूलों की हालत जर्जर, प्राथमिक विद्यालय तारसगांव की स्थिति बैठने लायक नहीं।

—बीते दशकों में लगातार जिले में आदर्श ग्राम के नाम से जाना जाने वाले चारामा विकासखंड का ग्राम पंचायत तारसगांव में स्थित प्राथमिक शाला की स्थिति इतनी दयनीय हो गई है कि अब यह बैठने लायक ही नहीं है। बारिश पूर्व अब किसी अन्य भवन में ही इसका संचालन करना बेहतर होगा। क्योंकि स्कूल की छतों से सीपेज आने के चलते प्लास्टर उखड गया है,जो कभी भी नीचे गिरता रहता है,तो दीवाल की स्थिति भी चित्र से देख सकते हैं,कैसे खंडहर सी हो गई है।

स्कूल भवन खुद अपनी बेबसी बयां कर रही है। ग्रामवासियों ने कई बार इस स्कूल भवन के नये निर्माण के लिए शासन प्रशासन से फरियाद की पर कोई भी जनप्रतिनिधी ने इस पर गंभीरता नहीं दिखायी। शाला प्रबंधन समिति के गौतम सिंह राठौर ने बताया कि जीर्ण शीर्ण हो चुके इस स्कूल की स्थिति देखते अब क्या करें,क्याा ना करें की स्थिति है। यदि बच्चों को यहां बिठाया जाता है,तो बारिश में गंभीर हादसे की आशंका बनी हुई है। अच्छा हो जनप्रतिनिधी इस ओर गंभीरता से ध्यान देते हुए नये भवन की स्वीकृति प्रदान करें।
————————
08.समाधान शिविर के उद्देश्य की पूर्ति के लिए सार्थक प्रयास करें अधिकारी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समीक्षा बैठक में दिए स्पष्ट निर्देश

-सुशासन तिहार 2026 के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज जिला मुख्यालय कांकेर पहुंचे, यहां पर उन्होंने कांकेर सहित चार जिलों कोण्डागांव, नारायणपुर और बस्तर में प्रगति एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की जिलावार समीक्षा की। जिला पंचायत के सभाकक्ष में मंगलवार शाम को आयोजित समीक्षा बैठक में उन्हांेने अधिकारियों से स्पष्ट तौर पर कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य आमजनता की सेवा तथा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाना है तथा इसके लिए प्रशासनिक अमला सकारात्मक एवं सार्थक प्रयास करें।
————————
09.
———————–
10.
–
————————
शुभ रात्रि… कल इसी समय फिर हाजिर होंगे हम। टॉप 10 न्यूज सशक्त पथ संवाद पर…आपके कमेंट का इंतजार रहेगा…
————————
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है। 🙏
————————






