अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान

कांकेर(सशक्त पथ संवाद)। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सखी संगिनी सिटी वूमेंस क्लब कांकेर के द्वारा अनोखे तरीके से महिला दिवस के कार्यक्रम का आयोजन ओल्ड कम्युनिटी हॉल में किया गया ,अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि में नगर पालिका के अध्यक्ष  अरुण कौशिक विशिष्ट अतिथि मे सुश्री शिल्पा साहू (युवा प्रकोष्ठ साहू समाज प्रदेश उपाध्यक्ष  वरना निर्वाचित जनपद सदस्य नरहरपुर क्षेत्र) , श्रीमती क्षमता बंजारे (सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट मिस इंडिया 2ा24 श्रीमती वर्ल्ड इंटरनेशनल 2025), श्रीमती सरोज जितेंद्र सिंह ठाकुर(पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कांकेर), एवं विजय लक्ष्मी कौशिक(उदय नगर पार्षद पूर्व) की थी।

सखी संगिनी सिटी वूमेंस क्लब कांकेर हर साल महिला दिवस के कार्यक्रम को थीम आधारित रखती है। इस वर्ष की थीम पंख टाइटल पर रही, जो एक परिचर्चा पर आधारित थी जिसमें एक टॉपिक रखा गया था। प्राचीन और आधुनिक युग की नारी जिस पर सभी महिलाओं को अपना व्याख्यान देते हुए अपने विचार रखना था। इस चरण में जिसमें श्रीमती सरोज जितेंद्र सिंह ठाकुर, श्रीमती विजयलक्ष्मी कौशिक, सुश्री शिल्पा साहू श्रीमती क्षमता बंजारे श्रीमती सीमा परिहार निधि वर्मा ,मीरा आर्ची, श्रीमती ममता व्यास आदि ने अपने व्याख्यान देते हुए विचार रखें। कुछ और आकर्षक कार्यक्रम भी थे जैसे की योगा व जुंबा सेशन इसमें श्रीमती इंदु सोनवानी (आर्ट ऑफ़ लिविंग टीचर) और शहर के फेमस जुंबा संचालिका श्रीमती नम्रता सिंह राजपूत ने महिलाओं को फिटनेस के बारे में बताते हुए टिप्स देते हुए बताया कि किस तरीके से महिलाएं इनको अपना कर अपने आपको निरोग, स्वस्थ ऊर्जावान रख सकती हैं। इस कार्यक्रम में सबसे आकर्षक का केंद्र यादों का पिटारा गेम था ।

जिसमें दर्शक दीर्घा से लेकर अतिथियों महिलाओं को एक-एक चिट प्रदान किया गया और उसमें अंकित वाक्य के आधार पर उन्हें अपनी अपनी यादों को शेयर करना था। जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़के हिस्सा लेते हुए अपनी यादों को शेयर किया जिसमें स्कूलिंग, लाइफ कॉलेज, लाइफ, बर्थडे ,दोस्ती, नारी शक्ति, सास बहू, खाना बनाने का पहला अनुभव, इत्यादि ऐसे बहुत सी यादों को शेयर किया। जिसमें श्रीमती वीणा जश्नानी ,दीप्ति ठाकुर ,पूनम ठाकुर, विधि देवी, एकता गुप्ता, काजल रामानी, जय गौतम, वर्मा मैडम, छाया कौशिक, अलका कौशिक व कनकलता जोशी आदि ने अपनी यादों को शेयर किया।

इस अवसर पर सखी संगिनी सदस्यों के द्वारा विशिष्ट उपलब्धियां ली हुई महिलाएं सुश्री शिल्पा साहू व क्षमा बंजारे जी का सम्मान किया और अनंत शुभकामनाएं प्रदान की इसी के साथ ही नव नियुक्त माननीय श्री अरुण कौशिक नगर पालिका अध्यक्ष जी का स्वागत व अभिनंदन सखी संगिनी की सभी सदस्य सदस्यों के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के फाउंडर प्रमुख रीना लारिया, पद्मिनी साहू, कनकलता जोशी, पूजा सोनी, जोशना गुप्ता, शालिनी राजपूत,हर्ष कोठारी, अलका कोठारी, विजयलक्ष्मी कौशिक, सरिता राठी,अनू गुप्ता, पूर्णिमा जायसवाल, दर्शन पटेल, परवीन बानो, उषा कनक्या, वंदना शुक्ला, अंबालिका गुप्ता एकता गोस्वामी, गीतांजलि देव रहा कार्यक्रम में श्रीमती ममता व्यास, रितु ठाकुर, निर्मला नायक, नीति चौहान, सीमा ठाकुर, प्रतिभा व्यास, रूपल टाक नमिता पटेल, श्रीमती मिश्रा, वर्मा मैडम, प्रीत मोटवानी, काजल रामानी,रीना राय इत्यादि महिलाएं उपस्थिति रही जिनका सखी संगिनी सिटी वूमेंस क्लब कहां केयर के द्वारा टोकन गिफ्ट देते हुए सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन श्रीमती रीना लारिया के द्वारा किया गया

  • Related Posts

    आज की टॉप 10 खबर 28 मार्च 2026 शनिवार

    ———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….  28 मार्च 2026 शनिवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- संपादकीय आनंद बक्शी (गीतकार) बने चाहे दुश्मन जमाना हमारा, सलामत रहे दोस्ताना हमारा…… सदी…

    आज की टॉप 10 खबर 27 मार्च 2026 शुक्रवार

    ———————- कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से ….  27 मार्च 2026 शुक्रवार ✍️मनोज जायसवाल ———————- संपादकीय प्रिया राजवंश(अभिनेत्री) — 64-80 दशक की खुबसूरत अभिनेत्री रही। कुदरत,साहेब बहादुर,हँसते जख्म,चन्दा,हिन्दुस्तान की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *