
01 फरवरी 2025शनिवार🙏
✍️मनोज जायसवाल
01. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में नगरीय निकाय तथा त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के अंतर्गत ‘दौड़ लगाएगा कांकेर-मतदान करेगा कांकेर’ की थीम पर नरहरदेव शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के प्रांगण से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।
02. इसके अलावा जिले के विकासखण्ड मुख्यालयों में भी स्वीप मैराथन दौड़ का आयोजित की गई, जिसमें भानुप्रतापपुर के मुख्य चौक से स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मैराथन दौड़ में नगर के सभी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों एवं स्कूली बच्चों ने भाग लिया। यहां एसडीएम भानुप्रतापपुर की अगुवाई में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इसी प्रकार अंतागढ़ उन्मुक्त खेल मैदान में स्वीप कार्यक्रम मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। अपर कलेक्टर श्री बी.एस. उईके एवं नगर पंचायत सीएमओ द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता प्रारंभ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सभी वर्ग के नागरिकों ने भाग लेकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेता को एडीएम द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में जनपद सीईओ, खंड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी, तहसीलदार एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
03. कांकेर पहूंचे पं. प्रदीप मिश्रा ने नगर के गढिया पहाड चढ कर सुरम्य कांकेर नगर का दर्शन किया। गढिया पहाड से कांकेर का प्राकृतिक नजारे की खूब प्रशंसा की। गढिया पहूंच कर लाखों भक्तों ने शिवालय का दर्शन लाभ लिया।
-आज प्रथम दिवस अपनी कथा में पं. प्रदीप मिश्रा द्वारा मैं और हम पर अपनी बात पर अपनी कथा सुनाई। इस गुढ कथा एवं बातों का विस्तृत अर्थ है, जिसे समझा जा सकता है। यही नहीं सिर्फ लोगों के बीच मैं एवं हम में भगवान की कथा हम पर आधारित बतायी। कांकेर में कथा शिव की अपार कृपा के चलते हो रहा है, मैं की भाव से इतना विशाल आयोजन नहीं हो सकता। यहां यह आयोजन शिव तत्व के चलते हो रहा है। कोई कहता है मेरे साथ पचास हैं, 100 हैं,लेकिन समय बुरा होता है तो कोई साथ नहीं होते। काम आता है तो संबंध ही काम आता है।
04. सीजी पीएससी घोटाले में जेल में बंद टामन सोनवानी जो एक समय कांकेर का कलेक्टर हुआ करते थे, अब उसके पार्टनर को गिरप्तार किया गया है। उन पर भी आरोप है कि उन्होंने तकरीबन आधे दर्जन लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर करोडों रूपयों की वसूली किया।
05. नगरीय निकाय चुनाव है,जहां दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों द्वारा शिव रथ,अरूण रथ के नाम भक्तों को अपनी ओर से कथा स्थल तक वाहन की सुविधा दे रहे हैं। चुनाव आयोग की नजर सब तरफ है। कौन प्रत्याशी कितना खर्च कर रहा है। सीसीटीवी भी लगे हैं।
06. चुनावी प्रत्याशियों का बैनर भी नजर आ रहा है। भीड में कही ना कहीं उन्हें चुनावी लाभ मिले।
07. चुनाव के तारतम्य लखनपुरी क्षेत्र के लिए लखनपुरी उप तहसील कार्यालय में नामांकन फार्म निकाली,जमा की जा रही है। लखनपुरी के साथ चारामा में भी निर्वाचन शाखा में भीड तो है, नगर में भी भीड बढ गई है।
08. कांकेर के पडोसी जिले धमतरी में कल 02 फरवरी को को बसन्त पंचमी के उपलक्ष्य में हिंदी भवन रिसाई पारा धमतरी में दोपहर 2 बजे से नये उदियमान कवियों का कविता पाठ का आयोजन किया गया है। सभी कवि लेखक पाठक एवं समस्त सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। इसके साथ यह भी निवेदन किया गया है कि सभी सदस्य समय का ख्याल रखें घर वापसी में रात न हों।
09. चारामा थाने में दर्ज प्रार्थी द्वारा चारामा में उनके साथ उनके जेब से बात करते समय मोबाईल एवं पैसे छीन कर जाने वाले झुंड के लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई नहीं होने से चोरों के हौसले दिनोंदिन बुलंद होते जा रहे हैं।
10. त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन में तो भीड देखी जा रही है,लेकिन गावों में कोई माहौल नजर नहीं आ रहा है। तीन फरवरी नाम वापसी के साथ प्रतीक मिलने के बाद ही रौनकता आयेगी। इधर लखनपुरी क्षेत्र में जनपद पंचायत चुनाव में धनंजय साहू ने चुनाव नहीं लडने का फैसला लिया साथ ही जिला पंचायत सदस्य चुनाव भी धर्मपत्नी को नहीं लडायेंगे। आज भानुप्रतापपुर जनपद पंचायत सदस्य के लिए कुल 18 नामांकन फार्म दाखिल हुआ।
टीप- 1. खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।