आज की टॉप 10 खबर 18 अगस्त 2025 सोमवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….
18  अगस्त  2025 सोमवार

✍️मनोज जायसवाल

——————-
संपादकीय—
निबन्धकार, समालोचक एवं प्रमुख उपन्यासकार
डॉ. हजारी प्रसाद द्विवेदी जी के जन्म दिवस पर….

—हज़ारी प्रसाद द्विवेदी का जन्म 19 अगस्त, 1907में बलिया ज़िले के ‘आरत दुबे का छपरा’ गाँव के एक प्रतिष्ठित सरयूपारीण ब्राह्मण कुल में हुआ था।सन 1930 में इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करने बाद द्विवेदी जी प्राध्यापक होकर शान्ति निकेतन चले गये। सन् 1940 से 1950 ई. तक वे वहाँ पर हिन्दी भवन के निर्देशक के पद पर काम करते रहे। सूर साहित्य, बाणभट्ट, कबीर, अशोक के फूल, हिन्दी साहित्य की भूमिका, हिन्दी साहित्य का आदिकाल, नाथ सम्प्रदाय, पृथ्वीराज रासो आदि उनकी प्रमुख रचनाएं रही। बाणभट्ट की आत्‍मकथा (1947) चारु चंद्रलेख(1963) पुनर्नवा(1973) अनामदास का पोथा(1976) आदि उनके उपन्यास रहे। द्विवेदी जी की भाषा परिमार्जित खड़ी बोली है। हज़ारी प्रसाद द्विवेदी को भारत सरकार ने उनकी विद्वत्ता और साहित्यिक सेवाओं को ध्यान में रखते हुए साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में 1957 में ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किया था। हज़ारी प्रसाद द्विवेदी जी की मृत्यु 19 मई, 1979 ई. में हुई थी।
— मनोज जायसवाल
——————- 

01. तेज गति वाहन चालको के विरुद्ध यातायात पुलिस  ने की सख्त कार्यवाही ।

— पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  आई. के. एलिसेला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा के निर्देशानुसार,   दीपक सॉव यातायात प्रभारी कांकेर एवं यातायात टीम के द्वारा जिले मे आये दिन बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओ मे कमी लाने हेतु  18 अगस्त को ऊपर नीचे रोड‚ गोविंदपुर एवं बाफना लान के पास चेकिंग पॉइंट लगाकर इंटरसेप्टर वाहन से विशेष अभियान चलाकर ओव्हर स्पीड से वाहन चालन करने वाले कुल 14 बस चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए समन शुल्क की राशि 28000/- रूपये वसूली गयी। इसके साथ ही साथ भारत सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश के परिपालन मे विशेष पहल करते हुए HSRP नम्बर प्लेट संबंध मे यातायात शाखा कांकेर मे कैम्प लगाकर लोगों को जागरूक कर लगभग 40 लोगों का HSRP नम्बर प्लेट हेतु रजिस्ट्रेशन किया गया इस प्रकार कार्यवाही निरंतर आगे भी जारी रहेगा।

चित्र—कांकेर यातायात पुलिस यातायात कार्रवाई करती हुई।

——————-

02.जिले के ग्राम पंचायतों में 20 से 25 अगस्त तक ग्रामसभा का आयोजन।

— राज्य शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत कलेक्टर   नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 के तहत जिले के सभी ग्राम पंचायत मुख्यालय तथा उनके आश्रित ग्रामों में 20 अगस्त से 25 अगस्त तक अनिवार्य रूप से ग्राम सभा आयोजन करने के लिए निर्देश जारी किया है। उन्होंने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने स्तर से पीठासीन अधिकारी नियुक्त कर तथा समय-सारणी बनाकर तिथि निर्धारित कर ग्राम सभा का आयोजन किया जाए, ताकि एक ही दिनांक को ग्राम पंचायत के एक से अधिक ग्राम में उसी तिथि में ग्रामसभा का आयोजन न हो। इस प्रकार की व्यवस्था से सरपंच, सचिव सभी ग्रामसभाओं में अपनी उपस्थिति दे सकेंगे एवं ग्रामसभा का आयोजन सही ढंग से हो सकेगा।कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने सभी जनपद पंचायत सीईओ को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले के सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा आयोजन कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करें तथा ग्राम पंचायत के प्रत्येक पदधारी सरपंच एवं पंचों को दी जावे, जो अपने क्षेत्र के सदस्यों को ग्राम सभा में उपस्थित कराने के लिए उत्तरदायी होंगे। इसके अलावा पंचायतों के द्वारा ग्राम सभा सम्मेलन की सूचना सार्वजनिक स्थल, सहगोचर स्थानों पर चस्पा कर मुनादी कराई जावे। कलेक्टर ने ग्रामसभा की कार्यवाही सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के निर्देश देते हुए कहा कि ग्राम सभा में लिए गए निर्णयों की अधिकतम 15 मिनट की वीडियो रिकार्डिंग कर वीडियो को ‘‘ग्रामसभा निर्णय’’ (GS NIRNAY) मोबाईल एप में अपलोड कराएं। इसके साथ ही ग्रामसभा के गतिविधियों को वाइब्रेंट ग्राम सभा पोर्टल https://meetingonline.gov.in एवं GPDP पोर्टल में शत-प्रतिशत अपलोड कराकर निर्धारित प्रपत्र में प्रतिवेदन जिला कार्यालय को 28 अगस्त 2025 तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

——————-

03.कुल  845 नव पदोन्नत प्राचार्यों के पदांकन हेतु 20 से 23 अगस्त तक रायपुर में ओपन काउंसिलिंग।

—छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्राचार्य (टी-संवर्ग) के पदोन्नति आदेश जारी कर दिए गए हैं। इन पदोन्नत प्राचार्यों के पदांकन हेतु ओपन काउंसिलिंग का आयोजन 20 अगस्त से 23 अगस्त 2025 तक शासकीय शिक्षा महाविद्यालय परिसर, शंकर नगर रायपुर में किया जाएगा। इस काउंसिलिंग में कुल 845 नव पदोन्नत प्राचार्य शामिल होंगे।काउंसिलिंग का समय प्रतिदिन प्रातः 10ः00 बजे से निर्धारित है। प्रत्येक दिन प्रथम पाली में 150 और द्वितीय पाली में 150 इस प्रकार प्रत्येक दिन कुल 300 अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग में शामिल किया जाएगा। काउंसिलिंग की तिथि एवं समय की जानकारी पदोन्नत प्राचार्यों की सूची तथा रिक्त पदों की सूची स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in पर उपलब्ध कराई गई है।काउंसिलिंग प्रक्रिया में प्राथमिकता का निर्धारण वरिष्ठता और नियमावली के अनुसार किया जाएगा। व्याख्याता, व्याख्याता एल.बी., प्रधानपाठक पूर्व माध्यमिक शाला के पदोन्नति आदेश के लिए काउंसिलिंग हेतु प्राथमिकता निर्धारण (प्रथम चार का क्रम निर्धारण) व्याख्याता, व्याख्याता (एल.बी.), प्रधानपाठक पूर्व माध्यमिक शाला की वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति आदेश के सरल क्रमांक के अनुसार एक अनुपातिक सूची (व्याख्याता, व्याख्याता (एल.बी.) प्रधान पाठक (माध्यमिक शाला) 2ः1ः1 में तैयार की गई है। उपरोक्त अनुपात भर्ती तथा पदोन्नति नियम के अनुसार व्याख्याता 65 प्रतिशत (व्याख्याता 70 प्रतिशत तथा व्याख्याता एल.बी. का कोटा 30 प्रतिशत है) जबकि प्रधान पाठक (मा.शाला) 25 प्रतिशत के आधार पर निर्धारित है। सर्वप्रथम एक वर्ष से कम अवधि के भीतर सेवानिवृत्त होने वाले व्याख्याता, व्याख्याता एल.बी., प्रधानपाठक पूर्व माध्यमिक शाला को वरिष्ठता के आधार पर संस्था चयन हेतु प्राथमिकता दी जाएगी। काउंसिलिंग प्रक्रिया में दिव्यांग (महिला एवं पुरुष) को पहले प्राथमिकता दी जाएगी। तत्पश्चात् महिला तथा इसके बाद पुरूष वर्ग को वरिष्ठता के क्रम में संस्था चयन हेतु प्राथमिकता दी जाएगी। सभी पदोन्नत प्राचार्यों को अपने वर्तमान संस्था प्रमुख से प्रमाणित सेवा प्रमाण पत्र, मूल पदस्थापना संबंधी जानकारी तथा शासन द्वारा मान्य फोटोयुक्त पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लाना होगा। दिव्यांग अभ्यर्थियों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।काउंसिलिंग हेतु वेटिंग हॉल सेमिनार कक्ष क्रमांक 01 एवं काउंसिलिंग कक्ष क्रमांक 02 निर्धारित किए गए हैं। दोनों कक्षों में केवल अभ्यर्थियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी।काउंसिलिंग में अनुपस्थित रहने वाले प्राचार्यों को अंतिम दिन 23 अगस्त को अवसर दिया जाएगा। काउंसिलिंग पूर्ण होने के बाद पदस्थापना आदेश शासन द्वारा जारी किए जाएंगे तथा आदेश जारी होने के 7 दिवस के भीतर नवीन पदस्थापना स्थल पर पदग्रहण करना अनिवार्य होगा।

——————-

04.एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 22 अगस्त को।  निजी क्षेत्र में 246 रिक्त पदों के लिए होगी भर्ती ।

— जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोड़ेजुंगा कांकेर में एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 22 अगस्त को सुबह 11 से अपरान्ह 03 बजे तक किया जाएगा, जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा कुल 246 रिक्तियों के आधार पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी श्री बी.आर. ठाकुर ने बताया कि उक्त प्लेसमेंट कैम्प में सिक्युरिटी गार्ड के 100 पद, सिक्युरिटी सुपरवाइजर के 25, फायर मेन के 20, वाहन चालक हैवी के 10, होम केयर टेकर के 50, ग्रेजुएट सेल्स ट्रेनी के 21 और बिजनेस एसोसियेट के 20 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि इच्छुक आवेदक उक्त प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर अपना सम्पूर्ण बायोडाटा के साथ आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर नियोक्ता द्वारा प्राथमिक चयन कर साक्षात्कार लिया जाएगा, जिसकी सूचना पृथक से फोन के माध्यम से आवेदक को दी जाएगी। 

——————-

05.नगर चारामा में अंतिम क्रिया कर्म के लिए फारेस्ट डिपो चारामा में लकडी उपलब्ध नहीं है, जिससे आम लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति आ गई है कि जब किसी के घर मृत्यु होती है तो उसके घर वालों के द्वारा लड़ी ढूंढने पर भी लकड़ी नहीं मिल रहा है। बारिश के मौसम में लकड़ी के लिए नगरवासियों को काफी तकलीफ हो रही है। पूर्व में कुछ दानदाताओं के द्वारा मुक्ति धाम में लड़कियां उपलब्ध कराया गया था, जो की वर्तमान में खत्म हो गया है। वर्तमान में फारेस्ट डिपो में अंतिम क्रियाक्रर्म के लिए लकड़ी उपलब्ध नहीं होने के कारण काफी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। तत्संबंध में युवा कांग्रेस द्वारा अजय अर्जुन देवांगन, विधानसभा महासचिव युवा कांग्रेस सुभाष सोनकर पूर्व पार्षद नगर पंचायत चारामा,अनुराग सोनवानी, अविनाश देवांगन, चंदन रजक, कलेश्वर साहू, नमन साह,ू यमन, सोनकर, सुनील देवांगन, ओमकार नेताम, दीपक डोंगरे, लकी सोनकर सभी युवा कांग्रेस के साथी मौजूद रहे।

चित्र—अंतिम संस्कार के लिए भी लकडी की उपलब्धता फारेस्ट डिपो चारामा में नहीं होने पर मांग ज्ञापन सौंपा गया।

——————-

06.कृषि विस्तार अधिकारी मनोहर चंद्रवंशी को कृषि विभाग के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने के लिए स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांसद के हाथों  सम्मानित।

— दुर्गूकोदल अंतर्गत ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर पदस्थ मनोहर चंद्रवंशी को अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए किया गया सम्मानित।कांकेर जिले के विकासखड दुर्गूकोदल अंतर्गत क्षेत्र दमकसा,चिहरो के पद पर पदस्थ मनोहर चंद्रवंशी को अपने क्षेत्र में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, बीज उत्पादन, कृषकों का विभागीय योजनाओं से लाभान्वित करना, एवं प्रचार प्रसार कृषकों को विभिन्न योजनाओं का जानकारी देना, फसल उत्पादन एवं खाद बीज दवाई एवं जैविक खाद के बारे में गांव-गांव में पहुंचकर जानकारी देने के लिए एवं अन्य उत्कृष्ट कार्य के लिए 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह जिला मुख्यालय कांकेर में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग के हाथों प्रशस्ती पत्र प्रदान किया गया ।

——————-

07. कांकेर जिले के औद्‍योगिक क्षेत्र में  कई इकाईयां काम करना प्रारंंभ कर दी है‚लेकिन बार बार बिजली की आवाजाही  से परेशानियां बढी है। जबकि यहां  औद्‍योगिक क्षेत्र घोषित होने के बाद से ही सब स्टेशन हेतु जमीन एलाट किये जाने की खबर रही है।

——————-

08.  जिले में हो रही झमाझम बारिश। चारामा विकासखंड के कई गावाें में अभी भी खण्ड बारिश।

——————-

09.

10.

———————
नोटः— खबर लिखे जाने अभी तक हमारे पास किसी अप्रिय घटना दुर्घटना की खबर नहीं है।🙏
———————-

Related Posts

आज की टॉप 10 खबर 11 फरवरी 2026 बुधवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   11  फरवरी  2026 बुधवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”जुआ,सट्टा में संलिप्त रहना कौन सा धर्म” —जुआ,सट्टा भी एक बडी सामाजिक बुराई है,और…

आज की टॉप 10 खबर 10 फरवरी 2026 मंगलवार

कांकेर टॉप 10 अब पढें विस्तार से….   10  फरवरी  2026 मंगलवार ✍️मनोज जायसवाल  ————————  संपादकीय— ”युरिया खाद के नाम किसानों को हताशा” —जिले का चारामा विकासखंड जो स्वावलंबी और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *